झारखंड की आवाज

- Page 96 of 98 -

गाड़ी ठीक से चलाने को कहा तो चाकू मारकर कर दिया हत्या , दूसरा गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र की घटना जहाँ टिनप्लेट मे बीती रात आपसी विवाद में मनदीप सिंह नामक युवक को कुछ युवको ने चाकू मार कर हत्या कर दिया । वहीं दूसरा घायल साथी का टी एम एच अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट क्वार्टर के पास गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी सवार एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. इस घटना में 27 वर्षीय मनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी रॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल का इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह शुक्रवार देर रात टिनप्लेट कंपनी में आयोजित पार्टी में शामिल होकर अपने एक साथी रॉकी के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था।

इसी दौरान टिनप्लेट क्वार्टर डालडा लाइन के पास कार सवार शराब के नशे में धुत तीन लोगों से गाड़ी ठीक से चलाने को लेकर बहस हो गई। हालांकि कुछ देर बाद में मनदीप सिंह अपने साथी के साथ आगे बढ़ गए। इसके बाद कार चालकों ने उन्हें आगे जाकर ओवरटेक करते हुए रोका और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया गया, जिससे मंदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों घटनास्थल से फरार हो गए। बाद में कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, वहीं पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन में जुटी और आरोपियों को धर पकड़ शुरू कर दिए हैं।

पुलिस ने अवैध अफीम की खेती में शामिल चार लोगो को किया गिरफ्तार

कुल 3.70 एकड़ जमीन में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया

सरायकेला पुलिस ने कुचाई थाना क्षेत्र से अवैध अफीम की खेती में शामिल चार लोगो को गिरफ्तार किया हैं,पुलिस ने इनके खेतों से 16 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए अवैध अफीम की खेती करते किसानों में कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी के मेरोमगंजा निवासी 25 वर्षीय सुखराम मुंडा, 27 वर्षीय बुधराम मुंडा, कुदाडीह निवासी सोना पातर और जामडीह निवासी 25 वर्षीय दीपू प्रधान शामिल हैं। प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार जागरूकता अभियान और विनष्टीकरण के बाद अब गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दलभंगा ओपी अंतर्गत मेरोमगंजा गांव के समीप अगल-बगल के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की गई है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल द्वारा मेरोमजंगा गांव में कुल 3.70 एकड़ जमीन में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया।

इसी दौरान कुल चार लोगों को विधिवत गिरफ्तार किया गया । सरायकेला पुलिस ने इस साल अब तक कुल छः किसानों को अफीम की खेती के मामले में गिरफ्तार किया है। और कुल 317 एकड़ जमीन में हो रहे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया है।

बाबा मंदिर का आपातकालीन निकास द्वार जर्जर

आपदा से कैसे निबटेगा मंदिर प्रशासन ?

देवघर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 29 जनवरी को हुई भगदड़ के बाद देश के सभी धार्मिक स्थलों पर तैयारी को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। वहीं वैद्यनाथ मंदिर आपातकालीन निकास द्वारा विभिन्न तरह के अतिक्रमण से बंधा हुआ है।

फुट ओवर ब्रिज में अप्राकृतिक आपदा जैसे यात्रियों का अचानक तबियत बिगड़ना, यात्रियों के बीच धक्का मुक्की, मारपीट , फुट ओवर ब्रिज में कंपन आदि आपदाओं से बचाव के दौरान यात्रियों को उताने की व्यवस्था को लेकर बनाए गए हैं । लेकिन वर्तमान हालत को देखकर इस पर सवाल उठ रहे हैं। मानसरोवर से बाबा मंदिर संस्कार भवन और शीघ्र दर्शनम को लेकर बने ब्रिज में आपातकालीन सीढ़ी लगाई गई है। जिसका उपयोग आपदा के समय यात्रियों को बचाव कर उतारने के लिए बनाया गया है लेकिन वर्तमान में यह तार के बंडलों से अतिक्रमण किया हुआ है।

