झारखंड की आवाज

वाहन चोरी होने वाले स्थानों पर सादे लिबास में पुलिस रहेगी तैनात : एसपी -

वाहन चोरी होने वाले स्थानों पर सादे लिबास में पुलिस रहेगी तैनात : एसपी

1003890956

देवघर// पुलिस अधीक्षक देवघर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी / पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी के अलावे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारियों द्वारा भाग लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बैठक के प्रारंभ में रवि कुमार, भा०प्र०से०, अनुमण्डल पदाधिकारी, देवघर द्वारा देवघर जिलान्तर्गत जमीन विवाद से संबंधित मामलों में थाना स्तर से की जाने वाली कार्रवाई के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया ।

इन बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई का दिया आदेश

  • चोरी / गृहभेदन एवं अन्य सम्पत्तिमूलक अपराधों की रोकथाम हेतु विस्तृत निर्देश दिया गया।
  • वाहन चोरी होने वाले स्थानों पर वाहन पार्किंग एवं सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी / बल की प्रतिनियुक्ति हेतु निर्देशित किया गया ।
  • थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार एवं अड्डेबाजी की रोकथाम हेतु छापामारी करने का निर्देश दियागया।
  • सकिय अपराधकर्मियों के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया।
  • लंबित काण्डों की समीक्षा के दौरान गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए काण्डों के त्वरित निष्पादनका निर्देश दिया गया ।
  • अभियान चलाकर लंबित वारंट / कुर्की का निष्पादन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करनेका निर्देश दिया गया ।
  • लंबित पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
  • सभी चिन्हित कोर्ट नोडल पदाधिकारी को ससमय गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथाससमय काण्ड दैनिकी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
  • नववर्ष के आगमन के अवसर पर पिकनिक स्पॉट एवं विभिन्न प्रकार के आयोजनों पर निगरानी तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया ।
  • ड्रंक एवं ड्राईव के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
  • खोए हुए मोबाईल की बरामदगी कर उसे उसके वास्तविक मालिक को सुपूर्द करने का निर्देशदिया गया ।

अंत में सधन्यवाद अपराध गोष्ठी समाप्त की गई। पुलिस सभा. मासिक अपराध गोष्ठी के पश्चात् पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संवर्ग के पुलिस कर्मियों / पदाधिकारियों की समस्याओं से अवगत होकर उनके निदान हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया ।

1 thought on “वाहन चोरी होने वाले स्थानों पर सादे लिबास में पुलिस रहेगी तैनात : एसपी”

Leave a Reply