झारखंड की आवाज

- Page 87 of 99 -

आद्रा मंडल पर रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के लिए ट्रेनों का विनियमन

03.03.2025 से 09.03.2025 तक आद्रा मंडल पर संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है।

परिणामस्वरूप, ट्रेनों के परिचालन को लेकर निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई है ।

ट्रेनों का रद्दकरण

68046/68045 आसनसोल – आद्रा – आसनसोल मेमू पैसेंजर (03.03.2025 से 09.03.2025 तक की यात्रा)63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया – आसनसोल मेमू पैसेंजर (03.03.2025 से 08.03.2025 तक की यात्रा)

ट्रेनों की यात्रा का संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ

68056/68060 टाटानगर – आसनसोल – बाराभूम मेमू पैसेंजर ((03.03.2025, 04.03.2025 और 08.03.2025 तक की यात्रा) की संक्षिप्त यात्रा आद्रा में ही समाप्त होगी / आद्रा से ही प्रारंभ होगी (आद्रा और आसनसोल के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी)।63594/63593 आसनसोल – पुरुलिया – आसनसोल मेमू पैसेंजर (( 04.03.2025, 05.03.2025, 07.03.2025 और 09.03.2025 को होने वाली यात्रा) की संक्षिप्त यात्रा आद्रा में ही समाप्त होगी/ आद्रा से ही प्रारंभ होगी (आद्रा और पुरुलिया के बीच सेवा रद्द रहेगी)।13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस ((यात्रा 03.03.2025, 06.03.2025 और 08.03.2025 को होने वाली यात्रा) की संक्षिप्त यात्रा गोमो में ही समाप्त होगी / आद्रा से ही प्रारंभ होगी (गोमो और हटिया के बीच यह सेवा रद्द रहेगी)।

Railway News। 2 मार्च को कई ट्रेनों का रद्दकरण और पुनर्निर्धारण देखिए पूरी लिस्ट

देवघर जसीडीह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 01 और 02 के बीच फुट ओवर ब्रिज शुरू करने (लॉन्च करने) मथुरापुर-शंकरपुर सेक्शन में सीमित ऊंचाई वाले सबवे संख्या 24 और सिमुलतला- घोरपारन सेक्शन में सीमित ऊंचाई वाले सबवे संख्या 36 के निर्माण तथा 02.03.2025 (रविवार) को आसनसोल मंडल के सिमुलतला स्टेशन सीमा पर फुट ओवर ब्रिज को हटाने के संबंध में पावर और यातायात ब्लॉक के कारण ट्रेन परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई है ।

ट्रेनों का रद्दकरण

63209 देवघर-पटना मेमू 63570 बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू 63561 आसनसोल-जसीडीह मेमू 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू 63565 जसीडीह-झाझा मेमू 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू (01 मार्च, 2025 को) 63573 जसीडीह-किऊल मेमू 63566 झाझा-जसीडीह मेमू 63545 अंडाल-जसीडीह मेमू 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू 63298 झाझा-देवघर मेमू 63574 किऊल-जसीडीह मेमू

संक्षिप्त प्रारंभ/ संक्षिप्त समापन

17321 वास्को-डी-गामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस मधुपुर में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी। 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू आसनसोल में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी। 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस आसनसोल में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी और आसनसोल तथा बक्सर के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस आसनसोल से संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी और बक्सर तथा आसनसोल के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी। 63510 झाझा- बर्धमान मेमू आसनसोल से संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी।ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन :13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को उसके मौजूदा मार्ग के बजाय पटना-गया-धनबाद के मार्ग से चलाया जाएगा। 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस को किऊल-जमालपुर- साहिबगंज-सैंथिया-अंडाल के बजाय बरौनी-मोंगहिर-भागलपुर-साहिबगंज- रामपुरहाट-सैंथिया- अंडाल- आसनसोल के मार्ग से चलाया जाएगा। 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने मौजूदा मार्ग के बजाय धनबाद-गया-पटना के मार्ग से चलाया जाएगा। 12326 नंगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-धनबाद –आसनसोल के मार्ग से चलाय़ा जाएगा। 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन – गया – धनबाद – आसनसोल के मार्ग से चलाया जाएगा।

