Deoghar News// देवघर जिला में बढ़ते तापमान व हीट वेव को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार देवघर नगर निगम क्षेत्र हेतु सदस्यों के नाम और नंबर जारी किया गया है, ताकि आमजनों के समस्याओं का 24 घँटे में त्वरित समाधान किया जा सके।
इसके लेकर रंजीत सिंह सहायक नगर आयुक्त 7909025973, हिमांशु शेखर नगर मिशन प्रबंधक 9939874989, पारस कुमार सहायक अभियंता 7562012239, सूरज उरांव सहायक अभियंता 9572322252, सुमन वर्मा कनीय अभियंता 9934970904, किशुन दास कनीय अभियंता 6204564192, नरेश कुमार पेयजल सहायक 7870109763
वार्डवार चापानल मिस्त्री का नंबर जारी
इसके अलावा वार्डवार चापानल मिस्त्री का नंबर जारी किया गया है।वार्ड संख्या 01 से 09 अजीत मंडल 8271517357, वार्ड 10 से 18 हेतु राम ठाकुर 8409506215, वार्ड 19 से 27 के लिए विरेंद्र मांझी 91133433820 वार्ड 28 से 36 के लिए रोहित राज मंडल 9693100671 हैं।
देवघर नगर निगम कंट्रोल रूम हेतु 9508112201, कुंदन वर्मा 8340118050 व सूरज राउत 9939335306 के अलावा कंट्रोल रूम, जसीडीह हेतु सतन रमानी 7033405875 नामित किए गए हैं।
झारखंड राजस्थान और उड़ीसा के युवतियों के लिए सुनहरा मौका डिजिटल गर्ल्स हब (DGH) यूनिसेफ इंडिया (YuWaah), चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (CIFF) और राज्य सरकारों की एक संयुक्त पहल है।
डिजिटल कौशल के साथ स्वरोजगार का अवसर
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल कौशल के साथ अच्छा रोजगार उपलब्ध कराने और स्वरोजगार करने के लिए तैयार करना। 18-29 वर्ष की युवतियों को डिजिटल कौशल सिखाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।
10 लाख युवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य
इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की लगभग 10 लाख युवा महिलाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से झारखंड उड़ीसा और राजस्थान राज्य का चयन किया गया है।
कहां होगा रजिस्ट्रेशन
अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (प्रज्ञा केंद्र) पर जाए वहां के सीएससी सेंटर संचालक से डिजिटल गर्ल्स हब में रजिस्ट्रेशन के लिए बोले। सीएससी संचालक डिजिटल गर्ल्स हब में रजिस्ट्रेशन करेंगे। जिसके लिए आपको आधार कार्ड और आधार में जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी इसलिए आधार कार्ड और आधार कार्ड में जुड़े मोबाइल नंबर को साथ लेकर जाए।
रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद कैंडिडेट के ईमेल पर आईडी और पासवर्ड मिलेगा । जिसे लॉगिन कर आप अपना पाठ्यक्रम को पूरा करेंगे। जिसमें डिजिटल साक्षरता: युवतियों को आधुनिक डिजिटल कौशल और ऑनलाइन कोर्स (जैसे YuWaah-UNICEF द्वारा संचालित 10 घंटे का एम्प्लॉयबिलिटी कोर्स) प्रदान किए जाते हैं। उस कोर्स को पूरा करना होगा। कोर्स पूरा होने के बाद अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
सामाजिक सुरक्षा और रोजगार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन होगा
सामाजिक सुरक्षा: लाभार्थियों को आधार अपडेट, बैंक खाता और स्वास्थ्य कार्ड (ABHA) जैसी सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी मदद की जाती है। इसकी भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
रोजगार सहायता: उसी पोर्टल में प्रशिक्षण के बाद उन्हें नौकरी, सवैतनिक इंटर्नशिप या अप्रेंटिसशिप से जोड़ा जाता है। आप उसमें अप्लाई करेंगे। जहां से आपको नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
राज्य के हजारों लाखों लड़कियों ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाने को यूनिसेफ और राजस्थान सरकार (RSLDC) के बीच जयपुर में इस मॉडल को और विस्तार देने के लिए एक ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
