देवघर // मधुपुर प्रखंड के बुढई पंचायत में किया गया खेत बचाओ अभियान का शुरुआत । प्रखंड तकनीकी कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि सरकार द्वारा खेत बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है ।
जिसके तहत प्रखंड के सभी पंचायत में कम से कम किसी एक गांव में जाकर किसानों के बीच में बैठकर इस योजना के बारे में जानकारी देना है ।इसमें संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में भी बताना है ,जिससे समृद्धि मिट्टी के साथ-साथ भविष्य भी सुरक्षित रहेगा ।उन्होंने बताया स्वस्थ मिट्टी ,बेहतर फसल, खुशहाल किसान को वर्तमान समय में संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना है ।
जिसमें रासायनिक उर्वरक को कम करते हुए बायो ऑर्गेनिक उर्वरक को बढ़ावा देना है। जिसमें जैसा कि हम सभी जानते हैं हमें पुनः पहले जैसा कृषि पद्धति अपनाना होगा जैसे हम लोग पहले हल बैल से खेत की जुताई करते थे पुनः सभी किसानों को कम से कम एक गाय और दो बैल का तो पालन करना ही पड़ेगा ।
साथ में बकरी पालन भी कर सकते हैं ताकि हम जैविक खाद का उत्पादन घर में कर सकें ,ऑर्गेनिक खाद का उत्पादन घर में कर सकें और जैविक दवा का उत्पादन अपने घर में कर सकें । इसके लिए समय-समय पर कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किसानों के बीच में प्रशिक्षण का कार्य किया जाता है ताकि किसान लोग अपने अपशिष्ट पदार्थ से इस तरह के खाद और दवाई बना सकें। उर्वरकों के संतुलित और वैज्ञानिक प्रयोग तथा जैविक संसाधनों के एकीकरण से अपनी मिट्टी को उपजाऊ और भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी संरक्षण और जैविक खेती के महत्व पर किसानों को किया जागरूक
श्री शेखर ने कहा यूरिया, डीएपी कीटनाशक दवा नहीं एक -जहर है इस जहर से अपने और अपने परिवार को बचाने के लिए सभी उर्वरक विक्रेताओं के साथ एक बैठक करने की आवश्यकता है ।सभी प्रखंडों में अलग-अलग प्रखंड कृषि पदाधिकारी और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के द्वारा थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक करके उन्हें इसके बारे में जानकारी देनी होगी तथा उन्होंने कहा जिला स्तर पर भी थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक करने की प्रक्रिया चल रही है ताकि सभी को बताया जा सके की बायो डीएपी का उपयोग हम किस प्रकार कर सकते हैं ताकि किसानों के फसल उत्पादन पर असर न पड़े।
मौके पर मीना देवी मुखिया अशोक राजहंस पूर्व मुखिया काली देवी पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र पांडे वंदना कुमारी सुनीता देवी मुन्नी देवी आशा देवी निशु देवी सरिता देवी कमल किशोर दास पंचायत सचिव गौतम राजहंस विमल चंद्र बम शंकर कुमार आदि के साथ-साथ दर्जनों किसान उपस्थित थे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि अधिक से अधिक किसानों के बीच में जैविक खाद एवं कीटनाशक का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
