झारखंड की आवाज

- Page 66 of 101 -

लूटकांड का किया खुलासा, 5 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार करोड़ों रुपए की रिकवरी

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता । लूटकांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 156 पेटी कोल्ड ड्रिंक, ₹4 लाख नकद और कई वाहन बरामद किए हैं।

लगभग एक करोड़ से अधिक की हुई है रिकोवरी। अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ है खुलासा । 4,05,000/- नकद 75,000/- कीमत का iPhone लूट की रकम से खरीदा गया, प्रयुक्त वाहन : बोलेरो (CG13AB-7508), आर्टिगा (CG12BR-7989), अल्टो (JH10R-7055), टेम्पो (JH03AL-1455), बिना नंबर की यामाहा ।

लूटी गई वाहन: टाटा मैजिक (एस गोल्ड, “जय श्री राम” अंकित वही लूटी गई सामग्रियाँ: कोल्ड ड्रिंक: 156 पेटी , पानी: एक्वाफिना, 31 पेटी शामिल है।

मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही 10 लाख रुपए का नकली पनीर जब्त

हजारीबाग खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और एसडीओ सदर ने नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़ किया है। बताया जाता है कि भारी मात्रा में नकली पनीर बिहार के मुनेर और बख्तियारपुर से हजारीबाग और रांची के लिए लाया जा रहा था।

इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को मिली थी और देर रात से ही छापामारी अभियान में जुट गए थे। देर रात्रि बिहार से आ रही एक बस में नगवां टोल प्लाजा के समीप छापामारी की गई। जिसमें लगभग 4000 किलोग्राम पनीर का परिवहन किया जा रहा था। जब इस पनीर की जांच की गई तो सभी पनीर मिलावट के यानी नकली पाए गए। बता दे की जब किए गए नकली पनीर की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी जा रही है।

JMM ने पार्टी का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ताओं का सूची किया जारी

रांची झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पार्टी के विषयों पर अपना पक्ष रखने के लिए मीडिया पैनल का 11 सदस्यों का एक लिस्ट जारी किया । जो प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने का काम करेंगे।

किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों के बीच चलंत सोलर पंप सेट का किया वितरण

देवघर आत्मा कार्यालय देवघर द्वारा किसान समृद्धि योजना के तहत देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के झारखंडी ग्राम एवं खैरखूटी ग्राम में दस किसानों के बीच चलंत सोलर पंप सेट का वितरण जिला कृषि पदाधिकारी देवघर यशराज एवं उप परियोजना निदेशक आत्मा देवघर अरविंद कुमार राय की उपस्थिति में किया गया।

मोहनपुर प्रखंड से कुल 43 किसानों के द्वारा योजना का लाभ लेने हेतु प्रज्ञा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन एवं कृषक अंशदान की राशि बैंक ड्राफ्ट जमा किया गया है। आपूर्तिकर्ता श्री नारायणी पावर्स के द्वारा बताया गया कि शेष कृषकों को भी जल्द चलन्त सोलर पंप सेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी यशराज एवं उप परियोजना निदेशक के मौजूदगी में कृषकों को टेक्नीशियन के द्वारा पंप का प्रत्यक्षण एवं डेमो दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मोहनपुर अजीत कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक मोहनपुर संदीप कुशवाह, मोहनपुर एफपीओ के एमडी नकुल तांती, एफपीओ प्रतिनिधि रमन कुमार एवं लाभुक राजेंद्र यादव, बबलू तांती, सिकंदर कुमार, संतोष यादव एवं वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

JLKM पार्टी का बना मजदूर यूनियन देखिए नया नाम

रांची झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पार्टी का बना मजदूर यूनियन ‘भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ’ (BKMS ) ।

JLKM पार्टी के समर्थित मजदूर यूनियन का हुआ गठन। आज रांची में श्रम आयुक्त भवन में संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप लकड़ा से मजदूर यूनियन (BKMS) भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ का निबंधन पत्र BKMS नेताओं ने प्राप्त किया।

सनोर में मिला मोटरार, सूचना मिलने के बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे

पंजाब इंदौरा उपमंडल की ग्राम पंचायत सनौर में आज सुबह स्थानीय निवासियों को अज्ञात जिन्दा मोर्टार मिला।

सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य एकत्र करने का कार्य शुरू किया। डीएसपी संजीव कुमार के अनुसार, घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी गंभीरता को देखते हुए सेना को भी सूचित कर दिया गया।

सेना की एक टीम शीघ्र ही मौके पर पहुंच गई और मोर्टार की तकनीकी जांच प्रारंभ कर दी गई। सेना अधिकारियों ने जांच के दौरान यह पाया कि उक्त मोर्टार अभी तक फटा नहीं है, यह एक पतली सी डाल पर अटका हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना के अधिकारिओं ने इलाके को सील कर, इस मोर्टार को सुरक्षित निष्क्रिय करने हेतु सेना द्वारा बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

जमशेदपुर छीनतई गैंग का उदभेदन चार को किया गिरफ्तार, समान बरामद

जमशेदपुर सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस ने छीनतई मामले का उदभेदन कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

इन लोगों के पास से आधा गला हुआ सोने का चैन, एक बाइक, दो मोबाइल, बैंक का पास बुक और एटीएम जप्त किया गया है। आजादनगर और मानगो से चारो की गिरफ़्तारी की गईं है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र मे एक चैन छीनने का मामला प्रकाश मे आया था, जिसके बाद पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने इस मामले मे करवाई करते हुए इन चारो को गिरफ़्तार किया है। सिटी एसपी ने कहा कि इन चारो मे तीन लोग पूर्व मे भी लूट छीनतई के मामले मे जेल जा चुके है, चौथा सोनार है जो छीनतई के सामान को गलाने का काम किया करता था। फिलहाल चारो को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा

देवघर 10 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी झारखंड देवघर दौरा का कार्यक्रम तय कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति भवन की और से इसकी आधिकारिक सूचना मुख्य सचिव को भेज दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दिन के 3 बजे देवघर आएंगी। देवघर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। वही 11 जून को बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद देवघर एम्स के कन्वोकेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कन्वोकेशन में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वहां से असम के लिए रवाना हो जाएंगी।

संदिग्ध स्थिति में बच्चे की मौ”त देवघर सारठ मुख्य मार्ग को किया जाम

देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र के बिशनपुर में “बच्चे की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद ग्रामीणों का फुटा गुस्सा।

NH 114A देवघर सारठ मुख्य मार्ग बिसनपुर के पास सड़क को किया जाम । मामले में नाबालिक बच्चे के पिता ने सारवां थाना ने लिखित आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाया मृतक के पिता सुरेन्द्र दास (35 वर्ष) ने कहा कि आज ( 29/05/2025) को समय दिन के करीब 10.00 बजे कुन्दन सिंह उम्र करीब १५ वर्ष पिता महेश्वर सिंह साकिन परसोडीह थाना सारवां जिला देवघर ने मेरे दो बेटा मनीष दास उम्र करीब 12 वर्ष विरेन्द्र दास उम्र 6 वर्ष को मेरे घर से बुलाकर ले गया। कुछ देर बाद कुन्दन सिंह मेरे बेटे विरेन्द्र दास को बिस्कुट देकर घर वापस भेज दिया, बोला कि मनीष दास से काम है, तुम घर जाओ। दिन के करीब 12.00 बजे तक जब मेरा बेटा मनीष दास घर नहीं आया तो हमलोग अपने बेटे का खोजबीन करना शुरू कर दिया खोजवीन के क्रम में बबलू सिंह पिता महेश्वर सिंह ग्राम बरसोडीह ने मुझे सूचित किया कि मेरा बेटा मनीष दास बनियाडीह मिडल स्कूल में मृत पड़ा है। सूचना प्राप्त करते ही हमलोग मिल स्कूल पहुँचे तो देखा कि मेरा बेटा स्कूल के अन्दा मृत पड़ा है। हमलोग बेटे का मृत शरीर को बाहर निकाल कर रख कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया ।

गवाही नहीं देने पर बेटे की कर दी हत्या मृतक के पिता का आरोप

पीड़ित पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले कुन्दन सिंह मुझे अपने मुकदमा मे ग्वाही देने बोला “” तो में ग्वाही देने से इनकार किया तो बोला कि गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट किये और धमकी दिया था कि गवाही नहीं दिया तो दिखा देंगे उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को कुंदन सिंह और कमल सिंह दोनोने मिलकर मार दिया ।

बीडीओ,थाना प्रभारी और स्थानीय नेता ने न्याय का दिलाने का दिया आश्वासन

सड़क जाम की सूचना पर होने पर मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार, भाजपा नेता चिरंजीव यादव थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया।

राज्य में आईएएस के बाद आईपीएस का ट्रांसफर पोस्टिंग देखिए पूरी लिस्ट

रांची झारखंड में बीते कल 26 मई को बड़ी संख्या में आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया वही आज 27 मई को आई पी एस अधिकारियों स्थानांतरण किया गया।

कुल 48 आई पी एस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया देखिए पूरी लिस्ट।

उपायुक्त पहुंचे बाबा मंदिर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा मंदिर पहुँचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर जिलावासियों हेतु सुख, शांति और स्वास्थ्य की कामना की।

इसके अलावा मंदिर निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की तैयारियों के अलावा मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ व्यवस्थापन, कतारबद्ध जलार्पण, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता और निगरानी, शीघ्र दर्शनम कूपन, श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, गोपनीय प्रभारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

देवघर जिला झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ, (झासा) सत्र 2025 – 27 के लिए मनोनीत जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक जिला झासा के मनोनीत अध्यक्ष डॉ अभय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

ज्ञात हो कि 20 अप्रैल को संगठन के प्रमंडलीय बैठक में जिसमें राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। जिला संगठन का पुनर्गठन किया गया था। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई साथ ही यह भी निर्णय लिया गया जिले में नियमित अथवा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत वैसे चिकित्सक जो अब तक संगठन के सदस्य नहीं बने है उनको सदस्य बनाया जाए। इस बैठक में राज्य झासा के संयोजक डॉ शरद कुमार ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से अपील किया कि वे जनहित में प्रत्येक तीन महीने पर संगठन की तरफ से एक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए। इस प्रस्ताव पर सभी लोगो ने अपनी सहमति जताई। झासा के जिला सचिव डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि अभी जिले में लगभग 62 चिकित्सक है जो संगठन के सदस्य है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति के लिए संगठन में फंड की जरूरत को देखते हुए हमारे पास कुछ राशि जमा रहनी चाहिए। इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य प्रति वर्ष 1000 रु संगठन के खाते में जमा करेंगे। राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ चितरंजन पंकज द्वारा यह बात पूछा गया कि केंद्र और बिहार के तर्ज पर डीएसीपी का भुगतान साथ ही ओपीडी समय सारिणी में बदलाव को ले कर राज्य संगठन द्वारा क्या पहल किया गया ? इसका जवाब देते हुए राज्य संयोजक डॉ शरद कुमार ने कहा कि ओ पी डी समय सारिणी में बदलाव के लिए संगठन द्वारा मंत्री को लिख कर दिया गया था जिसके आलोक में मंत्री द्वारा विभाग को लिखा जा चुका है। चूंकि अपर मुख्य सचिव अवकाश पर है उनके अवकाश उपरांत संशोधित आदेश निकलने की संभावना है। केंद्र और बिहार के तर्ज पर डीएसीपी अवधि का भुगतान किया जाय । इस मांग को लेकर जल्द ही संगठन के राज्य स्तरीय पदाधिकारी का शिष्टमंडल विभागीय मंत्री और अपर मुख्य सचिव से मिल कर अपनी बात रखेगी। जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रियंका जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मधुपुर में पदस्थापित थी जिनकी प्रतिनियुक्ति सदर अस्पताल देवघर में थी, अब वे एम्स देवघर में योगदान कर चुकी है।इस स्थिति में वो अब झासा की सदस्य भी नहीं थी। उनके स्थान पर सर्वसम्मति से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवा में कार्यरत दन्त चिकित्सक डॉ अनुराधा कुमारी को जिला कार्यकारिणी का नया सदस्य बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष डॉ संचयन ,डॉ परमजीत कौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ निताशा, डॉ निवेदिता, डॉ के के सिंह, डॉ अवधेश कुमार सिंह, डॉ अम्बरीष ठाकुर, डॉ अनिल कुमार, डॉ अभिषेक प्रकाश मौजूद थे।

JMM का धरना कहा पहले सरना तब जाति जनगणना

देवघर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी के द्वारा समाहरणालय गेट के समक्ष जातिगत जनगणना के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया।

वहीं मौके पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपानीत केंद्र सरकार द्वारा सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड लागू किये बिना जातिगत जनगणना का पार्टी पुरजोर विरोध करती है। जरूरत पड़ी तो और बड़ा आंदोलन होगा। आज बिना सरना कोर्ड के आदिवासियों की जातिगत गणना नहीं हो सकेगी जो आदिवासी मुलवासी के साथ अन्याय हो रहा है जेएमएम इसे कभी बर्दास्त नहीं करेगा और बिना सरना धर्म कोड लागू किए जातिगत जनगणना निराधार है। भाजपा आदिवासी विरोधी पार्टी है मौके पर उन्होंने असम और मध्यप्रदेश की घटना का जिक्र भी किया।

केंद्रीय समिति के निर्देश के अनुसार यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिला मुख्यालय में किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित सभी नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आदिवासी मूलवासी की जातिगत जनगणना से तब तक नहीं जोड़ा जा सकेगा जब तक आदिवासी सरना कोड लागू नहीं होता है। वहीं कार्यक्रम के बाद एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौके पर धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने किया। इस धरना प्रदर्शन में जिला के सभी प्रखंडो से जेएमएम कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर विधायक चुन्ना सिंह, अजय नारायण मिश्रा, महिला मोर्चा की नीलम देवी जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, सुरेश शाह, प्रदीप चौधरी, श्री सिंह, मनोज दास, सुभद्रा यादव, परिमल सिंह, मधुपुर नगर सचिव संजय शर्मा, राहुल चन्द्र वंशी, नंद किशोर दास, साथ मुख्यरूप से उपस्थित थे।

देवघर एम्स गेट के सामने मजदूरों का धरना प्रदर्शन वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

देवघर जिला के देवीपुर में स्थित एम्स के मुख्य गेट पर सब ठेकेदारों और मजदूरों ने एन के जी इंफ्रास्ट्रक्चर ओर एन बी सी सी के खिलाफ 8 महीनों से पेमेंट नहीं दिए जाने पर धरना प्रदर्शन किया ।

धरना पर बैठे मजदूरों का कहना है कि एम्स निर्माण कराने में एन के जी इंफ्रास्ट्रक्चर ओर एन बी सी सी द्वारा सब कॉन्टैक्टर से पिछले 5 साल से काम कराया जा रहा था। इसके बाद पिछले 8 महीना से सब कॉन्टैक्टर को पेमेंट नहीं किए जाने पर मजदूर को पैसा समय पर नहीं दिया जा रहा था । वहीं अब दूसरे सब – कॉन्टैक्टर के द्वारा काम कराया जा रहा है । जिस कारण सब-कॉन्टैक्टर ने इस मामले को लेकर एम्स के निर्देशक को भी आवेदन देकर एनकेजी और एनबीसीसी के द्वारा भुगतान करने की मांग कर रहा था । लेकिन पीछे 8 महीना से भुगतान नहीं मिलने के कारण सब कॉन्टैक्टर और मजदूरों को जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण सभी ने मिलकर एम्स के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपने मजदूरी को जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की है।

देवघर उपायुक्त के रूप में नमन प्रियेश लकड़ा ने पदभार ग्रहण किया

देवघर जिला के 46वें उपायुक्त के रूप में नमन प्रियेश लकड़ा ने निवर्तमान उपायुक्त विशाल सागर से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 बेहतर प्रबंधन व सफल संचालन सही तरीके से हो, ये राज्य सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार हैं।

दूसरी ओर देवघर जिला की अंतराष्ट्रीय छवि को और भी बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। साथ ही समाज की अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन का उद्देश्य होगा। इसके अलावे मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के साथ सभी स्टेक होल्डर, मीडिया बन्धु एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो कि एक बेहतर प्रशासनिक माहौल बन सके। आगे उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा। इसके साथ हीं धरातल पर योजनाओं को पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि वंचित लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ अच्छादित किया जा सके।

कर्ण सत्यार्थी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

समाहरणालय में आयोजित एक सादे किन्तु गरिमापूर्ण समारोह में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।