Jamshedpur News जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर देर शाम अफरा-तफरी मच गई, भुवनेश्वर से जमशेदपुर लौटा इंडिया वन एयर का विमान रनवे से फिसलकर घास में उतर गया। इसमें चालक दल के दो सदस्यों के अलावा नौ यात्री सवार थे। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया और सभी यात्रियों को सकृशल बाहर निकाला घटना में एक यात्री को आंशिक चोट आयीं, जिनका प्राथमिक इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर से लौटा विमान सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। बारिश की वजह से रनवे गीला था, जिसके कारण विमान रनवे से फिसलकर घास पर पहुच गया, चालक दल की तत्परता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, हलाकि घटना के बाद विमान की सुरक्षा की लेकर फिर से कई सवाल उठने लगे हैं। एएआइ और एएआइबी की टीम ने ली जानकारी, घटना की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया ( एएआइ) और विमान हादसे की जांच करने वाली भारतीय विमान दुघटना जांच ब्यूरो ( एएआइबी) की टीम आज को एयरपोर्टं पहुंचेगी l
Baba Bedhynath Dham Deoghar राजकीय श्रावणी मेला 2025 के दूसरे सोमवारी को श्रद्धालुओं का रैला रविवार से ही देखने को मिल रहा था और इस बेतहाशा भीड़ को देखते हुए नेहरू पार्क स्थित रेडक्रॉस सेवा शिविर में अहले सुबह से ही सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह सहित अन्य सभी सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में पूरी समर्पण और निष्ठा के साथ लगे रहे और श्रद्धालुओं के बीच पेयजल, नींबू पानी शराबत, फलाहार का वितरण करते हुए विधायक श्री उदय शंकर सिंह जी द्वारा श्रद्धालुओं की मिल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में श्रावणी मेला का भव्य रूप से आयोजन किया गया
सारठ विधायक उदय शंकर सिंह (uday Sankar Singh) ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में बाबा बैद्यनाथ जी के आशीर्वाद से राजकीय श्रावणी मेला का भव्य रूप से आयोजन किया गया है ।जिसमें जिला प्रशाशन सहित, देवघर जिले के तमाम सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों का योगदान सराहनीय है। पूर्व की भांति इस वर्ष मेला के सफल आयोजन में एआई तकनीक सहित अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में पधारे सभी श्रद्धालु यहां से एक सुखद अनुभति लेकर अपने घर जाएं।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जीतेश राजपाल ने बताया कि राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर रेडक्रॉस द्वारा कई वर्षों से सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालुओं की सेवा में पेयजल, फलाहार सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। सेवा शिविर में मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावे रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, सुरेश शाह, सुरेशानंद झा, अभिषेक नेवर, देवनंदन झा, संगीता सुल्तानिया,विजय प्रताप सनातन, रीता चौरसिया, संजय मिश्रा,आजीवन सदस्य श्वेता शर्मा, रेनू सिंह, ज्योति कुमारी, ज्योति झा, नितेश बथवाल, कृष्णव नेवर, साक्षी, सोनल, बबली सिंह, सुचेता घोष, बिंदु पाठक, प्रियांशी जायसवाल, अभिजीत सिंह सहित अन्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
Deoghar Sawan Mela 2025। श्रावणी मेला के दूसरे सोमवारी पर आए शिव भक्त कांवरियों की सेवा कांग्रेस द्वारा संचालित सेवा शिविर से अनवरत जारी है। कांग्रेस सेवा शिविर में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन भी मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस विधायक दल के नेता शामिल हुए तथा जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय के साथ संयुक्त रूप से कांग्रेस जनों की उपस्थिति में केक काटा तथा उन्हें बधाई दी है।
विधायक प्रदीप यादव के साथ तमाम कांग्रेसी नेताओं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु बनाए रखने का बाबा भोलेनाथ से मंगल कामनाऐं की।
बाबा वैद्यनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास का यह मेला है : प्रदीप यादव
विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने श्रावणी मेला पर कहा कि बाबा वैद्यनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास का यह मेला है। देश विदेश से आए भारी संख्या में शिवभक्त कांवरियों को सुलभ जलार्पण के लिए मेला में सारी व्यवस्था काफी व्यवस्थित ढंग से की है। गठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में देवघर से लेकर बासुकीनाथ धाम तक हर प्रकार की सुविधा साफ़ सफाई, स्वच्छता,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके लिए झारखंड सरकार के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस प्रकार की तैयारी एवं व्यवस्था के लिए बधाई देता हूॅं। बाबा के आशीर्वाद से आगे भी शेष उन्नीस दिन का मेला भी ऐतिहासिक रुप से सफल और अद्वितीय होगा।
इस दौरान प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,अवधेश प्रजापति,जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी,पदाधिकारी सुधीर देव, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय,गणेश दास,सेवा दल के जिलाध्यक्ष बासुकी पंडित प्रखंड अध्यक्ष संजीव चौधरी, राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव,चंद्रदेव दास, विकास राउत, अभिषेक दूबे, सदाशिव राणा, सेवा दल के अर्जुन सिंह,धीरेंद्र सिंह,अमोद राव, अर्जुन राउत, राजेश कुमार,डी के राय,रितू राज, धर्मेंद्र सिंह,युवा अध्यक्ष कुमार राज,किशोर कुमार ठाकुर, मणिकांत यादव, कुमार विधायक,रामाकांत कुमार,मुकेश यादव, कृष्णा यादव, गोपाल यादव, पिंटू भोक्ता,चंद्र किशोर दास,चंदन यादव, देवाशीष दूबे, बिनोद मणि,ब्रजभूषण राम,आर्या डिस्ट्रीब्यूशट के राजू आर्या, समाज सेवी जनार्दन प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
Deoghar Sawan Mela 2025। राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दूसरे सोमवारी को श्रद्धालुओं की कतार कुमैठा स्टेडियम तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:07 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अतिरिक्त जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3,62,198 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 1,66,985, आंतरिक अर्घा से 1,95,213 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
दुमका सावन के दूसरे सोमवारी पर दुमका के बासुकिनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रहा है।
कांवरिया बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल भर कर देवघर और बाबा बासुकिनाथ में जलार्पण करते है । कांवरिया के भीड़ को देखते हुआ जिला प्रशासन तैयार है सुबह से ही जिले के एसपी और डीसी कंट्रोल रूम से नजर बनाए हुए। सावन के दूसरे सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहले सोमवारी से ज्यादा है।
हालांकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक कतार में लग कर जलार्पण कर रहे है बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन किस प्रकार से सुगमता पूर्वक जलार्पण कराया जाए इसकी संपूर्ण व्यवस्था की।मान्यता यह है कि सावन के सोमवारी को शिव भक्त जलार्पण करते हैं तो उनकी हर मांगी मुराद पूरी होती है जिस कारण से इस दिन ज्यादा संख्या में शिव भक्त बाबा मंदिर पहुंचने हैं। जिले के डीसी अभिजीत सिन्हा ने कहा दूसरे सोमवारी को हर विभाग को दुरुस्त कर दिए है किसी भी सूरत में आने वाले श्रद्धालु को परेशान नहीं होगी।जिले के एसपी पीताम्बर सिंह खरवार ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है आने वाले श्रद्धालुओं को कतार में लगा कर जलार्पण कराया जा रहे हैं।
Nirsa राजा बाजार स्थित पारस एचएमआईआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर दोषी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।बिहार एसटीएफ और बंगाल एसटीएफ की संयूक्त टीम ने ‘देर रात उसे कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, सचिन सिंह, यूनुस खान और हरीश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरप्तारी के दौरान एक आरोपी घायल भी हुआ है। तौसीफ को गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। जिस कार से वह भागता हुआ दिखाई दिया था, वह भी उसके पास से बरामद कर ली गई है।हालांकि बिहार एसटीएफ और बंगाल एसटीएफ की संयूक्त टीम आरोपी को सड़क मार्ग से बंगाल ओर झारखंड बॉडर के मैथन तोलप्लाज़ा होते हुए कोडरमा से बिहार के लिए रवाना हुआ ।