ट्रेन पुनर्निर्धारण

12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 02 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22197 कोलकाता – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22499 देवघर – वाराणसी जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस 01 घंटे 50 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22347 हावड़ा – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 03 घंटे 55 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22348 पटना – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 03 घंटे 55 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 17006 रक्सौल – हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 22500 वाराणसी जंक्शन – देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटे 50 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं तथा किसी भी अन्य परिवर्तन के लिए रेलवे अपडेट की जांच करें।

एमडीए कार्यक्रम का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन हेतु केंद्रीय टीम पहुंची देवघर

देवघर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक चलने वाले एमडीए कार्यक्रम की शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु 5 मार्च 2025 तक इस अवधि विस्तार कर दिया गया है।

जिसके तहत अभी भी फाइलेरिया के आने वाले संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए दवा खाने से वंचित लोगों को या शेष छूटे हुए लोगों या दवा खाने से इन्कार करने वाले लोगों को फाइलेरिया बचाव की दवा डीईसी तथा अल्बेंडाजाॅल को घर-घर भ्रमण कर दवा प्रशासक दल (सहिया एवं सेविका आदि स्वास्थ्य कर्मियों के दल) द्वारा खिलाया जा रहा है। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय टीम के साथ राज्य स्तरीय टीम भी देवघर जिला में चल रहे एमडीए कार्यक्रम का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन करने के लिए 27 फरवरी को देवघर पहुंचे, जो एक मार्च 2025 तक देवघर के विभिन्न इलाकों/क्षेत्रों का भ्रमण कर यहां पर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन महाअभियान के तहत् चल रहे सर्वजन दवा सेवन/एमडीए कार्यक्रम 2025 के विभिन्न गतिविधियों व कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। जिसका नेतृत्व भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से आए हुए जी ए रघुवंशी, डिप्टी सेक्रेटरी द्वारा किया जा रहा है। अब तक की उपलब्धि प्रतिवेदन के साथ एमडीए दवा सेवन के उपरांत प्रतिकूल प्रभाव, फाइलेरिया रोगियों की अद्यतन स्थिति व लिंफोड़ीमा तथा हाइड्रोसील रोगियों की संख्या, हाइड्रोसील ऑपरेशन की अधिकतम स्थिति के साथ कितने गांव में लोगों के द्वारा दवा खाने से इनकार किया गया तथा जहां दवा का वितरण कर दिया गया उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई लिया गया आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के उपरांत आज सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया गया जहां पर सभी संस्थाओं का भी जांच किया गया तत्पश्चात

दो गांव आराजोरी एवं मुरचुरा का भ्रमण किया

दो गांव आराजोरी एवं मुरचुरा का भ्रमण किया गया। जहां पर दवा प्रशासक दल द्वारा एमडीए कार्यक्रम के दौरान किए गए विभिन्न गतिविधियों, प्रचार-प्रसार व दवा खिलाने के कार्यों का अनुश्रवण घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ कर किया गया। जिसमें कुछ घरों के महिला, पुरुष द्वारा एमडीए दवा खाने से यह कह कर मना कर दिया गया था कि इन्हें फाइलेरिया रोग नहीं है या पिछले वर्ष इन्होंने दवा खाया था तो इन्हें उल्टी व बुखार आ गया था आदि। फिर केंद्रीय दल द्वारा इन सभी को काफी समझाया गया कि यह प्रतिकूल प्रभाव उन्हीं लोगों में पाया जाता है जिनके अंदर फाइलेरिया के कृमि मौजूद होते हैं और यह दवा सेवन के उपरांत जब परजीवी हमारे शरीर के अंदर मरते हैं तो इस तरह के मामूली प्रतिकूल प्रभाव देखने के मिलते हैं, जो स्वत: ठीक हो जाते हैं और यह हमारे लिए शुभ संकेत है कि हमारे शरीर के अंदर मौजूद फाइलेरिया के परजीवी मर रहे हैं। इससे हम-आप भविष्य में फाइलेरिया के रोगी बनने से बच गए। जिनको यह प्रतिकूल प्रभाव होता है उन्हें तो प्रत्येक वर्ष इस दवा की साल में सिर्फ एक खुराक खाना आवश्यक हो जाता है। ताकि वे अपने तथा अपने पूरे परिवार को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से अवश्य सुरक्षित कर लें अन्यथा 10 से 15 वर्षों बाद जब फाइलेरिया के लक्षण स्पष्ट रूप से शरीर में प्रकट हो जाएंगे तो फिर इससे छुटकारा मुश्किल है। इसके रोकथाम का एकमात्र सरल उपाय है एमडीए कार्यक्रम के तहत साल में एक खुराक फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन सभी को कर लेना चाहिए। काफी समझने के बाद बहुत सारे लोगों ने दवा का सेवन केंद्रीय दल के सामने किया।

