झारखंड की आवाज

- Page 45 of 102 -

Sawan Mela Deoghar । 27 दिनों में 52 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण

देवघर श्रावणी मेला अब अपने आखरी चरण में आहिस्ते आहिस्ते पहुंच गया है,महज अब मेला के पूर्णाहुति को 72 घंटा बचा है ऐसे में जिला प्रशासन भी अब चैन की सांस ले रहा है। वहीं आख़री प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जिला के उपायुक्त ने अभी तक के मेला का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने नमन प्रियेश लकड़ा ने अधिकारियों और मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पिछले 27 दिनों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

11 जुलाई से 6 अगस्त तक 52 लाख कांवरियों ने जलार्पण किया है।

बीते 11 जुलाई से 6 अगस्त तक गर्भगृह सहित सभी अर्घा के माध्यम से 52 लाख 95 हजार 766 कांवरियों ने जलार्पण किया है। बाबा मंदिर से प्राप्त नगद के रूप में 7 करोड़ 36 लाख 44 हज़ार 295 रुपए की आमदनी हुई है।वहीं मंदिर से 10 ग्राम की 816 चांदी के सिक्के की विक्री हुई है। जबकि परिवहन विभाग से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 2 करोड़ 3 लाख 77 हज़ार 775 रुपए की आमदनी हुई है।इसी क्रम में राज्य कर के रूप में 953.75 लाख रुपए की प्राप्ति हुई है।नगर निगम के द्वारा विभिन्न बस पड़ाव तथा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं से 40 लाख 51 हज़ार 200 रुपए की आमदनी हुई है।वहीं विद्धुत विभाग के द्वारा अस्थाई बिद्धुत सम्बंध से 58 लाख 35 हजार 900 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है।

वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा भी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच पड़ताल की जा रही है और फाइन भी काटा गया है। वहीं मौके पर पुलिस विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में की गई पुलिसिंग व्यवस्था की पूरी पूरी जानकारी दी गयी। एनडीआरएफ,सीआरपीएफ,जिला पुलिस बल, झारखंड जगुआर,स्वान दस्ता,अश्रु गेस दस्ता, रेप और रैफ दस्ता आदि शामिल है और सभी विधिव्यवस्था के संचालन में पूरे मेला क्षेत्र में महती भूमिका निभा रहें हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,एसडीओ रवि कुमार,एसपी अजित पीटर डूंग डूंग,डीपीआरओ राहुल कुमार सहित सम्बंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

जमीन विवाद में तीन लोगों की निर्मम ह”त्या, आरोपी ने किया सरेंडर

साहिबगंज: जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी नितेश पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। वहीं घटना के बाद आरोपी बजल हेम्ब्रम ने खुद को तालझारी थाना में सरेंडर कर दिया। इस निर्मम हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मोहनपुर में एक साथ टकराई तीन गाड़ियां, टोटो सवार में एक महिला घायल

देवघर जिला के मोहनपुर इलाके के सड़कों में इन दिनों लगातार हो रही सड़क दुर्घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के रमजोरिया के पास बुधवार को दोपहर में तीन गाड़ियां आपस में ही टकरा गयी। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इधर पुलिस घटना के मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि मोहनपुर इलाके में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं से इलाके की सड़क लाल खून से लाल हो रही है। मालूम हो कि जमुनिया के पास बीते दिनों बड़ी दुर्श्रघटना घटी थी जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी। जबकि 23 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से दुर्घटना रोकने की दिशा में कई सकारात्मक प्रयास किए गए हैं। लेकिन सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के भाव और रफ ड्राइविंग के कारण दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

Deoghar News। मोहनपुर में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

देवघर मोहनपुर हाट स्थित विवाह भवन के पास वीर दिशोम गुरु शिबु सोरेन के निधन को लेकर उन्के दिवंगत पुण्य आत्मा की शान्ति हेतु भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल के अध्यक्षता में किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष, झामुमो एवं गुरु जी के साथी रहे नवल किशोर हेंब्रम, थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष, झामुमो श्रीकान्त प्रसाद यादव, राजद नेता भूतनाथ यादव, अजय यादव, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष श्री हेमंत चौधरी, दिलीप यादव, बीरू प्रधान, झामुमो मिडिया प्रभारी केदार दास, सिकंदर राउत, कुंदन राज, अरुण शर्मा, अरुण यादव, बबलू दास, प्रताप यादव, विनोद बेसरा, अरुण यादव, गौतम तुरी, करामत अंसारी, नारायण यादव, नौशाद अंसारी, संगम यादव, सविता हांसदा, सावित्री हांसदा, रोहित तुरी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे|

