झारखंड की आवाज

- Page 37 of 101 -

आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का रद्दकरण

फ़ोटो : भारतीय रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 08.09.2025 (सोमवार) से 14.09.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का विनियमन निम्नानुसार किया जाएगा:

रद्दकरण: 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू की 12.09.2025 और 14.09.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।68506 (टाटा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर की 09.09.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।

संक्षिप्त समापन/ संक्षिप्त प्रारंभ :68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू की 09.09.2025 को होने वाली यात्रा आद्रा से संक्षिप्त यात्रा के रूप में प्रारंभ होगी। परिणामस्वरूप, आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।

68055 (आसनसोल-टाटा) मेमू पैसेंजर यात्राएँ 09.09.2025 को होने वाली यात्रा आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी। परिणामस्वरूप, आद्रा-टाटा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी। 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू की 09.09.2025, 11.09.2025, 12.09.2025 और 14.09.2025 को होने वाली यात्रा गोमोह स्टेशन पर संक्षिप्त रूप से समाप्त होकर वापसी में गोमोह से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी। परिणाम स्वरूप, गोमोह-हटिया-गोमोह के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारण : 18184 (बक्सर-टाटानगर) एक्सप्रेस की 12.09.2025 और 14.09.2025 को होने वाली यात्रा का समय बक्सर से 90 मिनट पहले पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार एवं अन्य अधिकारी बैठक करते हुए

देवघर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की संयुक्त सहभागिता से संचालित आदि कर्मयोगी अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। आगे उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय एवं अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। जब शासन की योजनाएं सुदूरवर्ती गांवों तक समयबद्ध रूप से पहुंचेगी और उनका लाभ पात्र लाभुकों तक शत-प्रतिशत पहुंचेगा, तभी अभियान की वास्तविक सफलता सिद्ध होगी। इसे साकार करने में प्रत्येक वर्ग का योगदान अपेक्षित है। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान योजना के तहत एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य जिले के सभी जनजातीय ग्रामों में जनजातीय परिवर्तन के माध्यम से शासन को सशक्त बनाना है। आगे उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आदि कर्मयोगी का पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर जनजातीय समुदाय के उत्थान में अपनी महती भूमिका निभाने की बात कही। साथ ही अभियान के तहत जनजातीय समाज के वंचित वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाने और मुख्य धारा में लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करे, इसलिए अपने महत्व को समझते हुए गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें।

साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन। Cyber Fraud से कैसे बच सकते हैं

साइबर सुरक्षा जागरुकता के उद्देश्य से हजारीबाग प्रेस क्लब में एक कार्यशाला का हुआ आयोजन

हजारीबाग प्रेस क्लब के सभागार में रविवार को दोपहर दो बजे एक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अनमास्क्ड साइबर सुरक्षा परामर्श संस्था द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व सौरव विश्वकर्मा और शम्पा बाला ने किया।

इस अभियान का उद्देश्य लगातार बढ़ते साइबर अपराधों जैसे कि फिशिंग (छलपूर्वक जानकारी लेना), एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी, स्वाइप मशीन से डाटा चोरी करने वाले उपकरण, पहचान चोरी और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जानकारी देना था। सत्र के दौरान क्षेत्र में घटित वास्तविक साइबर अपराध मामलों पर चर्चा की गई और यह बताया गया कि ऐसे खतरों की पहचान, रोकथाम और प्रभावी ढंग से निपटारा कैसे किया जा सकता है।

देशी पिस्टल लेकर आपराधिक कार्य करने के आरोप में 6 के ख़िलाफ़ मामला दर्ज एक गिरफ्तार

Deoghar Crime News

देवघर // जिला के कुंडा थाना क्षेत्र में देशी पिस्टल लेकर गैंग बनाकर आपराधिक कार्य करने को लेकर कुंडा थाना में 6 नामजद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी अभियान चलाया और एक नामजद आरोपी लक्की ठाकुर उम्र करीब 19 वर्ष पिता स्व लक्ष्मण ठाकुर जो कुंडा थाना क्षेत्र के भिखना का रहने वाला है पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया । साथ ही एक देशी पिस्टल को भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वही बाकी अन्य 5 आरोपी की तलाश जारी है ।

