झारखंड की आवाज

- Page 94 of 98 -

जिले में चल रहा है निजी क्लिनिक का जांच अभियान

बिना डॉक्टर के चल रहा अस्पताल बिना लाइसेंस के क्लीनिक

लातेहार जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को बरवाडीह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज चिकित्सा प्रभारी डॉ जयवंत लकड़ा व थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में बरवाडीह क्षेत्र में संचालित 5 निजी क्लीनिक मंइया बाबू अस्पताल, जीवन अस्पताल, बिरसा अस्पताल गांधी सेवा सदन व सिया मेडिकल हॉल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एक क्लिनिक गांधी सेवा सदन को छोड़ अन्य चार क्लीनिक मे कोई डॉक्टर नही मिले। जीवन अस्पताल क्लीनिक की जांच के दौरान रजिस्ट्रेशन अवधि फेल मिला। परन्तु जिस दिन फेल पाया गया।उसी दिन रिन्यूवल करने को लेकर आवेदन किया गया पाया।इसके अलावे मंइया बाबू अस्पताल की व्यवस्था देख नाराजगी जताई इसके अलावे बड़े बड़े आँपरेशन किये जा रहे जिसे लेकर भी हिदायत दी है।

लाइसेंस अप्लाई करके शुरू कर दिया अस्पताल

वहीं बिरसा अस्पताल के जांच के दौरान एक भी मरीज नही मिला ना ही स्वास्थ्य कर्मी इस दौरान मौजूद थे। वँहा मौजूद एक कर्मी ने बताया कि यह अस्पताल पूर्ण रूप से चालू नही हुआ इसका लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया गया है। लाइसेंस निर्गत होते ही इसे चालू किया जाएगा।उधर इस सम्बंध मे चिकित्सा पदाधिकारी जयवंत लकड़ा ने बताया कि ने बताया की चार निजी क्लिनिक का जांच किया गया व एक दवा दुकान की आड़ में सिया मेडिकल हॉल में बिना कागजात का क्लिनिक चलाया जा रहा था।

जो सरकार के मानक नियमों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहा है। संयुक्त जांच रिपोर्ट अनुशंषा के साथ जिले के उपायुक्त को देंगे।इसके अलावे चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि इन क्लिनिको मे अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड और एक्सरे किया जा रहा है।लेकिन जांच के बाद इस तरह के मामले सामने नही आया।इस दौरान चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि अगर अवैध तरीके से क्लीनिक चलाये जाने की पुष्टि हो जाती है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।और उसे बन्द कराया जाएगा।किसी के जीवन से अगर कोई खिलवाड़ करता तो कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया जाएगा।वही मौके पर एसआई उपेंद्र सिंह बीपीएम ओम प्रकाश गुप्ता,स्वास्थ्य सहायक गणेश उपाध्याय ड्रेसर राजेश चन्द्र उर्फ बबलू भी शामिल रहे।

सिकटिया बराज में 9 लाख और पुनासी डैम में 14 लाख मछली का बीज छोड़ा गया

आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जायेगा मत्स्य पालन सेः-उपायुक्त

देवघर पुनासी डैम व सिकटिया बराज में डाला गया मत्स्य बीजदेवघर उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में मत्स्य पालन से लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से जलाशयों में फिंगरलिंग संचयन के तहत मछली का बीज छोड़ा जा रहा हैं।

इस कड़ी में सिकटिया बराज में लगभग 09 लाख और पुनासी डैम में 14 लाख फिंगरलिंग संचयन के तहत मछली का बीज छोड़ा गया हैं।इसके अलावे उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा विस्थापित परिवारों को मत्स्य पालन व केज कल्चर से जोड़ने निदेश जिला मत्स्य पदाधिकारी को दिया, ताकि मत्स्य पालन से जुड़े परिवारों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें आय के मार्ग से जोड़ा जा सके।

इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि पुनासी डेम और सिकटिया बराज के माध्यम से मत्स्य विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं। ऐसे में संबंधित विभाग की ओर से समेकित प्रयास की आवश्यकता है, ताकि मत्स्य पालन हेतु आधुनिक तकनीकों तथा पद्धतियों का समुचित उपयोग करते हुए अधिक से अधिक परिवारों को मत्स्य पालन हेतु प्रेरित किया जा सके।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojna पीएम किसान योजना अन्तर्गत शत प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी करें सुनिश्चितः उपायुक्त

