झारखंड की आवाज

- Page 78 of 100 -

वकील के घरों पर बुल्डोजर एक्शन सीएम योगी को पड़ा महंगा, देना होगा मुआवजा

प्रयागराज : जब से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है और योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तभी से बुलडोजर से घर तोड़ने की नई परंपरा को शुरुआत की है।

उत्तर प्रदेश के बुलडोजर कार्रवाई को लेकर देशभर में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस कार्रवाई को लेकर सबकी अलग-अलग राय हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट इसको लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। सुप्रीम कोर्ट लगातार इस तरह की कार्रवाई की निंदा के साथ अधिकारियों को फटकार लगा रहे हैं। इसके साथ ही कई मामलों में मुआवजा देने का फैसला भी सुना रहा है।

वकील , प्रोफेसर और अन्य तीनों लोगों के घरों पर बुल्डोजर एक्शन सीएम योगी को महंगा पड़ा

ऐसे ही एक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। प्रयागराज में एक वकील, एक प्रोफेसर और तीन अन्य के घरों को ध्वस्त करने का मामला में सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा । कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि घर गिराने की प्रक्रिया असंवैधानिक थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह हमारी अंतरात्मा को झकझोरता है। आगे कहा कि राइट टू शेल्टर नाम भी कोई चीज होती है। हर काम के लिए उचित प्रक्रिया नाम की भी कोई चीज होती है हर जगह मनमानी ठीक नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई किसी तरह से भी ठीक नहीं है।

पांच पीड़ितों की 10 10 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के द्वारा किए गए कार्यवाही को गलत बताया और प्रयागराज विकास प्राधिकरण को आदेश दिया है कि पांचों पीड़ितों को 10 10 लाख रुपया हर्जाने का भुगतान करें । सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्यवाही की निंदा भी की वही इससे पहले सीएम योगी ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि बुलडोजर कार्रवाई कोई उपलब्धि नहीं है ।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तारीफ किया

सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि पीड़ितों को 10-10 लाख मुआवजा दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश स्वागत योग्य है कि प्रयागराज में 2021 में हुए एक बुलडोजर एक्शन पर सभी 5 याचिकर्ता को प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा 6 सप्ताह में 10-10 लाख मुआवजा दिया। इस मामले में कोर्ट ने नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर मकान गिरा देने की कार्रवाई को अवैध घोषित किया है।

योगी सरकार को पहले भी लगा है फटकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को पहले भी सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगी है । इससे पहले नवंबर महीने में भी सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बुलडोजर एक्शन पर फटकार लगाते हुए कहा कि यूपी सरकार ने जिसका घर तोड़ा है उसे 25 लाख रुपए का मुआवजा दे । यह पूरी तरह से मनमानी है, उचित प्रक्रिया का पालन कहां किया गया है? हमारे पास हलफनामा है, जिसमें कहा गया है कि कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था, आप केवल साइट पर गए थे और लोगों को सूचित किया था।

मनमानी तरीके से बुलडोजर चलाने वाली सरकारें कानून को हाथ में लेने की दोषी हैं : सुप्रीम कोर्ट

नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी बुलडोजर पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाते हुए ये भी बता दिया कि उसका फैसला किन जगहों पर लागू नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि घर बनाना संवैधानिक अधिकारी है मनमानी तरीके से घर पर बुल्डोजर चलाने वाली सरकारें कानून को हाथ में लेने की दोषी हैं ।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती तस्वीर

आगे कोर्ट ने कहा कि राइट टू शेल्टर आम आदमी का मौलिक अधिकार है। अदालत ने योगी सरकार की जमकर फटकार लगाई और कहा था कि मकान सिर्फ एक संपत्ति नहीं है, बल्कि पूरे परिवार के लिए आश्रय है और इसे ध्वस्त करने से पहले राज्य को यह विचार करना चाहिए कि क्या पूरे परिवार को आश्रय से वंचित करने के लिए यह अतिवादी कदम आवश्यक है।