यह केवल झारखंड उड़ीसा और राजस्थान के 18 साल से 29 साल के युवतियों के लिए है। इसमें इन तीनों राज्यों के अलावा किसी अन्य राज्य के युवती भाग नहीं ले सकते हैं। साथ ही वैसे कॉमन सर्विस सेंटर जिसको इस प्रोग्राम के लिए व्हाइट लिस्टेड किया गया है वही कॉमन सर्विस सेंटर इस प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी सीएससी सेंटर (प्रज्ञा केंद्र) को रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति नहीं दी गई।
सीएससी की विशेष अपील
महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना एवं सहमति डिजिटल गर्ल हब प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन के साथ ही रोजगार ढाबा के साथ भी जुड़ते हैं।
Rozgar Dhaba कभी भी आपसे आपका UPI ID, OTP या कोई भी वित्तीय जानकारी नहीं मांगेगा।
आपको Rozgar Dhaba की तरफ से किसी भी पुरुष (male) का कॉल नहीं आएगा। केवल महिला Operations Executive ही आपसे संपर्क करेंगी।
⚠️ कृपया अपना UPI ID, OTP, बैंक डिटेल या कोई भी वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
धोखाधड़ी (fraud) के कॉल या मैसेज आ सकते हैं । सतर्क रहें। सावधानी से काम ले । WhatApps या मेल में आए Apk File को कभी भी टच ना करें। ✅
Giridih News // गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग से 20 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मृत्यु। उपायुक्त गिरिडीह स्वयं निगरानी कर रहे हैं। दूषित गुपचुप (पानीपुरी) खाने से सभी बच्चे बीमार पड़ गए हैं। बीमार बच्चों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बजटो गांव में फास्ट फूड, चाट-छोले खाने से एक बच्चे की मृत्यु हो गई है, जबकि 20 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं, ताकि सभी बीमार बच्चों को स्वस्थ किया जा सके।
उपायुक्त ने घटना की जाँच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि खाद्य पदार्थ का नमूना एकत्र किया जाए। दोषी पाए जाने पर विधि-सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हजारीबाग // जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा पटना से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था परिवार । गाड़ी खड़े हाईवा से टकराया गाड़ी में चार लोग थे सवार दो लोगों को डॉक्टर ने किया मृत घोषित ।
दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल से रिम्स रांची किया गया रेफर। मृतकों की पहचान विद्या देवी और चंदन कुमार के रूप में हुई है । वही घायल महावीर प्रसाद और अंकिता देवी रिम्स रांची रेफर किया । दुर्घटना के शिकार सभी रांची के बीआईटी मेश्रा के रहने वाला बताया जा रहा है।
पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धनबाद के छात्र की तालाब में डूबने से मृत्यु, जांच में जुटी पुलिस।
नवमी कक्षा में पढ़ता था छात्र: दुर्घटना विद्यालय से सात किलोमीटर दूर तलाब में आकर कर रहा था स्नान
11 अन्य छात्रों के साथ स्नान करने आया था छात्र
धनबाद // मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला छात्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धनबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बैनगडिया स्थित विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहा था। आज 11:00 बजे के लगभग अपने 11 अन्य साथियों के साथ स्नान करने 7 किलोमीटर दूर एक तलाब में गया, जहां गहरे पानी में जाने से उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परंतु सवाल है कि विद्यालय में इस तरह की लापरवाही कैसे हो रही है।
धनबाद // जिला के बरोरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बरोरा-डुमरा मार्ग पर 8 हमलावरों ने रविंद्र चौहान नामक व्यक्ति पर फायरिंग कर दिया जिसके बाद रविंद्र चौहान बुरी तरह से घायल हो गया। फायरिंग की सूचना के बाद बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर छानबीन शुरू किया ने पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर गौरव चौहान, अनीश चौहान, पवन यादव, विशाल चौहान, नीरज उर्फ मोटका समेत 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।
दो आरोपी गिरफ्तार देशी पिस्टल बरामद
रविवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने विशाल चौहान और अनीश चौहान को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया।
एक देशी पिस्तौल, एक कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और 3 खोखा कारतूस बरामद। बाकी फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस जल्द ही बाकी की गिरफ्तारी करेगी।
बेटी की विदाई के बाद भीषण सड़क हादसा पेड़ से टकराई बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोग लहूलुहान
बेटी की विदाई के बाद भीषण सड़क हादसा , आम के पेड़ से टकराई बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोग लहूलुहान नींद की झपकी बनी काल, रिम्स रांची रेफर किए गए सभी घायल
लोहरदगा // कुडू-लोहरदगा मार्ग पर पलौटी चर्च के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। लोहरदगा में एक शादी की खुशियाँ उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं जब बेटी को विदा कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर पलौटी चर्च गेट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे आम के पेड़ से जा टकराई।
मिली जानकारी के मुताबिक, रांची के मधुकम निवासी राजेश साहु अपनी बड़ी बेटी प्रियंका की शादी लोहरदगा के मुंद्रिका भवन में संपन्न कर परिवार के साथ वापस लौट रहे थे।
झपकी की वजह से घटी घटना
रविवार की सुबह जैसे ही उनकी वैगन-आर कार (JH01FF-7666) पलौटी चर्च गेट के पास पहुँची, कार चला रहे राजेश साहु को अचानक नींद की झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक साइकिल को टक्कर मारी और फिर सीधे एक विशाल आम के पेड़ में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और परिवार के सभी पाँच सदस्य खून से लथपथ हालत में गाड़ी के अंदर ही फंस गए।
रिम्स (RIMS), रांची रेफर किया गया
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। कुड़ू अस्पताल के डॉ. आफताब आलम ने बताया कि घायलों में से तीन के पैर कई जगह से टूट चुके हैं, जबकि दो सदस्यों के सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया गया है।
झारखंड के हजारीबाग में दनुवा घाटी के पास हुए भीषण सड़क हादसा
भीषण सड़क हादसे में धनबाद के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। सभी धनबाद के बीसीसीएल (BCCL ) कर्मी शिवकुमार भुइयां परिवार के साथ कार से बिहार के गया में एक शादी समारोह में जा रहे थे और सभी सड़क हादसे का शिकार हो गए।
हजारीबाग// दनुआ बना दानव एक ही परिवार के 6 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई। दनुआ घाटी में शनिवार को हाल के सालों का सबसे बडी दुर्घटना हुई। शनिवार देर रात करीब 6:30 से 7 बजे के करीब कार को जब कटर से तथा अन्य साधनों से हटाया गया तो मरने वालों की संख्या 6 हो गई। मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला और तीन बच्चे हैं। शव इतना क्षत विक्षत है कि एक बच्चे का सिर ही पूरी तरह नष्ट हो गया है।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था
प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सभी धनबाद से बोधगया शादी समारोह में जा रहे थे। सभी एक ही परिवार के हैं। प्राप्त साक्ष्यों से मालूम चला है कि इनका पैतृक आवास आमस गया है । और बीसीसीएल धनबाद में नौकरी करते हैं ।
दुर्घटनाग्रस्त कार की फोटो
घटना की जानकारी संबंधित थाना को दे दी गई है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इनमें दो पुरुष, एक महिला और तीन मासूम बच्चा शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कार में शव बुरी तरह पीस गया है।
रात अंधेरे के कारण कितने लोग कार में थे, इसकी गिनती भी नहीं की जा पा रही थी बताया जा रहा है कि धनबाद की और से सेलेरियो कार (संख्या जे एच 10 सीयू 3472) आ रही थी और पीछे से ट्रेलर में जा घुसी दो गाड़ियों के बीच में कार पूरी तरह पीस गई। कार की स्थिति देखकर समझ सकते हैं यह हादसा कितना भयावह है।
हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग से बड़ी खबर है, जहां पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पेट्रोल पंपों पर ताले लटके हैं और जहां तेल मिल रहा है, वहां लंबी कतारें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। हजारीबाग में पेट्रोल डिजल संकट गहराया पंपों पर लगी लंबी कतार, लोग परेशान आपूर्ति ठप, प्रशासन से गुहार ।
हजारीबाग शहर के शहरी इलाकों में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीज़ल का संकट गहराता जा रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है।जो पेट्रोल पंप अभी खुले हैं, वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस संकट का सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा के कामकाज और छोटे व्यवसाय पर पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति में कमी इस संकट की मुख्य वजह है। मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन और तेल कंपनियों की ओर से हालात सामान्य करने की कोशिश जारी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक लोगों को इस परेशानी से राहत मिल पाएगी।
साहिबगंज // खबर झारखंड के साहिबगंज से है जहां साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब वे पुलिस पदाधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। मुख्यालय डी एस पी विजय कुमार कुशवाहा के मोबाइल पर धनबाद के एक पुलिस निरीक्षक के नाम से फ्रॉड कॉल आया। व्हाट्सएप पर ‘हाय’ लिखकर बात शुरू की, फिर 48,000 रुपये की मांग की – ‘2 घंटे में लौटा दूंगा’।
डीएसपी ने फौरन भांप लिया। जूनियर अधिकारी सीनियर से इस तरह पैसे नहीं मांगता। जांच में पुष्टि हुई कि निरीक्षक का मोबाइल हैक हो गया था। डीएसपी विजय कुशवाहा बोले, “साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें। पैसे की मांग पर पहले जांचें, वजह पूछें। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
देवघर // बहराईच में पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पुतला जलाते हुए आग से झुलसी पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में जन आक्रोश रैली के दौरान हुआ यह हादसा । अनुपमा जायसवाल बहराईच सदर से भाजपा के विधायक हैं । विधायक का मेडिकल कालेज बहराईच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया भर्ती , बहराइच के डीएम चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान यह हादसा हुआ। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पूरे देशभर में प्रदर्शन कर रही है और भाजपा को ऐसा लग रहा है कि विपक्ष में सबसे मजबूत स्थिति में समाजवादी पार्टी है जिसके कारण ही यह बिल पास नहीं हो पाया । इसलिए लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया जा रहा है। इससे पहले भी अखिलेश यादव के पुतला दहन के समय एक महिला आग की चपेट में आते आते बची जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अखिलेश यादव ने लिखा 👇👇
आग लगाने वाले सावधान रहें। आग लगाने वाली महिला की इलाज की व्यवस्था की जाए।
— Adv Pappu Bhartiy एडवोकेट पप्पु भारतीय (@BhartiyPappu) April 25, 2026
हालांकि समाजवादी पार्टी और विपक्ष की सभी दलों ने एक ही मांग किया कि महिला आरक्षण बिल के साथ सभी वर्ग के महिलाओं को समान अधिकार मिले। कोटा के अंदर कोटा की व्यवस्था हो जिसमें एससी एसटी ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षण की सीमा तय की जाए। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष एकजुट हुआ ओर बिल पास नहीं हो सका ।
देवघर // झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई। झारखंड के आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) एवं देवघर पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर तीन अभियुक्तों को दो अवैध अग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस संबंध में देवघर नगर थाना कांड सं0-170/26, दि०-24.04.2026 धारा-308(2)/111 (2 (वी)/111(3)/111(5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मुंगेर बिहार के परवेज के विरूद्ध घटना में संलिप्तता
