जमशेदपुर । केंद्र सरकार के प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी इस पर आप्ति जताई है वही देश भर के अधिवक्ता इस संशोधन के विरोध में है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह अधिनियम संवैधानिक व मौलिक अधिकारों के विपरीत प्रस्तावित किया गया है, जो कि भविष्य में अधिवक्ताओं की एकता एवं अखंडता को खंडित करने वाला है। जमशेदपुर में भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और संशोधन अधिनियम के प्रारूप को अधिवक्ताओं ने जलाया और केंद्र सरकार का विरोध जताया। वकीलों के अनुसार यह प्रस्तावित संशोधन वकीलों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश बताया।
देवघर में इस बार शिवबारात को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
बारात के आयोजन को लेकर विभाग के सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में शिवबारात के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिवबारात की तैयारियों एवं चल रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया।इसके अलावा बैठक के दौरान पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार ने शिवबारात के दौरान विधि व्यवस्था व आपसी समन्वय के साथ कार्यों के निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि शिवबारात का आयोजन भव्य तरिके से किया जा सके। साथ ही “शिव बारात की झाँकी को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा शिवबारात को लेकर विद्युत आपूर्ति व विद्युत प्रमंडल को बिजली के तार, सड़क किनारे विद्युत पोल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
साथ ही नगर निगम व आरसीडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिवबारात रुटलाइन में साफ-सफाई, नालों और सड़क किनारे गड्डे के अलावा सड़को की मरम्मती को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने शिवबारात के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, गोपनीय पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति, आरसीडी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
जामताड़ा जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिली कि कुछ साइबर अपराधी करमाटॉड थाना क्षेत्र के कजरा जंगल में सक्रिय हैं।
सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में विवेक दास, हेमंत दास, समर दास, अमित दास, श्रीनाथ दास, सचिन कुमार मंडल, सुमन कुमार मंडल और विकास कुमार पासी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 18 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक मोटरसाइकिल, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड और नगद ₹27,200 बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने जामताड़ा साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ये सभी अपराधी फोन कॉल के माध्यम से कैशबैक का लालच देकर ठगी करते थे। उन्होंने कहा कि जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है बाईट- डॉ.एहतेशाम वकारीब, एस पी जामताड़ा
जमशेदपुर मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे।
मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान प्रश्नपत्र लीक होने से पूरे राज्य के छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा ने इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं…. शुक्रवार को झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और लगातार परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। वहीं भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च करते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
जमशेदपुर झारखण्ड मे जैक बोर्डे की हिंदी और साइंस की पेपर लीक मामला अब सुर्खियों में है।
वही विभाग के कई अधिकारी शक के दायरे मे, तीन दिन पहले पेपर लीक को विभाग ने अफवाह तो बताया वही अब यह साबित हो चुका है कि जैक बोर्डे परीक्षा की हिंदी और साइंस की पेपर लीक हो चुकी है। बीते 18 फरवरी को जैक बोर्डे के द्वारा हिंदी की परीक्षा ली गई थी, वही, बीते गुरुवार को साइंस की परीक्षा ली गई, और गुरुवार को ही, लगभग चार बाजे के आस पास जैक बोर्डे के अध्यक्ष डॉक्टर नटवा ने यह आदेश जारी कर दिया कि हिंदी और साइंस की पेपर रद्द की जाती है।
