झारखंड की आवाज

- Page 79 of 100 -

मंत्री और पूर्व मंत्री के हाथों युवा अधिवक्ताओं और समाजसेवियों को मिल “देवघर रत्न”

देवघर में युवा अधिवक्ताओं और समाजसेवियों को मिला देवघर रत्न सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान ।

देवघर में तिलक सेवा समिति देवघर द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में देवघर रत्न सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान 2025 बड़े ही धूम धाम के साथ सम्पन्न हुआ सर्व प्रथम झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री हफीजूल हसन और देवघर विधानसभा के विधायक सुरेश पासवान , समाजसेवी परिमल कुमार सिंह और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित कुमार यादव का सम्मान

उसके बाद मंत्री हाफिजूल हुसैन ने समाजसेवी अवधेश प्रजापति डॉक्टर प्रियंका और अन्य समाजसेवियों को मंत्री ने सम्मानित किया साथ ही पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान ने युवा अधिवक्ताओं को अपने हाथों से सम्मान स्वरूप पुस्तक भेंट कर और शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया।

युवा अधिवक्ता कुंदन आनंद को सम्मानित करते पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान

मौके पर युवा समाज सेवी सूरज झा महिला समाज सेवी रूपाश्री देवघर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णधन खवाड़े पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद यादव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय प्रोफेसर रामानंदन सिंह पूर्व प्रधान जिला जज चंद्र शेखर पांडेय समिति के महासचिव डॉक्टर विक्रम कुमार महासचिव विपुल कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शाही और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित कुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंत्री ने समिति के कार्यों की प्रशंसा कर सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में समिति द्वारा किया जा रहा कार्य कबीले तारीफ है साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि देवीपुर में समिति द्वारा प्रस्तावित तिलक सेवा आश्रम सह तिलक बाल विद्यालय के भवन निर्माण हेतु अपने कोश से 5 लाख रुपए देने की घोषणा कि उपस्थित । देवघर विधायक सुरेश पासवान ने भी समिति के कार्यों कि प्रशंसा करते हुए अपने कोष से मदद करने की बात कही ।

10 अप्रैल से बाघमारा स्तिथ ISBT से होगा बसों का संचालन : उपायुक्त

देवघर उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में शहरी परिवहन व सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा बैठक में आमजनों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया गया कि आगामी 10 अप्रैल से बाघमारा स्तिथ नए ISBT (बस स्टैंड) में सुचारू रूप से बसों के परिचालन सुनिश्चित करने का निदेश नगर आयुक्त व जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इसके अलावा नए ISBT (बस स्टैंड) में आमजनों की सुविधा और सुरक्षा के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में लोगों को बड़ी सवारी गाड़ियों के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या को झेलना पड़ता है, लेकिन अब आमजनों को इस समस्या का स्थाई निजात मिल जाएगा। साथ ही 20 एकड़ में फैले इस बस टर्मिनल के निर्माण में लगभग 42 करोड़ खर्च हुए है। देवघर का यह बस टर्मिनल झारखंड के सबसे बड़ा टर्मिनल है, जहां एक साथ 150 बसों का ठहराव किया जा सकता है। साथ ही कार,ऑटो, टोटो पार्किंग की विशेष सुविधा रहेगी। वाहनों का सर्विसिंग के लिए वर्कशॉप की भी सुविधा है। बस टर्मिनल में आमजनों की सुविधा मुहैया के लिए लिफ्ट,एक्सीलेटर, वेटिंग रूम, शौचालय, स्नानागार, 85 दुकानें और फ़ूड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है।

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के एरिया कमांडर मुरारी भुइयां गिरफ्तार

लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के एरिया कमांडर मुरारी भुइयां उर्फ छोटू गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक लातेहार कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया। सूचना थी कि JJMP के सक्रिय उग्रवादी कटिया जंगल के पास एकत्रित होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।DIG ऑप्स रेंज पलामू पंकज कुमार के निर्देश पर RFT पलामू CRPF और बरवाडीह अनुमंडल पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटिया जंगल में साइनबोर्ड के पास दबिश दी। पुलिस को देखते ही उग्रवादी अपने हथियार और सामान लेकर भागने लगे। हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एरिया कमांडर मुरारी भुइयां को धर दबोचा।अन्य उग्रवादी भागने में हुए सफलमुरारी भुइयां से पूछताछ में पता चला कि भागने वालों में JJMP के सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, एरिया कमांडर बैजनाथ सिंह, विजय यादव, ध्रुव राम उर्फ ध्रुव जी, और कैडर सदस्य बुतरू भुइयां उर्फ छोटू शामिल थे। पकड़े गए उग्रवादी ने बताया कि उसने भागते समय अपना हथियार बुतरू भुइयां को सौंप दिया था।अपराधों में शामिल होने की बात कबूलीमुरारी भुइयां ने खुलासा किया कि JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा के निर्देश पर वह अपने दस्ता के साथ लातेहार और पलामू जिलों में ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी वसूली, आगजनी, फायरिंग, और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। उसने बोकाखाड़ (लातेहार) और हेरहंज में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।गिरफ्तार उग्रवादी का परिचय:नाम: मुरारी भुइयां उर्फ छोटू जी उर्फ पप्पूउम्र: 35 वर्षपिता का नाम: स्व. जगदीश भुइयांपता: बसरिया कलां, थाना चैनपुर, जिला पलामूछापामारी दल के सदस्य:1. थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, छिपादोहर थाना2. इंस्पेक्टर सुभाष दास, QAT of RFT पलामू CRPF (झारखंड)3. पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार राव, छिपादोहर थाना4. पुलिस अवर निरीक्षक विकासेंदु त्रिपाठी, छिपादोहर थाना5. IRB-04 सैट-137 सशस्त्र बल, छिपादोहर थानाअपराधिक इतिहास:मुरारी भुइयां पहले भी कई मामलों में वांछित था। उस पर छिपादोहर थाना कांड संख्या 04/24, दिनांक 16.02.2024 के तहत आर्म्स एक्ट और CLA एक्ट की धाराएं दर्ज हैं। लातेहार पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक ने छापामारी दल की तत्परता और साहस की सराहना की है।

अगर नहीं आ रहा है मुख्यमंत्री मईया सम्मान निधि योजना का पैसा तो ऐसे चेक करें अपना आवेदन

मईया सम्मान निधि योजना का पैसा नहीं आने का मुख्य कारण

पहला नंबर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए, नहीं जुड़ा है तो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़वा ले ।

यूआईडी की वेबसाइट से खुद ही चेक कर सकते हैं नंबर जुड़ा है या नहीं । पहले कोई दूसरा नंबर जुड़ा है तो नजदीकी आधार सेंटर में जाकर आसानी से नंबर चेंज करा सकते हैं।

दूसरा नंबर बैंक खाता में आधार कार्ड जुड़ा होना चाहिए, नहीं जुड़ा है तो उसे जोड़वा ले । आधार से पैसा की निकासी करते हैं तो समझिए आधार जुड़ा है अगर आधार कार्ड से पैसा की निकासी नहीं कर पाते तो समझिए नंबर नहीं जुड़ा है। नजदीकी बैंक बीसी से भी आधार स्टेटस चेक करा सकते हैं।

तीसरा नंबर बैंक खाता में डीबीटी मोड़ चालु होना चाहिए अगर डीबीटी मोड़ चालू नहीं है तो उसे करा लें । डीबीटी मोड़ को npci के वेबसाइट से चेक कर सकते हैं उसके लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी और आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए। आधार नंबर और ओटीपी के माध्यम से अपना डीबीटी मोड़ चेक कर सकते हैं।

चौथा नंबर अगर किसी दूसरे बैंक में डीबीटी मोड़ चालू है तो उसे उसी खाता में करा ले जो ऑनलाइन कराते समय दिए थे । Npci के वेबसाइट से इसे खुद भी डीबीटी मोड़ चेंज कर सकते हैं या फिर नजदीकी सीएससी सेंटर से करा लें।

पांचवा नंबर राशन कार्ड में नाम होना चाहिए साथ ही आधार कार्ड बैंक खाता और राशन कार्ड में एक ही नाम होना चाहिए अगर नाम में कुछ गलती है तो उसे सुधार करवा लें। पीडीएस के वेबसाइट से ऑनलाइन के माध्यम से नाम में सुधार करा सकते हैं इसके लिए जरूरी दस्तावेज राशन कार्ड नंबर राशन कार्ड जिसके नाम से से बना है (परिवार का मुखिया) का आधार कार्ड और उसके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए उस नंबर पर ओटीपी जाएगा और फिर जिसके नाम में गलती है उसका भी आधार कार्ड चाहिए।

राशन कार्ड का केवाईसी अनिवार्य है, केवाईसी बाकी है तो उसे राशन डीलर के पास जाकर करा ले ।

