झारखंड की आवाज

- Page 63 of 101 -

खिजुरिया से शिवगंगा तक एलिवेटेड रोड को लेकर डीपीआर तैयार करें: मंत्री

देवघर मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार ने राजकीय श्रावणी मेला को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बाघमारा स्तिथ आईएसबीटी के अलावा कोठिया स्तिथ टेंट सिटी एवं वाहन पड़ाव स्थल, सरसा, परित्राण पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की जायजा लिया। साथ ही सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के अलावा विद्युत, शौचालय, पेयजल व बेरिकेड्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने दुम्मा बॉर्डर से पैदल निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को दी जाने विभिन्न सुविधाओं यथा पेयजल, स्नानागार, मोबाइल चार्जिंग, भक्तिमय मनोरंजन, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, साफ-सफाई, अतिक्रमण मुक्त कावड़िया पथ, रंगरोगन आदि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया रुटलाइन में सभी सुविधाओं को पांच जुलाई तक दुरुस्त कर ले, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही मंत्री ने कावड़िया पथ से सटे सभी विद्युत पोल को शिफ्ट करने के अलावा पथ में बनाए जाने वाले विद्युत तोरण द्वार को और बेहतर व बड़ा बनाने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया गया।

टेंट सीटी एवं क्यू कॉलेक्स के पास परमानेंट शौचालय काम्प्लेक्स बनाने का दिया गया निर्देश

आगे निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री ने खिजुरिया से शिवगंगा तक एलिवेटेड रोड को लेकर किये जाने वाले कार्यो का जायजा लेते हुए डीपीआर तैयार करने का निर्देश संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दर्शनीया मोड़ पर अंडरपास निर्माण एवं दुम्मा से खिजुरिया परमानेंट सेड को लेकर डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा तीन चिन्हित स्थलों पर बनने वाले टेंट सिटी एवं क्यू कॉम्प्लेक्स के समीप परमानेंट शौचालय कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही हरलाजोडी मंदिर समीप तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

संप चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मंत्री से इंजीनियरिंग कॉलेज और निफ्ट सेंटर खोलने की मांग

देवघर झारखंड के पर्यटन, नगर विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार आज श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा के लिए देवघर पहुंचे। इस दौरान संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक, महासचिव रितेश टिबरेवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य महेश लाठ ने स्थानीय विधायक सुरेश पासवान की मौजूदगी में मंत्री से परिसदन में मुलाकात कर देवघर के समग्र विकास हेतु एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इससे पहले मंत्री जी से पहली बार मिल रहे चैंबर अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। श्रावणी मेला की तैयारियों के संबंध में चैंबर सहित अन्य प्रमुख स्टेकहोल्डर्स, संस्थाओं और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक आयोजित कर सुझाव एवं अनुभव लेने की बात रखी गई। साथ ही जलार्पण हेतु क्यू व्यवस्था में जलसार और वॉकिंग पाथ के बेहतर उपयोग का सुझाव दिया गया। नगर विकास से संबंधित योजनाओं में देवघर में मल्टीस्टोरी पार्किंग, होटल और मार्केट का निर्माण, पुराने नगर भवन का पुनरुद्धार कर आकर्षक एवं अत्याधुनिक नगर भवन का निर्माण, मीना बाजार की सब्जी मंडी का पुनर्विकास कर पार्किंग सुविधा के साथ मल्टीस्टोरी वेंडिंग मार्केट बनाने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त क्लब ग्राउंड और स्टेडियम के आसपास झुग्गियों में निवासरत लोगों को पुनर्वासित कर मुख्यधारा में लाने का प्रयास करने की बात कही गई है।

अंतरराज्यीय बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के बीच अत्याधुनिक उच्चस्तरीय रोड ब्रिज निर्माण की मांग

शहर के सुंदर, व्यवस्थित और दर्शनीय बनाने हेतु बाघमारा स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे और देवघर रेलवे स्टेशन के बीच अत्याधुनिक उच्चस्तरीय रोड ब्रिज, कांवरियों और जनता की सुविधा के लिए रांगा मोड़ से पंडित बी एन झा पथ क्रॉसिंग तक ओवरब्रिज निर्माण तथा एक डेडिकेटेड ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण की मांग की गई है।

