देवघर// उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में को समाहरणालय सभागार में एनएच 133 (चौपामोड़ से हसंडीहा सड़क निर्माण) के कार्यों की समीक्षा में भूमि भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन एवं म्यूटेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने परियोजना निर्देशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन से चौपामोड़-हंसडीहा फोरलेन के चल रहे विभिन्न कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही धनबाद स्थित प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यो में आ रही समस्याओं के निदान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि समयानुसार कार्यों को पूर्ण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिन परियोजनाओं में राशि उपलब्ध है उन रैयतों को मुआवजा राशि कैम्प लगाकर तत्काल वितरित करें। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में उपरोक्त के अलावे परियोजना निर्देशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व एनएच के अधिकारी, साइट इंजीनियर ऋषिकेश नारायण, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Deoghar Big Breaking News// देवघर जिला के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रोहित तुरी नामक युवक की मौत गाड़ी के द्वारा टक्कर मारने से हो गई। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया और शव को वापस परिजन को सौंपा गया । ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस वाहन से मृतक युवक टक्कर मारी गई थी लेकिन पुलिस ने अज्ञात वाहन बताया जा रहा है। जिसके विरोध में ग्रामीणो ने मार्गोमुंडा थाना का घेराव करके जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचनामा में पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन का जिक्र किया है इससे पता चलता है कि पुलिस थाना प्रभारी को बचाने की साजिश कर रही है ।
धनबाद// निरसा के एग्यारकुण्ड प्रखण्ड अंतर्गत शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के मुंडाधौड़ा में रेलवे किनारे बसे करीब 50 घरों को आसनसोल रेल मंडल की टीम ने हटा दिया। शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शाम पांच बजे खत्म हुआ। अतिक्रमण हटाने में तीन जेसीबी मशीन लगे थे। अधिकांश मिट्टी का घर होने के कारण टीम को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। इस अभियान से लगभग ढाई सौ की आबादी प्रभावित हुई है। लोगों ने पड़ोसियों के घरों एवं सामुदायिक भवन में शरण ली। इससे पहले टीम ने शुक्रवार के शाम अवैध कब्जा हटाने को लेकर लोगों को माइक से चेतावनी दी थी। स्वत: अपने घर का सामान हटा लेने को कहा था।
50 घरों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया
बुल्डोजर चलने से पहले ही लोगों ने जरूरी सामान हटा लिये थे। छह सात घरों को रेलवे द्वारा पहले ही तोड़ा जा चुका है। रेलवे द्वारा ग्रामीणों को कई बार नोटिस दी जा चुकी है। विस्थापित ग्रामीणों ने धनबाद डीसी को पत्र लिख पुनर्वास की मांग की थी। डीसी के निर्देश पर एग्यारकुण्ड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी ने उन्हे भूमि आवंटित कर बसाने की पहल की थी। लेकिन उन्हें बसाया नहीं जा सका। आसनसोल रेल डिविजन के सेक्शन इंजीनियर शिव कुमार के नेतृत्व में अवैध कब्जा हटाया गया। इस दौरान भारी संख्या में रेलवे पुलिस मौजूद थी। स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं दिखी। रेलवे अधिकारी शिव कुमार ने कहा की अभी लगभग 40 मीटर तक का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ताकि संवेदक जल्द से जल्द फ्रेड कोरिडोर के लिए बिछाये जा रहे लाइन का कार्य प्रारम्भ कर सके। आज लगभग 50 घरों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। ज्ञात हो कि कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप फ्रंट कॉरिडोर निर्माण किया जाना है जिसके तहत यह अभियान चलाया जा रहा है पूर्व में भी दर्जनों घरों को तोड़ा जा चुका हैं।