आपदा में इस आपद्कालीन व्यवस्था से उतारना बाबा मंदिर प्रबंधन व जिला प्रशासन के लिये एक बड़ी समस्या बन सकती है। दरअसल मान सरोवर से बीआइपी गेट तक फुट ओवर ब्रीज से यात्रियों के बचाव को लेकर दो आपातकालीन सीढी बनाई गयी है जिसमें एक सीढी को फुटकर दुकानदारों के द्वार दुकान लगा दिया गया है, वही दुसरी सीढी जर्जर स्थिति में है, इसके साथ ही शीघ्र दर्शनम के लिये लगने वाले फुट ओवर ब्रिज से लेकर टी पॉइंट तक आपदा से यात्रियो को निकालने दुकानदार द्वारा अतिक्रमण किये गए हैं ।

रास्ते वाले सीढी पर बिजली के तार व केवल से जाम कर दिया गया है। ज्ञात हो कि आने वाले दिनों में बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

वसंत पंचमी और महाशिवरात्रि में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर स्थानीय पुरोहितों की माने तो 3 फरवरी बसंत पंचमी व तिल्कोत्सव, 24 फरवरी पंचशुल उतारने की परंपरा, 26 फरवरी महाशिवरात्री पर लाखों की संख्या में यात्री बाबा दरबार पहुंचते है, जिससे बाबा मंदिर फुट ओवर ब्रिज व गर्भ गृह में जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे भगदड व धक्का मुक्की की नौबत बन सकती है। इसको लेकर मंदिर प्रशासन पर सवाल उठना लाजिमी होगा कि आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को कैसे निकाला जाएगा ।

2012 से अब तक (जनवरी 2025 ) में लगभग 500 लोगों की मौत हुई है

कब कहां हुई भगदड़ और कितने की मौत

झारखंड : 10 अगस्त 2015: देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वर्ष 2015 में भगदड़ मची थी जिसमें 11 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। 10 पुरुष 1 महिला की मौत हुई थी। बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही लाइन में लगा हुआ था।

लाइन लगने के होड़ में ही श्रद्धालुओं में खींच तान हो रहा था इसी बीच पुलिस जवान ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया जिससे भगदड़ मच गई और 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। उस दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश : 2 जुलाई 2024: हाथरस में स्वघोषित बाबा, भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरी के ‘सत्संग’ (प्रार्थना सभा) के दौरान भगदड़ मचने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

मध्यप्रदेश : 31 मार्च 2023: इंदौर शहर के एक मंदिर में राम नवमी के अवसर पर आयोजित ‘हवन’ कार्यक्रम के दौरान एक प्राचीन बावड़ी की छत गिरने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई।

13 अक्टूबर 2013: पुल गिरने की अफवाह के कारण प्रदेश के दतिया जिले में रतनगढ़ मंदिर के पास नवरात्रि उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 115 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।

जम्मू कश्मीर : 1 जनवरी 2022: जम्मू और कश्मीर के प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

आंध्र प्रदेश : 14 जुलाई 2015: प्रदेश के राजमुंद्री में गोदावरी नदी के किनारे ‘पुष्करम’ महोत्सव के पहले दिन एक प्रमुख स्नान स्थल पर भगदड़ मचने से 27 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए थे ।

बिहार : 3 अक्टूबर 2014: पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 32 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए थे ।

महाकुंभ में सरकार की सिस्टम हुई फैल तो मुस्लिम बने मददगार

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में 28 जनवरी की देर रात श्रद्धालु मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए पहुंचने लगे। महाकुंभ के संगम नोज से पहले बैरिकेडिंग लगी थी। सभी सड़के ब्लॉक की गई थी । भीड़ पीछे से आती रही और करीब आधा किलोमीटर का रास्ता चोक हो बन गया तभी अफवाह उड़ी कि नागा साधु स्नान के लिए आने वाले हैं। ये सुनते ही भीड़ बेकाबू हो गई। बैरिकेडिंग तोड़कर लोग आगे भागने लगे।

इसमें जो गिरा उठ नहीं पाया। भीड़ उसे कुचलती चली गई। और कितने लोगों की मौत हुई इसको लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि सभी सरकारी गैर सरकारी अस्पताल मरीजों को भर्ती करेंगे कोई मरीज को वापस नहीं करेंगे सरकार इलाज का खर्च उठाएगी। यह बयान इसलिए जारी करना पड़ा होगा जब मरीजों को भर्ती नहीं लिया जाने की शिकायतें मिली होगी।

सरकार की सिस्टम हुई फैल तो मुस्लिम बना मददगार

महाकुंभ में जब मोनी अमावस्या के दिन भगदड़ मची तो सरकार के सारे सिस्टम फैल हो गई। और भीड़ बेकाबू हो गए सभी लोग अपनी जान बचाने में जुट गए। वही अगले दिन प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई महा कुंभ से पहले ही जहां तहां रुकने लगे। जो जहां तक पहुंचा था, उसे वहीं रोका गया।

29 जनवरी को जनसेनगंज रोड समेत दर्जनों से ज्यादा इलाकों के मुस्लिमों समुदाय के लोगों ने बड़ा दिल दिखाया। 25 – 26 हजार श्रद्धालुओं के लिए मजार दरगाह इमामबाड़ा मस्जिद और अपने घरों के दरवाजे हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। इतना ही नहीं लोगों के रुकने की व्यवस्था के साथ उन तक भोजन और चाय-पानी पहुंचाने का भी काम किया जिन्हें दवा की जरूरत थी उन्होंने दवा भी उपलब्ध कराया गया ।

पहले के कुंभ में अपना व्यवसाय करते थे लेकिन अब वह दिन नहीं रहा

प्रयागराज के मुस्लिम समुदाय के लोग कहते हैं कि इस बार कारोबार से दूरी बनाई है प्रयागराज में होने वाले माघ मेला, अर्द्धकुंभ और महाकुंभ में अब तक हजारों मुस्लिमों का कारोबार होता था। दुकानें लगती थीं। इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा। सुनने में आ रहा है कि मुस्लिमों पर रोक लगाई गई है।

इसलिए हमलोग दूरी बनाए है। लेकिन प्रयागराज में गंगा जमुना तहजीब बरकरार रहेगी। हमलोग मिलकर रहेंगे बाहर से आए श्रद्धालुओं को हर संभव मदद करने का काम करेंगे।

देवघर के छात्र नेता रवि वर्मा ने हम बदलेंगे कार्यक्रम का किया पोस्टर लॉन्च

देवघर कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई देवघर के छात्र नेता रवि वर्मा के नेतृत्व में देवघर के रमा देवी बाजला महिला कॉलेज,देवघर के छात्राओं के बीच हम बदलेंगे कार्यक्रम पोस्टर का लॉन्च किया गया और व्यवस्था को बदलने का संदेश दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित छात्र नेता रवि वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय/कॉलेजों की समस्याओं से लड़ने की मुहीम के तहत कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई हम बदलेंगे कार्यक्रम चला रही है और इस कार्यक्रम को धार देने के लिए पोस्टर लॉन्च किया गया और पूरे देश मे एनएसयूआई द्वारा हम बदलेंगे का मुहिम चला रही हैं

इस कार्यक्रम से हम देश के हर विश्वविद्यालय में हो रही फ़ीस वृद्धि, विश्वविद्यालय के सारी समस्याओं से लड़ने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता एम्बेसडर बना रहे हैं जो छात्रों की आवाज़ बन कर विश्वविद्यालय में लड़ने का कार्य करेगी। वही मौके पर छात्र नेता आदर्श केशरी ने कहा कि संथाल परगना में विश्वविद्यालय तथा इसके अंतर्गत सारे महाविद्यालय में छात्रसंघ के चुनाव बन्द हैं हम सभी साथी मांग करते हैं कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराया जाए इस वजह से छात्रों की आवाज़ छात्रसंघ के पदाधिकारी बनेंगे। मौके पर छात्र नेता रवि वर्मा,छात्र नेता आदर्श केशरी,सैफ दानिश,मनीष कुमार,खुशी शर्मा, माही कुमारी, अनुष्का केशरी, निशा कुमारी आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का होगा आयोजन : उपायुक्त