दिल्ली हाट की तर्ज पर बैद्यनाथ हाट बनाने की मंत्री से संप ने रखी मांग

पर्यटन विकास के अंतर्गत जलसार चिल्ड्रेन पार्क के सौंदर्यीकरण और वहां वीकेंड (शनिवार-रविवार) में साप्ताहिक अर्बन हाट लगाने की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है जिसमें आर्टिजन बाजार और स्ट्रीट फूड की व्यवस्था हो। वहीं स्थाई निर्माण में दिल्ली हाट की तर्ज पर बैद्यनाथ हाट बनाने की मांग की गई है जहां तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के साथ ही देवघर को एक वृहत आर्टिजन बाजार, भ्रमण केंद्र और सांस्कृतिक गतिविधियों का एकीकृत केंद्र मिल सके। साथ ही एक बड़ी दुर्घटना के बाद बंद पड़े त्रिकूट रोपवे को यथाशीघ्र पुनः चालू करने की भी मांग की गई है। उधर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देवघर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज और निफ्ट सेंटर खोलने की मांग की गई है, जो स्थानीय युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करेगा। आलोक मलिक ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार ने चैंबर द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों को गौर से पढ़ा और समझा तथा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इन सभी प्रस्तावों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

जेएमएम नेता की मंत्री से मांग नगरवासियों को बाबा मंदिर में मिले…..

देवघर झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर्यटन खेलकूद युवा विकास मंत्री ने श्रावणी मेला के संबंध में सर्किट हाउस में जिला के पदाधिकारी के साथ मीटिंग किए।

बाद में कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झामुमो नेता सुरेश शाह ने मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बाबा मंदिर में इतनी भीड़ होती है की लोकल लोग पूजा करने से वंचित हो जाते हैं, अतः आपसे अनुरोध है कि कम से कम महीना में 1 दिन कुछ घंटे के लिए लोकल को पूजा करने की अनुमति प्रदान की जाए। जानकारी के अनुसार पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज एवं महामंत्री निर्मल मंटू ने भी इस बात पर अपनी सहमति जताई। मंत्री ने आश्वासन दिया कि श्रावण मास के बाद इसके लिए बैठक कर एक निर्णय लेंगे ताकि देवघर में रहने वाले श्रद्धालु भी बाबा का पूजा अर्चना कर सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा,महानगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, श्याम कांत झा,मृत्युंजय रावत,सुनील मंडल महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

भारी मात्रा में विस्फोटक जप्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

पाकुड़ में भारी मात्रा में विस्फोट बरामद हुआ हैं। साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पाकुड़ पुलिस और एटीएस ने बड़ी कार्रवाई किया है। छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक का जखीरा जब्त किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डोमनगाड़िया स्थित एक घर में किया है। एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया की पाकुड़िया थाना क्षेत्र स्थित एक घर से यह विस्फोटक बरामद किया गया है।

9335 पीस जिलेटिन और 2160 पीस डेटोनेटर बरामद किया हैं। साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शमशुल हसन बताया जाता है। पुलिस फिलहाल जाँच में जुटी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। अमूमन इस इलाके में इस तरह के विस्फोटक पत्थर खदान में पत्थर उतखान्न के लिए किया जाता है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुटी है।

विदेशी हथियार के साथ पुलिस ने 5 टीएसपीसी के नक्सली को किया गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने बड़कागांव अनुमंडल क्षेत्र में संभावित बड़ी नक्सली घटना को विफल करते हुए तरहेसा जंगल स्थित घाटगोसाई के पास टीपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत जी उर्फ अवधेश सिंह समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

हजारीबाग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी के 7-8 उग्रवादी किसी बड़ी साजिश की तैयारी में हैं। इसके बाद एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और सशस्त्र बलों के साथ सर्च अभियान चलाया गया।