जेआरजी बैंक का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

देवघर झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर में बैंक का 7 वां स्थापना दिवस खास अंदाज में मनाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने केक काटकर स्टाफ एवं ग्राहकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी । इस दौरान प्रधान कार्यालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार के द्वारा सभी 8 क्षेत्रीय कार्यालय को संबोधित किया गया जिसमें विगत वितीय वर्ष मे बैंक के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी गई एवं समस्त स्टाफ एवं ग्राहकों को उनके विशेष योगदान हेतु धन्यवाद दिया गया। साथ ही अध्यक्ष द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 -26 में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु संकल्प लेते हुए सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया । क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्टाफ सदस्यों एवं ग्राहकों के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया । क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 2019 को झारखण्ड में अवस्थित दो ग्रामीण बैंको झारखण्ड ग्रामीण बैंक एवं वनांचल ग्रामीण बैंक के विलय के पश्चात की गई थी। यह झारखण्ड राज्य का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है जो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार एवं वरीय प्रबंधक राहुल कुमार, प्रदीप कुमार यादव, कुमुद कुमार कुमुद एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

सरहुल पर्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

जमशेदपुर पोटका के हरिना सरहुल पर्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए।

वहीं सबसे पहले अर्जुन मुंडा जाहेर स्थान में गये और पूजा अर्चना किया और झारखंड राज्य और देश की खुशहाली की कामना किया। मौके बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भी हरिना सरहुल में पहुँचे । अर्जुन मुंडा ने कहा की प्रकृति से जुडा हुआ यह पर्व हैं, सारे पेड़ पौधे के बीच हमारा अस्थित्व जुडा हुआ हैं। प्राकृतिक के रंग में रंग कर सराबोर होते हैं, यही हमारा सरहुल पर्व हैं, आज के दिन तमाम देश वासियों को सरहुल पर्व की ढेर सारी बधाइयाँ देता हूँ ।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 10 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 10 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

साइबर आरोपी के पास से 10 मोबाइल और 11 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

बिशु महरा उम्र करीब 24 वर्ष पिता लिलू महरा सा० दुधवाजोरी थाना पथरौल जिला देवघर

विकाश कुमार दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता परमेश्वर दास सा0 पितौंजिया थाना पाथरौल

टिकैत कुमार दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता छतीश दास सा० पितौंजिया थाना पाथरौल

रूपेश कुमार दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता युगल दास सा० नयाखरना थाना सारठ

विकास कुमार दास उम्र करीब 28 वर्ष पिता उपेन्द्र दास सा० लेड़वा थाना पाथरौल

अरबिन्द कुमार दास उम्र करीब 27 वर्ष पिता स्व० सुधीर दास सा० लेड़वा थाना पाथरौल

देवदास महरा उम्र करीब 30 वर्ष पिता नरेश महरा सा० गोबरशाला पथरड्डा ओ0पी0 थाना सारठ

कन्हैया कुमार दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता कारू दास सा० पनियारा थाना पाथरौल

कुन्दन कुमार दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता बहादुर दास सा० लेड़वा थाना पाथरौल

सानू कुमार मंडल उम्र करीब 29 वर्ष पिता जलेश्वर मंडल सा० करौ थाना करौं सभी जिला देवघर

जमीन विवाद में कलयुगी पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर किया पुत्र की ह”त्या

दुमका कहते हैं मां बाप भगवान् के रूप होते हैं कहा जाता है कि पिता है तो सारे सपने हैं पिता है तो दुनियां के सारे खिलौने अपने हैं।

लेकिन यहां कुछ और ही है जामा थाना क्षेत्र के तारबंधा गांव में देर रात्रि करीब 9 बजे एक कलयुगी पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पुत्र की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का जघन्य घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के जायजा लिया ।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय रमेश राय के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी पंचवती देवी ने बताया रात में करीब 9 बजे आरोपी मेरे ससुर मदन राय उम्र 50 वर्ष घर पर आया और पुरानी जमीन विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा इसी बीच गांव के लोग आया समझा बूझा कर चले गए जिसके बाद मामला शांत हो गया,उसके बाद फिर अचानक आरोपी पिता मदन राय ने घर से कुल्हाड़ी निकाला और ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद ईलाज के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका ले गया जहां से गंभीर स्थिति को लेकर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया जिसमें रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए दुमका भेजा जा रहा है। घटना जमीन विवाद को लेकर बताया जा रहा है घटना के बाद आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल एवम् आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

मुख्यमंत्री आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर, करमटोली में आयोजित सरहुल महोत्सव में हुए शामिल

रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर, करमटोली, रांची में आयोजित सरहुल पूजा महोत्सव में हुए शामिल।

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की, परिसर में सखुआ का पेड़ लगाकर प्रकृति से जुड़े रहने का दिया संदेश मुख्यमंत्री ने कहा- पूर्वजों से मिली विरासत, परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित और अक्षुण्ण रखने के साथ और मजबूती देना है मुख्यमंत्री ने कहा- विद्यार्थियों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए छात्रावासों का हो रहा जीर्णोद्धार ।

आप सभी को प्रकृति पर्व सरहुल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए आने वाले 25 वर्ष को ध्यान में रखकर हमें आगे बढ़ना है अपने संकल्पों एवं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए ।

प्रकृति के सबसे बड़े महापर्व सरहुल आज, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

रांची प्रकृति के सबसे बड़े महापर्व सरहुल आज झारखंड के विभिन्न जिलों में मनाया जा रहा सरहुल का पर्व।

राजधानी रांची के विभिन्न सरना स्थल पर सरहुल की धूम…राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में सरहुल महापर्व को लेकर पूजा अर्चना शुरू।

आज राजधानी रांची में निकाली जाएगी सरहुल पर्व को लेकर भव्य शोभायात्रा।

रांची में सरहुल पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे

साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा,फरक्का- एमजीआर रेलवे लाइन पर दो ट्रेन की जोरदार टक्कर

साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र स्तिथ फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है।

जहां फरक्का की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी जब कि ललमटिया की ओर से जा रही है कोयला लदे थ्रूपास मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों इंजनों में आग लग गई वहीं इस हादसे में दो ड्राईवर की दर्दनाक मौत हो गई है.जबकि चार से पांच रेलकर्मी घायल बताया जा रहा है।

हालांकि सभी घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है.यह घटना अहले सुबह 3: 30 बजे की बताया जा रहा है.इधर घटना के बाद प्रशासन की टीम एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आज को बुझाने का कार्य कर रहे हैं ।

स्थानीय प्रशाशन घटनास्थल पर पहुँचकर एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

सनकी पति ने पत्नी और अपने बेटे की कर दी निर्मम हत्या , पति गिरफ्तार

सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया में आपसी विवाद में सनकी पति ने पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे को उतारा मौत के घाट।

सरायकेला और जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी अंतर्गत तमोलिया में आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या कर दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे।सोमवार तड़के सनकी पति ने किसी बात को लेकर विवाद के क्रम में अपनी पत्नी और बच्चे पर लोहे के तावे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला का नाम पार्वती मुंडा जिसका उम्र करीब 35 वर्ष और उसके 5 वर्षीय पुत्र गणेश मुंडा शामिल है। कपाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मृतक परिवार मूल रूप से रड़गांव के रंग गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

गिरिडीह और जामताड़ा के साइबर के साथ देवघर पुलिस ने कुल 11 को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर गिरिडीह और जामताड़ा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।

साइबर आरोपी के पास से 14 मोबाइल और 13 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

जाकीर अंसारी उम्र करीब 22 वर्ष पिता सकुर मियां सा० बिरनगड़िया थाना करौं

रितिक राज उम्र करीब 25 वर्ष पिता रमेश कुमार सा० दोन्दिया नवाडीह थाना सोनारायठाड़ी

सौरभ कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता प्रमोद दास सा० बभनकुंड थाना सारठ

सूरज कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता दिलीप कुमार दास सा० रूपाबाद थाना पाथरौल

ललन कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता पवन मंडल सा० सिमरजोर थाना मोहनपुर सभी जिला देवघर

मुन्ना मंडल उम्र करीब 31 वर्ष पिता सुरेन्द्र मंडल सा० घोसको थाना अहिल्यापुर जिला गिरिडीह

दिनेश कुमार उम्र करीब 34 वर्ष पिता गणेश मंडल सा० मिरगा थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा

इमरान अंसारी उम्र करीब 23 वर्ष पिता लुकमान मियां सा० नवादा थाना सारठ

धीरज कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता सुबल दास सा० घोरलास थाना जसीडीह जिला देवघर