देवघर उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, भूमि संरक्षण, उद्यान एवं सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।

इस दौरान उपायुक्त ने रबि वर्ष 2024-25 हेतु प्रखण्डवार खाद्यान्न, दलहन एवं तेलहन फसलों के अच्छादन की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर जमीनी स्तर पर कार्य करें। साथ ही उपायुक्त जिले में रबि फसल से जुड़े अनाजों के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।

कृषकों को सुविधा को देखते हुए पटवन हेतु करे मैपिंग

जिले में कृषकों की सुविधा और पटवन की आवश्यकता को पूर्ण करने के उद्देश्य से मैपिंग करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि पटवन के अभाव में फसल बर्बाद न हो। साथ ही उपायुक्त ने मनरेगा एवं 15 फाइनेंस के तहत सिचाई हेतु किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए इस दिशा में बेहतर तरिके से कार्य करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने बिरसा फसल विस्तार योजना, किसानों को प्रशिक्षण, किसान समृद्धि योजना, जेकेआरएमवाई एवं अनुदान पर बीज का लक्ष्य प्राप्ति एवं वितरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

मत्स्य पालन से एफपीओ और एसजीएच के समूहों को जोड़े मत्स्य विभाग द्वारा वेद व्यास योजना के अलावा मत्स्य पालन की दिशा में बेहतर कार्य करने के अलावा कैज फिसिंग, मछली जीरा वितरण के अलावा मत्स्य प्रसार-प्रशिक्षण एवं अनुसंधान, तालाबों में मिश्रित मत्स्य पालन आदि से जुड़े की कार्यों की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत योजनाओं को ससमय पूर्ण करते हुए सुयोग्य लाभुकों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने का निदेश दिया। साथ ही उपायुक्त ने मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एफपीओ और एसजीएच समूहों को जोड़ने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।

पैक्स को मजबूत बनाने की दिशा में करे कार्य

सहकारिता विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ झारखण्ड राज्य फसल बीमा राहत योजना एवं पैक्सों की स्थिति के अलावा जिले के सभी पैक्सों में इंटरनेट, कोल्डस्टोरेज लिंकेज, सीएसपी लिंकेज, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया। आगे उपायुक्त ने जिले में कृषकों की सुविधा हेतु वेयरहाउस एवं कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था को बेहतर बनाने के अलावा प्रखंडो से लिंकेज करने का निर्देश दिया। इसके अलावा गव्य विकास व पशुपालन विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, जोड़ा बैल वितरण, बकरा वितरण, सुकर विकास, चूजा वितरण, बतख पालन आदि से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया।

तालाबों के जिर्णाेद्धार के कार्यों को ससमय पूर्ण करें

साथ ही वित्तीय वर्ष- 2024-25 के अलावा भूमि संरक्षण विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में जिला अन्तर्गत सरकारी व निजी तालाबों को जिर्णाेद्धार को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष बचे तालाबों के जिर्णाेद्धार के कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया। आगे गोधन न्याय योजना, बिरसा ग्राम विकास योजना, उद्यान विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों के अलावा एग्री स्मार्ट विलेज योजना की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निदेश अधिकारियों को दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चयनित लाभुकों को सेड योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

Cyber Crime Deoghar व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर ठगी करने वाला दो साइबर आरोपी गिरफ्तार

देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के सुजानी के समीप छापेमारी कर पुलिस ने दो साइबर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 3 मोबाइल और 5 सिम कार्ड को किया बरामद। पुलिस ने बताया कि दोनों साइबर आरोपी व्हाटप्स के माध्यम से बैंक कस्टमर को लिंक भेजकर ठगी करने का काम करता था। कोई भी apk फाइल ना करें टच । व्हाट्सएप पर पीडीएफ फाइल भेजा जाता है जिसके लास्ट में Apk लिखा होता है। पीडीएफ फाइल को टच करने बाद मोबाइल का कंट्रोल साइबर अपराधी के पास चल जाता है और फिर साइबर अपराधी उसके माध्यम से बैंक खाता का पैसा ट्रांसफर कर लेता है। इस प्रकार के फर्जी Apk फाइल को ओपन करने से बचे।