जिसमें इन्होने उल्लेख किया है कि अजित कुमार पाण्डेय देवघर निवासी अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध अग्नेयास्त्र की तस्करी करते हैं। इनलोगों के द्वारा अपराधिक घटनाओं को कारित किया जाता है, तथा अपराधिक घटना कारित करने में सहयोग भी किया करते हैं। पूछताछ के दौरान इनलोगों ने स्वीकार किया कि पैसा लेकर किसी व्यक्ति की हत्या करने का काम करने से परहेज नही करते हैं।
कांड के अग्रतर अनुसंधान में ए०टी०एस० झारखण्ड रांची से आए हुए टीम के सदस्य के साथ मिलकर अजित कुमार पाण्डेय एवं इनके सहयोगी पंकज कुमार सिंह पे०-राजकिशोर सिंह, सोनु कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया जबकि एक सहयोगी परवेज पता-मुंगेर बिहार के विरूद्ध घटना में संलिप्तता पाई गई है। कांड में अवैध अग्नेयास्त्र को जप्त किया गया है।
अजित कुमार पाण्डेय के घर से जब्त समान
1. एक देशी पिस्टल जिसपर Made in USA 992. 7.65 एम०एम० का सात पीस जिन्दा कारतुस को जप्त किया गया है। वीवो कम्पनी का स्मार्ट फोन ।
पंकज कुमार सिंह के पास से जब्त समान
एक देशी कट्टा , नोकिया कम्पनी का कीपैड फोन
सोनु कुमार सिंह के पास से
एक मोबाईल फोन
तीन अपराधी की हुई गिरफ्तारी
1. अजित पाण्डेय उर्फ अजित कुमार मिश्रा पे०-संजय पाण्डेय सा०-नन्दीनगर नंदन पहाड थाना-नगर जिला-देवघर
2. पंकज कुमार सिंह पे० राजकिशोर सिंह सा०-कृष्णापुरी थाना-नगर जिला-देवघर
3. सोनु कुमार सिंह पे०-स्व० अनिल प्रसाद सिंह सा०-दौलतपुर जमुई बिहारअजित पाण्डेय उर्फ अजित कुमार मिश्रा पे०-संजय पाण्डेय सा०-नन्दीनगर नंदनपहाड थाना-नगर जिला-देवघर
अपराधिक इतिहासः
1. नगर थाना कांड संख्या 510/18 दिनांक 19/08/18 धारा 341/323/353/225A/341pc
2. नगर थाना कांड संख्या 637/22 दिनांक 13/11/2022 धारा 147/ 148/149/307/302/120B ipc & 27 Arms act, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
3. जसीडीह थाना कांड संख्या 433/23 दिनांक 22/12/2023 धारा 384/386/387/34 IPC
4. चंद्रमंडीह थाना कांड संख्या 231/2023 दिनांक 08/01/2024
5. सिमुलतला थाना कांड संख्या 138/2023 दिनांक 12/12/2023 धारा 25 (1-B)a/26/35 Arms ACT
देवघर // जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के शशिभूषण ग्राम के पास हुए लुट कांड और गोलीबारी की घटना को लेकर देवघर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। एसपी ने बताया कि दिनांक-23.04.2026 को समय 23:15 बजे सूचना मिली की मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर मोड के पास एक मालवाहक मैजिक वाहन के चालक को अपराधकर्मीयों के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है तथा फाईरिंग भी किया गया है। इस सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए घटनास्थल जाकर जांच-पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि कोको कोला का फीज स्फलाई करने के लिए वादी मालवाहक मैजिक वाहन के चालक के द्वारा बड़गांव चौक नामकुम रांची से मालवाहक टाटा मैजिक वाहन से आठ पीस फीज लोड़ कर साहेबंगज जा रहा था।
मोहनपुर थाना क्षेत्र में लुट की घटना को दिया अंजाम
इसी दौरान समय करीब 23:15 बजे रात्रि में देवघर जिला के मोहनपुर थाना अंतर्गत शशी भुषण ग्राम के पास पंहुंचे थे कि एक उजला रंग का फॉर्च्यूनर कार वाहन में सवार 04 तथा एक मोटरसाईकिल में 02 अपराधकर्मीयों के द्वारा ओवरटेक कर मालवाहक वाहन को रोककर पिस्टल के बट से चालक को मारकर जख्मी कर 2000/- रूपया नकद एवं उसका सैमसंग गलैक्सी मोबाईल फोन लूट लिया गया है।
साथी अपराधी ने मारी गोली
इसके बाद चालक को फॉर्चुनर कार में बैठाने लगें। इस दौरान एक व्यक्ति चालक के उपर पिस्टल तानकर रखा था। इसी दौरान उसके पिस्टल से फायर हो गया और अपराधकर्मियों के साथी को गोली लग गई। तत्पश्चात् अपराधकर्मी अपने जख्मी साथी को लेकर देवघर की और भागे। जॉच पड़ताल के क्रम में ज्ञात हुआ कि जिस अपराधकर्मी को गोली लगी थी उसे सह अपराधकर्मीयो के द्वारा सदर अस्पताल, देवघर ले जाया गया और वहाँ से वे फरार हो गये। जहाँ जख्मी अपराधकर्मी की मृत्यु हो गई थी।