बैद्यनाथ महोत्सव के सफल आयोजन में सभी का सहयोग व सहभागिता अपेक्षित : उपायुक्त

देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी बाबा बैद्यनाथ महोत्सव 2025 के आयोजन को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजत समिति के साथ किया गया। तीन दिवसीय बाबा बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन स्थानीय के के एन स्टेडियम देवघर में किया जायेगा। इसको लेकर 06, 07 एवं 08 मार्च, 2025 की तिथि निर्धारित की गयी है।

कार्यक्रम का उद्घाटन बाबा मंदिर प्रांगण से होगा, जिसके पश्चात सभी कार्यक्रम केकेएन स्टेडियम देवघर में किया जायेगा।

स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य

राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि स्थानीय कलाकारों को अपने कला का बेहतर प्रदर्शन करने का मंच उपलब्ध कराना, ताकि स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव को लेकर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि अलग-अलग दिन के लिए अलग-अलग थीम पर आधारित आयोजन किया जाय, ताकि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा जा सके। साथ हीं कार्यक्रम के तहत लेजर शो, थ्री डी शो, आर्ट गैलेरी, फूड गैलेरी के अलावा स्कूल व कॉलेज के बच्चों को जोड़ा जायेगा।

आगे उन्होंने राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ स्कूल व कॉलेज के बच्चों एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न खेलों से संबंधित प्रतियोगिता के आयोजन और कार्यक्रम की भव्यता को ध्यान में रखते हुए बैद्यनाथ महोत्सव की सारी तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लिया जाय। साथ हीं सभी व्यवस्थाओं के साथ विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया।

देवघर उप विकास आयुक्त नवीन कुमार हुए सेवानिवृत

देवघर उप विकास आयुक्त नवीन कुमार के सेवा निवृत्ति होने पर देवघर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय के नेतृत्व में जिला बीस सूत्री सदस्यों तथा कांग्रेस नेताओं ने उन्हें उनके आवासीय कार्यालय में पहूंकर पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा साल ओढ़ाकर उनको शुभकामनाऐं दी।

मुन्नम संजय ने उनकी सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए कहा कि आपके दिन शांति, खुशी,विश्राम,रोमांच और आनंद से भरी एक अद्भुत नई यात्रा की शुरुआत हो। आपकी नई शुरुआत की खुशी और अनंत संभावनाओं के उत्साह से भरी एक सुखद रहे। आपके अल्पकालिक कार्यकाल में आपने बड़े ही शांत मुद्रा में रहकर देवघर में विकास कार्य को कई बड़े आराम दिया। आपके भाव हमेशा हमारे मन में जीवित रहेगा। इस दौरान जिला बीस सूत्री सदस्य एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री सदस्य एवं कांग्रेस महासचिव दिनेश कुमार मंडल ने भी उन्हें बधाई संदेश दिया।

सोनिया गाँधी के बयान पर मचा बवाल , बीजेपी ने कहा राष्ट्रपति का अपमान

दिल्ली : संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर बवाल मच गया है। सोनिया गांधी ने संसद के बाहर राष्ट्रपति को ‘पूअर थिंग’ कहा। राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया।

इस पर भाजपा ने पलटवार किया और इसे राष्ट्रपति का अपमान करार दिया। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद शुक्रवार को कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं…वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।’ वहीं, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग कहा। 

सोनिया और राहुल से क्या उम्मीद की जा सकती है: धर्मेंद्र प्रधान

सोनिया गांधी की टिप्पणी को भाजपा ने राष्ट्रपति का अपमान करार दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है।

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है ?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर ट्वीट कर लिखा महामहिम राष्ट्रपति जी का अपमान तो मोदी सरकार ने उसी दिन कर दिया था जब नई संसद के उद्घाटन समारोह में उन्हें नहीं बुलाया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व हमारे नेता कभी भी महामहिम राष्ट्रपति या किसी भी नागरिक का अपमान नहीं कर सकते हैं। ये हमारी संस्कृति नहीं है। लोकतंत्र के मंदिर और राम मंदिर – दोनों से हमारी मौजूदा राष्ट्रपति और पिछले राष्ट्रपति जी को भाजपा ने ही जान बूझकर दूर रखा था।