हत्या, फायरिंग, फिरौती और CLA एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार नक्सलियों में प्रशांत के अलावा आदित्य गंझू, देवेन गंझू, धरम गंझू और रूपलाल गंझू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक अमेरिकी AR-15 M-4 कार्बाइन राइफल, तीन देशी कट्टा, एक पिस्टल, 28 जिंदा कारतूस, नौ मोबाइल फोन, टीपीसी पर्चा, पिठ्ठू बैग और अन्य सामग्री बरामद की है।

गिरफ्तार प्रशांत जी पर पूर्व में हत्या, फायरिंग, फिरौती और CLA एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 1 जून को BGR कंपनी की गाड़ियों में आगजनी की घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है। सभी नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

देवघर से दिल्ली के लिए 222 सीटर विमान सेवा शुरू

यह विशेष सेवा 11 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी संचालित

देवघर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बाबा बैद्यनाथधाम में श्रद्धालुओं सुगम दर्शन और आवागमन केलिए प्रशासन, रेलवे और एयरलाइंस पूरी तरह सक्रिय हैं।

इसी कड़ी में मेले के दौरान देवघर से दिल्ली केलिए पहली बार 222 सीटर विमानसेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही यह विशेष सेवा 11 जुलाई से 10 अगस्त तक संचालित होगी। यह विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा, जिसका विस्तृत शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा। देवघर एयरपोर्ट से पहले से ही दिल्ली केलिए 180 सीटर विमान सुबह और शाम संचालित हो रहे हैं। बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए अब बड़ी क्षमता वाली फ्लाइट शुरू की जारही है। यह सेवा न केवल संताल परगना और अंग प्रदेश, बल्कि पारसनाथ जैसे धार्मिक स्थलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी वरदान साबित होगी। देवघर एयरपोर्ट अब दिल्ली के साथ-साथ मुंबई और बेंगलुरु से भी सीधे जुड़ा है। मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन और बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन उड़ानें उपलब्ध हैं। बेंगलुरु से दक्षिण भारतके लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा भी मिलती है। आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और विस्तारित उड़ान सेवाओं से देवघर एयरपोर्ट का महत्व और बढ़ गया है। 2022 में देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली उड़ान शुरू हुई थी। आज यह झारखंड के साथ-साथ देश के प्रमुख महानगरों से जुड़ चुका है। श्रावणी मेले केदौरान यह नई विमान सेवा श्रद्धालुओं के लिए आवागमन को और सुगम बनाएगी। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस पहल का स्वागत किया है। यह सेवा मेले केदौरान यात्रियों की भीड़ को संभालने में कारगर होगी और बाबा बैद्यनाथधाम की यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगी। इंडिगो की इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।

अहमदाबाद विमान : पूर्व सीएम का पुराना पोस्ट हुआ वायरल देखिए एयर इंडिया के बारे में क्या लिखा था

दिल्ली एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद क्रेस कर गया । इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी शामिल थे। विजय रुपानी की भी मौत हो गई। विमान हादसे के बाद तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। इन सभी के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एयर इंडिया के खराब व्यवस्था को लेकर पोस्ट किया था। लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब शिवराज सिंह चौहान का पोस्ट वायरल कर लोग सवाल पूछ रहे हैं आखिर किस वजह से हुई इतनी बड़ी घटना ? लोग कह रहे हैं कि एयर इंडिया की खराब व्यवस्था का ये नतीजा है ?