देवघर आज सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। देर रात से ही श्रद्धालु लाइन में लगने लगे हैं और मंदिर प्रांगण से करीब 10 किलोमीटर तक लंबी कतार लग चुकी है। और सुबह के 4 बजकर 7 मिनट में बाबा का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हुआ और लगातार जलार्पण हो रहा है। भक्तों के जयघोष से मंदिर प्रांगण और बाबा नगरी गेरूवे रंग से पटा हुआ है।
रविवार को 2 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दसवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:17 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अतिरिक्त जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,16,611 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 63,853, आंतरिक अर्घा से 1,52,758 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
जिला प्रशाशन मुस्तैद , सुगम जलार्पण ही मुख्य उद्देश्य
भीड़ नियंत्रण और सुगम जलार्पण को लेकर देवघर उपायुक्त उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा सभी अधिकारी कर्मचारी लगातार कांवरियों की सेवा में लगे हुए हैं। और सीसीटीवी और AI के मदद से भीड़ पर नजर बनाए हुए हैं।
पर्यटन मंत्री ने देर रात मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव कुमार सोनू ने देर रात तक मेला क्षेत्र रूट लाइन का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। और कहा कि प्रशाशन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। जहां जो कमियां हैं उसे जल्द पूरा कर रही है। श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्था की सराहना की ।
पर्यटन मंत्री सुदिव कुमार सोनू देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग
पिछली सोमवारी से अधिक भीड़ की उम्मीद
पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की कतार चमारीडीह पुल तक पहुँची थी। जिसके पश्चात अहले सुबह 04:12 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अलावा जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,26,264 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 87,279, आंतरिक अर्घा से 1,38,985 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम बंद
सावन माह के प्रत्येक रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम की सुविधा बंद रहती है। शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से श्रद्धालु जल्दी जलार्पण कर सकते हैं लेकिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सोमवार के दिन शीघ्र दर्शनम कूपन की सुविधा बंद कर दी जाती है। शीघ्र दर्शनम कूपन की कीमत 600 रुपया है। समान लाइन के अलावा शीघ्र दर्शनम कूपन वाले की अलग लाइन लगाई जाती है और समान लाइन के मुकाबले शीघ्र दर्शनम की लाइन में जल्दी दर्शन होता है।
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार फुड सेफ्टी टीम द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इस कड़ी में कुंडा स्तिथ नव्या भोजनालय अट्ठे किंग में मटन बिक्री करने वाली एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए मटन को नष्ट किया गया। ज्ञात हो कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर 01 माह तक मेला क्षेत्र अंतर्गत सभी पशु वध, मांस, मछली, मुर्गा आदि की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। इस आदेश की अवहेलना किये जाने के स्थिति में दोषी व्यक्तियों /दुकानदारों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। इसके अलावे मेला क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु टीम का गठन किया गया है, ताकि जो भी मांस, मछली, मुर्गा आदि (आदेश का उल्लंघन) की बिक्री करते हुए पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Deoghar सावन की दूसरी सोमवारी को अत्यधिक भीड़ को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार के अलावा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बरमसिया, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, बाघमारा स्थित टेंट सिटी, कोठिया स्तिथ टेंट सिटी एवं वाहन पड़ाव स्थल, सरसा व दुम्मा बॉर्डर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया।