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सुरक्षा कर्मियों ने 4 लुटेरों को पकड़ा

खूंटी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनके काफिले में शामिल सुरक्षा कर्मियों ने 4 लुटेरों को खूंटी पुलिस के हवाले कर दिया। अर्जुन मुंडा आम्रेश्वर धाम में पूजा कर खूंटी लौट रहे थे, इसी दौरान पता चला कि कुछ लुटेरों ने मवेशी चरा रही बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली खींच ली ह

पकड़ाए युवकों ने लूट की घटना से इनकार किया, जांच जारी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत

चाईबासा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज चाईबासा कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक जनसभा के दौरान उनके दिए गए बयान से जुड़ा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया गया था।यह पूरा मामला 18 नवंबर 2018 का है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और ( वर्तमान के केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह के खिलाफ एक टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर बीजेपी नेता और स्थानीय अधिवक्ता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में अमित शाह को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे उनकी और बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचा। कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था, जिसके बाद आज वह चाईबासा कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई।

मेरे विचारों की जड़ें थे,और उस जंगल जैसी छाया थे : सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बया करते हुए लिखा

मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुज़र रहा हूँ। मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया।

मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे,और उस जंगल जैसी छाया थे

जिसने हजारों-लाखों झारखंडियों को धूप और अन्याय से बचाया।

मेरे बाबा की शुरुआत बहुत साधारण थी। नेमरा गांव के उस छोटे से घर में जन्मे,जहाँ गरीबी थी, भूख थी, पर हिम्मत थी। बचपन में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया जमींदारी के शोषण ने उन्हें एक ऐसी आग दी जिसने उन्हें पूरी जिंदगी संघर्षशील बना दिया। मैंने उन्हें देखा है हल चलाते हुए, लोगों के बीच बैठते हुए, सिर्फ भाषण नहीं देते थे, लोगों का दुःख जीते थे।

बचपन में जब मैं उनसे पूछता था: “बाबा, आपको लोग दिशोम गुरु क्यों कहते हैं? ”तो वे मुस्कुराकर कहते:“क्योंकि बेटा, मैंने सिर्फ उनका दुख समझा और उनकी लड़ाई अपनी बना ली। ”वो उपाधि न किसी किताब में लिखी गई थी,न संसद ने दी -झारखंड की जनता के दिलों से निकली थी।

दिशोम’ मतलब समाज,‘गुरु’ मतलब जो रास्ता दिखाए।और सच कहूं तो बाबा ने हमें सिर्फ रास्ता नहीं दिखाया,हमें चलना सिखाया।बचपन में मैंने उन्हें सिर्फ़ संघर्ष करते देखा, बड़े बड़ों से टक्कर लेते देखा मैं डरता था पर बाबा कभी नहीं डरे।

वे कहते थे:“अगर अन्याय के खिलाफ खड़ा होना अपराध है,तो मैं बार-बार दोषी बनूंगा।”बाबा का संघर्ष कोई किताब नहीं समझा सकती।वो उनके पसीने में, उनकी आवाज़ में,और उनकी चप्पल से ढकी फटी एड़ी में था।

जब झारखंड राज्य बना,तो उनका सपना साकार हुआ पर उन्होंने कभी सत्ता को उपलब्धि नहीं माना। उन्होंने कहा:“ये राज्य मेरे लिए कुर्सी नहीं यह मेरे लोगों की पहचान है।”आज बाबा नहीं हैं, पर उनकी आवाज़ मेरे भीतर गूंज रही है।