चार पांच किस्त आने के बाद 7500 नहीं आया तो ब्लॉक में चेक कराए

पहला किस्त 1000 और चौथा किस्त 2500 आने के बाद 7500 नहीं मिला तो इसका कारण है कि भौतिक सत्यापन में ये सभी चीजों में कुछ गलतियां सामने आई हैं ये सभी काम कराने के बाद सभी दस्तावेज सही हो जाने के बाद निबंधन संख्या के साथ सभी सही दस्तावेज लेकर प्रखंड कार्यालय में जाकर अपना आवेदन चेक करवाए और वहां जो गलती है उसे सुधार करवा सकते हैं ।

Cyber Crime News। जामताड़ा से तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़ बस्ती में साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कारवाई की है।

जामताड़ा एस पी डॉ एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिली कि करमाटांड़ बस्ती में साइबर अपराधियों के द्वारा फोन कॉल के माध्यम से विभिन्न बैकों के ग्राहकों से ठगी कर रहे हैं, जिसके बाद एस पी ने पुलिस की टीम गठित कर कई जगहों पर छापेमारी करवाई, जिसमें तीन शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। साइबर अपराध थाना में प्रशिक्षु डी एस पी चंदशेखर ने पत्रकारों को बताया कि एस पी जामताड़ा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की गई, जिसमें साहेल अंसारी, फैय्याज अंसारी और साकीब अंसारी को गिरफ्तार किया गया है, इनलोगों के पास से 11 फर्जी मोबाईल, एक टैब, 14 सिम, 3 ए०टी०एम० कार्ड, 50 हजार रुपए नगद, एक लैपटॉप, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक मोटरसाईकिल, एक स्कॉर्पियो चारपहिया वाहन बरामद हुआ है। यह सभी आन्ध्र प्रदेश, तामिलनाडु, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल के लोगों से ठगी करता था।

जमशेदपुर में एक ब्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर के सामने कांटा मैदान में एक ब्यक्ति की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान बिजय कुमार नंद्राजोग उर्फ रिंकू (52) के रूप में हुई है. वह बागुनहातु रोड नंबर-1 का रहने वाला था और साकची फल मार्केट में काम करता था। शुक्रवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई. कुछ लोगों ने मैदान में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना ईंट और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस घटना के हर पहलुओं की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा । गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, कई छात्राओं ने कूद कर बचाई अपनी जान

ग्रेटर नोएडा— गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, कई छात्राओं ने कूद कर बचाई अपनी जान, सूचना मिलने ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

छात्राओं को निकाला गया बाहर , हादसे में नहीं हुई कोई भी जनहानि, ऐसी का कंप्रेशर फटने की वजह से लगी थी आग, आग लगते ही चारों तरफ मची चीख पुकार।

देर शाम नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा हॉस्टल की घटना।

आधार अपडेट में हो परेशानी तो इस नंबर पर करें व्हाट्सएप

देवघर आधार कार्ड बनवाने या फिर अपडेट कराने में किसी प्रकार की समस्या हो तो इस नंबर पर 06432-235719 कॉल कर दें जानकारी।

जिले में आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु मोबाईल नंबर 7004841561 पर वाहट्स एप्प कर दे सकते हैं जानकारी। देवघर जिलांतर्गत आधार कार्ड अपडेट कराने व नया आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए उसके समाधान को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन उपायुक्त कक्ष में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने हेतु कुल 142 जगहों पर केन्द्र का संचालन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने जारी किया टोलफ्री नंबर

ऐसे में वैसे आमजन जिन्होंने अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है या उनके बने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, पता, उम्र इत्यादि में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वो अपना सुधार करा सकते हैं। साथ ही उपायुक्त द्वारा जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपना आधार कार्ड बनवाने या फिर अपडेट कराने हेतु अपने नजदीकी केंद्र पर जाए जहाँ बिना किसी असुविधा का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। आधार कार्ड बनवाने या फिर अपडेट कराने में किसी भी प्रकार का समस्या हो तो जिला द्वारा उपलब्ध कराए गए कॉल सेंटर के नबर- 06432-235719 पर कॉल कर जानकारी दे सकते है। जिला स्तर से उसका उचित समाधान कराया जाएगा।

जिले में कहां होता है आधार अपडेट देखिए लिस्ट

इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि देवघर जिला अंतर्गत कुछ केंद्र है जहाँ पर नया आधार कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड में अपडेट से संबंधित कार्य भी कराए जाते है। साथ ही कुछ ऐसे भी केंद्र है जहाँ सिर्फ आधार कार्ड में अपडेट से संबंधित कार्य होता है।वैसे केंद्र जहाँ पर नया आधार कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड में अपडेट का भी कार्य किया जाता है । प्रखंडवार इस प्रकार है ।