चालक के बयान पर मामला दर्ज
जिसकी सूचना निकटवर्ती सभी थाना को दिया गया एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर देवघर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर भाग रहे अपराधकर्मियों को फॉर्चुनर कार के साथ पकड़ लिया गया है। इस संदर्भ में वादी मैजिक चालक के फर्दबयान के आधार पर मोहनपुर थाना काण्ड सं0-58/2026, दिनांक-24.04.2026,
पुलिस ने फॉर्चुनर के साथ जिंदा कारतूस को किया बरामद
धारा 310 (2) बी०एन०एस०-2023 एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।
एक देशी पिस्टल
एक मैगजीन
जिंदा कारतुस 03 पीस
एक फायर किया हुआ खोखा।
एक उजला रंग का कांड़ में प्रयुक्त फॉर्चुनर वाहन
एक कांड में प्रयुक्त R15 बिना नम्बर का मोटरसाईकिल।
फॉर्चुनर वाहन का नम्बर प्लेट चार टुकड़ा में।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता
अकाश रमानी उम्र 22 वर्ष पे० महेश्वर रमानी सा० गुरुकुल सातर, थाना कुण्डा जिला देवघर।
शंशाक शेखर उर्फ गोलु उम्र करीब 22 वर्ष पे० मुकेश कुमार वर्णवाल सा० बेलाबगान (आर० के मिशन कैम्पस के नजदीक) थाना नगर जिला देवघर।
शिवम कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पे० दिनेश प्रसाद साह सा० बरमसिया थाना नगर जिला देवघर।
राहुल कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पे० गोपाल केशरी सा० बंधा थाना रिखिया जिला देवघर।
मृतक अपराधकर्मीः– राजन लाल उम्र करीब 25 वर्ष पे० दिनेश लाल सा० विहाई थाना रिखिया जिला देवघर।नोट- शेष फरार अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार कोई भी अपराधिक इतिहास नहीं है।
देवघर // देश के प्रखर चिंतक, प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. लक्ष्मण यादव का कार्यक्रम देवघर में निर्धारित हुआ है। देवघर की पावन धरती पर लक्ष्मण यादव अपना व्याख्यान देने रविवार (26 अप्रैल 2026) को देवघर के ऑडिटोरियम पहुंचने वाले है।
डॉ. लक्ष्मण यादव जी क्यों हैं विशेष ?
🎯 🔹दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिष्ठित प्रोफेसर, जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना का दीप प्रज्वलित किया।
🔹 चर्चित पुस्तक “प्रोफेसर की डायरी” के लेखक, जो समाज और शिक्षा व्यवस्था के यथार्थ को उजागर करती है।
🔹 सामाजिक न्याय, बहुजन अधिकार एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रखर समर्थक और निर्भीक वक्ता।
🔹 युवाओं के मार्गदर्शक, जो तर्क और तथ्य के आधार पर नई सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू
इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी जोर सौर से चल रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि से लेकर मुख्य वक्ता एवं प्रोफ़ेसर लक्ष्मण यादव को सुनने के लिए आने वाले लोगों के लिए इंट्री से लेकर बैठने की व्यवस्था को लेकर तैयारी की जा रही है। इस गर्मी में किसी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी व्यापक तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री संजय कुमार यादव के साथ पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान और देवघर मेयर रवि कुमार राउत शामिल होंगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
कहां और कब होगा कार्यक्रम
स्थान : नंदन पहाड़, ऑडिटोरियम (देवघर) , दिनांक : 26 अप्रैल , समय: प्रातः 11:00 बजे से
गिरिडीह // जिला के पचम्बा थाना क्षेत्र से दो और जमुआ से दो तस्कर दबोचे गए। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पचम्बा के माथाडीह में छापेमारी कर गांजा तस्करी करने वाला 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिसमें शिव शंकर साव (45, कृष्णा नगर) और हरि शंकर राम (39) भागते पकड़े गए। इनके इशारे पर महेन्द्र यादव (48, पेटहण्डी) और कमलेश कुमार सिंह (27) शामिल है। सभी को चित्तरडीह से गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ।