झारखंड की आवाज

अस्थि विसर्जन करने जा रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, ननद-भौजाई की मौत -

अस्थि विसर्जन करने जा रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, ननद-भौजाई की मौत

चित्रकूट // उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिवंगत पिता की अस्थियां लेकर विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहा एक परिवार रामनगर के समीप मंगलवार को दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। निजी वाहन से बाहर निकलकर रोड किनारे खड़ी ननद-भौजाई को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

प्राप्त जानकारी के अनुसार महोबा जिले के खन्ना कस्बे के निवासी राममनोहर प्रजापति के पिता का निधन विगत दिवस हो गया था। जिसके बाद मंगलवार को राममनोहर अपनी बहन रानी प्रजापति पत्नी त्रिभुवन और अपनी पत्नी शिवकुमारी समेत कुल सात लोग खन्ना से दिवंगत पिता की अस्थियाें का विसर्जन करने के लिए प्रयागराज रवाना हुए थे। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुर थाना क्षेत्र में रामनगर के समीप उनकी चार पहिया गाड़ी पंक्चर हो गई। सभी लोग गाड़ी से उतरकर पंक्चर की दुकान के बाहर बैैठ गए और शिवकुमारी प्रजापति अपनी ननद रानी के साथ सड़क किनारे खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही ननद -भौजाई की मौत हो गई।

1004306461


रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि परिवार अस्थियां विसर्जन करने के लिए प्रयागराज जा रहा था। रामनगर के समीप गाड़ी खड़ी होने के बाद यह हादसा हुआ है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना स्थल से पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर खन्ना कस्बे से भी परिजन कर्वी स्थित शव विच्छेदन गृह पहुंच गए। जहां परिजनों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो उठीं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक ननद-भौजाई के शव परिजनों को सौंप दिए।

Leave a Reply