गिरफ्तार किए गए साइबर ठग की अपराध शैली इस प्रकार हैं

1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगी करना।2. फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना ।3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank credit card बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना । गिरफ्तार अभियुक्त सोनू रवानी 29 वर्ष महतोडीह थाना जसीडीह चंदन कुमार दास 25 वर्ष तिलोना थाना देवीपुर जिला देवघर।

दोस्ती की मिसाल: जिंदगी से मौत तक निभाया साथ देवघर के दो दोस्त की ऐसी ही है कहानी…

देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र के मोदीबांध गांव में बुधवार को एक ऐसी घटना घटी कि पूरे गांव में चर्चा रही और दो दोस्तों की एक साथ मौत होने से मातम पसर गया।

दोनों की चिता ने भी एक साथ आग पकड़ी। दरअसल, एक दोस्त केदार झा (82 वर्ष) की रांची में इलाज के क्रम में मौत की खबर जैसे ही परिजनों ने नीलकंठ झा उर्फ लीलू झा (80 वर्ष) को दी, वे एक पल के सोचने लगे और केदार झा के निधन की खबर सुनकर तीन घंटे के बाद ही नीलकंठ झा ने भी दम तोड़ा । सारठ अजय नदी घाट पर आमने- सामने हुआ अंतिम संस्कार ।

एक ही स्कूल में साथ साथ पढ़े और सुबह पेपर भी साथ में पढ़ते थे

करीब आठ दशक तक दोनों की दोस्ती गांव में बनी है मिसाल की मुद्रा में दिखते की बेहोश होकर। गिर पड़े, आनन-फानन में परिजन उन्हें सारठ सीएचसी ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, केदार झा की अर्थी उठाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान नीलकंठ झा के निधन की खबर आते ही सभी अचंभित हो गये। दूसरी ही पल दूसरे अर्थी की तैयारी की गयी और ग्रामीणों ने दोनों के अर्थी को कंधा देकर अजय नदी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आठ दशक से दोनों की दोस्ती गांव में अनोखी मिसाल थी। वे लोग एक साथ हाईस्कूल की पढ़ाई की। हर रोज शाम को सारठ चौक पर साथ-साथ अखबर पढ़ते थे।

Deoghar Mukhiya। मारपीट मामले में मुखिया सस्पेंड उप मुखिया लेगी प्रभार

देवघर। मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष व मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के नया चितकाठ पंचायत के मुखिया अनिल साह की मुश्किलें बढ़ते ही जा रहा है।

बुधवार को डीसी विशाल सागर ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए मुखिया को सस्पेंड कर दिया । वहीं पंचायत के उप मुखिया सीमा देवी को मुखिया के सभी शक्तियों का प्रभार दिलाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। दरअसल बीते महीना नया चितकाठ पंचायत भवन में मनरेगा हेल्पलाइन नंबर लिखने पर मुखिया के द्वारा मारपीट की गई थी। जिसके पश्चात रिखिया थाना में अनिल साह पर प्राथमिक दर्ज कराई गई थी । प्राथमिकी दर्ज होने के बाद देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मुखिया की गिरफ्तारी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद 3 दिन के न्यायिक हिरासत रहा और न्यायालय से जमानत मिल गया। जिसके बाद से मुखिया स्वतः निलंबित है। वहीं इसको लेकर जिला पंचायती राज कार्यालय से चिट्ठी जारी करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित पंचायत के उप मुखिया को मुखिया को पंचायत के मुखिया के रूप में स्वतंत्र प्रभार दिलाने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि बीते दिन मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चूल्हिया गांव निवासी गोविंद तुरी के द्वारा पंचायत भवन के दीवाल पर मनरेगा हेल्पलाइन नंबर लिख रहा था, इसी दौरान मुखिया के द्वारा मारपीट की गई थी। जिसके बाद रिखिया थाना में एससी-एसटी एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई थी।