इस दौरान केंद्रीय दल व राज्य स्तरीय दल के साथ जिला स्तरीय टीम सहित पिरामल स्वास्थ्य के जिला लीड विजय कुमार पांडे एवं श्रवण कुमार झा के साथ सीएफआर के जिला समन्वयक पिंटू कुमार तथा विकास चौहान सहित सीएचसी सारठ के एमटीएस अनिकेत कुमार तिवारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक सरोज कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Cyber Crime News Deoghar। WhatApps पर लिंक भेजकर करता था ठगी 8 गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने 8 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार 8 मोबाइल 12 सिम कार्ड किया बरामद ।

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के मधुपुर रिखिया खागा पथरडा और पथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 8 साइबर अभियुक्त को किया गिरफ्तार । पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर आरोपी फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर व्हाटप्स पर लिंक भेजकर ठगी करने का काम करता था। फोन पे गूगल पे पर कैश बैक के नाम पर भोलेभाले लोगों से ठगी करने का काम करता है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

रवि कुमार दास, उम्र – करीब 25 वर्ष, पे0 – शंकर दास, सा० – आमगाछी, थाना-रिखिया,

फरीद अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष, पे0 – मोबिन अंसारी, सा० – कांकी, थाना- खागा

मुकेश दास, उम्र – करीब 33वर्ष, पिता – प्रहलाद दास, सा० – गोबरशाला, थाना-पथरड्डा ओ०पी०,

विक्रम दास, उम्र- करीब 21वर्ष, पे0 – स्व० वासुदेव दास, सा० – लखीबाजार, थाना- पथरौल,

रमेश कुमार दास, उम्र करीब 26वर्ष, पे० – अशोक दास, सा० – पसिया, थाना- मधुपुर

आदेश कुमार दास, उम्र करीब 23वर्ष, पे० – भूदेव दास, सा० – पसिया, थाना- मधुपुर

बबलू दास, उम्र-करीब 31वर्ष, पे० – प्रकाश दास, सा० – बड़ा राजाबांध, थाना- मधुपुर

विकास चंद्र दास, उम्र करीब 21 वर्ष, पे0 – विजय दास, सा० – पसिया, थाना- मधुपुर, सभी जिला-देवघर के है । गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के विरूद्ध ऑनलाईन शिकायत दर्ज है जो प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज हैं।

धनबाद में अधेड़ महिला से रेप मामला दर्ज

धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

घटना को अंजाम देने वाला पीड़ित महिला का पड़ोसी शेरू खान के ऊपर लगा है, जो घटना को अंजाम देकर फरार हो चूका है, वहीं पीड़ित के शिकायत पर चिरकुंडा थाना पुलिस मामले की जाँच करते हुए शेरू खान को गिरफ्तार करने के लिये तबातोड़ छापे मार रही है,पीड़िता के आस पास के लोगों की माने तो शेरू खान इससे पहले भी क्षेत्र की एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दे चूका है, जिसकी लिखित शिकायत भी थाने मे की गई थी पर समय पर शेरू खान के खिलाफ कार्रवाई नही होने के कारण उसका मनोबल बढ़ गया और उसने क्षेत्र मे दोबारा घटना को अंजाम दे दिया, क्षेत्र के लोगों की अगर माने तो आरोपी शेरू खान इलाके की महिलाओं व युवतियों के ऊपर गंदी निगाहें रखता था, कभी -कभी तो ऐसा भी होता था की महिलाओं को अकेला देखकर इन डायरेक्टर गंदी -गंदी कॉमेंट भी पास कर देता था।