मैंने आपसे लड़ना सीखा बाबा, झुकना नहीं। मैंने आपसे झारखंड से प्रेम करना सीखा बिना किसी स्वार्थ के। अब आप हमारे बीच नहीं हो, पर झारखंड की हर पगडंडी में आप हो। हर मांदर की थाप में,हर खेत की मिट्टी में, हर गरीब की आंखों में आप झांकते हो। आपने जो सपना देखा अब वो मेरा वादा है।

मैं झारखंड को झुकने नहीं दूंगा, आपके नाम को मिटने नहीं दूंगा। आपका संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा। बाबा, अब आप आराम कीजिए। आपने अपना धर्म निभा दिया। अब हमें चलना है आपके नक्शे-कदम पर। झारखंड आपका कर्ज़दार रहेगा। मैं, आपका बेटा,आपका वचन निभाऊंगा। वीर शिबू जिंदाबाद – ज़िन्दाबाद, जिंदाबाद दिशोम गुरु अमर रहें। जय झारखंड, जय जय झारखंड।

ये दर्द है एक बेटे का राज्य के मुख्यमंत्री का हेमंत दादा का

पिता की ह”त्या के बाद बेटे गुरुजी शिबू सोरेन ने लिया संकल्प महाजनी प्रथा को किया खत्म

Bkd News Jharkhand Desk दिशाेम गुरु शिबू सोरेन ने 4 अगस्त 2025 को गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांसे ली। उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया गया जहां पर गुरु जी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और हाथ जोड़कर नमन करते हुए कहा कि आप महान थे झारखंड के लिए एक युग का अंत हुआ।

जीवन परिचय

गुरु जी का जन्म 11 जनवरी 1944 को हजारीबाग जिला अब रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में एक साधारण आदिवासी परिवार में हुआ था। उनके पिता सोबरन सोरेन एक सामाजिक रूप से जागरूक व्यक्ति थे, जो अपने समुदाय के लिए कार्य करते थे।

शिबू सोरेन के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं:

पिता की हत्या : 27 नवंबर 1957 को उनके पिता सोबरन सोरेन की हत्या महाजनों और साहूकारों के साथ जमीन विवाद के कारण हुई थी, जिसने उनके जीवन को एक नया मोड़ दिया और उन्हें सामाजिक कार्यों और राजनीति की ओर प्रेरित किया।

आंदोलन की शुरुआत : शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई शुरू की और महाजन के विरोध आंदोलन शुरू किया और उसी से शुरू हुआ धनकटनी आंदोलन शुरू किया इस आंदोलन में महिलाएं धान काटती और पुरुष तीर कमान लिए घूमता इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों को उनकी जमीन पर अधिकार दिलाना और महाजनों के शोषण से मुक्ति दिलाना था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना : 4 फरवरी 1973 को शिबू सोरेन ने अपने सहयोगियों बिनोद बिहारी महतो और एके राय के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्थापना की, जिसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा करना और एक अलग झारखंड राज्य की मांग को बल देना था।

पहली बार जेल 1975 में गए थे

शिबू सोरेन पहली बार जेल 1975 में गए थे, जब उन्हें चिरूडीह कांड के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई थी, और शिबू सोरेन पर हिंसक भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप लगा था। उन्हें कई साल तक जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

शशीनाथ झा हत्याकांड : 1994 में उनके निजी सचिव शशीनाथ झा की हत्या के मामले में भी उनकी संलिप्तता का आरोप लगा, जिसके लिए उन्हें दिल्ली की एक अदालत ने दोषी ठहराया था, लेकिन बाद में वे बरी हो गए ।

राजनीतिक सफर

शिबू सोरेन ने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र में कोयला मंत्री भी रहे। वे आठ बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए ।

वर्ष 1977 : शिबू सोरेन ने अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वर्ष 1980 : उन्होंने दुमका लोकसभा सीट से चुनाव जीता और पहली बार सांसद बने।

वर्ष 1989, 1991, 1996 : शिबू सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीते।

वर्ष 2019 : उन्होंने अपना आखिरी चुनाव लड़ा, लेकिन दुमका लोकसभा सीट से हार गए।

शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री तीन बार बने

वर्ष 2000 : शिबू सोरेन पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनकी सरकार ज्यादा समय तक नहीं चल सकी।