देवघर प्रखण्ड बैंक ऑफ बड़ोदा (भीआईपी चौक देवघर), बैंक ऑफ इंडिया (आसाम एक्सेस रोड), कैनरा बैंक टावर चौक, रेखा भवन केजी रोड बरमसिया, पंजाब नेशनल बैंक मंदिर मोड़ (आसाम एक्सेस रोड), प्रखण्ड कार्यालय देवघर, हेड पोस्ट ऑफिस देवघर एवं सत्संग नगर पोस्ट ओफिस में केन्द्र बनाये गये हैं।

मधुपुर प्रखण्ड बैंक ऑफ इंडिया गांधी चौक, प्रखण्ड कार्यालय मधुपुर एवं बीआरसी कार्यालय मधुपुर, एसबीआई मधुपुर में केन्द्र बनाये गये हैं।

मोहनपुर प्रखण्ड प्रखण्ड कार्यालय मोहनपुर।

सारठ प्रखण्ड बीआरसी सारठ (प्रखण्ड कार्यालय)।

करौं प्रखण्ड उप डाकघर, प्रखण्ड कार्यालय एवं बीआरसी कार्यालय।

पालोजोरी प्रखण्ड पीईसी पालोजोरी एवं बीआरसी कार्यालय (प्रखण्ड कार्यालय)।

सोनरायठाड़ी प्रखण्ड प्रखण्ड कार्यालय एवं बीआरसी कार्यालय।

देवीपुर प्रखण्ड पंचायत भवन रामूडीह एवं बीआरसी कार्यालय।

मारगोमुण्डा प्रखण्ड प्रखण्ड कार्यालय एवं बीआरसी कार्यालय फागो (यूएचएस पंदनियां) में केन्द्र बनाये गय हैं।

नाम जन्मतिथि और पता के लिए जरूरी दस्तावेज

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागार द्वारा जानकारी दी गयी कि वैसे व्यक्ति जिन्हें अपने आधार कार्ड में जन्म तिथि, मोबाईल नंबर, पता आदि में सुधार करवाना हो तो निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ केन्द्र पर साथ लेकर आएं।

आवेदक के जन्मतिथि सुधार हेतु । जिला या प्रखण्ड स्तर से जारी की गयी जन्म प्रमाण, मैट्रीक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, पास्पोर्ट आदि अनिवार्य है।

आवेदक के पते में सुधार हेतु वोटर कार्ड, राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के अलावे मुखिया स्तर से जारी प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसके अलावे उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि नया आधार कार्ड बनाने हेतु निःशुल्क है, बायोमैट्रीक अपडेट हेतु (फिंगर पिं्रट आईरिस, फोटो) के लिए 100 शुल्क लगेगा परन्तु 05 से 07 वर्ष, 15 से 17 वर्ष के बीच अगर बायोमैट्रीक अपडेट कराना है तो कोई शुल्क की आवश्यकता नहीं है। साथ ही डेमोग्राफिक अपडेट (लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाईल नंबर एवं ई-मेल) एवं दस्तावेज अपडेट हेतु 50 रूपया का शुल्क लिया जाता है।

जेएलकेएम को लगा बड़ा झटका जरमुंडी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जेएमएम में हुए शामिल

देवघर/दुमका जिला परिषद सदस्य राजीव यादव झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुए शामिल ।

जरमुंडी विधानसभा अंतर्गत सोनाराय ठाढी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य राजीव यादव झामुमो मे शामिल हो गए हैं। इससे पहले वो जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम में सक्रिय थे और विधानसभा चुनाव में जरमुंडी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे थे । जेएमएम जिला प्रमुख संजय शर्मा ने पार्टी का पट्टा पहनाकर राजीव यादव का पार्टी में स्वागत किया। वहीं श्री यादव सक्रिय सदस्य बनते हुए पार्टी का पट्टा पहनकर पार्टी मे शामिल हुए। मौके पर बताया गया कि बहुत जल्द इनके नेतृत्व में सोनारायठाढी और सारवां मे इनके समर्थक दल बल के साथ एक बडा कार्यक्रम कर स्वागत सह मिलन समारोह का आयोजन करेगे। वही गुरुवार को सारवां और सोनारायठाढी के दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बने। इस सम्बंध में केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता सुरेश शाह ने कहा कि राजीव का पार्टी मै स्वागत है इनके पार्टी में आने से जरमुंडी विधान सभा में जेएमएम का जनाधार बढेगा। बताते चलें कि केंद्रीय निर्देश के अनुसार देवघर जिला में लगातार युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला निबंधन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को एसीबी ने 5 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार

लोहरदगा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राँची ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहरदगा जिला निबंधन कार्यालय में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बगड़ू थाना क्षेत्र के हिसरी गाँव निवासी मो. आलीमउद्दीन पिता स्व मोहिउद्दीन, नामक व्यक्ति ने अपनी जमीन का पट्टा निकालने के लिए निबंधन कार्यालय में संपर्क किया था। जहाँ पर कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार ने उनसे 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी, जिसे देने से आलीमउद्दीन ने इनकार कर दिया। आलीमउद्दीन ने इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

आवेदन का विधिवत सत्यापन के उपरान्त निबंधन कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार पर लगे आरोपों को सत्य पाया गया एवं वादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो थाना, राँची कांड संख्या 05/2025, दिनांक-26.03.2025, धारा 7 (a), भ्र०नि० (संशोधित) अधिनियम-2018 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार को भ्र०नि० ब्यूरो, राँची के धावा दल द्वारा गुरुवार को राशि-5,000/- (पाँच हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ जिला निबंधन कार्यालय, लोहरदगा कार्यालय से गिरफ्तार किया गया एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। यह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राँची का चौथा ट्रैप केस है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

राजमहल पहाड़ी को बचाने के लिए पहाड़ियों ने किया आवाज बुलंद

राजमहल अवैध क्रेशर व खदान को अभिलंब करें बंद।पहाड़िया जन जाति ने पेशा एक्ट को लागु करने की मांग की ।

झारखण्ड के साहिबगंज जिले के राजमहल की पहाड़ी को बचाने को लेकर हिल ऐसंबली पहड़ीया महासभा झारखंड के बैनर तले जिले के आदिम जन जाति पहड़ीया समाज के लोगो ने राजमहल की पहाड के अस्तित्व को बचाने को लेकर साहिबगंज के हाट बजार, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड , पूर्वी फाटक पुलिस लाइन से होते हुए सम्हारण्यालय पहुंचा ।वही हिलऐसंबली पहड़ीया महासभा झारखंड के बैनर तले राजमहल की पहाड के अस्तित्व को बचाने के लिए विसाल रैली निकाली वही आदिम जन जाति के लोगो ने बर्तमान सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की इन लोगो की मांग है की हम पहाड़िया जन जाति का अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है इस इलाके में पत्थर खनन धरले से होने से राजमहल के पहाड़ो पर खतरा मंडरा रहा है वही अगर इस प्रकार से पहाड़ो का खनन होता रहेगा तो एक दिन राजमहल की पहाड का अस्तित्व हि मिट जायेगा वही साहिबगंज उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापान महामहिम राष्ट्र्याप्ति को भी दिया गया वही पेशा एक्ट को भी इनलोगो ने लागु करने की मांग की है।

NTPC DGM हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार , अमन साव गिरोह ने घटना को दिया था अंजाम

हजारीबाग: एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड का खुलासा हजारीबाग पुलिस ने कर दिया है।

चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्याकांड को अमन साव गिरोह ने दहशत फैलाने के लिए अंजाम दिया था। डीजीएम को आठ मार्च को कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक पर गोली मार दी गयी थी। हजारीबाग रेंज के डीआइजी संजीव कुमार ने सोमवार को मीडिया को बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान मिंटू कुमार (लोहार मुहल्ला, बड़कागांव), राहुल मुंडा (नापोखुर्द, बड़कागांव), मनोज माली (केरेडारी, हजारीबाग) और अजय यादव के रूप में की गयी है। गोली मंटू कुमार ने चलायी थी, जबकि राहुल मुंडा बाइक चला रहा था। मनोज माली ने रेकी की थी और अजय यादव (इटखोरी चतरा) ने हथियार मुहैया कराया था। इस मामले में कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।डीआइजी ने कहा कि अपराधियों ने कुमार गौरव को केवल इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि वह बेहद आसान निशाना थे। पहले सात मार्च को ही घटना को अंजाम देने की योजना थी, लेकिन किसी कारण से उस दिन कुमार गौरव नहीं मिले। घटना के उद्भेदन में 11 अधिकारियों और तकनीकी सेल ने अहम भूमिक निभाई।