Deoghar शहर में भारी वाहन प्रवेश को लेकर जारी हुआ गाइडलाइन

देवघर शहर में आए दिन जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में स्कूल टाइम में गुजरना राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है खास कर त्यौहार के समय और मंदिर में भीड़ बढ़ने पर लोगों को बहुत परेशानी होती है। प्रशासन ने जाम से निजात दिलाने के लिए नया तरकीब अपनाया है प्रशासन ने कहा कि देवघर जैसे व्यस्तम शहर में शहरी क्षेत्र के स्कूली बच्चे के आवागमन के समय तथा बढ़ते भीड़-भाड़ को देखते हुए देवघर शहर में यातायात समस्या उत्पन्न होती है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रवेश बंद

इसलिए देवघर शहर में प्रवेश करने वाले व्यवसायिक वाहन एवं सभी भारी वाहनों का समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक निम्नलिखित प्रवेश बिन्दुओं पर प्रवेश निषेध लगाने की अति आवश्यकता प्रतीत होती है। साथ ही बस स्टैंड से खुलने वाली सभी बसें अपने निर्धारित रूट से ही आवागमन करेंगे।

प्रस्तावित प्रवेश निषेध बिन्दु निम्न प्रकार है।

प्रवेश निषेध बिन्दु थाना क्षेत्र कोठिया मोड जसीडीह थाना रिखिया आश्रम मोड़ रिखिया थाना चौपा मोड मोहनपुर थाना टाभाघाट मोड जसीडीह देवसंघ मोड नगर थाना रोहणी शहीद द्वार जसीडीह थाना कोरियासा मोड़ नगर थाना । अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र के प्रवेश निषेध बिन्दुओं पर प्रतिदिन पुलिस बल तैनात कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया ।

बंगाल और झारखण्ड का साझा इतिहास, विरासत और परंपरा रही है : हेमंत सोरेन

कोलकाता झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, न्यू टाउन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट – 2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित इस समिट में देश – विदेश से आए गणमान्यों की उपस्थिति में डेलीगेट्स , उद्यमियों एवं निवेशकों को किया संबोधित। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस समिट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था सीएम हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर है।

सीएम ने कहा कि आज मुझे बंगाल ग्लोबल बिजनेस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। और निश्चित रूप से मुझे बहुत सारी चीजें यहां समझने को मिलेगी तथा जितने मेहमान यहां देश-विदेश से आये हैं उन सभी के साथ भी मुलाकात करने का मौका मिलेगा। बंगाल और झारखण्ड का साझा इतिहास, विरासत और परंपरा रही है। दोनों राज्यों में बहुत सारी समानता ऐसी है कि समझ पाना कठिन हो जाता है कि झारखण्ड और बंगाल में फर्क क्या है।

झारखण्ड में एमएसएमई, टूरिज्म, माइनिंग, सोलर, टेक्सटाइल आदि क्षेत्रों में बहुत संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में पूर्वी भारत में आर्थिक विकास को गति देने के लिए ममता दीदी के साथ झारखण्ड आगे बढ़ने का सार्थक प्रयास करेगा। आप सभी का झारखण्ड में हार्दिक स्वागत है, जोहार।

Delhi Election दिल्ली के 70 सीटों पर चुनाव मतदान की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से वोटिंग स्टार्ट है शाम 6 बजे तक वोटिंग किया जाएगा।

पीएम ने वोटरों से अपील किया कहा याद रखना पहले मतदान फिर जलपान । सुबह 7 बजे से वोटिंग स्टार्ट हो गया सेना प्रमुख ने भी वोटिंग किया और कहा कि सभी आए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 8 फरवरी को मतों की होगी गिनती दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर भाजपा कांग्रेस और आप (Aam Aadmi Party) के अलावा कुल 29 पार्टियां चुनावी मैदान में उतरी हैं। कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं वही 96 महिला प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वोटिंग के लिए कुल 13766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां वोटिंग कराई जा रही है। 83.76 लाख पुरुष मतदाता वही 72.36 लाख महिला मतदाता 1267 थर्ड जेंडर मतदाता हैं कुल 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में उप चुनाव भाजपा सपा आपमें सामने

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के अंतर्गत आने वाला एक मात्र विधानसभा सीट मिल्कीपुर में भी उप चुनाव हो रहा है और यहां से समाजवादी पार्टी के विधायक सांसद बन गए जिसके बाद मिल्कीपुर की सीट खाली हुई थी। Milkipur से सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है वही भाजपा ने चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया है। कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सपा व भाजपा के बीच है। उप चुनाव के ल‍िए मतदान जारी है। मतगणना आठ फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।

मतदान शुरू होते ही अखिलेश ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा निर्भीक मतदान ही लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाता है। अपने हक़ को पाने के लिए आगे आइए और एक-एक मत डालकर अपने भविष्य का रास्ता स्वयं बनाइए।मतदान भी, सावधान भी!

Dhanbad के कलश यात्रा में अलग अलग राज्यों की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुध्न महतो के साथ लाखों श्रद्धालुओं की जुटी भींड़

धनबाद के बाघमारा चिटाही धाम श्री राम राज मंदिर का वार्षिक महोत्सव व श्री राम महायज्ञ की शुरुआत आज से शुरुआत हो गई है।

तेलमच्चों स्थित दामोदर नदी से कलश में जल भरकर सांसद ढुल्लू महतो उनकी पत्नी सावित्री देवी उनके भाई विधायक शत्रुध्न महतो व पत्नी के साथ दामोदर से कलश में जल भरकर राम राज मंदिर के लिए पैदल यात्रा शुरू की।उनके साथ साथ लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क पर कलश यात्रा में शामिल नजर आएं। कलश यात्रा में काफी कुछ आकर्षण का केंद्र बना रहा।महाराष्ट्र का ढोल बाजा लोगों काफी भाया। महाराष्ट्र में गणपति महोत्सव जैसे बड़े उत्सव पर यह बजता है।महाराष्ट्र की टीम में तीस से चालीस से लोग पहुंचे हैं।

टीम में शामिल लोगों ने बताया कि यहां आकार काफी अच्छा लगा

वहीं असम से आई टीम भी कलश यात्रा का आकर्षण का केंद्र बनी रही। असम आई टीम बिहू नृत्य का जलवा कलश यात्रा में बिखेरती नजर आए।टीम में शामिल अंजली ने बताया कि इससे हमारी संस्कृति झलकती है। झारखंड में आकर हमें काफी अच्छा लगा।

झारखंड पहली बार पहुंचे आज के यह उत्सव काफी बढ़िया है।

हमारी टीम में 30 लोग शामिल हैं। वहीं इसके अलावे पंजाब, यूपी के कानपुर समेत अन्य राज्यों की झलक भी कलश यात्रा में देखने को मिली। लाखों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल नजर आएं।वहीं सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि श्री राम जी की यह सेना है।

सेना निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने कहा कि भगवान श्री राम में लोगों को आस्था आज की कलश यात्रा से समझी जा सकती है।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद

कलश यात्रा के मद्देनजर प्रशासन की टीम भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। कलश यात्रा की सुरक्षा के लिहाज धनबाद से रांची जाने वाली सड़क को तेलमच्छो मोड़ से तेलमच्छो ब्रिज तक वन वे कर दिया गया।जिसमें एक तरफ वाहन और दूसरी तरफ कलश यात्रा चल रही थी।

4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

4 फरवरी 2025 :भव्य शोभा यात्रा : झांकी, कानपुर (संध्या 07 बजे)

06 फरवरी 2025 : प्रवचन, श्री श्री रविशंकर जी द्वारा (दोपहर 12:30 बजे)

07 फरवरी 2025 : प्रवचन, साध्वी सरस्वती जी द्वारा (संध्या 04 बजे)

09 फरवरी 2025 :भजन, भोजपुरी गायक पवन सिंह द्वारा (संध्या 07 बजे)

05 फरवरी 2025 :विराट बांग्ला जात्रा, कोलकाता (संध्या 07 बजे)

06 फरवरी 2025 :भक्ति जागरण, स्वाती मिश्रा द्वारा (संध्या 07 बजे)

8 फरवरी 2025 : विराट कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास द्वारा (संध्या 07 बजे)

10 एवं 11 फरवरी :सांस्कृतिक कार्यक्रम (संध्या 07 बजे)

Breaking News Jamtada। इरफान अंसारी बोलते अधिक है काम कम करते हैं : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

जामताड़ा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने रोगियों का हाल-चाल जाना विभिन्न वार्डों को देखा। पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने कहा कि इरफान अंसारी बोलते अधिक हैं और काम कम करते हैं।

पिछले दो महीना से वे स्वास्थ्य महकमा देख रहे हैं लेकिन अभी तक स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा उनका विधानसभा क्षेत्र है और वह इस विभाग के मंत्री रखते हुए जामताड़ा सदर अस्पताल की दुर्दशा देखकर ऐसा लगता है कि मंत्री जी ने अब तक कोई काम नहीं किया है, केवल लंबी-लंबी बातें किया करते हैं।

जामताड़ा अस्पताल की स्थिति आज भी पुराने समय जैसी

पूर्व मंत्री ने कहा कि जामताड़ा सदर अस्पताल की स्थापना हमलोगों ने की थी और आज तक उसी स्थिति में यह अस्पताल पड़ा हुआ है। 2 महीने में इरफान अंसारी ने कोई भी काम नहीं किया है। वह जीरो नंबर पाने के लायक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले वह अपना घर को संभाले इसके बाद योगी जी और मोदी जी पर बात करें।

जेएमएम में घर वापसी को लेकर सीता सोरेन ने दिया बयान कहा……

दुमका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी भाजपा नेत्री व जामा के पूर्व विधायक सीता सोरेन ने झामुमो में वापसी को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है कहा भाजपा मे उन्हें मान सम्मान दिया है उसे छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

सीता सोरेन ने कहा कि घर वापसी होने की खबर सोशल मीडिया से मिली। साथ ही उन्हें झामुमो कार्यकर्त्ताओ का बधाई संदेश आना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि वे पूरे मामले को समझने की कोशिश की जिसके कारण वायरल हो रहे घर वापसी के अटकलों पर प्रतिक्रिया नहीं दी।

पांच साल पार्टी की मजबूती के लिए करेंगे काम

उन्होंने भाजपा में रह कर पांच साल के अंदर पार्टी के संघठन को मज़बूत धार देकर सशक्त बनाने की बात कही भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने झामुमो मे घर वापसी को पूरी तरह से विराम लगा दिया है। दुमका सर्किट हॉउस मे कार्यकर्त्ता से मिलने पहुंची सीता सोरेन मीडिया से बातचीत के दौरान घर वापसी से इंकार किया ।उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें सम्मान मिला है । खुद पीएम मोदी ने खास रूप से सम्मान दिया है। ऐसे भाजपा को छोड़ नहीं सकती है। अब भाजपा ही उनकी पार्टी है और यही वे अपनी राजनीतिक जीवन का सफर तय करेंगी। उन्होंने घर वापसी की अफवाह पर विराम लगाते हुये कहा कि आखिर यह अफवाह कैसे उडी यह नहीं जानती । यह अलग बात है कि दुमका मे 2 फरबरी को झामुमो का 46 वां स्थापना दिवस था ।

जेएमएम के स्थापना दिवस के बाद लौटी दुमका

उसके एक दिन पूर्व रांची से दुमका पहुंची हुई थी. इससे लोगों ने अटकलें लगाई कि सीता सोरेन झामुमो के स्थापना दिवस पर सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी कर सकती हूँ । जबकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. सीता ने कहा कि 29 फरवरी को कुम्भ मेला जाने का था । लेकिन कुम्भ मे घटना हो जाने के बाद सभी भीआईपी प्रोटोकॉल समाप्त हो गया । इसलिए रांची से बेटियों के साथ मैं दुमका आ गई । इसे आप संजोग मानिये या फिर कुछ और चुंकि उसके दूसरे दिन झामुमो का स्थापना दिवस था ।