महिलाएं भी यह सोंचकर चुप रह जाती थी की उसने उनपर डायरेक्ट कॉमेंट नही किया इसी का फायदा वह अक्सर उठाता रहता था, उसका वही फायदा आज कुछ इस कदर सामने आया है की पूरा क्षेत्र में आज उसके गंदे करूत से उसका दुश्मन बन चूका है और पुलिस उसको उसके सही ठिकाने पर पहुँचाने के लिये उसको चप्पे -चप्पे पर तलाश रही है।

अलकायदा के तीन संदिग्ध आतंकी के आरोपी साक्ष्य के अभाव में कोर्ट से बरी, 9 साल बाद आया फैसला

जमशेदपुर अलकायदा के संदिग्ध आतंकी के मामले में एडीजे – वन विमलेश कुमार सहाय की अदालत शुक्रवार को फैसला सुना दिया है. उन्होंने अपने फैसले में सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

वर्तमान में अब्दुल रहमान कटकी और मोहम्मद शमी जेल में बंद है जबकि कलीमुद्दीन जमानत पर था । मालूम हो कि मानगो के मौलाना कलीमुद्दीन मुजाहिद, कटक (ओडिशा) के मोहम्मद अब्दुल रहमान अली खान उर्फ मौलाना मंसूर और धातकीडीह के अब्दुल शामी आरोपी था। यह मामला 2016 का है। तत्कालीन बिष्टुपुर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में कुल 16 गवाहों की गवाही दर्ज की गई थी।

इधर फैसला आने के बाद मोहम्मद अब्दुल रहमान अली उर्फ कटकी के भाई मोहम्मद ताहिर अली ने बताया कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था आज न्याय की जीत हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसा कभी सोचा नहीं था कि परिवार को यह दिन देखना पड़ेगा। आतंकी शब्द सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 9 साल हमारे परिवार ने किस तरह से गुजारे इसकी परिकल्पना करके ही रूह सिहर जाता है। इधर कटकी सहित तीनों संदिग्धों की रिहाई पर कटकी के वकील भिलाई पांडा ने बताया कि शक के आधार पर बिष्टुपुर पुलिस ने कटकी को गिरफ्तार किया था।

मगर जब केस का ट्रायल शुरू हुआ तो कुल 16 लोगों की गवाही कराई गई लेकिन किसी ने भी तीनों के आतंकी होने का प्रमाण नहीं दे सके। अंततः आज न्याय की जीत हुई है और सभी बाइज्जत बरी हो गए हैं

देवघर पुलिस ने 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार 12 मोबाइल 10 सिम कार्ड बरामद

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के सारठ सरवां और पथरौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 11 साइबर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर आरोपी फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर फोन पे गूगल पे पर कैश बैक के नाम पर भोलेभाले लोगों से ठगी करने का काम करता है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

छापामारी का स्थान – सारवां थाना अंतर्गत ग्राम दलयारडीह स्थित जंगल

सनोज कुमार महरा उम्र करीब 21 वर्ष पिता दिलीप महरा सा० दासडीह अजय कुमार महरा उम्र करीब 20 वर्ष पिता अशोक महरा सा० दासडीह थाना सारवां रोहित दास उम्र करीब 37 वर्ष पिता गिरीश दास सा० खैरवा थाना सारवां बिट्टू कुमार दास उम्र करीब 24 वर्ष पिता सुधीर दास सा० पथरा थाना पाथरौल दीपक कुमार महरा उम्र करीब 24 वर्ष पिता बबलू महरा सा० दुधवाजोरी थाना सारठ बिक्रम कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता लोलिन दास सा० झुनाकी, हरीजन टोलाथाना पथरड्डा ओ०पी० पवन कुमार उम्र करीब 18 वर्ष पिता बबलू महरा सा० दुधवाजोरी अधीर दास उम्र करीब 35 वर्ष पिता सरबो दास सा० खैरवा थाना सारवां राहुल कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता अंदु महरा सा० दुधवाजोरी थाना सारठकैलाश महरा उम्र करीब 22 वर्ष पिता रामदेव महरा सा० दासडीह थाना सारवा मनोज कुमार महरा उम्र करीब 26 वर्ष पिता दिलीप महरा सा० दासडीह थाना सारवां सभी जिला देवघर के है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मोबाइल सिम और प्रतिबिंबित सिम कार्ड बरामद किया गया है।