नियाज अंसारी उम्र 25 वर्ष पिता मुस्तकीम अंसारी सा० बारापंसारी थाना सारठ

दिपु दास उम्र करीब 27 वर्ष पिता राजेदव दास सा० गोबिन्पुर थाना करौं सभी जिला देवघर

Big Breaking News। मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया एनकाउंटर में ढेर

जमशेदपुर मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया जमशेदपुर के गोविंदपुर में एनकाउंटर में ढेर।

10 हत्या का मामला दर्ज था, और ढ़ाई लाख का इस पर इनाम था। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड पुलिस के सहयोग से एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी और मुख्तार अंसारी गैंग के मुख्य शूटर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में एनकाउंटर में मार गिराया।

अनुज पर हत्या, लूट, फिरौती और रंगदारी जैसे संगीन आरोप हैं। वहीं डीके साही उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अधिकारी हैं, जिसे हाँथ में गोली लगी हैं जो घायल हैं जिसे टीएमएच अस्पताल में इलाजरत है। उत्तर प्रदेश एस्टीएफ के अधिकारी डीके साही ने कहा कि अनुज कनोजिया पर कई संगीन आरोप थे ।

और इस पर ढ़ाई लाख इनाम था, जिसको हम लोगों ने कई दिनों से तलाश कर रहे थे, दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थें, 10 हत्या के मुकदमे भी दर्ज थें आदि कई बातें कही।

ट्रेलर किराना दुकान में घुसा, साढ़े चार घंटे तक दुमका नाला मुख्य मार्ग रहा जाम

दुमका-नाला मुख्यपथ के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखियाडीह मोड़ के समीप शनिवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रेलर स्कूटी को धक्का मारते हुए किराना दुकान में घुस गया।

जिससे स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्कूटी ट्रेलर के अगले चक्का में दब गयी। गनीमत रही कि दुकानदार संजय लायेक सहित उनका स्टाप भोजन करने के लिए घर गया था। दुकान बंद था कुंडहित की ओर से एनएल 01 एएच 9251 के ट्रेलर चालक अनुज कुमार भारती तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते हुए आ रहा था। इसी दौरान लखियाडीह मोड़ के समीप स्पीड ब्रेकर में असंतुलित होकर स्कूटी को धक्का मारते हुए किराना दुकान में घुसा दिया। उसी वक्त आगे से एक गैस गाड़ी भी आ रही थी।

ट्रेलर चालक अपना सन्तुलन हो दिया। जिससे बड़ी दुर्घटना घटी गयी। दुकान में रखा लाखों की सामग्री के साथ साथ दुकान का पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में तरणी गांव के मैनेजर सोरेन(45) शिकार हो गया। वह लायेक किराना दुकान व जेनरल स्टोर के सामने स्कूटी को खड़ा कर रखा था। वह भी वहीं खड़ा था तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर के चपेट में आने से स्कूटी चालक मैनेजर सोरेन के दाया पैर के अंगुलियां क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मसलिया थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर स्कूटी चालक घायल मैनेजर सोरेन एवं ट्रेलर चालक अनुज कुमार भारती को पुलिस वैन में चढ़ा कर इलाज के लिए सीएचसी मसलिया ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने स्कूटी चालक मैनेजर सोरेन का प्राथमिक इलाज करते हुए गंभीर बताकर दुमका रेफर कर दिया। बताया जा रहा कि दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज से भी मैनेजर सोरेन को गंभीर देख धनबाद रेफर कर दिया है। वही ट्रेलर चालक अनुज कुमार भारती को पुलिस ने मसलिया सीएचसी में इलाज कराकर थाना लाया।

घटना करीब दो बजे घटी थी। तभी से स्थानीय लोगों ने घायल के इलाज व दुकानदार के क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर साढ़े चार घंटों तक नाला-दुमका मुख्यपथ को अवरुद्ध कर रखा था। जाम स्थल पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए रखी थी। अंचलाधिकारी रंजन यादव व थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति भी जाम स्थल पहुचे ,स्थानीय ग्रामीणों को समझाते कहा कि घायल का ईलाज के खर्च व दुकान में हुई क्षति का मुआबजा दिलवाने में सहयोग करेंगे। इसी आश्वासन में ग्रामीणों ने जमा हटवाया..कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े चार घन्टों बाद सड़क जाम हटी.जाम में घन्टों छोटी बड़ी वाहन फंसे रहे

देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता कई लुट कांड को अंजाम देने वाला 5 अपराधी को किया गिरफ्तार देशी कट्टा बरामद

देवघर जिला के पाथरोल थाना अंतर्गत शानि सिमरा गुडू होटल के 50 मीटर पीछे सारठ – मधुपुर मुख्य मार्ग से एक व्यापारी से 223900 (दो लाख तेईस हजार नौ सौ रूपया) एवं OPPO कम्पनी का मोबाईल तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य कागजातों को अपराकर्मियों द्वारा देशी कट्टा देखाकर लूट पाट करने की घटना कारित की गई थी ।

इस संबंध में दिनांक – 23.03.2025 को मो0 शाहबाज आलम उम्र 40 वर्ष पिता मो0 इम्तेयाज अली ग्राम मगहाकाला टोला कजीमगहा थाना जमुआ जिला गिरिडीह द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर पाथरोल थाना कांड सं0 – 36/2025 धारा- 309(4) बी0एन0एस0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया । उक्त कांड में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधुपुर के द्वारा कांड के उद्देभन हेतु टीम का गठन किया गया । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधुपुर के दिशानिर्देश एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए दिनांक – 29.03.2025 को जसीडीह थाना अंतर्गत कांड में शामिल (1) प्रदीप राय, उम्र करीब – 30 वर्ष, पिता – सुरेन्द्र राय, सा0 – सिरसाय, थाना- राजधनवार, जिला- गिरिडीह 2. राजू कुमार दास उम्र 22 वर्ष, पे0 देवीन दास, सा0 शंकरी कोठिया थाना जसीडीह जिला – देवघर, 3. दशरथ दास, उम्र करीब – 28 वर्ष, पिता – स्व0 गुडन दास, सा0 – दर्दमारा, थाना- जसीडीह, जिला- देवघर, 4. बबन दास, उम्र करीब – 32 वर्ष, पिता – गोपाल दास, सा0 – नारायणपुर (बाघमारा), थाना- जसीडीह, जिला- देवघर, 5. सुमन कुमार सिंह, उम्र 35 वर्ष पे0 नवल किशोर सिंह सा0 केवाल थाना चन्द्रमंडी जिला जमुई (बिहार) को जसीडीह थाना अंतर्गत से गिरफ्तार कर लिया गया ।

लूटकांड को अंजाम देने से पहले करता था रेकी

सभी अपराधी सिमरा मोड़ हटिया बाजार में व्यापारियों को रेकी कर लूट – पाट के घटना को अंजाम दिया गया है । पूर्व में भी उक्त सभी अपराधकर्मियों द्वारा पथरड्डा ओ0पी0 अंतर्गत फाईनेंस कम्पनी के कर्मी के साथ भी लूट – पाट की गई थी । जिसमें पथरड्डा ओ0पी0 /सारठ थाना कांड सं0 32/2025, दिनांक – 19.03.2025, धारा – 309(4) बी0एन0एस0 2023 के अंतर्गत दर्ज की गई थी । उक्त सभी अपराधकर्मियों के द्वारा पूर्व में भी लूट – पाट की कई कई घटना को अंजाम दिया गया है ।

झारखंड के अलावा बिहार के अपराधी शामिल

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता

1 दशरथ दास, उम्र करीब – 28 वर्ष, पिता – स्व0 गुडन दास, सा0 – दर्दमारा, थाना- जसीडीह, जिला- देवघर ।

अपराधिक इतिहास 1. जसीडीह थाना कांड सं0 – 357/19, दिनांक – 19/06/2019, धारा – 392 भा0द0वि0, 2 . जसीडीह थाना कांड सं0 14/19, दिनांक 28.06.2019, धारा – 382/34 भा0द0वि0, 3.देवीपुर थाना कांड सं0 31/19, दिनांक 03.07.2019, धारा – 379 भा0द0वि0, 4.सोनारायठाढ़ी थाना कांड सं0 23/19, दिनांक 03.07.2019, धारा – 394 भा0द0वि0 एवं 25(1-b)a , 26/27/35 आर्म्स एक्ट, 5.देवीपुर थाना कांड सं0 40/19, दिनांक – 01.04.2019, धारा – 379/356 भा0द0वि0, 6.देवीपुर थाना कांड सं0 101/19, दिनांक – 06.06.2019, धारा – 379/356 भा0द0वि0, 7.देवीपुर थाना कांड सं0 06/19, दिनांक – 21.01.2019, धारा – 392 भा0द0वि0, 8.देवीपुर थाना कांड सं0 12/19, दिनांक – 30.01.2019, धारा – 379/356 भा0द0वि0 , 9.देवीपुर थाना कांड सं0 135/18, दिनांक – 21.10.2018, धारा – 379/356 भा0द0वि0, 10.मोहनपुर थाना कांड सं0 200/24, दिनांक 19.10.2024, धारा – 309(6) बी0एन0एस0, 11. चंदन थाना कांड सं0 14/19, दिनांक 12.12.2021, धारा – 25(1-b)a आर्म्स एक्ट ।

2. बबन दास उर्फ शिवनरायाण दास, उम्र करीब – 32 वर्ष, पिता – गोपाल दास, सा0 – नारायणपुर (बाघमारा), थाना- जसीडीह, जिला- देवघर । अपराधिक इतिहास – 1. जसीडीह थाना कांड सं0 181/16, दिनांक – 02.09.2016, धारा – 452/323/386/341/34 भा0द0वि0 । , 2.जसीडीह थाना कांड सं0 131/16, दिनांक 26.09.2016, धारा – 392 भा0द0वि0 । 3.जसीडीह थाना कांड सं0 221/19, दिनांक -03.05.2019 , धारा – 394 भा0द0वि0 । 4.जसीडीह थाना कांड सं0 127/19, दिनांक -08.08.2019, धारा – 392 भा0द0वि0 । 5.जसीडीह थाना कांड सं0 111/19, दिनांक -02.06.2022, धारा – 392 भा0द0वि0 । 5.नगर थाना देवघर कांड सं0 614/23, दिनांक -05.11.2023, धारा – 25(1-B)a, 26, 35 Arms act. ।

3. प्रदीप राय, उम्र करीब – 30 वर्ष, पिता – सुरेन्द्र राय, सा0 – सिरसाय, थाना- राजधनवार, जिला- गिरिडीह । अपराधिक इतिहास – 1. तिलैया थाना कांड सं0 284/23, दिनांक – 10.04.2024, धारा – 395/412 भा0द0वि0 । , 2.कोडरमा थाना कांड सं0 212/23, दिनांक 30.05.2023, धारा – 392 भा0द0वि0 । 3.ढाब थाना कांड सं0 06/22, दिनांक – , धारा – 392 भा0द0वि0 । 4.जसीडीह थाना कांड सं0 264/23, दिनांक -, धारा – 384/386/307/308/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट । 5.सरिया थाना कांड सं0 02/23, दिनांक -, धारा – 379 भा0द0वि0 ।

4. राजू कुमार दास उम्र 22 वर्ष, पे0 देवीन दास, सा0 शंकरी कोठिया थाना जसीडीह जिला – देवघर । अपराधिक इतिहास – 1.जसीडीह थाना कांड सं0 326/21, दिनांक -21.10.2022, धारा – 342/323/506/34 भा0द0वि0 एवं 12 पोक्सो एक्ट । 2.जसीडीह थाना कांड सं0 389/22, दिनांक -07.11.2022, धारा – 379 भा0द0वि0 ।

5. सुमन कुमार सिंह, उम्र 35 वर्ष पे0 नवल किशोर सिंह सा0 केवाल थाना चन्द्रमंडी जिला जमुई (बिहार) । अपराधिक इतिहास – 1. जसीडीह थाना कांड सं0 35/14, दिनांक – 09.02.2014, धारा – 397/411 भा0द0वि0 । , 2.जसीडीह थाना कांड सं0 324/18, दिनांक 03.08.2019, धारा – 392 भा0द0वि0 । 3.जसीडीह थाना कांड सं0 314/19, दिनांक -07.08.2019 , धारा – 382/34 भा0द0वि0 । 4.जसीडीह थाना कांड सं0 127/19, दिनांक -08.08.2019, धारा – 392 भा0द0वि0 । 5.जसीडीह थाना कांड सं0 02/15, दिनांक -03.12.2019, धारा – 457/380/411 भा0द0वि0 । 6.नगर थाना देवघर कांड सं0 49/18, दिनांक – , धारा –पी0/डब्लू, 7.देवीपुर थाना कांड सं0 120/18, दिनांक – 17.09.2019, धारा – 392/411 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट । 8.देवीपुर थाना कांड सं0 135/18, दिनांक – , धारा – 379/356 भा0द0वि0 । 9.देवीपुर थाना कांड सं0 101/19, दिनांक – 06.06.2019, धारा – 379/356 भा0द0वि0, 10.देवीपुर थाना कांड सं0 40/19, दिनांक – 01.04.2019, धारा – 379/356 भा0द0वि0 ।

