देवघर दूसरा झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप -2025 जो कि 14-15 जून को जामताड़ा में अयोजित था ।
कुल 13 सदस्य देवघर जिला के खिलाड़ी भाग लिया जिसमे देवघर जिला को दो पदक हासिल हुआ । खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर देवघर के विष्णु मुर्मू ने अंडर -16 बालक वर्ष में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता वही मधुपुर कि अनुषा मुर्मू ने बालिका -14 वर्ष में ट्रायथलॉन- बी ग्रुप में कांस्य पदक जीता।
देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा की विष्णु लगातार ग्राउंड में पसीना बहा रहे है अपने कोच दीपक कुमार का साथ उसका फल मिला वही अनुषा मुर्मू कोच सरफराज के देखरेख में मधुपुर में अभ्यास करती है। सभी विजेता खिलाड़ी और उनके कोच को सम्मानित किया जायेगा। विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉo सुनील खवाड़े, सचिव मनोज मिश्रा, आशीष झा, नीतू देवी, सुरेश शाह, रवि केसरी, डॉ अमित प्रसाद, आशीष दुबे, निक्की झा, बंटी नंदन सिंह, नीतीश सिंह,रजनीश कुमार, अमित सोनी, चंदन कुमार, गौरव कुमार, राजेश कुमार, आशीष दुबे, मनीष भारद्वाज, दीपक कुमार, अजय खवाड़े सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल के अधिवक्ता संघ द्वारा संघ के मीटिंग हॉल में एक आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें हाल के दिनों में दो अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के मामले पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मतिसे पुलिस अधिकारियों की निंदा करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ता प्रमोद चौधरी के खिलाफ झूठा मुकदमा 04 जून 2025 को करों थाना में सूचक रूमा देवी द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत छेड़छाड़ का एक झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। अधिवक्ता संघ का आरोप है कि यह केस पुलिस एवं शिकायतकर्ता की सांठगांठ से दर्ज किया गया है। वही अधिवक्ता रंजन कुमार के साथ दुर्व्यवहार 12 जून 2025 को मधुपुर पुलिस द्वारा उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जबरन थाना ले जाया गया। थाने में उनके साथ धक्का-मुक्की की गई तथा पुलिस ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। दोनों अधिवक्ताओं के आवेदन एवं एफआईआर की प्रति पुलिस उच्चाधिकारियों एवं झारखंड सरकार को भेजी जाएगी। संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वही मधुपुर के एसडीओ एवं एसडीपीओ के समक्ष काला बिल्ला धरना दियाजाएगा तथा अधिवक्तागण सांकेतिक हड़ताल करेंगे। यदि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो संघ आगे के आंदोलन का निर्णय लेगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, महासचिव श्याम सुंदर भैया, प्रशासनिक सचिव जितेंद्र कुमार सहित अनिल कुमार सिंह,धनंजय शाही, शकील अहमद,उमेश प्र. शाही, गणेश यादव, मो.जीशान अंसारी, सरोज कुशवाहा,डोमन प्र यादव, प्रमोद रंजन मिश्रा, विजय कुमार, रमाकांत सिंह, शैलेंद्र कु. सिन्हा, सोहेल अख्तर अंसारी, आशीष कुमार,समीर यादव, त्रिपुरारी प्र. सिंह, कृष्णकु. सिन्हा, रूपेश नारायण सिन्हा, मो.सिद्दीक अंसारी, सरिता कुमारी,सच्चिदानंद वर्मा, छोटेलाल दास,नंदकिशोर शर्मा, पुरन महतो, प्रदीपभोक्ता, अभिमन्यु मेहरा, हेमंत सिंह,अवधेश सिंह, माखन राउत,इकबाल अली, महेंद्र सिंह, मो.मुस्तफा अंसारी, बालकिशोर दास,कौशल शाही, सरोज राम मिश्रा,कृष्ण कुमार राय, राजीव सिंह, अरुणमेहरा, प्रमोद कुमार, नीलकंठ यादव,रामचंद्र राय, रिजवान शाहीन,सत्यकांत आदि दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे आगे के आंदोलन के लिए तैयार हैं।