झारखण्ड मे कुल 4.33 हजार परीक्षार्थी 1297 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे थे, जिनको लीक के कारण काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, और दुबारा उनको परीक्षा देना होगा, जिसकी तिथि फिर से निर्धारित की जाएगी, पुरे मामले पर झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि यह हमारे सरकार को बदनाम करने की सोची समझी साजिश है । यह बयान शिक्षा मंत्री ने अपने आवास पर दिया है।
दुमका जिला से 4 किलोमीटर दूर मयूरक्षी नदी के किनारे प्रकृति के मनोरम दृश्य के बीच संताल परगना का गौरवपूर्ण सांस्कृतिक इतिहास वाला सुप्रसिद्ध राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव आज से शुरु हो गया।
झारखण्ड सरकार ने 9 वर्ष पूर्व हिज़ला मेला को राजकीय मेला घोषित करने के बाद हिज़ला मेला को जनजातीय हिजला राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मेला का उद्घाटन इस बार भी हिजला गांव के ग्राम प्रधान सुनीलाल हेमब्रम ने किया। मेला के उद्घाटन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 21 फरबरी से 28 फरबरी तक चलने वाला राजकीय जनजातीय हिजला महोत्सव की शुरुवात मयूराक्षी नदी किनारे आदिवासी युवकों थिरकती आदिवासी महिलाओं की नृत्य और संगीत को लोगों ने यहां की लोकसंस्कृति और लोकगीत को काफी करीब से महसूस किया। मेला के उद्घाटन के मौके पर दुमका के उप बिकास आयुक्त अभिजत सिन्हा के साथ -साथ प्रशासन के कई आलाधिकारी जिला परिषद अध्यक्ष , सहित कई नेता मौजूद थे। हिजला मेले में इस बार इसकी परंपरा को कायम रखते हुए आधुनिकता के भी समावेश का प्रयास किया गया है। यहां तमाम सरकारी विभागों के एक्जीबिशनस् लगाये गये है तो वहीं लोगों के मनोरंजन का भी खासा ख्याल रखा गया है। आदिवासी संस्कृति की झलक के साथ राजकीय हिजला मेला मे कृषि, सरकार की योजनों के साथ साथ ट्राईवल म्यूजियाम की व्यवस्था की गई है। किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।स्ंताल परगना के जनजातीय समुदायों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से करीब 135 साल पहले शुरु हुई यह मेला मनोरंजन और हाटबाजार के साथ एकता व सद्भाव का भी प्रतीक है और आठ दिनों तक यह अपने पूरे शबाव पर होता है।
धनबाद जिला के निरसा स्थित गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के समीप शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।
जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए से अधिक की बताई जाती है। मौके से करीब 2000 पेटी अवैध शराब जब्त किया गया है । जिसमें विभिन्न ब्रांड के शराब और खाली बोतल , रैपर और कैप ,ड्राम और उपकरण बरामद की गई है। बताया जाता है कि एक घर की चारदीवारी के अंदर पूरे सुनियोजित तरीके से अवैध शराब की रिफिलिंग और लेबलिंग के साथ इसे होटलों ढाबों और राष्ट्रीय राजमार्गो में खपाने के साथ दूसरे जिलों में भी भेजा जाता है।छापेमारी के दौरान तीन धंधेबाज को उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सहायक उत्पात आयुक्त रामलीला रवानी को गुप्त सूचना मिली थी और उनके नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के कुमार सतेंद्र ,धमन कुजूर, गौतम कुमार महतो,जितेंद्र कुमार सिंह,अमित कुमार शामिल थे।
देवघर के गिधनी पंचायत की वर्तमान मुखिया का बेटा राहुल कुमार चौधरी का अपहरण उसके घर के करीब से 7 अगस्त 2020 को किया गया था।
इसके पिता पप्पू चैधरी इसकी मां आशा देवी और अन्य परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कही कोई अता पता नहीं चल सका। थक हारकर राहुल के पिता पप्पू चौधरी ने नगर थाना में मामला दर्ज करवाया। संख्या 382/ 2020 दर्ज होते ही पुलिस ने अनुसंधान करना शुरु कर दिया।
इस बीच अपहरणकर्ताओं ने 1 करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद अपहृत राहुल कुमार चौधरी का शव जसीडीह थाना क्षेत्र के केनमनकाठी जंगल से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस जब अनुसंधान करने लगी तो ठोस सबूत के साथ कोर्ट में पेश की। आज लगभग 5 साल के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। एडीजे 3 की कोर्ट ने अनुसंधान कर्ता के साक्ष्य के आधार पर सभी 9 अपहरणकर्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है इसके अलावा 10-10 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।जुर्माना की राशि नही देने की स्थिति में दो साल का अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ेगा। आज एडीजे कोर्ट द्वारा सुनाया गया फैसला से मृतक के परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गयी।परिजन का मानना है है उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और कोर्ट के फैसले से वे खुश है। मृतक सीआईटी रांची में पढ़ाई करता था।