जमशेद‌पुर पुलिस को मिली सफलता 15 लाख के ब्राउन शुगर के साथ महिला सहित 13 अभियुक्तों गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने नशा के खिलाफ अभियान चलाते हुए छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार कर रही है । इसी कड़ी में बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर बिष्टुपुर पार्वती घाट के समीप ब्राउन शुगर की बड़ी खेप आने की सूचना के बाद वहां छापामारी की जहां से 15 लाख मूल्य के ब्राउन शुगर बरामद की है ।

साथ ही इस अवैध कारोबार के मुख्य तस्कर अब्दुल हामीद और महिला सदस्य नगमा खातून सहित 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा यहां पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर जुगसलाई सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री किया करते थे। एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार महिला नगमा खातून, पिछले दिनों जुगसलाई में हुई फायरिंग के मामले में फरार भाकुड़ की प्रेमिका है । जो इस सरगना में ब्राउन शुगर सप्लाई करने का कार्य करती थी।

पकड़े गए लोगों के पास से डेढ़ सौ ग्राम ब्राउन शुगर ,एक मोबाइल,लगभग 8000 रुपए,डिजिटल नापतोल मशीन, स्टेपलर, पॉलीथिन, चम्मच और रंगीन पेपर बरामद की है। इस गिरोह के पकड़े जाने से पुलिस का मानना है कि नशे के कारोबार में कुछ हद तक अंकुश लगेगा।

वित्त मंत्री ने सदन में कुल 5508 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश ।

रांची झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ध्यानाकर्षण के बाद सदन में कुल 5508 करोड़ का अनुपूरक पेश किया। सदन में पेश तृतीय अनुपूरक में सबसे ज्यादा ऊर्जा विभाग को 971.80 करोड़ का प्रावधान किया गया हैइसी तरह से कृषि पशुपालन एवं सहकारिता (कृषि) को 176.48 लाख, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन प्रभाग) को 241.34 लाख, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग को 612.62 लाख, उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग को 180.75 का प्रावधान किया गया है। वित्त विभाग को 10471.61 लाख, पेंशन मद में 50,000 लाख, वाणिज्य कर विभाग को 50 लाख खाद्य एवं जन वितरण एवं उपभोक्ता मामले को 74 लाख, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को 16137.95 लाख, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को 14289.39 लाख, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को 150 लाख उद्योग विभाग के लिए 274.54 लाख का प्रावधान किया गया है। इस अनुपूरक बजट में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सेकेंडरी शिक्षा विभाग को 18850.43 लाख एवं प्राथमिक एवं बजट शिक्षा प्रभार को 39293.50 लाख, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को 26668.69 लाख और ग्रामीण कार्य विभाग को 87329 लाख का प्रावधान किया गया है।

राज्य के 28,945 सरकारी प्राथमिक शिक्षकों को किया जाएगा टेबलेट विवरण

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के 28,945 सरकारी प्राथमिक शिक्षकों को किया जाएगा टैबलेट वितरण । सभी शिक्षकों को प्रतिवर्ष 50 घंटे के प्रशिक्षण एवं स्कूल रिपोर्ट कार्ड की होगी शुरुआतस्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित है कार्यक्रमरांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाटेंगे सरकारी प्राथमिक शिक्षकों के बीच टैबलेट

प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता नहीं होने के कारण मजदूरों ने किया गेट जाम करने का ऐलान