देवघर विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, शाखा देवघर के द्वारा मधुपुर अनुमंडल एवं एम्स, देवघर के संयुक्त तत्वधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे कुल 114 रक्तवीर एवं रक्त वीरांगनाओं ने अपना बहुमूल्य रक्तदान किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक एम्स देवघर, लेफ्टिनेंट कर्नल अविक दास, प्रो. (डॉ.) प्रतिमा गुप्ता, डीन रिसर्च , प्रो.(डॉ.) सी. वसंत कल्याणी, प्रिंसिपल, नर्सिंग कॉलेज,प्रो. (डॉ.) सत्य रंजन पात्रा, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. रत्नेश कुमार, रजिस्ट्रार, एम्स देवघर डॉ. इंद्रनील दास, एचओडी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग जितेश राजपाल, चेयरमैन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर, पीयूष जयसवाल, वाइस चेयरमैन, आईआरसीएस देवघर, राजकुमार बर्णवाल, कोषाध्यक्ष, एमओआईसी सदर अस्पताल के डाॅ. विधु विभोर, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साह, रीता चौरसिया, मयंक राय, सुधांशु शेखर बरनवाल, विजय प्रताप सनातन, अर्चना भगत, देवनंदन झा, सुरेशानंद झा, उप संरक्षक नितेश बथवाल, आजीवन सदस्य विवेकानन्द, आजीवन सदस्य प्रियांशी जयसवाल, ज्योति कुमारी, वंशिका जयसवाल द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर दिया गया। मंचासीन सभी अतिथियों को रेड क्रॉस के द्वारा एक पौधा स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के बीच रक्तदान जागरूकता के लिए शपथ दिलाया गया।
मधुपुर अनुमंडल से 50 यूनिट एवं एम्स देवघर से 64 यूनिट
आज के शिविर में मधुपुर अनुमंडल से कुल 50 यूनिट रक्त एवं एम्स देवघर से कल 64 यूनिट रक्त, रक्त अधिाकोष को प्राप्त हुआ। मौके पर एम्स देवघर उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अविक दास ने कहा कि मनुष्य वही है जो समाज और सृष्टि को देने का कार्य करें, क्योंकि स्वयं के लिए सभी जीते हैं, लेकिन समाज के लिए जो जीते हैं वही असली मनुष्य है। प्रोफेसर डॉक्टर प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं। आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को दिल से सैल्यूट। वहीं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल ने बताया कि रक्तदान को महादान कहा गया है, रक्तदान करने से जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है समाज में ऐसे कई रक्तदाता है जो नियमित अंतराल पर रक्तदान कर विषम परिस्थितियों में लोगों के काम आते हैं। वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है हर इंसान को रक्त अधिाकोष के मानकों का पालन करते हुए साल में काम से कम तीन बार सुरक्षित रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
आज शिविर में जिन लोगों ने रक्तदान किया उनके नाम कर्मश: इस प्रकार है.डॉ. इंद्रनील दास, अंजनी किशोर सिंह, कौस्तव के. बर्धन, सौरव राउत, डॉ. निखिल कुमार, डॉ. बालाको चक्रवर्ती, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, सुहानी कुमारी, पुष्पराज धाकड़, ऋषिकेश रंजन, शिवानी, दिव्या नेगी, उमेश कुमार अग्रवाल, गुड्डू कुमार, मोहित नागर, तनुज भानोतिया, बिक्रांत राय, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रांजल डे, विनय गुप्ता, मोहम्मद मुल्ला, रचित मंडल, प्रतीक सिद्धासन देवरी, सुमन सिंह यादव, प्रियांशु मिश्रा, सोनू कुमार गोड़, बरनाली समंतराय, किशोर कुमार झा, बाला शंकर, कुमार इमरान, रोबिन सिंह, मुकेश जावेद, श्रेयान साहा, रौनक मलिक, अजय कुमार, दीपक कुमार तिवारी, शुभम राय, उत्तम जोइसवाल, रुद्र नारायण, शारदा बनर्जी, नितेश कुमार, डॉ. केतन प्रियदर्शी, विवेक कुमार ओझा, डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. विमल सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक दे, चंदन कुमार, देवा राम रैगर, कृष्णेंदु धर, डॉ. राहुल के. पांडेय, डॉ. पियूष के. भगत, सजल प्रताप सिंह, वेंकटेश गुप्ता, पीयूष जायसवाल, राज नारदी कमरू, संदीप कुमार मुनशी, अंजली प्रिया, गीता कुमारी, सविता, शिवा तिवारी, योगेश राठिया योगेश रोहिल्ला मनीष कुमार चौधरी कुमेद कुमार सिंह डॉ. सौरभ शर्मा।
देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को हारोडीह गांव निवासी श्याम सुंदर यादव के 15 वर्षीय पुत्र कुंदन यादव का कुएं में स्नान के दौरान मौत हो गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन- चार युवक कुएं में स्नान कर रहा था नहाने के दौरान कुंदन की मौत हो गई। बच्चों ने उधर घटना की जानकारी ग्रामीण व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण देखने घटना स्थल पर पहुंच गये। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पंपिंग सेट से पानी को सुखाकर युवक को कुएं से बाहर निकाला। वहीं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है । पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों में चर्चाएं हैं कि नहाने के दौरान एक दूसरा युवक कुंदन के ऊपर कूदने से ही उनकी मौत हो गई है। पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर वरिष्ठ नेता भूतनाथ यादव, मुखिया रंजीत प्रधान, महावीर सेवा के संरक्षण विक्की कुमार, मुस्तफा अंसारी ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ के 133 बटालियन मुख्यालय में जवान सत्यवान कुमार सिंह को अंतिम सलामी दी गई। सत्यवान कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे।
जवान को अंतिम सलामी देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत मुख्य सचिव अलका तिवारी और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता समेत वरीय अधिकारियो ने भी जवान को सलामी दी। अपने शोक संदेश में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार में इस घटना को काफी दुखद बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगाई गई है। राज्यपाल ने कहा कि वॉर 2026 तक पूरे देश को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है । इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक सघन अभियान के दौरान इस तरह की घटना हुई है। घटना से वे काफी मर्माहत है। मुख्यमंत्री ने कहा थी दुख की इस घड़ी में जवान के परिजन के साथ राज्य सरकार खड़ी है।
देवघर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन की पुत्री ने” नीट” की परीक्षा में सफलता हासिल कर परचम लहराया है।
श्रीया शर्मा ने यह सफ़लता पहले ही एटेम्पट में प्राप्त कर लिया।श्रीया की इस सफलता से परिवार के सभी सदस्यों में खुशी और हर्ष का माहौल है। श्रीया भी अपने पिता की ही तरह एक कुशल चिकित्सक बनना चाहती थी इसको लेकर इन्होंने जी तोड़ मेहनत किया है। श्रीया ने मेट्रिक तक कि पढ़ाई संत फ्रांसिस स्कूल से किया था और मेट्रिक के एग्जाम में भी टॉप की थी।
वहीं श्रीया ने बारहवी की पढ़ाई सनराइज द्वारिका एकेडमी से की थी और यहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन की थी।बताते चलें कि श्रीया ने टुवेल्थ नॉन स्कूलिंग किया था ,वहीं कोटा में जाकर नीट की तैयारी की और पहले ही एटेम्पट में सफलता हासिल कर लिया है।वहीं श्रीया ने इसका पूरा श्रेय अपनी माता मधु कुमारी को दिया है जो श्रीया के साथ साये की तरह रही और उसने सफलता हासिल किया।वहीं इस खबर को सुनते ही पिता डॉ प्रभात रंजन की खुशी का ठिकाना नहीं था।डॉ श्री रंजन ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी खुशी यह है कि बिटिया ने पहले ही एटेम्पट में “नीट एग्जाम”निकाल लिया।