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने दुम्मा बॉर्डर से पैदल निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को दी जाने विभिन्न सुविधाओं यथा पेयजल, स्नानागार, आवासन, मोबाइल चार्जिंग, भक्तिमय मनोरंजन, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, साफ-सफाई, आदि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की रुटलाइन में सभी सुविधाओं को चौबीसों घंटे दुरुस्त रखें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
स्वच्छता और विनम्रता श्रावणी मेला की मूल संवेदना रहनी चाहिए
देश दुनिया से जो भी आये वह एक अच्छा संदेश लेकर जाए। साफ सफाई का प्रबंधन इस प्रकार हो कि वे एक जगह न रहकर सभी ओर रहें और लगातार साफ सफाई होती रहे। मंत्री ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में चाक चौबन्द व्यवस्था रहे। पूरे शहर में वैकल्पिक व्यवस्था के साथ रोशनी रहे कहीं भी अंधेरा ना रहे। अस्पताल और हेल्थ सेंटर में डॉक्टर रहें तथा एम्बुलेंस प्रत्येक लोकेशन पर रहे।
एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। सभी थाना और ओपी संवेदनशील रहें। पार्किंग और यातायात में कोई समस्या न आये।
Hazaribag कचहरी परिसर में खास महाल द्वारा आवंटित दुकान चला रहे दुकानदारों ने कहा है कि, अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कई वर्षों से करते आ रहे हैं और खास महाल की नियमित रुप से राजस्व अदा कर रहे हैं। सभी दुकानदारों के पास वर्तमान समय तक अद्यतन रसीद प्राप्त है ।
इस संदर्भ में दुकानदारों ने कहा है कि हजारीबाग बार के अधिवक्ताओं द्वारा पिछले कुछ दिनों से हमे धमका रहे हैं कि तुम सभी अपने अपने दुकान खाली कर दो वरना अंजाम बुरा होगा। इस संदर्भ में दिनांक 8/7/25 को उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है, उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि आप सबों को आवंटित दुकानों को कोई कुछ नहीं कर सकता है, परन्तु रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर वकालत खाना को तोड़ दिया गया है तथा अधिवक्ताओं द्वारा हम सबों को धमकी दिया जा रहा है कि कब तक दुकान में बैठोगे रात बिरात को दुकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा इससे हम सभी दुकानदारों में भय व्याप्त है। हमलोगों के बाप दादा भी सरकारी राजस्व लगातार देते आए हैं हमलोगों के जिविकोपार्जन का यही साधना है दुकान से बेदखल होने के बाद हम सभी रोड पर आ जायेंगे। इस संदर्भ में जिला न्यायाधीश रंजीत कुमार ने कहा है कि न्यायालय के कार्यों में सभी का सहयोग प्राप्त होता है भवन-निर्माण विभाग द्वारा नया भवन आवंटित हुआ है जिसका निर्माण किया जाना है लेकिन किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी ।
देवघर जिला के कुंडा सारवां पथरडा और देवीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। जिसके पास से 3 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड को किया बरामद। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के भिन्न भिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू किया और 4 आरोपी को गिरफ्तार किया। ये साइबर आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगो से ऑनलाइन के माध्यम से ठगी करने का काम करता था। गिरफ्तार अभियुक्त रमेश दास चारघरा थाना सारवां ज्योतिन दास शंकरपुर थाना देवीपुर रमेश दास मालसातर थाना कुंडा सुभाष दास गोबरशाला थाना पथरड्डा से गिरफ्तार किया गया।
देवघर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची, एवं जिला वधिक सेवा प्राधिकार देवघर द्वारा आयोजित, UNORGANIZED SECTOR 15 दिवसीय विशेष अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवघर सह अध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर के निदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवघर संदीप निशित बारा चीफ LADC सज्जन कुमार मिश्र और LADC के कर्मचारीगण ने PLV के साथ DLSA के सभागार में एक बैठक रखा
जिसमे असंगठित कर्मकार बीमा योजना,अंत्येष्टि सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना,निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना,श्रमिक औजार सहायता योजना, मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृत्ति योजना,झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना,चिकित्सा प्रतिपूर्ण योजना के बारे में चर्चा हुआ और इन सभी योजनाओ को जिले के हर गांव कस्बे पंचायत शहर आदि में अवरवनेस कर सभी मजदूर को जागरूक करने का निर्देश दिया।