Dumka News। Maiya Samman Yojna को लेकर महिलाओं का हंगामा।

दुमका मईया योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज़ महिलाओं ने जरमुंडी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर किया जमकर हंगामा ।

इस दौरान महिलाओं एवं युवतियों ने बताया कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मईया सम्मान योजना के लाभ से वे लोग अब तक वंचित हैं। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी किया लेकिन मईया योजना की राशि अब तक उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है।

कई बार बैंकों का चक्कर लगाया लेकिन सरकार की ओर से खाते में राशि भेजी ही नहीं गई है। कई महिलाओं ने बताया कि अब तक उन्हें एक बार भी राशि नहीं मिली है।महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि वोट मांगने आ जाते हैं लेकिन चुनाव गुजर जाने के बाद उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं। मईया सम्मान राशि से वंचित महिलाएं राशि नहीं मिलने के कारणों की जानकारी लेने के लिए भारी संख्या में प्रखंड मुख्यालय पहुंची और प्रखंड कार्यालय में हंगामा किया। महिलाओं के भारी हंगामे को देखते हुए पुलिस बुलाया गया तब जाकर महिलाओं को समझा बुझा कर वापस भेजा गया।यहां बता दे कि झारखंड सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लागू की गई मईया सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह ढाई हजार रुपए दिए जा रहे हैं लेकिन बहुत सी लाभुक महिलाएं इस योजना से अब तक वंचित है तथा बहुतों का नाम काटा गया है जिससे नाराज महिलाएं सरकार के प्रति अपनी नाराजगी प्रकट करने प्रखंड कार्यालय पहुंची थी।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।

जिसमें देवघर के अलावा गिरिडीह जिला के चारघरा थाना गांडे के भी आरोपी शामिल है। पुलिस ने देवघर जिला के जसीडीह मधुपुर और सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार । साइबर आरोपी के पास से 14 मोबाइल और 20 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

काजल कुमार दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता नरेश दास सा० बस्की थाना सारठ। प्रदीप कुमार महरा उम्र करीब 26 वर्ष पिता सुरेश महरा सा० दुधवाजोरी थानासारठ । पवन कुमार यादव उम्र करीब 22 वर्ष पिता गुलाब यादव सा0 चरघरा थाना गांडे जिला गिरडीह । दिग्विजय यादव उम्र करीब 22 वर्ष पिता सुरेश महतो सा० चपड़िया थानाजसीडीह। सचिन दास उम्र करीब 27 वर्ष पिता सुबल दास सा० लखनुआ थाना मधुपुर। मिथुन महरा उम्र करीब 23 वर्ष पिता श्याम महरा सा० उबिया थाना सारठ। बिनोद दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता रामदेव दास सा० लखनुआ थाना मधुपुर । राजेश दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता सुधीर दास सा० लखनुआ थाना मधुपुर।नीतिश कुमार दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता किशोर दास सा० लखनुआ थाना मधुपुर । पंकज दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता बैजनाथ महरा सा० कुरूमटांड़ थाना कुण्डा । ललन कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पिता केटको महरा सा० बरदेही थाना सारठ । पिन्टु दास उम्र करीब 31 वर्ष पिता बासुदेव सा0 चरघरा थाना सारवां सभी जिला देवघर

बीएड कॉलेज की छात्राओं के साथ दर्दनाक हादसा, लेसन प्लान ट्रेनिंग से लौटते वक्त एक की मौत, पांच घायल

देवघर देवसंघ डिपसर B.ed कॉलेज की एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, 5 छात्रा गंभीर रूप से घायल।

सोमवार दोपहर देवघर गोड्डा मुख्यमार्ग मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपा मोड़ के पास कार और ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार एक प्रशिक्षु शिक्षिका की मौत हो गईं। वही पांच प्रशिक्षु शिक्षिका घायल हो गई।

मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है। मामले की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी को होते ही मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक प्रशिक्षु शिक्षिका किरण सोरेन देवघर के देवसंघ कॉलेज की स्टूडेंट थी। वह अपने अन्य साथियों के साथ मोहनपुर थाना के बांका हाई स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए तथा लेशन प्लान बनाने के लिए गई थी। वहां से लौटने के क्रम में चोपा मोड़ के पास देवघर से गोड्डा जा रही कार ने ऑटो में धक्का मार दिया। वहीं घायल दृश्या वात्स्य, निशा भारती, नेहा ठाकुर, प्रीति टुडू, श्रोता कुमारी शामिल है।