देवघर सदर अस्पताल देवघर के इतिहास में आज पहली बार लैप्रोस्कोपिक विधि से सर्जरी किया गया।
सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी द्वारा कुछ दिन पूर्व एक समीक्षा बैठक की गई थी जिसमें सर्जन से उन्होंने कहा था कि आप अपने क्लीनिक से अत्याधुनिक उपकरण ला कर भी सदर अस्पताल में गरीब मरीजों का सर्जरी कीजिए। उसके बाद से उपाधीक्षक डॉ प्रभार रंजन द्वारा भी सदर अस्पताल के सर्जन से बार बार ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाने लगा। आज डॉ रवि कुमार सर्जन और डॉ निताशा एनेस्थेटिस्ट द्वारा एक आयुष्मान कार्डधारी मरीज गेंधारी देवी 47 वर्ष जो दुमका जिले की रहने वाली है उनका लैप्रोस्कोपिक विधि से सफल शल्य चिकित्सा किया गया उस महिला मरीज के पित्त की थैली में पथरी था और सूजन भी था और काफी दिनों से वह पेट की दर्द से परेशान रहती थी। इस ऑपरेशन में जिन और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सहयोग किया गया उनमें अलका कुमारी स्टाफ नर्स,सुनीता कुमारी,पूजा कुमारी,ठाकुर,प्रणय,एवं देवकी देवी शामिल थी।इस अत्याधुनिक विधि से सफल ऑपरेशन के संबंध में पूरी जानकारी सदर अस्पताल के प्रशासनिक प्रभारी डॉ शरद कुमार द्वारा दिया गया ,साथ ही उन्होंने डॉ रवि कुमार एवं डॉ निताशा सहित पूरे ओ टी टीम को बधाई भी दिया। डॉ शरद कुमार ने कहा कि सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी और उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन के मार्गदर्शन में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो इसकी पूरी उम्मीद है।
देवघर झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) के राज्य संयोजक डॉ शरद कुमार के नेतृत्व में देवघर जिला झासा कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिल कर उनको पुष्प गुच्छ दे कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने उपायुक्त से कहा कि हमलोगों को आपसे बहुत उम्मीदें है और आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होगी। डॉ शरद कुमार ने राज्य संगठन की तरफ से उपायुक्त को एक मांग पत्र भी दिया और कहा कि श्रावणी मेला में राज्य के सभी जिलों से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति देवघर में की जाती है और उनके आवासन और खाने की व्यवस्था को ले कर हमेशा से समस्या रही है जिसको ले कर चिकित्सकों में काफी रोष व्याप्त रहता है। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई कि आपके कार्यकाल में इन व्यवस्थाओं में सुधार होगी संगठन को आप पर पूरा भरोसा है। सदर अस्पताल के प्रशासनिक प्रभारी डॉ शरद कुमार एवं उपाधीक्षक सह झासा जिला सचिव डॉ प्रभात रंजन द्वारा उपायुक्त से यह भी मांग रखी गई कि सदर अस्पताल के ओ पी डी से मुख्य भवन में स्थित इमर्जेसी तक एक शेड होना चाहिए ताकि बारिश के दिनों में मरीज को इमरजेंसी तक आने जाने सहूलियत होगी। उपरोक्त दोनों मांगों पर उपायुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर है और इसको मुहैया कराने के लिए जो भी हो सकता है वे पूरा करेंगे। झासा प्रतिनिधिमंडल में जिला झासा की उपाध्यक्ष सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन,जिला कार्यकारिणी सदस्य सह चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल डॉ अनिल कुमार,जिला कार्यकारिणी सदस्य सह दन्त चिकित्सा पदाधिकारी सारवां डॉ अनुराधा कुमारी,विशेषज्ञ सर्जन सदर अस्पताल डॉ रवि कुमार शामिल थे।
हजारीबाग में भूमाफियाओं के एक से एक कारनामें लगातार सुर्खियों में रहते हैं, उसमें भी कटकमदाग के भूमाफियाओं की बात ही निराली है । यह प्रखंड भूमि विवाद से त्रस्त है पूरे प्रखंड क्षेत्र में भूमाफियाओं की तूती बोलती है ।