देवघर जिला के सारवां थाना कांड संख्या 31/2018 में आईपीसी 323,325,341,323,337,338,307,504,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में चार्जसीट दाखिल हुई और दोनों पक्षों की और से गवाहों का बयान दर्ज किया गया। राज्य (धीरज कुमार सिंह) बनाम राजकिशोर सिंह 302/2021 मामले में अभियोजन पक्ष की और से एपीपी अजय कुमार साह ने अपना पक्ष रखा और बचाव पक्ष की और अधिवक्ता बी एन चौधरी से अपना अपना पक्ष रखा गया जिसके बाद एडीजे 3 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने 341,337,338,307, 504 के तहत आरोपी के विरुद्ध कोई साक्ष्य नहीं मिला और आरोपी को बरी किया गया। वही धारा 325 ,323 और 338 के तहत दोषी पाया गया और क्रमशः 325 में 5 वर्ष की सजा और 5 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया वही जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर 6 माह माह की सजा काटनी पड़ेगी , धारा 323 में 6 माह की सजा सुनाई गई , धारा 338 में 1 साल की सजा सुनाई गई और 337 में 6 माह की सजा सुनाई गई । सभी सजा साथ साथ चलेगी और इस प्रकार से राजकिशोर सिंह विजया सिंह और विकाश सिंह को 5 वर्ष की सजा और 5 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई गई ।
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के धनबाद रोड एनएच 19 पर बरही स्थित राधा गोपाल इस्पात प्लांट में बॉयलर फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिलते ही, बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बरही एसडीओ जॉन टुडू, बरही थाना आभाष कुमार ,बरही विधायक मनोज कुमार यादव तत्काल घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन घटना के कारणों की गहन जांच जारी है ।
घटनास्थल पर स्थानिय विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि हृदय विदारक घटना से प्रभावित पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। साथ ही कहा कि, मनोज यादव ने बताया कि मैं सभी फैक्ट्री संचालकों को यह स्पष्ट संदेश देना चाहता हूँ कि सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जान-माल का नुकसान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। मैंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
Chatra एक ओर जहां देश विज्ञान और डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, वहीं चतरा जिले में अंधविश्वास और आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के टंडवा पंचायत अंतर्गत बरवाकोचवा गांव में शुक्रवार आधी रात को कैल भारती नामक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूत्रों की मानें तो, कैल भारती गांव में ओझा-भगत का काम करते थे और झाड़-फूंक से जुड़े थे। शुरुआती आशंका यह जताई जा रही है कि इस जघन्य वारदात के पीछे ओझा-गुनी जैसी कुप्रथा ही मुख्य वजह हो सकती है, जिसने एक बार फिर एक इंसान की जान ले ली। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त अंधविश्वास की गहरी जड़ों और उसके भयावह परिणामों को फिर से उजागर करती है।हालांकि, इस मामले में एक चौंकाने वाला नया मोड़ आ गया है। मृतक कैल भारती की बेटी रौशनी कुमारी ने अपनी गोतनी पर ही पिता की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। रौशनी ने बताया कि उसकी गोतनी उसे अपने पति के साथ रहने को कहती थी, और इसी बात को लेकर पूर्व में उनके बीच लड़ाई भी हुई थी। रौशनी का आरोप है कि उस समय उसकी गोतनी के पिता ने धमकी दी थी कि वह उसके पिता (कैल भारती) की हत्या करवा देगा, और आज वही हो गया है। यह आरोप न केवल अंधविश्वास बल्कि पारिवारिक कलह और एक सुनियोजित साजिश की ओर भी इशारा करता है। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी अपने दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में जुड़े हर पहलू, चाहे वह अंधविश्वास हो या पारिवारिक रंजिश, पर गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाला जाएगा। यह घटना केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अंधविश्वास के खिलाफ चलाए जा रहे लाखों जागरूकता अभियानों के प्रयासों पर भी एक गंभीर सवाल खड़ा करती है। क्या इतने बड़े पैमाने पर जागरूकता के बावजूद इस तरह के जघन्य अपराधों का होना समाज और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती नहीं है..?