देखिए 22 फरवरी को शिव राज सिंह चौहान ने क्या लिखा था

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी का आख़िर फोटो

साइबर अपराधी ने अपने दोस्त की कर दी बर्बरता पूर्ण ह”त्या

बोकारो जिला मे एसपी हरविंदर सिंह के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने युवक को अपहरण कर हत्या मामले का खुलासा किया है।

इस मामले में मृतक युवक देवाशीष कुमार के दोस्त अमन कुमार वत्स को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही पर गैमन कॉलोनी के एक घर से जमीन के अंदर गाड़े गए युवक के शव को बरामद कर लिया है। मौके से मृतक का मोबाइल, कपड़ा ,चप्पल, शराब की बोतल और जमीन में गाड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल को भी बरामद किया है।

एकाउंट फ्रिज होने पर पैसे की जरूरत में दोस्त को बनाया निशाना

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह मृतक युवक की मां ने बोकारो स्टील सिटी थाने में बेटे के अपहरण का मामला दर्ज किया था। और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर और शव को बरामद किया। एसपी ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और वे दोनों दोस्त थे। आरोपी अमन कुमार वत्स ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का काम करता था। जिस कारण उसके अकाउंट में कुछ पैसा आया था, जिसे साइबर पुलिस ने फ्रिज कर दिया था। उसने अपने दोस्त देवाशीष को घर से फोन कर बुलाया और उसके बाद उसे गैमन कॉलोनी स्थित आवास में ले जाकर शराब पिलाई जब वह नशे की हालत में हो गया तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी। और उसे जमीन में गाड़ दिया और 25 लाख की फिरौती के लिए उसने मृतक का वीडियो भी बनाया और परिजनों से पैसे की मांग की लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हुआ। एसपी ने बताया कि मृतक को इतना अधिक शराब पिला दिया गया था, कि वह अपना बचाव भी नहीं कर पाया। अमन चाहता था कि फिरौती की रकम लेकर वह अकाउंट फ्रीज को खुलवा लेगा। एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि यह एक अफसोस जनक घटना है, युवा आसानी से पैसा कमाने के चक्कर में और नशे के लत के कारण इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं।छापा मारी दल में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मुख्य रूप से सीटी डीएसपी आलोक रंजन , सेक्टर 4 थाना प्रभारी संजय कुमार शैलेंद्र पासवान महती बोया पाय जितेश कुमार योगेंद्र रजक इलियास अंसारी राजीव कुमार विजय कुमार सिंह मदन प्रसाद सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह शामिल रहे।

आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द

आसनसोल आद्रा मंडल के अंतर्गत पुरुलिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो सेक्शन में आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए निर्धारित मेगा ब्लॉक के कारण निम्नलिखित मेमू पैसेंजर ट्रेन 13 जून, 2025 को रद्द रहेगी ।

ट्रेन का रद्दकरण : ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर सुरक्षित और कुशल ट्रेन परिचालन की सुविधा के लिए यह ब्लॉक 09:20 बजे से 17:05 बजे तक (कुल 7 घंटे और 45 मिनट की अवधि) प्रभावी रहेगा।

लोहरदगा के वी मार्ट मार्केट से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

लोहरदगा पुलिस अधीक्षक लोहरदगा सादिक अनवर रिजवी व कमांडेंट 32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गुमला के निर्देशन में गुप्त सुचना के आधार पर एसडीपीओ किस्को वेदान्त शंकर के साथ जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को के कंपनी कमांडर इन्स्पेक्टर मनीष कुमार चौबे व किस्को थाना प्रभारी उप.नि. सुमन मींज के नेतृत्व में लोहरदगा मार्केट व उसके आस-पास के क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया ।

सूचना के आधार पर अभियान दल लोहरदगा मार्केट व उसके आस पास के इलाकों में छापामारी अभियान चलाया | इसी क्रम में लोहरदगा मार्केट के वी-मार्ट के पास से पी एल एफ आई ग्रुप के हार्डकोर नक्सली संदीप भगत, पिता-रामकृष्ण भगत को गिरफ्तार किया गया है। जो ग्राम सेमरडीह थाना किस्को जिला लोहरदगा का रहने वाला है | गिरफ्तार नक्सली के ऊपर अपहरण ,लूटपाट,धमकी देने, हथियार रखने सहित कई मामलों में मामला दर्ज है। वही 17 सी एल ए एक्ट का आरोपी है जो पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

अहमदाबाद विमान हा”दसे से पहले यात्री ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अहमदाबाद एयर इंडिया बोइंग 787 यात्री विमान टेकऑफ़ होते ही क्रेस हो गया । ये विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा था । विमान में कुल 242 लोग सवार थे।