वर्ष 2008-2009 : शिबू सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

वर्ष 2009-2010 : शिबू सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाई बसंत सोरेन पिता के पार्थिव शरीर के साथ

इसके अलावा, शिबू सोरेन तीन बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उनकी राजनीतिक यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हमेशा आदिवासी समुदाय के अधिकारों की लड़ाई जारी रखी।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

फ़ोटो सोशल मीडिया से

गुरुजी जंगल में पैदल चलकर कैसे गांव गांव को जोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा

जमशेदपुर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आज शिबू सोरेन के निधन पर गहरा अशोक व्यक्त किया है । इन्होंने कहा कि झारखंड के लिए एक अपूर्ण क्षति है । इन्होंने कहा कि जिस तरह से यह आंदोलन किया करते थे । उस आंदोलन की एक नई रूपरेखा तैयार होती थी। इन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का चला जाना झारखंड के लिए एक अपूर्ण क्षति है । इन्होंने फिर बताया कि गोवा गोली कांड के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन का पहला आंदोलन जब गोवा गोली कांड हुआ था तो जंगल जंगल पैदल पैदल चलकर किस तरह से गांव को जोड़ा जाए और किस तरह से लोगों को जोड़ा जाए यह काम शिबू सोरेन खुद किया करते थे। और इसीलिए गांव-गांव में शिवलिंग को लोग आज भी विषम गुरु कहते हैं और यही कारण है।

किसी को झारखंड में दिसंबर गुरु के नाम से जाने जाते हैं । अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है क्योंकि हमारे लिए वह एक अभिभावक के तौर पर थे । उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूर्णीय क्षति है और इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।

उपायुक्त ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देवघर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा के सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जिला प्रशासन द्वारा शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। देवघर परिसदन सभागार में आयोजित शोकसभा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा समेत जिले के पदाधिकारीगण और सभी विभागों के कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दौरान उपरोक्त के अलावा नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, जिला भूअर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Gonda। जल चढ़ाने जा रहे 11 श्रद्धालुओं की नहर में डूबने से मौ”त

Big Breaking News Gonda उत्तर प्रदेश के गोंडा पृथ्वी नाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे 11 श्रद्धालुओं की नहर में डूबने से मौत

अनियंत्रित होकर बोलेरो सरयू नहर में पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा बताया जाता है कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से खरगूपुर स्थित पृथ्वी नाथ मंदिर जा रहे थे सभी श्रद्धालु । बोलेरो में कुल 15 लोग थे सवार, 11 की मौके पर ही मौत वही 4 को बचाया गया। राहगीरों ने नहर में डूबती गाड़ी देख पुलिस और ग्राम प्रधान को दी सूचना।

इटियाथोक थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला बाहर जिसमें मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल, पूरे गांव में पसरा मातम। इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता मजरा रेहरा का मामला

EWS के लिए 50% सीमा पार कर सकती है, तो पिछड़े वर्गों के लिए यह सीमा क्यों नहीं हटाई जा सकती : कांग्रेस

राँची कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि झारखंड में आरक्षण वृद्धि से संबंधित विधेयक को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है। शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि देश की आज़ादी के समय भाजपा सत्ता में होती, तो संविधान में दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समाज के आरक्षण और उनके मूल अधिकारों का समावेश ही नहीं हो पाता।उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग 55% और देशभर में करीब 52% जनसंख्या पिछड़े वर्गों की है, जिनके सशक्तिकरण के लिए संविधान में आरक्षण का स्पष्ट प्रावधान है। कांग्रेस पार्टी “जिसकी जितनी भागीदारी, उसको उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और वंचित समाज को उसका हक दिलाने के लिए संघर्षरत है। प्रदीप यादव ने आगे कहा कि यह तभी संभव हो पाएगा जब देश में 50% आरक्षण की सीमा को समाप्त किया जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 1993 में तमिलनाडु सरकार ने 50% की सीमा को तोड़ते हुए 69% आरक्षण लागू किया था, जिसे केंद्र सरकार ने 1994 में 76वें संविधान संशोधन के जरिए नौवीं अनुसूची में शामिल कर वैधता प्रदान की थी। आज तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस को मिलाकर आरक्षण की कुल सीमा 79% हो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10% अतिरिक्त आरक्षण देकर 50% सीमा पार कर सकती है, तो फिर देश की 50-60% आबादी वाले पिछड़े वर्गों के लिए यह सीमा क्यों नहीं हटाई जा सकती? उन्होंने झारखंड, कर्नाटक, हरियाणा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का हवाला देते हुए कहा कि इन राज्यों की विधानसभाएं पहले ही इस सीमा को पार कर विधेयक पारित कर चुकी हैं, लेकिन भारत सरकार अब तक इस पर मौन है।