देवघर// राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर के न्याय सदन में NALSA के तहत प्रायोजित वीर परिवार सहायता योजना 2025 का DEDTCATED CELL का जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ,मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह PATRON इन चीफ झालसा के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया। आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में टोटल 106970 केस का निष्पादन किया गया साथ ही 136891080/- रुपया का सेटलमेंट किया गया ।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा DEDICATED CELL का उद्घाटन फीता काट कर किया गया तथा उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्व जनहित के लिए उपयोगी है पर प्रकाश डाला गया एवं वीर परिवार सहायता योजना 2025 के तहत देश के रक्षा कर्मी भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवार को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृत संकल्प है। इन अवसर पर जिला के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ साथ मोतीलाल मंडल, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष R.N SINGH, रंजीत कुमार , चीफ LADC सज्जन कुमार मिश्र एवं उनके टीम के सदस्य, डालसा के कर्मचारीगण आदि मौजूद थे।
जमशेदपुर // प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर कोलकाता स्थित मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास ने जमशेदपुर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कैंसर से जूझ कर स्वस्थ हुए लोगों का उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रोस्टेट कैंसर से जुड़ी जरूरी जानकारियों को साझा करना और शुरुआती लक्षणों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। लगभग 15 कैसर विजेताओं ने अपनी जीवनगाथा साझा कर उपस्थित लोगों को आशा और प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मणिपात अस्पताल, ईएम बाइपास के यूरोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अभय कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
प्रोस्टेट कैंसर का इलाज आसान है और कई मामलों में यह पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
पिछले तीन दशकों में शुरुआती उम्र में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में सबसे तेज़ वृद्धि देखी गई है। दुर्भाग्यवश, यह बीमारी कई बार गलत तरीके से पहचानी और इलाज की जाती है, जिससे बड़ी चुनौतियाँ उत्पन्न होती हैं। डॉ. कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच और पुष्टि बेहद महत्वपूर्ण है। शुरुआती प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में हर साल लगभग 5% की वृद्धि हो रही है। इंटरएक्टिव सत्र के दौरान डॉ. अभय कुमार ने कहा, “प्रोस्टेट कैंसर के उपचार को लेकर कई मिथक हैं, जो लोगों में बेवजह डर पैदा करते हैं। जबकि हकीकत यह है कि प्रोस्टेट कैंसर का इलाज आसान है और कई मामलों में यह पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक सर्जरी के सम्मिलन ने उपचार के तरीकों में कांतिकारी बदलाव लाया है। इस तकनीक से पेशाब रोकने में कठिनाई जैसी जटिल समस्याओं का भी सटीक प्रबंधन संभव है।
10 प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को जमशेदपुर से इस उन्नत उपचार के लिए आते देखते हैं…
हमारा प्रमुख उद्देश्य कैंसर को हटाते हुए मरीज की जीवन-गुणवत्ता को बनाए रखना है, और रोबोटिक तकनीक ने इसमें अद्भुत परिणाम दिए हैं। कुछ लोग मानते हैं कि रोबोटिक सर्जरी महंगी होती है, लेकिन मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास ने विभिन्न पृष्ठभूमि के मरीजों पर सफलतापूर्वक यह सर्जरी की है। इसकी उपलब्धता बताती है कि हर वर्ग का व्यक्ति इस उन्नत तकनीक का लाभ ले सकता है। हम हर महीने लगभग 10 प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को जमशेदपुर से इस उन्नत उपचार के लिए आते देखते हैं, जो हमारे कौशल और विशेषज्ञता पर उनका विश्वास दर्शाता है।”अपना अनुभव साझा करते हुए 72 वर्षीय प्रोफेसर प्रनोबेश रॉय ने कहा, “प्रोस्टेट कैंसर का पता चलने पर मैं बेहद चिंतित था। मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास में रोबोटिक सर्जरी करवाना मेरे जीवन का सबसे सही निर्णय साबित हुआ। प्रक्रिया सहज रही, मेरी रिकवरी तेज़ थी और आज मैं पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हूं। मैं डॉक्टरों और पूरे टीम का हृदय से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे कैंसर को मात देकर सामान्य जीवन जीने का आत्मविश्वास दिया।
71 वर्षीय के.डी.पी. सिंह ने बताया…..