आज #EconomicSurvey ने मोदी सरकार को “सच्चाई का आईना” दिखाया है, अर्थव्यवस्था की दुर्दशा को छिपाने के लिए, भाजपा नेता और मीडिया का एक अंश, श्रीमती सोनिया गाँधी जी के वाक्यांश को तोड़-मरोड़ रहें हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महामहिम राष्टपति के पद की मर्यादा का आदर किया है।

प्रधानमंत्री मोदी का प्रयागराज दौरा निर्धारित

प्रयागराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे बम्हरौली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से अरैल डीपीएस हेलीपैड जाएंगे। इसके बाद वे निषादराज क्रूज़ के माध्यम से गंगा स्नान और पूजन के लिए गंगा नदी पर जाएंगे।

गंगा स्नान और पूजा के बाद, प्रधानमंत्री सेक्टर 6 में बनाए गए स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और वहां से नेत्र कुंभ कार्यक्रम के लिए जाएंगे। नेत्र कुंभ प्रधानमंत्री के दौरे का मुख्य कार्यक्रम है।

निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा जल्द होगी : मंत्री

रांची झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जल्द ही नगर निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा की जायेगी। इसकी समीक्षा चल रही है। सरकार लगातार रिपोर्ट ले रही है। यूएलबी में अभी ट्रिपल टेस्ट चल रहा है। रिपोर्ट मिलते ही तिथि की घोषणा कर दी जायेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव को लेकर गंभीर

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर हैं। वे भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द राज्य में निकाय चुनाव हो जाए ताकि आमलोगों का काम आसानी से हो सके। एक-एक निकाय की रिपोर्ट ली जा रही है। मतदाता सूची निर्वाचन आयोग से मिल चुकी है।

निर्वाचन आयोग तिथि की करेंगे घोषणा

मंत्री ने कहा कि विभाग की समीक्षा बैठक जल्द की जायेगी। इसके बाद तिथि की अनुशंसा राज्य निर्वाचन आयोग के पास भेज दी जायेगी। फिर राज्य निर्वाचन आयोग विधिवत तिथि की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव नहीं होने की वजह से केंद्र सरकार ने कई फंड को रोक कर रखा हुआ है। चुनाव के बाद फंड मिलेगा, तो निकाय क्षेत्र में आम जनता के काम भी होंगे !

टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज , सूर्या के नाम जुड़ जाएगा एक नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । टी 20 सीरीज भारत बनाम इंग्लैंड का चौथा मुकाबला आज (31 जनवरी) पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा । भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है।

अब तक तीन मुकाबले हो चुके हैं

पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेला दूसरा मुकाबला दूसरा 25 जनवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला वही तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पर खेला गया । सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत इस सीरीज में 2- 1 से आगे है। वही तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वापसी की है। अब चौथा मुकाबला आज (31 जनवरी) पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में को खेला जाएगा। राजकोट में हुए तीसरे मैच में भारतीय टीम को 26 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को चौंकना रहना होगा ।

पुणे के इस मैदान में 4 में 2 पर जीत 2 पर हार

पुणे के इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक 4 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत मिली है, जबकि 2 में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी है। इसमें भी एक खास बात ये है कि इस मैदान पर भारतीय टीम जो आखिरी टी20 मैच खेला था, उसमें उसे हार झेलनी पड़ी थी। पुणे में पिछला मैच हारी थी टीम इंडिया टीम इंडिया ने पुणे में आखिरी टी 20 मैच 5 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारतीय टीम को 16 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में यदि सूर्या ब्रिगेड ने राजकोट के मुकाबले से सबक लेते हुए सुधार नहीं किए तो पुणे में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा सकता है। यानी राजकोट के बाद इंग्लैंड फिर से पलटवार कर सकती है। इंग्लैंड टीम की बात करें तो पुणे के इस मैदान में 20 दिसंबर 2012 को एक मात्र मैच खेला है। यह इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड दोनों का पहला ही मैच था। उस मुकाबले में भारतीय टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने बाकी तीनों मैच श्रीलंका के खिलाफ खेले, जिसमें से 2 जीते और एक हारा है।

