Deoghar Crime News// देवघर शहर के बंधा मोहल्ला में पुराने जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दो अपराधियों ने स्थानीय निवासी मन्नू राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में मन्नू राय को दो गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मन्नू राय का कई दिनों से एक पुराने जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों के साथ तनाव चल रहा था। इसी रंजिश के कारण बुधवार को अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा कर अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।इस गोलीकांड से बंधा मोहल्ला के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
मिहिजाम // मिहिजाम के कुमीर्पाड़ा पाइप लाइन (शर्मागली) इलाके में रविवार की शाम एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। नशे में डूबे पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया। आवेश में आकर पत्नी काजल ने अपने पति महावीर यादव (35) की छाती में चाकू घोंप दिया। गंभीर चोट लगते ही महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनी खेज घटना के बाद इलाके में दहशत और स्तब्धता फैल गई है। मृतक महावीर पेशे से ट्रक चालक था। रविवार शाम वह ट्रक को मिहिजाम बेसिक स्कूल के पास खड़ा कर किराए के घर पहुँचा। उसी दिन उसका बड़ा भाई अवधेश यादव गाँव से आया हुआ था। घर पहुँचते ही तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद अवधेश कमरे के भीतर सो गया। बाहर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। नशे में धुत पत्नी ने अचानक चाकू उठाकर घर से लगभग 100 मीटर दूर पति पर हमला कर दिया। छाती में गहरे वार से महावीर की मौत हो गई।
ससुर ने कहा झाड़ू से मारकर मेरा एक आंख फोड़ दी…
सूचना पर मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। देर रात फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई जिसने घटना स्थल से खून से सने कपड़े और चाकू बरामद कर जांच शुरू की। मृतक के पिता रामसुबोध यादव ने बताया कि 14 साल पहले दोनों की शादी चित्तरंजन में हुई थी। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। उन्होंने खुलासा किया कि कुछ साल पहले झगड़े के दौरान बहू काजल ने झाड़ू की लकड़ी से उनकी एक आंख फोड़ दी थी, जिसकी प्राथमिकी चित्तरंजन थाना में दर्ज है। काजल के पिता सूरज उर्फ पप्पू साव ने भी माना कि शराबखोरी ही खौफनाक हादसे की वजह बनी। उनका कहना था कि दोनों को कई बार समझाया गया लेकिन आदत नहीं छूटी।
घटना के समय पुलिस ने देखा कि पत्नी अपने पति के शव को पकड़कर जोर-जोर से रो रही थी जबकि पास में खून से सना चाकू पड़ा था। वह पूरी तरह नशे में थी और पुलिस से उलझने भी लगी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शराब और झगड़े की आग में ये सुलगते परिवार का यह अंजाम पूरे इलाके के लिए चर्चा और चेतावनी का विषय बन गया है। मृतक और उसका परिवार पहले चित्तरंजन में रहता था । मूल निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और चित्तरंजन में कचरा उठाने वाला ट्रक चलाता था ।
पूर्वी सिंहभूम // झारखण्ड – ओडिसा सीमा के समीप से चार लोग ब्रॉउन शुगर के साथ गिरफ्तार । पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों नशे का कारोबार फल फूल रहा है। जिले की ग्रामीण पुलिस ने बड़सोल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार लोगों को ब्राऊन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को देखकर भागने लगे ….