निरसा वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य चार सूत्री मांगों को लेकर निरसा स्थित एमपीएल अधीनस्थ विभिन्न कंपनियों के मजदूरों ने प्रबंधन के साथ वार्ता की परंतु वार्ता सकारात्मक नहीं होने के कारण

मजदूरों ने अनिश्चितकालीन गेट जाम करने का फैसला लिया जानकारी देते हुए बताया गया कि मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य चार सूत्री मांगों को लेकर एमपीएल प्रबंधन, सांसद महोदय एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित उपायुक्त धनबाद को पत्राचार किया गया धनवाद सांसद महोदय ने एमपीएल प्रबंधन से दूरभाष द्वारा बैठक करने का समय लिया और आज हम लोगों ने प्रबंधन के साथ वार्ता की लेकिन प्रबंधन के जो प्रतिनिधि आए वह सकारात्मक वार्ता नहीं कर पाए जिस कारण हम लोगों ने यह फैसला लिया है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल से हम लोग एमपीएल का गेट जाम कर देंगे जिसकी पूरी जवाब एमपीएल प्रबंधन की होगी और जब तक वार्ता सकारात्मक नहीं होगी तब तक गेट जाम रहेगा ।

विधानसभा में विधायक प्रदीप यादव ने +2 विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का उठाया मामला

रांची आज झारखंड विधानसभा में विधायक प्रदीप यादव ने कई अहम मुद्दों को उठाया, जो अल्पसंख्यकों, शिक्षकों, बुनकरों और गरीबों से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने सरकार से इन विषयों पर तत्काल ध्यान देने की मांग की।

मुख्य मुद्दे जो सदन में उठाए गए

MSDP (PMJVK) योजना में झारखंड की अनदेखी:

सच्चर कमिटी की अनुशंसा के तहत अल्पसंख्यक कल्याणार्थ चलाई जा रही केंद्रीय योजना MSDP (PMJVK) के तहत झारखंड सरकार ने पिछले 6 वित्त वर्षों से कोई प्रस्ताव नहीं भेजा, जिसके कारण केंद्र से फंड जारी नहीं हो रहा है। विधायक ने राज्य सरकार से इस मामले में शीघ्र पहल करने की मांग की।

उर्दू सहायक शिक्षक पदों की बहाली:

झारखंड में 4401 स्वीकृत पदों में से 3712 पद रिक्त हैं। विधायक ने मांग की कि इन पदों को प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) में विभाजित कर इंटर प्रशिक्षित वेतनमान के आधार पर बहाल किया जाए।

+2 विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति:

हाईकोर्ट (रिट याचिका 174/2018) के निर्देशानुसार +2 विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली हेतु नए पदों का सृजन कर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

आलिम-फाजिल डिग्री परीक्षा व्यवस्था:

झारखंड में आलिम-फाजिल डिग्री की परीक्षा आयोजित करवाने के लिए बिहार मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय की तर्ज पर झारखंड में भी एक शेख भिखारी के नाम पर नई यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग की गई।

साथ ही, रांची विश्वविद्यालय को तत्काल परीक्षा आयोजित करवाने का निर्देश देने की अपील की गई।

राजधानी रांची में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण:

200-500 बेड का छात्रावास बनवाने का प्रस्ताव ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को शिक्षा में सहूलियत मिल सके।

बुनकर समुदाय के लिए विशेष राहत:

झारखंड के बुनकरों की स्थिति सुधारने के लिए सहयोग समितियों को आर्थिक अनुदान और फ्री बिजली आपूर्ति का प्रावधान लाने की मांग की गई।

भूमिहीन गरीब मुस्लिमों को सरकारी भूमि का पट्टा

झारखंडी भूमिहीन मुस्लिमों को सरकारी भूमि का पट्टा आवंटित करने का अनुरोध किया गया, जिससे वे रहने और रोजगार के लिए स्थायी समाधान पा सकें।

मॉब लिंचिंग विधेयक को फिर से लागू करने की मांग

झारखंड में 2022 में पारित मॉब लिंचिंग विधेयक को राजभवन द्वारा वापस कर दिया गया था। विधायक ने सरकार से मांग की कि इस पर संशोधन प्रस्ताव लाकर इसे जल्द लागू किया जाए।