अन्य नामजद आरोपी का नाम और पता

  • दीपक राउत पिता प्रेम राउत उम्र 20 वर्ष भिखना
  • धीरज यादव पिता राजू यादव उम्र 21 वर्ष दोनिहारी
  • उपेन्द्र यादव उम्र 20 वर्ष दुधनीया
  • छोटू अंसारी उम्र 21 वर्ष भिखना सभी कुंडा थाना क्षेत्र के
  • राहुल पाण्डेय उम्र 22 वर्ष चौपा मोड थाना मोहनपुर जिला देवघर

के ख़िलाफ़ कुंडा थाना कांड संख्या 176/2025 धारा 25 (1-B) a/26/35 आर्म्स एक्ट 1959 के तहत मामला किया गया है ।

सरकारी जमीन को बचाने को लेकर सड़क पर उतरे युवा स्टेडियम बनाने की किया मांग

विरोध प्रदर्शन करते युवा

देवघर // रोहिणी सत्संग मुख्य मार्ग के किनारे नाजायज मजमा बनाकर एक विशेष समुदाय व अन्य लोगों के द्वारा आर सेटी प्रशिक्षण केन्द्र से सटे गोड़धोवा मौजा नंबर 274 दाग नंबर दो के 7 एकड़ 31 डिसमिल खाली जमीन जो पंजी दो में गैरमजुरवा खास कहके दर्ज है। जिसे हड़पने की नीयत से उक्त भूखण्ड की जुताई कर झोपड़ी नुमा बनाया जा रहा है। जिस भूखण्ड का उपयोग विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा दौड़ के लिए किया जाता है।

जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई

इसको लेकर युवाओं ने रविवार को लोकतांत्रिक तरीके एक विरोध प्रदर्शन कर सरकारी जमीन पर हो अतिक्रमण को रोकने व स्टेडियम की मांग को लेकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। युवाओं ने अतिक्रमण कारियों के खिलाफ न्यायोचित कार्यवाही की मांग की। सरकारी जमीन को हड़पने की नीयत से अवैधानिक तरीके से कार्य प्रारम्भ किया जो अनवरत जारी है। उक्त जमीन पर अतिक्रमण कारियों के द्वारा जमीन हड़पने की नीयत से चारों ओर कटिली झाड़ी लगा दिया गया है। जिससे छात्रों को दौड़ लगाने में घोर परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।

अतिक्रमण कारियों से मुक्त कराकर खेल स्टेडियम बनाने की गुहार लगाई है।

सरकारी जमीन को बचाने के लिए युवाओं ने स्व हस्ताक्षरित आवेदन उपयुक्त, अनुमंडलाधिकारी देवघर, पुलिस अधीक्षक देवघर , अंचलाधिकारी देवघर एवं थाना प्रभारी जसीडीह को निबंधित डाक के द्वारा 4 सितम्बर 2025 को भेजकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण कारियों से मुक्त कराकर खेल स्टेडियम बनाने की गुहार लगाई है। मूल रैयत के परिजन का कहना है कि यह मौजा मूल रैयती है जिसका मूल रैयत सूर्य नारायण पाण्डेय थे जिन्होंने उक्त जमीन व दाग नम्बर का पट्टा किसी भी रैयत को निर्गत नहीं किया है। किसी भी रैयत को पट्टा देने का अधिकार सिर्फ मूल रैयत को है।

निगम क्षेत्र का एक मात्र बड़ा भूखंड जिसे सार्वजिनक हित के लिए उपयोग किया जा सकता है।

हस्ताक्षरित युवाओं ने बताया कि स्थिति तनाव पूर्ण है समय रहते इस विषय पर विचार नहीं किया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घटने से इन्कार नहीं किया जा सकता। युवाओं ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत यह एक बड़ा भूखण्ड है जिसका उपयोग सार्वजिनक हित के लिए किया जा सकता है। अपने आवेदन में युवाओं ने उक्त भूखण्ड को खेल स्टेडियम बनाने की मांग की ताकि समाज के सभी वर्गो के लोगों को इसका लाभ मिल सके।लोगों के अतिक्रमण कारियों के खिलाफ जाँचकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की भी माँग कीँ ।उक्त आवेदन में दर्जनों युवाओं ने स्वहस्ताक्षरित आवेदन जिला प्रशासन को दिया है।

