झारखंड की आवाज

झारखंड - उड़ीसा सीमा में IED विस्फोट सत्यवान कुमार हुए शहीद, जवान के पार्थिव शरीर को लाया गया रांची -

झारखंड – उड़ीसा सीमा में IED विस्फोट सत्यवान कुमार हुए शहीद, जवान के पार्थिव शरीर को लाया गया रांची

चाईबासा जंगल में IED विस्फोट की खबर है। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक जवान घायल हुए हैं। घायल जवान की पहचान CRPF 134 बटालियन का जवान सत्यवान कुमार के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002725421

दरअसल झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नस्खलियों के विरुद्ध पिछले कुछ दिनों ने लगातार झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की ओर से संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती राज्य के जंगलों और पहाड़ों में चलाये जा रहे नक्सलियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन के दौरान ओडिशा के राउलकेला स्थित के बोलंग थाना अंतर्गत जंगल में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिये लगाये गये आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जिसमें सीआरपीएफ -134 बटालियन के जवान सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राउरकेला के अपोलो रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। शाहिद जवान के पार्थिव शरीर को रांची लाया गया।

Leave a Reply