पलामू // जिले के हरिहरगंज नगर निकाय चुनाव में सामाजिक कार्यकर्ता युवा व्यवसायी विनोद कुमार चौधरी उर्फ जानू चौधरी की पत्नी कुमारी शीला चौधरी पहली बार नगर पद के लिए निर्वाचित हुई। इन्हें कुल मिले 14,632 वैध मतों में 7194 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रही पूर्व जिप सदस्या आशा कुमारी को 2217 वोट प्राप्त हुए। शीला ने आशा को एकतरफा मुकाबले में 4977 मत से हराया दी। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े थे। इनमें पूर्व मुखिया भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिणु देवी 1971 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इनके अलावे अन्य प्रत्याशियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कलावती कुमारी को मात्र 82, कशिश कुमारी को 484, प्रमिला चौधरी को 195, माधुरी देवी को 451, वैजंती देवी को 332, शिला देवी को 284 और सूर्यमणि देवी को 378 मत मिले।
हरिहरगंज नगर पंचायत में निर्वाचित सदस्य
- वार्ड नंबर 1 से आसमीन प्रवीन,
- वार्ड नंबर 2 से बृजनंदन साव,
- वार्ड नंबर 3 से अमरजीत यादव,
- वार्ड नंबर 4 से पिंकी देवी,
- वार्ड नंबर 5 में पुष्पा देवी,
- वार्ड नंबर 6 से कृष्ण कुमार,
- वार्ड नंबर 7 से सुशील कुमार,
- वार्ड नंबर 8 से श्वेता गुप्ता,
- वार्ड नंबर 9 में पवन कुमार,
- वार्ड नंबर 10 में अवधेश कुमार मेहता,
- वार्ड नंबर 11 में रामजी पासवान,
- वार्ड नंबर 12 में सूरज देवी,
- वार्ड नंबर 13 में हसीना खातून,
- वार्ड नंबर 14 में रिंकू देवी,
- वार्ड नंबर 15 त्रिपुरारी राम में,
- वार्ड नंबर 16 में अनुराधा देवी ने जीत हासिल की है।