राँची पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया । Bkd News Jharkhand

ओम गर्ल्स होस्टल में छापेमारी करते पुलिस जवान

राॅंची // पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। राँची जिला के लालपुर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओम गर्ल्स हॉस्टल पर छापा मारा। इस दौरान मौके से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी के समय सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी, लालपुर और कोतवाली थाने के डीएसपी सहित जिले के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद थे। सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर कार्यवाही कर रही है।

कुर्मी नेता जयराम महतो आदिवासियों का हक छिनना चाहते है : निशा भगत

गुमला सीट से चुनाव लड़ चुकी आदिवासी समाज की बेटी निशा भगत को जयराम कुमार महतो ने जे एल के एम पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निकाले जाने पर निशा भगत ने मीडिया से बात करते हुए जयराम कुमार महतो पर बड़ा आरोप लगाया उन्होंने कहा कि मैने ईसाई समुदाय के बारे में बोली तो जे एल के एम को मिर्ची नहीं लगी । कुर्मी समुदाय के लिए बोली तो बवाल कर रहे हैं। कुर्मी समुदाय किसी कीमत पर आदिवासी हितैषी नहीं हो सकते। पार्टी पहले छोड़ती तो कुर्मियों के मानसिकता का पता नहीं चलता। उम्मीद करती हूं किजयराम महतो की मानसिकता का पता चल गया होगा सभी धर्मों के लोगों को लेकर चलने की हैसियत नहीं है। सुश्री को श्रीमती बना दिया इन्होंने।

कुर्मी समाज को एसटी में शामिल करने का विवाद

झारखंड में कुर्मी समाज की और से लगातार आंदोलन कर रहे हैं और कुर्मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को लेकर निशा भगत ने मीडिया में बयान दिया कि रोड जाम करें ट्रेन रोके या और भी बड़ा आंदोलन करे लेकिन आदिवासियों का हक छीनने नहीं देंगे किसी भी हालत में कुर्मी समाज को एसटी में शामिल नहीं होने देंगे जिसके बाद जे एल के एम के सुप्रीमों जो कुर्मी समाज से आते हैं जयराम कुमार महतो ने निशा भगत को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में जलार्पण रहेगा बंद

देवघर साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल यानी 7 सितंबर को लगने वाला है और चन्द्र ग्रहण का सूत काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से से लागू हो जाएगा। इसके बाद से देश भर के मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे और सभी मंदिरों में पूजा भी बंद हो जाएगी। इसको लेकर देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 को भादो पूर्णिमा रविवार रात्रि 9:56 से रात्रि 1:28 तक लगेगा। ऐसे में सात सितंबर को बाबा मंदिर में संध्या 06 बजे तक जलार्पण बंद कर दिया जाएगा।

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बन गई बात जेएमएम और पशुपति पारस को मिलेगी सीट

सीएम हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात

Bkd News Jharkhand Desk

पटना // इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बन गई बात जेएमएम और पशुपति पारस को मिलेगी जगह बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है कभी भी चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में अब एनडीए और इंडिया गठबंधन अपनी सीट शेयरिंग को लेकर गुणा गणित करने में जुटे हैं। एक और जहां इंडिया गठबंधन एकजुट नजर आ रहे हैं वहीं एनडीए में बड़ी टूट नजर आ रही है। एनडीए में बीजेपी जेडीयू लोजपा (रामविलास पासवान) हम जैसी पार्टियां शामिल हैं। वही इंडिया गठबंधन में कांग्रेस राजद लेफ्ट सीपीआई माले, भीआईपी, जेएमएम और पशुपति पारस की लोजपा शामिल है।

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हुई बात

कांग्रेस ने जहां अच्छा प्रदर्शन किया है उन सीटों को वो तेजस्वी यादव से मांग रहे हैं । साथ आज के पटना की बैठक से साफ है कि इंडिया गठबंधन में नए दल जेएमएम और पशुपति पारस की पार्टी भी शामिल बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने साफ किया कि अब गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस गुट भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि “बैठक बहुत सकारात्मक रही। अधिकांश सीटों पर फार्मूला तय हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस गुट को भी सीटें दी जाएंगी।