जनता इनके कहर से त्राहि-त्राहि कर रही है इन माफियाओं का इतना मन बढ़ चुका इतनी हिम्मत बढ़ चुकी है कि, नदी नालों तालाबों यहां तक कि श्मसान घाटों तक को नहीं छोड़ रहे हैं हजारीबाग के शहरी क्षेत्र के नजदीक कटकमदाग अंचान्तर्गत राज्स्व ग्राम सिरसी -2 वार्ड नंबर 33 से होकर कोनार नदी बहती है जिसपर खनन माफियाओं भूमाफियाओं ने लगातार कहर बरपाया है यह कल कल सालों भर बहती है लेकिन इनके कहर से लगातार सिकुड़ रही है।भूमाफियाओं ने इस नदी की बहती धाराओं को रोक कर अतिक्रमण कर भर दिया है जिसकी सूचना संवाददाता द्वारा उपायुक्त एवं अंचलाधिकारी को मेल पर दिया गया कि कटकमदाग अंचल के ग्राम सिरसी 2 थाना नम्बर 121 के खाता संख्या 251 प्लौट सं 845 रकवा 3 एकड़ 45 डिसमील भूमि सर्वे खतियान में नदी दर्ज है।जिसका अतिक्रमण हो रहा है।
उक्त सूचना पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को कटकमदाग अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो दल बल के साथ नदी अतिक्रमण स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे नदी पर भूमाफियाओं के द्वारा ढहाये गये कहर को देखकर भौंचके रह गये तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को बुलवाया तथा भरी दोपहरी में कड़ी धूप में स्वयं खड़ा होकर नदी को अतिक्रमण मुक्त करवाया तथा नदी की अवरूद्ध की गई धारा को चलायमान कर ही रुके । इस दौरान कहा कि नदी की धाराओं को इस प्रकार कोई अवरूद्ध नहीं कर सकता यह कानूनन अपराध है इस नदी के अतिक्रमणकारियों की पहचान की जा रही है न्याय संगत कार्यवाही की जायेगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो हल्का कर्मचारी बालेश्वर प्रसाद, अंचल अमीन उपेन्द्र कुमार के अलावे कटकमदाग थाना के अरविंद कुमार पासवान दल बल के साथ मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश यह तुगलकी फरमान की खबर एमपी के बैतूल जिले के भीमपुर अंचल से है, जहां चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तहसील चिचोली के अंतर्गत आने वाले चोहटा गांव में छुआछूत की पुरानी सोच फिर से सिर उठा रही है।
शुक्रवार की रात चोहटा गांव की गलियों में अचानक डंका बजा, और मुनादी कर सुनाया गया एक तुगलकी फरमान। गांव के आदिवासी समाज के करीब 100 लोगों ने मिलकर 35 परिवारों का हुक्का-पानी बंद कर दिया।फरमान में यहां तक कहा गया कि इन परिवारों के बच्चों से भी कोई बात नहीं करेगा। नतीजा – गांव के भीतर ही ये परिवार अलग-थलग पड़ गए हैं। ना दुकान से राशन, ना चक्की पर अनाज की पिसाई – जिंदगी अब पहाड़ बन गई है। गांव का माहौल सन्नाटे में डूबा है। बच्चे घरों में कैद हैं, महिलाएं चिंतित हैं, और पुरुष अपमान का घूंट पीकर चुप हैं।
बताया जा रहा है कि यह सारा विवाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंदा न देने को लेकर शुरू हुआ। और बात यहां तक बढ़ गई कि पूरे समाज का बहिष्कार कर दिया गया।हालांकि नल-जल योजना के पानी की सप्लाई चालू है, लेकिन बाकी हर सुविधा बंद कर दी गई है। हालात यह हैं कि यदि यह पानी भी बंद हो जाता, तो परिवार बूंद-बूंद के लिए तरस जाते।इतना ही नहीं, फरमान का पालन न करने वालों पर ₹5,000 का जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है। गांव में डर का माहौल बना हुआ है और पीड़ितों ने जिला प्रशासन व अनुसूचित जाति विभाग से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। सवाल यह है कि क्या 21वीं सदी के भारत में अब भी जातीय भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार जैसी कुप्रथाएं ज़िंदा हैं? अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं – क्या होगी कार्रवाई?
दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र में बीते दिनों गोबर गड़ा से सड़ा हुआ लाश पुलिस ने बरामद किया था।
जिसकी पहचान करने के लिए पुलिस ने काफी मेहनत किया था मृतक महिला की पहचान सुकुमानी सोरेन के रूप में हुई थी । मृतक महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया था। हत्यारे की धर पकड़ के लिए लगातार पुलिस छापामारी कर रही थी इसी कड़ी में दो युवकों को पुलिस लगातार हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। जिसमें एक युवक उसमें हत्यारा निकला जिसका नाम मंगल मुर्मू है जिसकी उम्र 29 वर्ष और तालझारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद हत्यारे युवक को लेकर दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका महिला मंगल मुर्मू की भाभी थी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था मंगल ने सुकुमानी को कॉल कर बुलाया। दोनों बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन पास के गांव में एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे मंगल सुकुमानी को बाहर लेकर जाना चाहता था जिसका विरोध सुकुमानी कर रही थी। किसी बात को लेकर सुकुमानी मंगल को एक थाप लगा दिया जिस कारण मंगल मुर्मू ने सुकुमानी पर पास में रखे पत्थर से प्रहार कर दिया उक्त महिला की मौत वहीं पर हो गई। लाश को ठिकाना लगाने के लिए मंगल ने गोबर के ढेर में रखकर वहां से फरार हो गया। मंगल से पुलिस ने पूछताछ किया पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस बात आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया।
पटना राजद के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। मांगनी लाल मंडल निर्विरोध राजद के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएंगे क्यों मांगनी लाल मंडल के अलावा किसी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है और नामांकन का समय भी समाप्त हो गया है।
कौन है मांगनी लाल मंडल
मंगनी लाल मंडल अतिपिछड़े समाज से आते हैं और समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए हैं। और राजनीति में उनका लंबा अनुभव है। लोकसभा में झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । इससे पहले, वे 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के भी सदस्य रहे है । इस अवधि के दौरान, वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। विधान परिषद लोकसभा के अलावा 2004 से 2009 तक वे राज्य सभा के सदस्य भी थे। राजद से टिकट नहीं मिलने राजद छोड़ जेडीयू का दामन थामा था और तेजस्वी यादव ने उसे फिर से राजद में घर वापसी कराई थी।
राजद में घर वापसी की तस्वीरें
झंझारपुर में ईबीसी की अच्छी खासी आबादी है। उन्होंने कई बार तेजस्वी यादव की तारीफ कर चुके हैं और तेजस्वी को ‘बिहार की उम्मीद और भावी सीएम’ करार दिया था।
राजद के अब तक के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल
कमल पासवान 5 जुलाई 1997 से 29 जुलाई 1997 तक
उदय नारायण चौधरी 30 जुलाई 1997 से 17 अप्रैल 1998
पीताम्बर पासवान 18 अप्रैल 1998 से 29 सितंबर 2003 तक
अब्दुलबारी सिद्दीकी 30 सितंबर 2003 से 4 दिसंबर 2010 तक
डॉ. रामचंद्र पूर्वे 5 दिसंबर 2010 26 नवम्बर 2019 तक
जगदानंद सिंह 27 नवम्बर 2019 अब तक
अगला प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़े समाज से मंगनी लाल मंडल निर्विरोध चुने जाएंगे। 19 जून को ज्ञान भवन में निर्वाचन की विधिवत घोषणा हो जाएगी।
हम पार्टी के लिए पूरी ताकत लगा देंगे
मंगनी लाल मंडल ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। हमें राष्ट्रीय जनता दल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। श्री मंडल ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आभार प्रकट किया। कहा कि यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है और मैं इस चुनौती को पूरा करने के लिए चुनावी वर्ष में पूरी ताकत झोंक दूंगा।
चाईबासा जंगल में IED विस्फोट की खबर है। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक जवान घायल हुए हैं। घायल जवान की पहचान CRPF 134 बटालियन का जवान सत्यवान कुमार के रूप में हुई है।
दरअसल झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नस्खलियों के विरुद्ध पिछले कुछ दिनों ने लगातार झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की ओर से संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती राज्य के जंगलों और पहाड़ों में चलाये जा रहे नक्सलियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन के दौरान ओडिशा के राउलकेला स्थित के बोलंग थाना अंतर्गत जंगल में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिये लगाये गये आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जिसमें सीआरपीएफ -134 बटालियन के जवान सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राउरकेला के अपोलो रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। शाहिद जवान के पार्थिव शरीर को रांची लाया गया।
लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बगडू थाना क्षेत्र के ग्राम अरैया में एक बड़े गांजा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदीप साहू (33 वर्ष) के घर से कुल 42 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया।
आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गांजा 28 पैकेटों में भरा हुआ था और इसकी बरामदगी वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) समीर कुमार तिर्की के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने की। छापामारी के दौरान दंडाधिकारी की उपस्थिति में संदीप साहू के घर की विधिवत तलाशी ली गई, जहां गांजा का यह जखीरा मिला।पुलिस पूछताछ में संदीप साहू ने इस अवैध कारोबार में लोहरदगा थाना क्षेत्र के राजा उर्फ रवि साहू की संलिप्तता की जानकारी दी। इस आधार पर राजा साहू के घर पर भी छापेमारी की गई, जहाँ से 3.5 किलोग्राम गांजा चूर्ण बरामद हुआ। इस संबंध में बगडू थाना में कांड संख्या 14/25, दिनांक 13.06.2025, धारा 20(b)(ii)(C)/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, राजा साहू के विरुद्ध लोहरदगा थाना में कांड संख्या 89/25, धारा 20(b)(ii)(A)/32 NDPS Act के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है और जिले में इस तरह के अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। छापामारी टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार तिर्की,पुलिस निरीक्षक, किस्को संदीप रंजन, थाना प्रभारी, बगडू नरेश कुमार यादव, बृन्दा उरांव, लालजीत तुरी, रिचर्ड सोरेन, मरयानूस कुजूर, नीरज कुमार मिश्र (तकनीकी शाखा), निर्मल मार्शल मिंज, बुधराम सिंह गुंडा, भरत सिंह, राजीव मुखियार, लक्ष्मण उरांव, अनुज साहू, संजय गोप आदि शामिल थे।
देवघर मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया।
इस दौरान उपायुक्त देवघर नमन प्रियेश लकड़ा एवं उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया। इसके अलावे बैठक के दौरान मंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि 11 जुलाई से 09 अगस्त तक राजकीय श्रावणी मेला की तिथि निर्धारित है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।
ए०आई० बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम
ए०आई० बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए०आई० बेस्ड 200 कैमरा, चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, ए०आई० बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम, सामान्य कैमरा 700 के आसपास, ए०आई० बेस्ड 10 ड्रोन, 40 के आसपास टेलीविजन, फेस रिकोग्नाईशन कैमरा, हेड काउन्टींग, हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरा छः स्थानों पर एवं क्यू आर बेस्ड कम्पलेन सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा
5 जुलाई तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का आदेश
साथ ही उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा मेला है, ऐसे में मेला के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटे यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है। आगे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों की विभगार समीक्षा के क्रम में विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण विभाग, नगर निगम, जनसम्पर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भवन प्रमंडल एवं पुलिस विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए 05 जुलाई तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को दिया गया।
आधुनिक तकनीक और समर्पण भाव से करे कार्य
समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओ०पी०, ट्रैफिक ओ0पी0, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व विश्राम गृह, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया। साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निदेश दिया। आगे उन्होंने तीन स्थलों पर बनाये जाने वाले टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के आवासन की सुविधा को बेहतर और वृहत करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवासन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा गर्मी और उमस से निजात के उद्देश्य से मिस्टकूलिंग और इंद्र वर्ष की संख्या में इजाफा करने का निर्देश दिया गया है।
साथ देवघर और बासुकीनाथ के बीच आवागमन में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसको लेकर जिला स्तर के अधिकारियों एवं नेशन हाइवे के अधिकारियों आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने मेला क्षेत्र में क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को बेहतर तरीके से मेला में उपयोग करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। आगे समीक्षा बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने अपने अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
बाबा मंदिर का नीर ट्रीटमेंट प्लांट और बेलपत्र प्लांट को पुनः करे करें
इसके अलावा बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने बाबा मंदिर से निकलने वाले नीर के फिल्ट्रेशन प्लांट को मेला से पहले शुरू करने के साथ बाबा मंदिर से निकलने वाले फूल, बेलपत्र को प्लांट को शुरू करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। साथ ही आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2025 हेतु विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, वाहनों का पड़ाव स्थल, सुविधाजनक रूटलाईन के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा नगरी में सुगम जलार्पण कर एक मधुर स्मृति व बेहर अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।
राजकीय श्रावणी मेला के दौरान तकनीकी के क्षेत्र में । इस दौरान उपरोक्त के अलावा संथाल परगना कमिश्नर लालचंद डाडेल, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, जेटीडीसी के एमडी, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), कार्यपालक अभियन्ता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियांत्रिकी विद्युत प्रमंडल धनबाद, कार्यपालक अभियन्ता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियांता भवन निर्माण निगम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।