इंग्लिश पर भारतीय का पलड़ा भारी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 27 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें इंग्लैंड टीम को 12 मैचों में सफलता मिली है वहीं भारतीय टीम ने 15 मैच जीते हैं। इस तरह जब भी इंग्लैंड बनाम भारत की टीमें आमने-सामने आती हैं, तब भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी दिखा है।

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 में हेड-टू-हेड

कुल टी 20 मैच 27 भारत जीता 15 इंग्लैंड जीता- 12

टी20 सीरीज के लिए भारत- इंग्लैंड के स्क्वॉड

भारतीय टीम : – सूर्य कुमार यादव (कप्तान) , संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

इंग्लिश टीमः जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।

9 छक्के से सूर्य कुमार यादव का टी 20 में महारिकॉर्ड

आज के मुकाबले में सूर्य कुमार यादव ने अच्छी पारी खेली तो उसके नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ जाएंगे। अभी तक इस फॉर्मेट में 307 मैच की 283 पारियों में 342 छक्के जड़े चुके हैं।

वह अगर 9 छक्के जड़ लेते हैं, तो टी-20 क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा और विराट कोहली ही ऐसा कर पाए हैं।

प्रयागराज में वाहन प्रवेश को लेकर क्या है नियम जिलाधिकारी ने बताया

प्रयागराज कुंभ मेला में लाखों लाख की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए देश विदेश से पहुंच रहे हैं। पूरा प्रयागराज और कुंभ से 30 40 किलोमीटर की दूरी पर से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। इस सब के बीच प्रयागराज कमिश्नरेट में 4 फरवरी तक वाहन प्रवेश वर्जित को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें दिखाई जा रही थीं जिसको लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रहा है कि प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र में 4 फरवरी तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा में इस खबर का खंडन करता हूं प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र में 1 फरवरी और 4 फरवरी को कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा 2 फरवरी और 3 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन श्रद्धालुओं की अध्यधिक भीड़ होने की संभावना है इसलिए दो दिन डायवर्जन लागू रहेंगे। पहले मोनी अमावस्या को लेकर ये रोक लगाई गई थी जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी को डायवर्जन और बैरिकेट को हटाने का निर्देश दिया है। सभी बैरिकेट को हटाया जा रहा है ऐसी कोई बात नहीं है प्रयागराज में भीड़ संतुलित है और 30 जनवरी के तक स्थिति समान है। भीड़ धीरे धीरे समान हो गई है और प्रयागराज कमिश्नरेट में किसी तरह का वाहन प्रवेश को लेकर कोई रोक नहीं है । मेला क्षेत्र में वाहन प्रवेश को लेकर एक अलग प्रक्रिया है उसको लेकर मेला अधिकारी और डीआईजी के द्वारा जानकारी दी जाएगी।

यौन शोषण मामले में कांग्रेस सांसद गिरफ्तार

सीतापुर कोतवाली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में गुरुवार को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वह गुरुवार को अपनेलोहरबाग स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे, तभी कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि हाई कोर्ट लखनऊ बेंच के आदेश पर पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है। वह सभी से अपील करते हैं कि कोई भी समर्थक सड़क पर न आए। कानून का पालन करें। न्यायालय पर भरोसा जताएं। माफियाओं के खिलाफ मेरी लड़ाई जीवन के आखिरी सांस तक रहेगी और मैं उनसे लड़ता रहूंगा। यहां के चर्चित भूमाफियाओं के खिलाफ मेरी ओर से जो कार्रवाइयां की जा रही थीं, उनसे उनकी नींद उड़ गई थी। उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सीतापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था ।

मुकदमें में जो हम पर आरोप लगे हैं, बगैर उसकी गंभीरता को जाने पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में मैं उच्च न्यायालय की शरण में गया, जहां 14 दिन का समय देते हुए निचली अदालत में जाने को कहा गया।

साइबर ठग के निशाने पर मंत्री हाफिजूल कॉल कर कहा मधुपुर एस बी आई का बीएम बोल रहा हूं

देवघर साइबर ठग लोगों के खातों से पैसे उड़ाने के लिए नई- नई जुगत लगाते रहते हैं। किसी न किसी तरीके से वो कई बार लोगों के खाता को खाली करने में सफल हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि खाताधारक ‘सावधानी बरतें। साइबर ठग नई नई तरकीब को अपना कर ठगी करते हैं कभी सरकारी योजना के नाम पर तो कभी बैंक पदाधिकारी बनकर तो कभी केश बैक के नाम पर ठगी करते हैं सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोग नौकरी के नाम पर और आधार कार्ड या राशन कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

साइबर अपराधियों का हौसला इतना बढ़ गया है कि अब मंत्री और विधायक को भी ठगने के प्रयास से गुरेज नहीं कर रहे हैं। मधुपुर विधानसभा से विधायक सह झारखंड़ कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन के फोन पर गुरुवार को एक साइबर अपराधी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का प्रयास किया है, हालांकि साइबर ठग इसमें कामयाब नहीं हो पाया। मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक युवक ने फोन किया और कहा कि वह एसबीआई ब्रांच मधुपुर से बोल रहा है । एक लड़का और एक लड़की को बैंक में तत्काल सर्विस देंगे। उसका डॉक्यूमेंट भेजिए आज ही वेरिफिकेशन कर लेंगे और कल जॉइनिंग करा देंगे। बाद में एक बैंक खाता में पांच-पांच हजार रूपया भेजने को कहा। पुनः मंत्री हफीजुल हसन द्वारा उससे फोन पर बात करने पर बताया वह रांची में है। फिर कहा मधुपुर ब्रांच में है। उसने फोन करने के दौरान कहा कि आप विधायक जी बोल रहे हैं न, इससे यही प्रतीत हो रहा है कि साइबर ठग जानबूझकर भी बड़ी दुस्साहस कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं ।

मंत्री की और से वह मोबाइल नंबर पुलिस को दिया गया पुलिस के द्वारा उस नंबर को ट्रेस कर पता करने में जुटी हुई है ।

विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस (NTD Day) मनाया गया

देवघर विकास आयुक्त नवीन कुमार की अध्यक्षता में विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस (NTD Day) मनाया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित प्रमुख अधिकारियों ने उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (NTD) के उन्मूलन के लिए अपनी विचार व्यक्त किए। बैठक में बताया गया कि यह उष्णकटिबंधीय इलाकों में कमजोर वर्गों के लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं।

उष्णकटिबंधीय प्रदेश जो विषुवत रेखा के ऊपर नीचे और मकर रेखा तथा कर्क रेखा के बीच वाले भाग हैं वैसे जगह का वातावरण गर्मी, वर्षा एवं आद्रता व नमी वाली जगह है जहां पर इन बीमारियों के बढ़ने का पूरी तरह से अनुकूल वातावरण मिलता है। जिसमें से भारत अछूता नहीं है। अब तक के विशेष प्रयासों से विश्व में 47 उपेक्षित एनटीडी रोगों को समाप्त किया जा चुका है, लेकिन अब भी 20 ऐसे रोग हैं जो विभिन्न कमजोर समुदायों में उपेक्षित हैं, जिनमें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जीका वायरस और जापानी एन्सेफलाइटिस (JE), लेप्रोसी, टीबी हेल्मेंथिस ग्रुप प्रमुख हैं। इस वर्ष का थीम यूनाइट, एक्ट एंड एलिमिनेट है। जिसे इस साल के थीम के अनुसार खत्म करने के लिए सबों को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है और जन जागरूकता फैलाते हुए इन उपेक्षित बीमारियों को भारत से पूर्णतया मिटाना है।

मौके पर उप विकास आयुक्त के साथ सिविल सर्जन महोदय डॉ जुगल किशोर चौधरी, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मनोज गुप्ता, जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ संचयन, उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव व अन्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात इस संबंध में एडवोकेसी करते हुए सभी को इसके बारे में जानकारी जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव द्वारा दिया गया।