गिरफ्तार आरोपियों में ड्रग पेडलर्स बडसोल निवासी चंदन खटूआ और राकेश कुमार के अलावा खरीदार मुसाबनी निवासी राजा रजक और अंशु मिश्रा शामिल है। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार दो व्यक्ति ब्राऊन शुगर की तस्करी करने आ रहे है। सूचना पर पुलिस ने बरसोल में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा। तलाशी के क्रम में कुल 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, और नकद 1550 रूपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया है। जिसकी कीमत 30 हजार के आस पास बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि सभी खगड़पुर से ब्राऊन शुगर खरीदकर ला रहे थे। जमशेदपुर पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर मुख्य तस्करों को पकड़ने का प्रयास करेगी।
रांची// प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह रांची में एक साथ छह स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जमीन घोटाले के मामले में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें रांची के कांके में कांके रिसॉर्ट, रातू रोड के सुखदेव नगर और कडरू के विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह छापेमारी जमीन कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर हो रही है।
देवघर // पुलिस अधीक्षक देवघर श्री सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना की पुलिस ने 22.09.2025 को 03 (तीन) साईबर आरोपी को पकड़ा । देवघर पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सारवां थाना अंतर्गत दलीरायडीह स्थित जंगल में कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart CustomerCare/ Amozan Customer Care / कस्टमर केअर / एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पे , फोने पे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है । तदनुसार वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सारवां थाना अंतर्गत दलीरायडीह स्थित जंगल झाड में छापेमारी अभियान चलाया और 03 (तीन) साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार किये गये साइबरठग की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं-
1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगीकरना ।
2. फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back काझांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना ।
3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर AirtelThanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardt बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगीकरना ।
छापामारी का स्थान – 1. सारवां थाना अंतर्गत दलीरायडीह स्थित जंगल झाड ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. पिन्टु दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता स्व० केदार दास
2. पवन दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता जीतन दास दोनो सा० रूपाबाद थाना पाथरौल
3. अरूण कुमार पत्रलेख उम्र करीब 26 वर्ष पिता संदीप पत्रलेख सा० मनडीह थाना सारवां सभी जिला देवघर गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से 3 मोबाईल और 8 सिम कार्ड को बरामद किया है।
अपराधिक इतिहासः – पिन्टु दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता स्व० केदार दास सा० रूपाबाद थाना पाथरौल जिला देवघर पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड सं0- 23 / 2022, दिनांक 06.03.2022 धारा-419/420/467 / 468 / 471 /120बी भा0द0वि0 एवं 66बी / 66सी / 66डी / 84डीआई०टी० एक्ट में जेल गया है।
जनवरी 2025 से अबतक 639 साईबर अपराधी को किया गिरफ्तार
जनवरी 2025 से अबतक 639 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है । जिसमें कुलमाबाईल 790 एवं कुल सिम 1016 जिसमे से प्रतिबिम्ब एप के माध्यम से कुल 229 सिम बरामद किया गया है।
साहिबगंज में अब भी सरकार और जिला प्रशासन डायन विसाही जैसे कुप्रथाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। इस तरह की कुप्रथाओं को रोकने के लिए सरकार लगातार जागरूकता अभियान चलाती हैं। लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।ताजा मामला साहिबगंज जिला के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र की है जहां डायन बिसाही के संदेह पर एक वृद्ध की निर्मम हत्या कर दी गई है। साहिबगंज जिले के तीन पहाड़ थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अंधविश्वास और डायन होने के शक में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
ग्रामीणों ने बुजुर्ग गोइया पहाड़िया को गांव के चौराहे पर….
मामला बड़ा दुर्गापुर पंचायत के तेलों टोक गांव का है। आरोप के मुताबिक शनिवार दोपहर, ग्रामीणों ने बुजुर्ग गो**** पहाड़िया को गांव के चौराहे पर एक पेड़ से बांधा और लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन और बेटी सोनाली पहाड़िन का गंभीर आरोप है कि गांव के प्रधान के परिवार ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। घटना कि सुचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजा। मामले को लेकर आज राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया मामले कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इस मामले में पौलुस मालतो और सुशील मालतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहरहाल जो भी हो डायन विसाही आज भी लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रहा हैं।