पिता माता का आशीर्वाद हमेशा मिलता है मिलता रहेगा

सीता ने कहा कि पिता समान ससुर दिशोंम गुरूजी शिबू सोरेन और माँ समान सास ने आशीर्वाद मिलता रहता है। हालांकि उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने सम्मान दिया। दुमका लोक सभा हारने के बाद भी भाजपा ने जामताड़ा विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया । हालांकि उन्हें दुबारा हार का सामना करना पड़ा। इन चुनाव में सीता सोरेन की बेटियों ने अपनी मां के लिए प्रचार प्रसार किया था । सीता ने कहा कि चुनाव आने में देर नहीं लगती। भाजपा की जीत के लिये लोगों का भरोसा जीतने की बात कही।इसके लिये अभी से कार्यकर्ताओ के बीच पहुंच कर काम करेंगी। एक नये सिरे से खुद को भाजपा के लिये मैदान तैयार करुँगी।

घर वापसी की खबर से कार्यकर्ता खुश थे बधाई मिल रही थी

हालांकि उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता काफ़ी उत्साहित थे कि सीता सोरेन झामुमो मे वापसी कर कार्यकर्ताओ को अपनापन का एहसास बढ़ सकता है । लेकिन मै कहना चाहती हूँ आज भी अपने समर्थको के लिये मेरा प्यार कम नहीं हुआ है। यहाँ बता दे कि सीता सोरेन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। कहा जा रहा था कि 02 फरवरी को सीता क़ी घर वापसी हो सकती है. यह संजोग था कि झामुमो अपना 46 वां झारखण्ड दिवस दुमका में मना रहा था. लेकिन इस दिन सीता के घर वापसी नहीं होनें से अब 04 फरवरी को धनबाद मे झामुमो क़ी होनें वाली स्थापना दिवस के दिन घर वापसी को भी अफवाह बताते हुये पूर्ण रूप से विराम लगा दिया है।

झारखंड में आज से स्टार्टअप का पोर्टल शुरू पोर्टल में ऐसे करें आवेदन

आप भी दे स्टार्टअप की आइडिया सरकार करेगी पहल

हेमंत ने झारखंडवासियों से मांग सुझाव, 1000 स्टार्टअप शुरू करने का लक्ष्य

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के प्रति गंभीर हैं। और आज (4 फरवरी) से नए स्टार्टअप आईडी के लिए पोर्टल को शुरू कर दिया गया है।

आपको बता दे कि 7 दिसंबर को हुए कैबिनेट बैठक में राज्य की नई झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 को स्वीकृति मिली थी। अब राज्य सरकार ने पोर्टल को लॉन्च किया है जिसके माध्यम से नए स्टार्टअप आईडी को सरकार प्राप्त करेगी इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक अपना आईडिया दे सकेंगे

http://abvil.jharkhand.gov.in

2028 तक झारखंड में कम से कम 1000 हजार स्टार्टअप को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

नए स्टार्टअप नीति को केबिनेट से मिली मंजूरी कैबिनेट की बैठक में राज्य में नई झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 को मंजूरी दे दी है। जिसके सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब (एबीआईएल) का गठन कंपनी एक्ट 2013 के तहत सेक्शन 08 के रूप में किया गया है। इस एजेंसी का कार्य राज्य में स्टार्टअप का चयन करना, स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देना तथा पॉलिसी में प्रावधानित फिस्कल एवं नॉन फिस्कल इंसेंटिव्स का कॉमन इंसेंटिव डिसबर्समेंट गाइडलाइन के तहत क्रियान्वयन करना है।

10 अग्रणी राज्यों में शामिल होगा झारखंड

स्टार्टअप के मामले में टॉप 10 राज्यों में शामिल करने की रणनीति हैं। सीएम हेमंत ने लक्ष्य रखा है कि कैसे अग्रणी 10 राज्यों में झारखंड को सम्मिलित किया जाय इसको लेकर रणनीति बनाई जाए ।http://abvil.jharkhand.gov इस पोर्टल के माध्यम से नई स्टार्टअप आईडिया को आवेदक द्वारा ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा और विभाग द्वारा स्टेट इवैल्यूएशन बोर्ड की बैठक बुलाकर स्टार्टअप की चयन प्रक्रिया शुरू करेगी।

महाकुंभ में जमशेदपुर का जोगिंदर सिंह लापता, बेटा कर रहा है तलाश

जमशेदपुर का जोगिंदर सिंह महाकभ से हुआ लापता उसके बेटे ने कहा कि सूरज सिंह ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह चार बजे अपने टेंट से एक गमछा पहन कर निकले थे।