“71 वर्षीय के.डी.पी. सिंह ने बताया, “जब मुझे पता चला कि मेरा प्रोस्टेट कैंसर उन्नत अवस्था में है और मेरी किडनी भी ठीक नहीं है, तब मैंने सबसे बुरा सोच लिया था। मैंने डॉ. अभय कुमार और मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास की टीम से रोबोटिक प्रोस्टेट सर्जरी कराने का निर्णय लिया। ऑपरेशन सफल रहा और आज मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं तथा अपनी ताकत फिर से पा रहा हूं। मैं डॉक्टरों और स्टाफ का गहरा आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पूरे उपचार के दौरान विशेषज्ञ देखभाल और हौसला दिया। “57 वर्षीय तपस कुमार महतो ने कहा, “मेरी उम्र में प्रोस्टेट कैंसर का पता चलना डरावना था, लेकिन मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास की टीम ने पूरे आत्मविश्वास और देखभाल के साथ मेरा मार्गदर्शन किया। मैंने रोबोटिक सर्जरी चुनी और प्रक्रिया बेहद सहज रही। आज में स्वस्थ, सक्रिय और उम्मीद से भरा हूं-इसके लिए मैं डॉक्टरों और पूरे स्टाफ का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।”
राँची// झारखंड के वृद्धा विधवा और दिव्यांग को तीन माह का पेंशन एक साथ मिलेगी यह राशि दुर्गा पूजा के पहले राज्य सरकार देगी। झारखंड राज्य में लगभग 11 लाख 75 हजार पेंशन धारी है जिन्हें एक साथ 3 हजार रुपया मिलेगा। साथ ही महिलाओं को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की भी राशि दुर्गापूजा के पहले सितंबर माह की राशि मिल जाएगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित की गई अगस्त में भी 50 लाख से अधिक लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर हुई थी। सितंबर माह की राशि ट्रांसफर करने को लेकर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। अक्तूबर माह की राशि दीपावली और छठ त्योहार से पहले मिल जायेगी। नवंबर माह तक के लिए राशि पहले ही आवंटित कर दी गई हैं। 50 लाख से अधिक महिलाओं को दिसंबर महीने में मंईयां योजना की राशि मिलेगी।
15 सितंबर के बाद जिला स्तर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को विभिन्न जिलों को 9600 करोड़ रूपये मिले है।
बोकारो डीसी जनता दरबार में आई महिला से बात करते हुए
Bokaro News// बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुक्रवार के दिन समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्या को सुन रहे थे। इसी बीच शांता मुखर्जी नामक महिला ने कांपती आवाज में बताया कि गांव के कुछ लोग उनके घर पर कब्ज़ा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। आए दिन मारपीट, धमकी और बेघर करने की कोशिशों ने उन्हें इतना तोड़ दिया कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने तक सोच बैठीं। यह सुनते हैं वहां मौजूद सभी गंभीर हो गए।
“जीवन सबसे बड़ा उपहार है, हार मानना समाधान नहीं।”
लेकिन ठीक उसी समय उपायुक्त अजय नाथ झा ने एक प्रशासनिक अधिकारी से बढ़कर एक इंसान की तरह उनका हाथ थाम लिया और उन्हें याद दिलाया… “जीवन सबसे बड़ा उपहार है, हार मानना समाधान नहीं।” उपायुक्त ने इस गंभीर विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और प्रतिक्रिया के साथ उन्होंने शांता को आश्वस्त कराया वह अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है। बोकारो जिला प्रशासन हर समय उसके साथ खड़ी है। आगे डीसी ने कहा कि “तुम्हारा जीवन अनमोल है। मुश्किलें आती हैं, लेकिन हर अंधेरे के बाद उजाला जरूर होता है। अब तुम्हें मजबूत बनकर अपने परिवार और समाज के लिए आगे बढ़ना है।
डीसी ने ऑन द स्पॉट किया समाधान
उपायुक्त ने ऑन स्पॉट संज्ञान लेते हुए बेरमो एसडीपीओ और कसमार बीडीओ को तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। और आरोपितों को चेतावनी दी गई कि अगर शांता या उनके परिवार को खरोंच भी आयी तो प्रशासन सबसे कठोर कार्रवाई करेगा। साथ ही, अगले आदेश तक शांता अपने घर में ही रहेंगी और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस और प्रशासन की होगी।
प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगा
आत्म हत्या की बात करने वाली शांता ने खाई कसमजो शांता परेशान होकर अपनी जान देने के लिए तैयार थी वह अब डीसी के इस आश्वाशन और त्वरित कारवाई को देखते हुए उन्होंने कहा कि अब में कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाऊंगी। DC ने सभा में मौजूद सभी लोगों से कहा… “जीवन संघर्षों से भरा है, लेकिन हर अंधेरे के बाद उजाला जरूर आता है। आत्महत्या समाधान नहीं, साहस और धैर्य ही असली रास्ता है। प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगा।”
हजारीबाग// झारखंड के हजारीबाग की पुलिस और अधिवक्ता के बीच का विवाद दिनों दिन गहराता ही जा रहा है। बीते दिनों कोर्ट परिसर में अधिवक्ता और पुलिस के बीच विवाद हुआ जिसके बाद पुलिस ने अधिवक्ता पर मारपीट करने का आरोप लगाया था और पुलिस एसोशिएशन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तमाम पुलिस के जवाने के साथ बैठक कर एसपी से मिलकर कारवाही करवाने की बात कही थी। वही अब 23 नामजद अधिवक्ता और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पुलिस के जवान मनोज कुजूर (उम्र 44 वर्ष) ने दर्ज कराया है। मनोज कुजूर लोरम्बा, थाना चैनपुर, जिला गुमला (झारखण्ड) का स्थायी निवासी है तथा वर्तमान में झारखण्ड पुलिस में हजारीबाग जिला के कटकमसांडी थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर फरवरी 2024 से पदास्थापित है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कहा है कि फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया जिसके बाद छापेमारी कर 4 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था और कुछ आईडी कार्ड और स्कॉर्पियो बरामद किया गया था। लेकिन मुझे नहीं मालूम था इस फर्जी कांड में एक अधिवक्ता भी शामिल था । में सभी को लेकर कोर्ट पहुंचा तो वहां अधिवक्ताओं ने मेरे ऊपर हमला कर दिया।
कौन कौन सा धारा लगाया गया है…
भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 191(2), 190, 115(2), 126(2), 127(2), 132, 109(1),121(1)(2), 351(2)(3) , 352, 117(2) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम,1989 (संशोधन 2015, 2018) 3(1)(e), 3(1)(r), 3 (1) (s)
देवघर// उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति से संबंधित मामलों की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी विभिन्न विभागों, प्रखण्डों तथा अंचलों से आये अनुकम्पा से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
अन्य राज्यों के आवेदनों के प्रमाणपत्रों के सत्यता की जांच संबंधित जिला के जिलाधिकारी से करा लें
इसके अलावा बैठक के दौरान सामान्य अनुकम्पा से जुड़े 11 आवेदनों (तृतीय वर्गीय), चौकीदार 09 एवं चतुर्थ वर्गीय 01 आवेदन के सम्बंध में उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि सभी त्रुटियों का निराकरण जल्द से जल्द करा लें ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। आगे उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि अनुकम्पा से संबंधित आवेदनों पर किसी प्रकार की आपत्ति है या नहीं इसकी भी जांच करा ले। आगे उपायुक्त द्वारा समिति के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि अनुकंपा के मामले में अन्य राज्यो से प्राप्त आवेदनों के प्रमाणपत्रों के सत्यता की जांच संबंधित जिला जिलाधिकारी से करा लें ताकि, आगे किसी भी प्रकार के समस्या सामना ना करना पड़े। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता देवघर, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
Hazaribagh News // हजारीबाग में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच टकराव लगातार गहराता जा रहा है। कल शाम हुई खींचतान के बाद आज दोनों पक्षों की ओर से बैठकों का दौर जारी है।झारखंड पुलिस एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी शुक्रवार को एग्यारह बजे हजारीबाग पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करना कायरता की निशानी है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा मानवाधिकार और सुरक्षा पर भरोसा करते हैं, लेकिन हमें भी यह नहीं भूलना चाहिए कि हम सब भी किसी के बेटे हैं, ऊपर से नहीं आए हैं। न्यायालय के कमरे में जवान को पीटना कहां तक सही है?