44 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण करोड़ों रूपये की आय : Bkd News Jharkhand

Deoghar Baba Bedhynath Dham Mandir उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में तीसरी साप्ताहिक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी मीडिया संस्थानों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।

564 मजिस्ट्रेट , 9650 पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं

इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कुल 564 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों के अलावा 9650 पुलिस बल की संख्या में प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही 04 सीआरपीएफ की कम्पनी, 02 पुलिस अधीक्षक, सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं। आगे मेला में 101 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। साथ ही मेला में कार्यरत कुल चिकित्सकों की संख्या 81 एवं पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 449 है। वहीं सामान्य एम्बूलेंस 24, 108 एम्बुलेंसों की संख्या 26 एवं जीप की संख्या 05 है। 37387 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी एवं 71795 मरीजों का चिक्तिसकीय ईलाज किया गया।

कहां से कितना आय प्राप्त हुआ…

इसके अलावे प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला, 2025 में दिनांक-11.07.2025 से अब तक कुल 44,01,095 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है। साथ हीं शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से 146204 श्रद्धालु शामिल हैं। आगे उन्होंने बाबा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक-11. 07. 2025 से दिनांक-29.07.2025 तक बाबा मंदिर की कुल आय 5,34,27,043.00 रूपये रहे, जिसमें मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल है। साथ हीं मंदिर दान काउंटर से 00 ग्राम सोने का सिक्का 00, चाँदी का सिक्का 10 ग्राम का 767, चाँदी 05 ग्राम का सिक्का 00 अदद बिक्री की गई एवं शीघ्रदर्शनम कूपन से प्राप्त आय 60 प्रतिशत 4,28,78,160.00 रूपये हैं एवं विदेश से प्राप्त होने वाले मुद्रा सोना 23 ग्राम, चाँदी 878 ग्राम, चांदी का सिक्का 01 पीस एवं 10,335.00 रूपये नेपाली पैसा शामिल हैं।

765 सीसीटी कैमरा, 200 ए०आई० कैमरा, व 10 ड्रॉन कैमरा कार्यरत हैं।

वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी हेतु 765 सीसीटी कैमरा, 200 ए०आई० कैमरा, व 10 ड्रॉन कैमरा कार्यरत हैं। वहीं इस श्रावणी मेला में ऑनलाईन चैट बोर्ड क्यू आर कोड से 659 प्राप्त शिकायतों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवासन हेतु 02 टेन्ट सीटी बनाये गये हैं, जिनमे कोठिया टेंट सीटी 1500 बेड की क्षमता व बाघमारा टेंट सीटी में 350 बेड की क्षमता के अलावा आध्यात्मिक भवन में 10,000 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 34 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में दिनांक-11.07.2025 से दिनांक-29.07.2025 तक कुल 1,38,811 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 92,347 पुरूष, 39,979 महिलाएँ एवं 6485 बच्चे शामिल हैं।

परिवहन विभाग ने राज्य प्रवेश शुल्क से वसूले करोड़ों रुपया

साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 01,52,17,425.00 रुपये एवं वाणिज्य कर वसूली दिनांक 01.07.2025 से 29.07.2025 तक 915.97 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है। आगे उन्होंने जानकारी दी गयी कि विद्युत विभाग द्वारा अस्थायी विद्युत से कुल 51,76,110.00 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ हैं एवं 1482 शिकायतों के अलावे 39 स्थलों पर विद्युत नियंत्रण कक्ष, 10 विद्युत शक्ति उपकेन्द्र व 02 आपाताकालीन दल प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा कुल 40,49,000.00 रूपये का राजस्व का संग्रहण किया गया है।

मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों को पालन करेंगे : उपायुक्त

इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा श्रावण माह के अंतिम सोमवारी को लेकर जानकारी दी गयी कि बहुतायात संख्या में कांवरियों के आगमन होने की उम्मीद जतायी गई। ऐसे में जिला प्रशासन एवं पुलिस के सभी अधिकारी पहले के हीं तरह सभी जगहों पर मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों को पालन करेंगे। साथ हीं यहाँ आगन्तुक कांवरियों की सुविधा हेतु सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली गई हैं। आगे उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी लय और सभी के सहयोग के साथ कार्य करते हुए मेला का सफल संचालन करने व सफलता के विभिन्न आयामों को स्थापित करने की बात भी कही गई।

देवघर जिला एनएसयूआई की जिला कमिटी का हुआ गठन

Deoghar कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी चुन्नू सिंह तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के आदेशानुसार देवघर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के द्वारा देवघर जिला एनएसयूआई की जिला कमिटी तत्काल प्रभाव से नियुक्त की गई।

सैफ दानिश एवं सुनील यादव को देवघर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

जिसमें देवघर के छात्र नेता सैफ दानिश एवं सुनील यादव को देवघर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही महासचिव पिंटू यादव, दुर्गेश चौधरी, मो. आलिम अंसारी,विनय टुडु,मनीष कुमार को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सचिव अभिषेक बरनवाल, मुख्तार अंसारी,भीम सोरेन,अनुज कुमार,समीर केशरी,अंकित कुमार,शाहिद अफरीदी, सिद्धार्थ यादव, आमिर अंसारी,मयंक कुमार को नियुक्त किया गया एवं सोशल मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार को बनाया गया तथा देवघर नगर अध्यक्ष छात्र नेता आदर्श केशरी को नियुक्त किया गया। वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी चुन्नू सिंह,प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, देवघर जिलाध्यक्ष रवि वर्मा का एनएसयूआई में नई जिम्मेदारी मिलने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश एवं जिले के द्वारा दिए गए कार्यों एवं कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा तथा छात्रहित में हमेशा तत्पर रहूंगा एवं देवघर जिले के अंतर्गत सभी कॉलेज कमिटियों को मजबूत करूंगा ताकि छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत हो।वही देवघर जिले से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश,मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल,प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति,शबाना खातून,फैयाज केसर,राजेंद्र दास,युवा प्रदेश महासचिव आदित्य सरोलिया,नगर अध्यक्ष रवि केशरी,युवा जिलाध्यक्ष राहुल सिंह,श्वेत उपाध्याय,अभिषेक दुबे, दीपक सिंह,राजन कुमार,आशुतोष पासवान,अरबाज खान,मुर्शीद अंसारी आदि सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया।

जेआरजी बैंक ने मृतक के आश्रित को 10 लाख की बीमा राशि का दिया चेक

देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथ्थरचट्टा गांव निवासी स्व. रामलला यादव के पत्नी उर्मिला देवी को झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक, देवघर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रूपेश कुमार ने 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। पिछले वर्ष स्व. रामलला यादव की ट्रक और मोटरसाइकिल में टक्कर में बलथर मोड़ के समीप उसकी मृत्यु हो गयी थी। स्व. रामलला यादव झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के खाताधारी थे। उन्होंने बैंक द्वारा 10 लाख का बीमा, 500 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर कराया था। जो जांच प्रक्रिया करते हुए उनका क्लेम ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रूपेश कुमार एवं घोरमारा शाखा के शाखा प्रबंधक श्री राजेश कुमार ने बीमा पर आधारित 10 लाख रुपये का चेक उनके पत्नी को प्रदान किया।क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को बीमा कराना चाहिए। 500 रुपये प्रीमियम पर 10 लाख, 1000 रुपये प्रीमियम पर 20 लाख एवं 2000 रुपये प्रीमियम पर 40 लाख का बीमा एक्सीडेंटल डेथ ग्रामीण बैंक की ओर से दी जाती है।मौके पर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार, फील्ड ऑफिसर रवि कुमार, कार्यालय सहायक अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।