रांची जैक ने लिया बड़ा फैसला 10 वीं की साइंस और हिन्दी की परीक्षा को किया रद्द। दो दिन पहले वास्तविक प्रश्न पत्र लीक हो गया था जिसको लेकर जैक ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है । हिन्दी की परीक्षा 18 फरवरी को ली गई थी वहीं विज्ञान की परीक्षा आज थी।
देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से शहर में वाहनों के प्रवेश और अस्थाई पड़ाव बनाने का निर्णय लिया गया है। दिनांक – 23.02.2025 समय प्रातः 06:00 बजे से दिनांक : 27. 02. 2025 समय रात्रि 22:00 बजे तक नीचे अंकित निम्न स्थानों पर वाहनो का प्रवेश निषेध हेतु नो इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ट बनाया जाता है। साथ ही बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं के अत्यधिक भीड़ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, इस कारण मंदिर क्षेत्र के आस-पास भी नो इन्ट्री जोन, शिवबारात रूट लाईन में प्रवेश निषेध/रूट डायवर्सन तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का वाहनों का रूट लाईन / पार्किंग स्थल बनाये जाने की अति आवश्यकता प्रतीत होता है। प्रस्तावित रूट चार्ट निम्न प्रकार है।
रांची झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 फरवरी से 22 फरवरी तक गरज के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गया है।
इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि रात के तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल से लेकर से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है । तेलंगाना तक एक निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है।
इसके प्रभाव से हवा के रुख में परिवर्तन आया है। इस वजह से ही झारखंड के मौसम में अगले तीन दिन बदलाव होने के असार हैं।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव हो रहा है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में गरज और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन 14 जिलों में बदलेगी मौसम 20 और 21 फरवरी को सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है, वहीं 22 फरवरी को राज्य के 14 जिलों पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा और लोहरदगा में ओलावृष्टि के साथ-साथ तूफानी हवा चलने के आसार हैं। इस दिन राज्य के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना है। इधर, रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में विक्षोभ के असर से बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे।
अनाधिकृत रूप से बिना सूचना के परीक्षा केन्द्र से अनुपस्थित रहने पर शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को भेजा नोटिस
देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मोहनपुर के दो सहायक शिक्षक को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भेजा नोटिस। सहायक शिक्षक सच्चिदानन्द यादव, और ममता कुमारी को नोटिस भेजा गया है। साथ ही एक दिन का वेतन रोकने की भी बात कही गई है।
नोटिस में कहा गया है कि उपर्युक्त विषयक अंकित करना है, कि वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में आप वीक्षक के रूप में परीक्षा केन्द्र प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मोहनपुर में प्रतिनियुक्त है। केन्द्राधीक्षक, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मोहनपुर के पत्रांक 10 दिनांक 18.02. 2025 द्वारा यह सूचित किया गया है कि आप आज दिनांक 18.02.2025 को प्रथम पाली में वीक्षण कार्य करने के उपरान्त बिना सूचना के परीक्षा केन्द्र से अनुपस्थित है, जबकि द्वितीय पाली में भी इस केन्द्र में परीक्षा होना था । अतः आप अनाधिकृत रूप से परीक्षा केन्द्र से अनुपस्थित के संबंध में अपना-अपना स्पष्टीकरण केन्द्राधीक्षक के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करें,क्यों नहीं परीक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आप लोगों के विरूद्ध कानूनी / विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाय । तत्काल अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण दिनांक 18.02.2025 का वेतन स्थगित रखा जाता है।
गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस को बीते 30 जनवरी को सूचना मिली थी की सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तसरिया में एक युवती को ताड़ी व शराब में जहरिली पदार्थ मिलाकर उसे पिलाकर हत्या कर दिया गया है।
इस संबंध में मृतिका के परिजन के द्वारा अनवर अंसारी उम्र 35 वर्ष के विरुद्ध जहर देकर हत्या करने की। आशंका जाहिर करते हुए प्राथमिक की दर्ज कराया था। कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी के निर्देश पर एक एसाईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी के द्वारा तकनीकी अनुसंधान करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा था, लेकिन अभियुक्त फरार चल रहा था।
हटिया से आरोपी की हुई गिरफ्तारी
इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की अभियुक्त पथरा हटिया आया हुआ है। सूचना के आधार पर अविलंब छापेमारी टीम हटिया पहुंची। जहां अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा। हालांकि पुलिस बल के द्वारा उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया और उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मृतका और अनवर अंसारी दोनों का काफी समय से आपस में गहरा संबंध था।
पुत्र की प्राप्ति नहीं होने पर दूसरी शादी करना चाहता था
वहीं, अभियुक्त अनवर अंसारी पहले से शादी शुदा है, लेकिन शादी होने से बाद पत्नी से संतान सुख नहीं मिल पाया । इसी कारण वह दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में था । वह मृतका पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन मृतका का कहना था कि हम जनजाति परिवार से हैं। इसलिए तुमसे शादी नहीं कर सकते है। इसी बात को लेकर अनवर ने परेशान होकर महिला को ताड़ी / शराब में जहर देकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी घटना के एक दिन पहले महिला को गोड्डा मेला घुमाने लाया था और फिर वापस उसे घर भी पहुंचाने गया। वहीं घटना की रात आरोपी महिला के घर पर ही था और घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस द्वारा लगातार की छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रांची। झारखंड में आज से गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर बैन लग गया है। गुटखा बेचने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
मंत्री ने पहले ही कहा था राज्य में गुटखा पर लगेगा प्रतिबंध
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कैंसर दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि राज्य में गुटखा पर प्रतिबंध लगेगा क्योंकि राज्य में कैंसर फैलने का सबसे बड़ा कारण गुटखा बना हुआ है। इसकी वजह से युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। गुटखा और पान मसाला पर अधिसूचना निर्गत होने की तारीख से एक साल लिए बैन लगाया गया है। इस आदेश के साथ झारखंड में गुटखा बनाने, स्टोरेज करने, बेचने और वितरण करने पर पूरी तरह से रोक लग गई है। दिलवान नोटिफिकेशन के मुताबिक जर्दा ( टोबैको) या निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला बेचने पर कार्रवाई होगी। आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के सेक्सन 30 ( 2 ) ( ) और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (प्रोहिबिशन एंड रिस्ट्रिक्सन ऑन सेल्स) रेगुलेशन, 2011 के रेगुलेशन 2,3, और 4 के तहत एक साल के लिए बैन लगाया गया है।
एक लाख की आबादी पर करीब 70 लोग कैंसर पीड़ित
एसीएस-कम-फूड सेफ्टी कमीश्नर अजय कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए निदेशक, पीआरडी को अखबारों के माध्यम से तीन दिनों तक नोटिफिकेशन को पब्लिश कराने को कहा है ताकि आम लोगों को इससे अवगत कराया जा सके। आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में ओरल कैंसर पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह है गुटखा. राज्य में एक लाख की आबादी पर करीब 70 लोग कैंसर पीड़ित हैं। इनमें 40- 45 मरीज तंबाकू और गुटखा की वजह से ओरल कैंसर से पीड़ित हैं. आपको बता दें कि जून 2022 में तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर पान मसाला के 11 ब्रांडों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।
पान मसाला पर 8 मई 2020 को बैन लगा था
इससे पहले पान मसाला के नमूनो की जांच में मैग्निशियम काबोर्नेट मिलने पर 8 मई 2020 को बैन लगा था. तब से इसको विस्तार दिया जाता रहा. लेकिन 2023 से यह मामला पेंडिंग पड़ा था। इसकी वजह से राज्य में खुलकर गुटखा की बिक्री होने लगी थी।