फ़ोटो: सोशल मीडिया से प्राप्त

जिसमें 169 भारतीय एक कनाडाई 7 पुर्तगाली और 53 ब्रिटिश नागरिक 12 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के 20 मिनट पहले विमान में सवार बदरुद्दीन हालानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट किया। अपने दोस्तों और परिवार के साथ यूके एंड यूएसए टूर पर।

पीएम ने जताया दुख कहा घटना से स्तब्ध हूं

अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

लव ट्राइंगल मामले में चौंकाने वाला खुलासा, कथित पत्नी और साथी गिरफ्तार

देवघर शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में लव ट्राइंगल मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चाकूबाजी में जख्मी हुए युवक के मामले में नगर थाने की पुलिस ने पूजा कुमारी और कुंदन दास (झागराही, तालझारी, दुमका) को गिरफ्तार किया है।

पूजा कुमारी वही है, जो जख्मी सूरज दास की पत्नी होने का दावा कर रही थी। लेकिन जैसे मामले में सूरज के माता-पिता की इंट्री हुई तो पूरी कहानी ही बदल गई। तालझारी थाना क्षेत्र के धनपतडीह गांव निवासी सूरज के पिता मनोज दास ने बताया कि उनके बेटे को अपना पति बताने वाली महिला असल में उसकी पत्नी नहीं है। सूरज शादीशुदा व बाल-बच्चेदार है और उसकी पत्नी गांव में है। जख्मी युवक के पिता के इस खुलासे के बाद यह सवाल बन गया है कि आखिर सूरज को अपना पति बताने वाली महिला कौन है। मनोज दास के मुताबिक, सूरज की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला को तो वे लोग जानते भी नहीं है। उनका कहना है कि चाकूबाजी में सूरज की कथित पत्नी की भी भूमिका है। उसने फोन कर धमकी दी थी कि बेटे को बर्बाद कर देंगे। इस खुलासे के बाद पुलिस जख्मी युवक की कथित पत्नी पूजा और साथी कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पूरे मामले में संदिग्ध कुंदन का दावा है कि पूजा उसकी पत्नी है। यानी एक महिला दो-दो पति। मामले में जख्मी सूरज की मां गोपनी देवी ने पूजा और कुंदन के खिलाफ देवघर नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

राजस्थान की लड़कियां देवघर में कर रही हैं ठगी पुलिस ने पकड़ा तो लगी गिड़गिड़ाने

देवघर बीते कई दिनों से देवघर व आसपास के जिलों में राजस्थान से आई लड़कियों जगह बदल-बदल कर पर सड़क पर राहगीरों का रास्ता रोक कर ठगी करती थी।

बुधवार को लड़कियों की टोली सारठ थाना क्षेत्र के आराजोरी के समीप लोगों को रोक कर पैसे उगाही कर रही थी जिसकी सूचना किसी राहगीर ने सारठ थाने को दी। पुलिस के आने से पहले सारी लड़कियां वहां से फरार हो गई। लेकिन पुनः पथरड्ढा के सिमरा मोड़ के पास उक्त सारी लड़कियां लोगों को रोक कर पैसे की मांग कर रही थी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पथरठ्ठा ओपी प्रभारी को दी। सूचना पाकर पथरड्डा ओपी पुलिस फौरन मोके पर पहुंची और सभी युवतियों से पूछताछ शुरू की दी। युवतियों ने बताया कि वे लोग काफी गरीब हैं और वे सभी राजस्थान की रहने वाली हैं आठ की संख्या में वे लोग सभी लोग चाइल्ड वेल्फेयरके लिए फंड इकट्ठा कर रही हैं। हालांकि उनलोगों के पास कोई पुख्ता दस्तावेज या प्रमाण नहीं था। सभी लोगों के पास आधार कार्ड तो था, लेकिन आरंभिक जांचत में वह भी जाली प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने सभी के आधार कार्ड को लेकर उनकी पहचान में जुट गई है। साथ ही सारी युवतियों को फटकार लगाते हुए पुलिस ने उन्हें आगे ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। जिस पर युवतियों ने पुलिस को एक अवसर की मांग की और कहा कि वे सभी मौके से टोटो पर सवार होकर स्टेशन जायेगी व ट्रेन पकड़ कर सीधे राजस्थान चली जाएगी। उधर, युवतियों से पूछताछ के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने बताया कि गिरिडीह व धनबाद जिले में कितने ही राहगीरों से लाखों की उक्त लड़कियां उगाही कर चुकी है।