बाकी सभी कपड़ा, आईडी और मोबाइल बैग सब कुछ छोड़कर नहाने के लिए गए थे लेकिन वापस नहीं आए। तभी से हम खोज रहे हैं लेकिन कोई पता नहीं चल है और न ही प्रशासन की और से कोई सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों से मिलने गए अस्पताल भी गए लेकिन सभी जगह निराशा ही हाथ लगी कही कोई सहयोग नहीं कर रहा है। अस्पताल से अधिकारी के पास भेज रहे हैं अधिकारी अस्पताल और भिन्न भिन्न जगह भेज रहे हैं लेकिन यहां कोई सहयोग नहीं कर रहा है।

अपनों को खोने वाले पूछ रहे हैं किस्से लगाए गुहार

पीड़ित का वीडियो एक्स पर को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा अपनों को खोने वाले पूछ रहे हैं हम किस्से गुहार लगाए अखिलेश यादव ट्वीट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछ रहे हैं। आखिर कौन मदद करेगा अपनों को खोने वाले को शासन प्रशासन सहयोग नहीं करेगा तो कौन करेगा। करोड़ों का हिसाब किताब दे रहे हैं लेकिन कितने लोग मरे ये नहीं बता रहे हैं ।

मोनी अमावस्या के दिन हुई थी भगदड़ लापता लोगों का कुछ पता नहीं

आपको बताते चलें कि 29 जनवरी को मोनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में भगदड़ हुई थी और कितने लोगों की मौत हुई इसका कोई सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है। 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रयागराज के कुंभ में चारों तरफ लोग अपने परिजनों को खोजने में अभी भी जुटे हुए हैं।

करोड़ लोगों ने स्नान किया मीडिया और सरकार ने गिनती कर लिया लेकिन मृतक का डाटा नहीं

अखिलेश यादव ने आज मिल्कीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और मीडिया पर सवाल पूछते हुए कहा कि हर रोज आंकड़ा जारी कर रही है आज इतना करोड लोगों ने स्नान किया तो कल इतना करोड लोगों ने स्नान किया । अब तक कुल इतना करोड लोगों ने स्नान किया। वही भविष्य की भी बात बता दे रहे हैं और कहते हैं अगले दो दिनों में इतने करोड़ लोगों ने महा कुंभ में स्नान करेंगे। लेकिन भगदड़ कितने जगह हुई कितने लोगों की जान गई कितने लोग घायल हुए यहां तक कि कितने बजे घटना घटित हुई ये भी नहीं बता पा रहे हैं । अखिलेश यादव ने कहा ये पत्रकारिता धर्म निभाने का भी कुंभ है । आम जन मानस की समस्या को दिखाने लोगों की दुख दर्द को दिखाने का भी समय है।

वस्त से संत नहीं होते मन से संत होना चाहिए

वस्त्र से संत नहीं होते कर्म से संत होते हैं जनसभा को संबंधित करते हुए बिना नाम लिए कुछ ढोंगी संतों और योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि वस्त्र से संत नहीं हो जाता है वस्त्र का रंग बदल लेने से संत नहीं बन जाता है। संत बनने के लिए अच्छे कर्म करने की जरूरत होती है। हर अच्छे कर्म करने वाला संत है। संत का वेश धारण करने वाला हर कोई संत नहीं है।

देवघर में किशोरी का शव झाड़ी से बरामद पुलिस जांच में जुटी

देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया गांव के समीप झाड़ी में एक शव बरामद किया गया। कुंडा थाना की पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा किशोरी का शव पड़ा हुआ है ।

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव के शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान दिखाई दिए हैं। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने दुष्कर्म कर शव को छुपाने के नियत से झाड़ी में फेक दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि किस प्रकार से मृत्यु हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह गांव के लोग शौच के लिए झाड़ी की तरफ गए तभी शव को झाड़ी में देखा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । फिर सूचना पाकर कुंडा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कुंडा थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये मृतिका कहां का है? और आस पास के थाना में किसी किशोरी के लापता का कोई शिकायत दर्ज किया गया है क्या ?