कांग्रेस का 70 सीटों का डिमांड 66 पर बन गई बात ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस इस बार 66 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी ने 70 सीटों की मांग की थी लेकिन अंततः 66 सीटों पर सहमति बनने की बात कही जा रही है । पटना स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें सीटों पर अंतिम चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार राजद अपने कोटे से जेएमएम और पशुपति पारस को देंगे सीट ।

फिलहाल एनडीए में अपनी डफली अपना राग

अब एनडीए की बात कर लेते हैं। एनडीए में जेडीयू और लोजपा (रामविलास) कभी एक दूसरे को एक्सेप्ट नहीं करना चाहते हैं ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आप खुद लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान का बयान सुन लीजिए जेडीयू को क्या कहते हैं। वही हम पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी चिराग पासवान को नेता नहीं मानते हैं। ना चिराग पासवान जीतन राम मांझी को । बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह भी नीतीश कुमार को नेता नहीं मानते हैं तो कुल मिलाकर देखा जाए तो एनडीए में वो एक जुटता फिलहाल दिखाई नहीं पड़ रहा है। साथ ही सीट शेयरिंग पर कोई चर्चा नहीं हुई है लेकिन सभी अपना अपना दावा ठोकना शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु की बासुकीनाथ में मौ”त, सीएम से मदद की मांग

Dumka News उत्तर प्रदेश के टिकरी (प्रतापगढ़) जिला के श्रद्धालु धनी राम का झारखंड के दुमका जिला के बासुकीनाथ में अचानक देहांत हो गया है। परिजनों ने पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भिजवाने की गुहार लगाई है। जिसके बाद झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जरमुंडी विधानसभा के पूर्व विधायक बादल पत्रलेख ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा जिला प्रशासन, दुमका से आग्रह किया कि पार्थिव शरीर को पैतृक स्थान तक भिजवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है।

झारखंड के कांग्रेस विधायक का दावा बिहार का अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होगा

प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस के विधायक

देवघर// स्थानीय एक निजी होटल के सभागार में कांग्रेस पार्टी जिला कार्यसमिति की एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से जिला सहित प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं बैठक के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के संगठन सृजन अभियान 2025 को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को आईसीसी द्वारा नियुक्त देवघर जिला के पर्यवेक्षक विधायक इंदौरा हिमाचल प्रदेश मलेंद्र राजन तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, बेरमो विधायक जय मंगल सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सुरेन राम ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

संगठन सृजन के तहत संगठन की मजबूती का काम हो रहा है

उपस्थित नेताओं ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि संगठन सृजन के तहत संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसको लेकर राज्य के जिला के सभी प्रखंडों में सर्वे भी किया जाएगा। मौके पर उपस्थित आब्जर्बर के रूप में पहुंचे मलेंद्र राजन ने कहा कि संगठन सृजन के तहत संगठन की मजबूती और जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव या चयन होना है। इसके तहत एआईसीसी के मेंबर प्रत्येक दिन दो प्रखंडों का दौरा कर वहां के कार्यकर्ता और जनता की बातों को सुनेंगे समझेंगे फिर उनकी रिपोर्ट जिला में जमा होगा जिस पर आगे कार्यवाई होगी।

राहुल गांधी एसाईआर, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ यह यात्रा काफ़ी सफल रहा है

वहीं बिहार में सम्पन्न हुए एसआईआर यात्रा को लेकर एक सवाल के जवाब में विधायक जय मंगल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एसाईआर, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ यह यात्रा काफ़ी सफल रहा है।बिहार में परिवर्तन की बयार चल रही है और बदलाव निश्चित है, तेजस्वी यादव का बिहार में मुख्यमंत्री बनना तय है। वहीं प्रेस वार्ता से पूर्व जिला से पहुंचे सभी विंग के सदस्यों के साथ एक बैठक हुई। इस दौरान मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ उदय प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सिंह, अजय कुमार,फयाज केसर,बृजभूषण राम,आदित्य सरोलिया, दीपक सिंह राजपूत, नटराज प्रदीप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डुमरी विधायक Jayram Mahto की बिगड़ी तबियत

Bkd News Jharkhand Desk

राँची Jlkm पार्टी के सुप्रीमों और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने दी है। जयराम कुमार महतो ने लिखा….