देवघरबिग ब्रेकिंग न्यूज // जिला के मधुपुर के HDFC बैक में बड़ी लूट की घटना घटित हुई। 6 अपराधी रिवॉल्वर के साथ बैंक में घुसे , ग्राहक और बैंक कर्मी से की मार पीट । एक अपराधी हेलमेट और एक बुर्के में थे बाकी 4 अपराधी बिना मास्क के थे । बैंक मैनेजर धीरज कुमार ने बताया बंदूक की नोक पर की है लूट।
लुटेरे सीसीटीवी के डीवीआर को अपने साथ लेकर चले गए । बैंक के लॉकर को भी अपराधियों में खुलवाए। लूट की राशि का अभी आकलन नहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस मौके पर पहुंच कर रही है छानबीन करने में जुटी है।
साहिबगंज// पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी बाइक के साथ चोरी के 43 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है ।
मामले की जानकारी देते हुए राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक लाल रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या JH18K-2128) बरामद की गई, जिसकी डिक्की से 43 एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए। बरामद मोबाइल में सैमसंग, रेडमी, ओपो, रियलमी, मोटोरोला, वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस ने स्कूटी और मोबाइल फोन जब्त कर तालझारी थाना कांड संख्या-165/25, दिनांक 21.09.2025 दर्ज किया है। अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
जब्त सामान की प्रमुख सूची :
सैमसंग – 07 मोबाइल
रेडमी – 09 मोबाइल
ओपो – 04 मोबाइल
रियलमी – 05 मोबाइल
पोको – 05 मोबाइल
मोटोरोला – 02 मोबाइल
वनप्लस – 02 मोबाइल
टेक्नो स्पार्क – 01 मोबाइल
इन्फिनिक्स – 01 मोबाइल
बिना ब्रांड – 03 मोबाइल
कुल बरामदगी – 43 मोबाइल फोन एवं एक स्कूटी।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी राजमहल प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रंजन, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, एएसआई चिन्टु कुमार, आरक्षी मनीष सोरेन, राजाराम सिंह, रमेश मुर्मू शामिल थे।
देवघर // झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की और से मंडल कारा देवघर में जेल अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे जेल के बंदियों को उनके अधिकार के बारे में बताया गया और साथ ही Free Legal Aid के बारे में भी बताया गया । इस मौके पर जिला विधिक सेवा परधिकार के सचिव संदीप निशित बारा और LADC चीफ सज्जन कुमार मिश्र एवं उनके टीम आदि मौजूद थे।
दुमका// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में आयोजित ‘सांसद खेलकूद महोत्सव’ का आगाज दुमका में भी हो गया है। यह महोत्सव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर तक चलेगा। इसी क्रम में रविवार को दुमका में झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने डीसी चौक पर हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और खेल प्रेमी मौजूद थे। जिनका उत्साह देखते ही बन रहा था। साइकिल रेस के बाद, बाबूलाल मरांडी दुमका के आउटडोर स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्होंने फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।
खेलों से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि यह युवाओं को..
इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खेलों से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि यह युवाओं को सही दिशा में ले जाने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य युवाओं को सशक्त बनाना है और यह महोत्सव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि दुमका के युवा खेल के क्षेत्र में भी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह से स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों से जितना हो सके, स्वदेशी चीजों को अपनाने का आग्रह किया है। बाबूलाल मरांडी ने आगामी त्योहारों, जैसे नवरात्रि, दीपावली और छठ पूजा का जिक्र करते हुए कहा कि इन पावन अवसरों पर हमें देश में बनी वस्तुओं का ही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने मौजूद सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल कर देश के प्रति अपनी सच्ची देशभक्ति दिखाएं। उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी को अपनाने पर जोर दिया है। मरांडी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस विपरीत परिस्थिति में भारत माता का परचम पूरी दुनिया में लहराएगा। इस आयोजन में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