विधायक प्रदीप यादव ने अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, बुनकरों के अधिकार, भूमिहीन गरीबों और मॉब लिंचिंग जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इन विषयों पर शीघ्र ठोस कदम उठाए, जिससे झारखंड के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय मिल सके।

शिव विवाह के बाद रस्में पूरी करने बनारस से पहुंचे शहनाई वादक काजीम हुसैन

दुमका बासुकीनाथ धाम में आयोजित शिव पार्वती विवाहोत्सव संपन्न होने के बाद मर्याद एवं घुंघट की रस्म अदायगी के साथ भूतनाथ के बारातियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई और इसके साथ ही चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन हो गया।

बरसों से चली आ रही परंपरा के अनुसार महादेव पार्वती के विवाह के दूसरे दिन शिवजी के प्रतीक चिन्ह त्रिशूल को चांदी की पालकी में रखकर नगर भ्रमण कराया गया जिसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आज से होली की शुरुआत की गई। शिव पार्वती के वैवाहिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बनारस से बाबा बासुकीनाथ धाम आकर वर्षों से शहनाई बजाने वाले शहनाई वादक काजीम हुसैन ने शहनाई की धुन बजाकर पूरी तरह श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

शहनाई वादक काजीम हुसैन ने बताया कि बाबा बासुकीनाथ के बुलावे पर लगातार बासुकीनाथ धाम आकर शहनाई बजाने का अवसर मिल रहा है जो हम अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ यहां आकर शहनाई वादन कर रहे हैं और यहां आकर काफी सकून मिलता है। वहीं दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बासुकीनाथ धाम में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव का आज समापन हो गया।

सभी लोगों ने इस कार्यक्रम में सहयोग कि जिसके लिए सबों को धन्यवाद।

कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गैंग के चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार सभी अपराधी 22 जनवरी को मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान पुल के पास फोरलेन सड़क निर्माण के लिए बन रही ब्रिज के साइडिंग में रंगदारी और फायरिंग की घटना में शामिल रहे थे। इस घटना में एक इंजीनियर को गोली भी लगी थी। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में गौतम कुमार, देववली सिंह, रोहित सिंह व शाहील अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने इसके पास से 7.62 एमएम का एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार गोली, चार मोबाइल, राहुल सिंह का लेवी संबंधित डायरी, दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि यह सभी अपराधी राहुल सिंह के कहने पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में एक बार फिर लेवी और रंगदारी को लेकर घटनाओं का अंजाम देने वाले थे। इसकी सूचना मिलते ही बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

Hazaribagh News। तीन उपद्रवियों को पुलिस ने भेजा जेल राजनीतिक गलियारों में बयान बाजी हुई तेज

हजारीबाग के इचाक प्रखंड के डुमरांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दूसरे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

पुलिस जगह-जगह गश्त कर रही है और चौक-चौराहों पर अतिरीक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सभी लोग अपने घरों में दुबके हैं 24 घंटे बाद भी इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन आम लोगों से अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांतिपूर्वक अपनी दिनचर्या निपटाएं स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रशासन ने गश्त तेज कर दी है।

45 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस घटना में 45 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. तीन को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन जांच चल रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों की मदद से लोगों की पहचान कर रही है. मौके पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी मौजूद हैं.जिस जगह पर पथराव हुआ, वहां एक सरकारी प्राथमिक उर्दू स्कूल भी है। जहां करीब 170 बच्चे पढ़ने आते हैं. घटना के दूसरे दिन स्कूल खुला है, लेकिन सिर्फ दो छात्र आए पहुंचे हैं. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. अहम बात यह रही कि किसी का अस्पताल में इलाज नहीं हुआ. यानी सभी को मामूली चोटें आई हैं ।

अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने भी कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इस पुरे घटनाक्रम को लेकर राजनीति गरमाई हुई है आपस में बयानबाजी का दौर जारी है हजारीबाग विधायक ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है । वही मंत्री इरफान अंसारी केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और विधायक अमित यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है।

देखिए नेताओं ने क्या कुछ कहा 👇👇👇