भागदौड़ और कार्यक्रम की व्यस्तता के वजह से कल शाम अचानक तबीयत खराब होने के कारण मैं अस्वस्थ हूं. डॉक्टर ने 5 दिन आराम की सलाह दी है. आपके प्यार और आशीर्वाद से अभी ठीक हूं. चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लूंगा, सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे।

बीजेपी नेता के बेटा का भाषण क्यों हो रहा है वायरल? पीएम को लेकर क्या कह दिया

मध्य प्रदेश के इंदौर में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर बहुत लोगों के होश उड़ गए।

इंदौर के अहिल्या विश्वविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इस दौरान CM मोहन यादव समेत बीजेपी के कई नेता मंच पर मौजूद थे,

तभी इंदौर के भाजपा से मेयर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र भार्गव बोलने लगते हैं और वह लगातार सरकार की योजनाओं जैसे बुलेट ट्रेन और सरकार की नीतियों पर जमकर बरसते हैं। इस दौरान संघमित्र भार्गव के पिता यानि भाजपा नेता और इंदौर मेयर असहज हो जाते हैं और बाकी नेता मुस्कुराने लगते हैं। आप भी देखिए इस वीडियो को….

शराब पीने के बाद शराबी ने महिला से किया अभद्र व्यवहार महिला ने काटा चि”भ

Dumka Crime News

दुमका जिले से एक सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब बिक्री के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लताकांदर गांव में एक महिला ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की जुबान काट दी। यह घटना मंगलवार की देर रात दुमका जिले के लताकांदर गांव में घटी। यहां 55 वर्षीय कलावती मुर्मू, जो लंबे समय से अपने घर पर देसी शराब बेचती थी। कहा जा रहा है कि उन्होंने 38 वर्षीय लालटू शेख पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जीभ काट दी। जानकारी के अनुसार, लालटू मंगलवार शाम को कलावती के घर शराब पीने पहुंचा था, जहां पहले से ही आधा दर्जन अन्य लोग मौजूद थे।

शराब पीने के बाद लालटू नशे में धुत हो गया और उसकी कथित तौर पर गलत हरकतों और बदजुबानी से कलावती भड़क गई। दोनों के बीच तीखी नोक झोंक हुई। गुस्से में आकर कलावती ने अपने पति सुधीर सोरेन और वहां मौजूद पांच अन्य लोगों की मदद से लालटू को पकड़ लिया। उन्होंने लालटू के हाथ-पैर बांधे, उसकी पिटाई की, और फिर कलावती ने धारदार हथियार से उसकी जीभ काट दी।

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में चल रहा है ईलाज

इसके बाद हमलावरों ने घायल लालटू को घर के बाहर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल लालटू किसी तरह अपने घर पहुंचा और इशारों में अपनी पत्नी जैलनूर बीबी को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने उसे तुरंत पश्चिम बंगाल के बर्धमान अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी रात में ही गांव वालों को मिल गई। बुधवार सुबह जब ग्रामीण कलावती के घर पहुंचे और वहां खून के धब्बे देखे, तो उनका गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने कलावती को पकड़कर रस्सी से पेड़ से बांध दिया और शिकारीपाड़ा थाने को सूचना दी।

महिला ने आरोप से किया इंकार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कलावती को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।लालटू की पत्नी जैलनूर बीबी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कलावती मुर्मू, उनके पति सुधीर सोरेन और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

हालांकि, कलावती ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि इस घटना में एक अन्य महिला, नीलू मुर्मू, शामिल हो सकती है। यह भयावह घटना न केवल स्थानीय समुदाय में दहशत बल्कि अवैध शराब के कारोबार और इसके दुष्परिणामों पर भी गंभीर सवाल उठा रही है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रिखिया में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौ*त जांच में जुटी पुलिस

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव में 81 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौ*त हो गई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उन्होंने महिला को खू*न से लथपथ पाया, जिसके बाद घर में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि घर से कई सामान भी गायब हैं, जिससे ह*त्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही रिखिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना है।