दुमका // जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचुंआ गांव में पति ने पत्नी और नानी सास की बेरहमी से ह*त्या कर देने का मामला सामने आया है। शक और मामूली झगडे बनी ह*त्या की वजह जिसे पूरे परिवार को तबाह कर दिया। शिकारिपाड़ा पुलिस को रात करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि आमचुंआ गांव में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुँची तो घर के आंगन से 70 साल की सोना बास्की और 19 साल की सोना मुर्मू का शव बरामद किया गया। दोनों की ह*त्या लकड़ी के भारी मुंगरा से की गई थी। पुलिस ने लाश जप्त कर पोस्टमार्टम के दुमका अस्पताल भेज दी और हत्या के अनुसन्धान मे जुट गई। पुलिस कोजांच में पता चला कि मृतका सोना मुर्मू का पति राजू सोरेन ही इस ह*त्याकांड का जिम्मेदार है। पुलिस को उसके संदिग्ध हावभाव से शक हुआ।
आरोपी ने बताया घटना का वजह
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी राजू सोरेन ने बताया कि वह घर जमाई है जिसके कारण पत्नी उसके साथ अच्छा वर्ताव नहीं करती थी। आगे कह की हर बात पर उससे झगड़ती । उसके बिना बताये कही भी चली जाती थी। उसके रवैये से गुस्से में आकर उसने पहले पत्नी की और फिर बीच-बचाव करने आई नानी सास की ह*त्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सना लकड़ी का मुंगरा जिससे उसने दोनों की ह*त्या की और उसका खून लगा टी-शर्ट बरामद कर लिया है। मौके से सभी साक्ष्य जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ विजय महतो के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने इस ह*त्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई। दुमका में हुए इस डबल मर्डर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। फिलहाल आरोपी जेल भेजा जा चुका है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
सहारा इंडिया निवेशकों के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है।
सहारा इंडिया के इस समिति के निवेशकों को रिफंड मिलेगा
Sahara Credit Cooperative Society LimitedSaharayn Universal Multipurpose Society LimitedHamara India Credit Cooperative Society LimitedStars Multipurpose Cooperative Society Limited
₹10 हजार से बढ़ा कर ₹50 हजार किया गया
जब पोर्टल की शुरुआत की गई तो पहले चरण में सिर्फ 10 हजार रुपया तक की सीमा तय की गई थी लेकिन अब इसकी सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपया तक कर दिया गया है। पहले निवेशकों को पहली किस्त 10 हजार रुपया मिल रहा था अब सहारा निवेशकों को एक बार में 50 हजार रुपया का रिफंड मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने पोर्टल की शुरुआत की है
सहारा इंडिया निवेशकों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पैसे रिफंड के लिए आदेश दिया जिसके बाद केंद्र सरकार ने CRCS Sahara Refund Portal शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से सहारा इंडिया के निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल रहा है।
आवेदन कैसे करें ? पूरी प्रक्रिया को देखें
CRCS Sahara Refund Portal पर जाए
जिसका लिए लिंक है 👇👇 mocrefund.crcs.gov.in लिंक पर क्लिक करने के बाद Investor Registration पर क्लिक करें और आधार नंबर डाले । आधार नंबर डालने के बाद आधार नंबर से जुड़े नंबर पर ओटीपी जाएगा । ओटीपी डालकर वेरिफाई करें। ओटीपी वेरिफाई होने के बाद अपनी डिटेल्स भरें जैसे – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि। उसके बाद सहारा निवेश से जुड़ी जानकारी दर्ज करें (Receipt Number, Amount, Society Name आदि)।
अपने आवेदन को कैसे चेक करें 👇
अगर आपने पहले आवेदन किया है तो आपको mocrefund.crcs.gov.in इस लिंक पर जाएं यहां पर डिपॉजिटर्स लॉगिन पर क्लिक करें। उसके बाद आधार कार्ड का लास्ट 4 डिजिट डाले और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को डालें और फिर आगे की प्रोसेस के लिए क्लिक करें। आधार से जुड़े नंबर पर ओटीपी आएगा उसे डाल कर सत्यापित करें।
देवघर// कुर्मी समाज के आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन स्थगित।
आदिवासी कुर्मी समाज, झारखंड द्वारा पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे आंदोलन के कारण, निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार रद्द/मार्ग परिवर्तित/शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है:
ट्रेनों का रद्दकरण
63542 गोमो-आसनसोल मेमू ( 20.09.2025 की यात्रा)।
13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस (यात्रा 20.09.2025 की यात्रा)।
13514 हटिया – आसनसोल एक्सप्रेस ( 20.09.2025 की यात्रा)
13320 रांची – दुमका एक्सप्रेस (यात्रा 20.09.2025 की यात्रा)
13504 हटिया – बर्द्धमान एक्सप्रेस ( 20.09.2025 की यात्रा)
मार्ग-परिवर्तन:
22303 हावड़ा – गया वंदे भारत एक्सप्रेस (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को आसनसोल – धनबाद – गया के बजाय आसनसोल – झाझा – किऊल – गया के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
09438 सियालदह – गांधीधाम एक्सप्रेस स्पेशल (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को आसनसोल – धनबाद – गया के बजाय आसनसोल – झाझा – किऊल – गया के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
13152 जम्मू तवी – कोलकाता एक्सप्रेस (18.09.2025 को होने वाली यात्रा) को गया – धनबाद – आसनसोल के बजाय गया – किउल – झाझा – आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
12260 बीकानेर – सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस (19.09.2025 को होने वाली यात्रा) को गया – धनबाद – आसनसोल के बजाय गया – किउल – झाझा – आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
12988 अजमेर – सियालदह एक्सप्रेस (19.09.2025 को होने वाली यात्रा) को गया – धनबाद – आसनसोल के बजाय गया – किउल – झाझा – आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
12382 नई दिल्ली – हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (19.09.2025 की यात्रा) को गया – धनबाद – आसनसोल के बजाय गया – किउल – झाझा – आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को गया-धनबाद-आसनसोल के बजाय गया-किउल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलाया गया है।
13553 आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को मुगमा में संक्षिप्त यात्रा के रूप में समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा और मुगमा से ही स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू किया जाएगा।
13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को बराकर में संक्षिप्त यात्रा के रूप में समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा और बराकर से ही स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू किया जाएगा। 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) आसनसोल में अपनी यात्रा समाप्त करेगी और विशेष ट्रेन के रूप में आसनसोल से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) आसनसोल में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।• 22387 हावड़ा-धनबाद एक्सप्रेस (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) दुर्गापुर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी और दुर्गापुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
13513 आसनसोल-हटिया मेमू एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) हजारीबाग टाउन में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
13546 गया-आसनसोल एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को टनकुप्पा में समाप्त कर दिया जाएगा।
63556 बरकाकाना-आसनसोल मेमू ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को भंडारीदह में समाप्त कर दिया जाएगा।
63597 रांची-आसनसोल मेमू (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को पुरुलिया से प्रारंभ किया जाएगा।
63598 आसनसोल-रांची मेमू ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को कोटशिला से प्रारंभ किया जाएगा।
देवघर नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार उप नगर आयुक्त की अध्य्क्षता में बैठक की गई , जिसमे मुख्य रूप से राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के लिए आदेश दिया गया। एसपीएस टीम को सितम्बर माह के आने वाले सप्ताह में 40 लाख का टारगेट दिया गया , टारगेट पुरा नही होने पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी वहीं निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर को अपने अपने वार्ड का सर्वे करके 3 दिनों में प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे, सितम्बर माह में टॉप 100 डिफ़ॉल्टरो का अकॉउंट फ्रीज करने की प्रकिया सुनिश्चित की जाए एवं Sps को आदेश दिया गया कि 2 दिनों में अभी तक जिनके अकॉउंट फ्रीज़ हुआ है उनका अधतन प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करंगे। निगम क्षेत्र में ऐसे डिफ़ॉल्टरो को चिन्हित किया जाएगा जो कि टैक्स देने के नाम पर चेक देते है और वह बार बार बाउंस हो जाता है उन पर लीगल कार्यवाही करने की प्रकिया पर निर्णय लिया जाएगा । sps टीम को इस सप्ताह में 500 ट्रेड नोटिस निर्गत करने का टारगेट दिया एवं निगम के RI को भी आदेश दिया गया SPS के साथ सामंजस्य बिठा कर उनको डिफ़ॉल्टरो को देना सुनिश्चित किया जाए।
चतरा/हजारीबाग// पिछले कुछ माह से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देकर सुर्खियां बटोरने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया। उत्तम यादव शहर के सुरही मोहल्ला का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर हजारीबाग पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने उत्तम यादव को ढे़र कर दिया।
बताते चलें कि लगभग दो माह पूर्व उत्तम यादव ने हाथ में एके- 47 लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उत्तम यादव ने चतरा व हजारीबाग जिले के व्यवसाईयों को रंगदारी व लेवी देने की धमकी दिया था। उत्तम यादव ने उससे संपर्क कर ही व्यवसाय करने की धमकी दिया था। इसके अलावा गत माह उत्तम यादव के गुर्गो ने हजारीबाग शहर में एक स्वर्ण व्यवसायी के दुकान पर गोलीबारी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस घटना के बाद से उत्तम यादव चतरा व हजारीबाग पुलिस के रडार पर था। चतरा पुलिस ने उत्तम यादव के मारे जाने की पुष्टि की है।