बरामद समान एक देशी कट्टा एवं एक देशी पिस्टल । कांड में प्रयुक्त चार मोबाईल लुटी गई पैसा में 3200/- (बत्तीस सौ रूपया)घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल

    राशन कार्ड का Ekyc कराने को लेकर हटिया में चलाया जनसंपर्क अभियान

    देवघर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि राशन कार्ड धारी लाभुकों का ई केवाईसी कराने के लिए सरकार द्वारा बार-बार प्रचार प्रसार करने के लिए पंपलेट /लीफलेट आदि का वितरण आम जनता के बीच में किया जा रहा है ।

    ताकि वैसे लोग जो अभी तक ई केवाईसी नहीं करवा पाए हैं, ई केवाईसी करवा सकें। अन्यथा उनका नाम राशन कार्ड से डिलीट हो सकता है । सभी डीलरों को जिला प्रशासन आपूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पंपलेट का वितरण कर दिया गया है । सभी डीलर अपने-अपने पोषक क्षेत्र में ढोल -नगाड़े के साथ-साथ पंपलेट वितरण करते हुए प्रचार -प्रसार करते नजर आ रहे हैं । इसी कड़ी में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी देवघर शशांक शेखर ने रोहिणी स्थित हटिया में लोगों के बीच जाकर पंपलेट का वितरण किया तथा बताया कि आप लोग अधिक से अधिक छूटे हुए लोगों का ई केवाईसी करवा ले। जो बाहर में रह रहे हैं उनको फोन के माध्यम से सूचित करें। उनका केवाईसी वही किसी डीलर के पास हो जाएगा। जिनकी उम्र अधिक हो गई है ,अंगूठा नहीं लग रहा है उन्हें बताया गया की अंतिम तिथि के बाद सरकार कोई न कोई निर्णय अवश्य लेगी। क्योंकि बहुत अधिक संख्या में बुजुर्ग लोग का ई केवाईसी नहीं हो रहा है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि ई केवाईसी की तिथि एक बार पुनः 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि 100% ई केवाईसी पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी लाभार्थियों के लिए ई केवाईसी प्रकिया चल रही है। ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो और दोहराव को रोकने तथा निर्वाण सब्सिडी आवंटन की सुविधा सुनिश्चित हो सके। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी डीलरों को हिदायत दिया गया है कि जल्द से जल्द आप लोग अपना आधार कार्ड बैंक पासबुक पैन कार्ड एवं आवश्यक जरूरी कागजात प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा करें ताकि आपका आपका स्पर्श अकाउंट खोला जा सके जिससे आपको ससमय पारिश्रमिक का भुगतान किया जा सकेगा। मौके पर डीलर परमेश्वर मंडल, रामदेव दास ,गौतम कुमार राय ,मुकेश यादव ,साजन पांडे, सुनील कुमार के साथ-साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।

    बासुकीनाथ बस स्टेंड में लगी भयानक आग पांच बस जलकर खाक

    दुमका जिला के बासुकीनाथ बस स्टैंड के समीप स्थित मैदान में खड़ी पांच बसें जलकर राख हो गई।

    आग किन कारणों से लगी यह अब तक पता नहीं चल पाया है। इस अगलगी की घटना में बासुकीनाथ के अजीत रोडवेज नामक कंपनी की दो बसें जल गई जबकि अन्य तीन बसें पागल बाबा कंपनी की बताई जा रही है।

    घटना की जानकारी जरमुंडी थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद दुमका से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घटनास्थल पर धूएं का गुब्बार फैल गया। स्थानीय लोगों की माने तो बासुकीनाथ में एक स्थाई फायर ब्रिगेड टीम की व्यवस्था रहती तो इतना बड़ा नुकसान से बचा जा सकता था।