हाफ मर्डर और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है
मुर्मू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना से पुलिस कर्मियों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषी अधिवक्ताओं का बार लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की है। वहीं, पीड़ित एसआई मनोज कुजूर की ओर से सदर थाना में आवेदन दिया गया है। इसमें हाफ मर्डर और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।अब सभी की निगाहें अधिवक्ता पक्ष पर टिकी हैं। वे अपनी सफाई और अगली रणनीति को लेकर क्या कदम उठाते हैं, इस पर मीडिया की नज़र लगातार बनी हुई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से अधिवक्ताओं का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन अधिवक्ताओं ने मिडिया के समझ अपना पक्ष रखने से साफ इंकार कर दिया है अब देखने वाली बात यह कि, कब तक पुलिस के साथ मारपीट करनेवाले अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी हो पाती है और पुलिस उन्हीं के न्यायालय में समर्पित कर पाती है यह भविष्य के गर्भ में है।
देवघर // पुलिस कप्तान अजीत पीटर डुंगडुंग ने अनुशासनहीनता, पद का दुरुपयोग और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में मधुपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार रवि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
गश्ती दल ने किया था गिरफ्तार , प्रभारी ने थाना से बाहर कर रहे थे पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मधुपुर थाना प्रभारी ने गस्ति दल से तीन साइबर आरोपियों को पकड़वाने के बाद थाना न ले जाकर, डाक बंगला मैदान जैसे सुनसान जगह पर रखने और उनके परिजनों से फोन कराकर रुपये मांगने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी है। थाना प्रभारी पर आरोप है कि जब तीनों युवक को गश्ति दल ने पकड़ कर लाया तो प्रभारी ने उन तीनों के परिवार से पैसे लेकर छोड़ने को लेकर थाना के बाहर एक जगह पर सिविल ड्रेस में डील कर रहा है। सूत्रों की माने तो निलंबन आदेश में कहा गया है कि इंस्पेक्टर रवि का मुख्यालय अब पुलिस केंद्र, डाबरग्राम होगा। निलंबन अवधि में उन्हें केवल सामान्य जीवन-यापन भत्ता दिया जायेगा। झारखंड के देवघर में लगातार साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। और यहां देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस लगातार छापेमारी करने पहुंचती है। साइबर क्राइम को रोकने के लिए देवघर पुलिस भी लगातार छापेमारी अभियान चला के आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। लेकिन इस प्रकार की भी बातें लगातार सामने आते रही हैं कि पुलिस निर्दोष को पकड़ कर जेल में डाल रही है और साइबर अपराधियों से पैसे लेकर छोड़ देती है। पुलिस अधीक्षक के मधुपुर थाना प्रभारी पर की गई कार्यवाही से लोगों में थोड़ी खुशी है ।
Hazaribag News// फर्जी एसीबी अधिकारी बन लोगों को ठगने वाला निकला वकील, न्यायालय में समर्पित करने जा रहे पुलिस को अधिवक्ताओं ने पीटा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील
व्यवहार न्यायालय, हजारीबाग परिसर बना रण क्षेत्र अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच तनाव उत्पन्न हो गई। आलम यह रहा की सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बल कोर्ट परिसर में तैनात कर दिया गया। जहां अधिवक्ताओं ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगते रहे पुलिस भी अपना पक्ष रखा। मामला इतना बिगड़ा की अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश के कक्ष में घुसकर नारेबाजी करने लगे फिर बाद में वहां से चलते बने ।
दरअसल पुरा मामला यह है कि मंगलवार को पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया था जिनके ऊपर फर्जी एसीबी पदाधिकारी बनकर वसूली करने का आरोप लगा था। इसमें एक अधिवक्ता भी शामिल थे। जिनका नाम महेश पासवान है। जैसे ही महेश पासवान को केस आईओ मनोज कुजूर न्यायालय में समर्पित करने पहुंचे जहां न्यायालय परिसर में ही गुरूवार को पांच बजे अधिवक्ताओं ने उनकी जम कर पिटाई कर दी। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कस्टडी में रहते हुए पुलिस ने वकील के साथ मारपीट की थी। इस घटना के विरोध में वकीलों ने केस आईओ को निशाना बनाया। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, अन्यथा वे पेन डाउन हड़ताल करेंगे। कोर्ट परिसर में वकीलों ने आक्रोश में नारेबाजी करते रहे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हजारीबाग एएसपी अमित कुमार और इंस्पेक्टर शाहिद रजा समेत कई वरीय पदाधिकारी मौके पर डटे रहे. न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। घायल पुलिस कर्मी का इलाज अस्पताल में जारी है।
हजारीबाग // पुलिस ने फर्जी एसीबी पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपीयों के पास से डुप्लीकेट आई कार्ड पुलिस के जूते, एंटी करप्शन ब्यूरो लिखा हुआ प्लेट और गाड़ी भी जप्त किया है। हजारीबाग पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए चार फर्जी एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो के पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह चारों शातिर अपराधी खुद को एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो का पदाधिकारी बताकर मेडिकल स्टोर के संचालकों से अवैध वसूली कर रहे थे।
चार व्यक्ति दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का ड्रामा रचकर लाइसेंस चेक करने के नाम पर दस-दस हजार रुपये की वसूली कर रहा था
दरअसल जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम डांटो खुर्द का है, जहां 09 सितंबर की शाम चार पहिए में सवार चार व्यक्ति दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का ड्रामा रचकर लाइसेंस चेक करने के नाम पर दस-दस हजार रुपये की वसूली कर रहे थे। सभी ने फॉर्मल कपड़े पहने रखे थे, गले में नकली पहचान पत्र और पैरों में पुलिस का लाल जूता भी पहना था। अपराधियों के स्कॉर्पियो गाड़ी पर एंटी करप्शन ब्यूरो का बोर्ड भी लगा हुआ था। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने वाहन को रोककर कटकमसांडी थाना को सूचना दी. पुलिस में कार्रवाई करते हुए चारों हरजी ऐसी भी पदाधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में जेल भेज दिया है।
फर्जी बोर्ड आईडी कार्ड और अन्य सामान बरामद
पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन, फर्जी बोर्ड, चार नकली आईडी कार्ड, चार जोड़ी पुलिस के जूते, एक मुहर और 2500 रुपये नकद बरामद किया। पूछताछ में चारों ने फर्जी पहचान पत्र और वाहन पर एंटी करप्शन का बोर्ड लगाकर मेडिकल स्टोरों से अवैध वसूली करने की बात स्वीकार की है। हजारीबाग एडिशनल एसपी अमित कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
दुमका // झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उनके पिता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी सहित अन्य आरोपियों को दुमका एमपी/एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है। मामला साल 2015 का था, जो एक घर खाली कराने को लेकर दर्ज हुआ था।
मकान खाली कराने और मारपीट से जुड़ा था मामला
दुमका के एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और उनके पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने दोनों को मकान खाली कराने और मारपीट से जुड़े आरोपों से बरी कर दिया। दरअसल, साल 2015 में यह आरोप लगाया गया था कि डॉ. इरफान अंसारी, उनके पिता फुरकान अंसारी और मकान मालिक सत्तार करम ने मिलकर किरायेदार मकबूल हुसैन को जबरन घर खाली कराने का दबाव बनाया और मारपीट की। यह वही मकान था जिसे सत्तार करम ने डॉ. अंसारी को बेचा था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोर्ट में आज पेशी के दौरान डॉ. इरफान अंसारी और अन्य ने खुद को निर्दोष बताया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। बचाव पक्ष के वकील राजा खान ने कहा की माननीय न्यायालय ने सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है। यह मामला पूरी तरह से गलतफहमी और पुराने विवाद पर आधारित था।
Deoghar// उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वन्दे मातरम“.. “भारत माता की जय” के नारे के साथ अमजनों ने नम आँखों से दी दिवंगत को विदाई.
तिरंगे में लिपटा वीर शहीद जवान के सम्मान में सैन्य बलों द्वारा किया गया शोक – परेड
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने जिले के मधुपुर स्थित कजरा गांव पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में हिम स्खलन के कारण शहीद हुए देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने ईश्वर से वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। ज्ञात हो कि शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव के निवासी थे। वे जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात थे। अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़े। अपने अपने हाथों में तिरंगा लिए अपने पुत्र वीर जवान को नम आँखों से विदाई में भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम नारे लगाते घाट तक पहुंचे। वहीं तिरंगे में लिपटा वीर शहीद जवान के सम्मान में सैन्य बलों द्वारा किया गया शोक – परेड।