झारखंड राजद में नहीं होता है चुनाव यहां होती है खानापूर्ति

क्या राजद में नहीं होता है चुनाव हर जिले में एक ही व्यक्ति का रहता है एकाधिकार ?

दुमका झारखंड में राजद अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी प्रखंड से लेकर जिला अध्यक्षों का चुनाव करवा रहे हैं।

चुनाव को लेकर बकायदा चुनाव प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है। लेकिन राज्य के जिलों के जिला अध्यक्ष की जब आप सूची को देखेंगे तो आपको लगेगा कि झारखंड में राजद संगठन में चुनाव की कोई प्रक्रिया नहीं है कार्य के आधार पर कोई चयन नहीं किया जाता है और न ही संगठन की कार्यप्रणाली पर कोई ध्यान दिया जाता है। यहां संगठन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। हम बात करेंगे दुमका जिला के जिला अध्यक्ष की दुमका के जिला अध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार को बनाया गया है। डॉ अमरेन्द्र पूर्व में भी राजद के दुमका जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन को कितना मजबूत किया कितना नहीं ये जब आप धरातल पर जाएंगे या चुनाव में उतरेंगे तो समझ में आएगा चुकी राजद दुमका जिला के किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ती है इसलिए संगठन मजबूती का कुछ पता नहीं चलता है।

राजद से अलग होकर निर्दलीय और सपा से लड़ा चुनाव फिर मिली जिम्मेदारी

लेकिन चुनाव को लेकर सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने राजद से अलग होकर जरमुंडी विधानसभा का 2019 और 2024 का चुनाव लड़ा । 2019 में जिला अध्यक्ष रहते पार्टी से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। वापस फिर पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया। 2024 में राजद से इस्तीफा दिया या नहीं पार्टी ने हटाया या नहीं ये नहीं मालूम लेकिन इतना जरूर है कि 2024 के चुनाव में इंडिया गठबन्धन मिलकर पूरे झारखंड में चुनाव लड़ रही थी और जरमुंडी सीट कांग्रेस के खाते में थी और पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख चुनावी मैदान में थे ।

उस समय भी राजद से अलग होकर समाजवादी पार्टी से साइकिल के सिंबल पर चुनाव लड़ा और डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया या नहीं राजद ज्वॉइन किया या नहीं ये तो नहीं मालूम लेकिन राजद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता एवं जिला सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद यादव की देखरेख में जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई और फिर डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव को दुमका जिला अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई ।

राजमहल राजद जिला अध्यक्ष बने सत्यनारायण यादव

राजमहल झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल द्वारा संगठनात्मक चुनाव निर्धारित समय पर कराने के लिए साहेबगंज जिला के लिए सुखदेव विद्रोही को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय भारद्वाज प्रदेश सचिव राजद सह पुर्व प्रत्याशी मधुपुर विधान सभा को मनोनीत किया गया था।

बुधवार को राजमहल के निरीक्षण भवन में राष्ट्रीय जनता दल जिला साहेबगंज के अध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिसके तहत राजद के पार्टी संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अधीन सत्यनारायण यादव तीनपहाड़ साहेबगंज निवासी को राष्ट्रीय जनता दल जिला साहेबगंज का जिला अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संघटनात्मक चुनाव संपन्न करने के बाद देवघर लौटे प्रदेश राजद सचिव संजय भारद्वाज ने कहा कि राजद के संघटनात्मक चुनाव संपन्न होने के बाद इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई देगा और पार्टी उम्मीद से ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी।