24×7 संचालन, पूरी मशीनरी चालू रखने और पर्याप्त तकनीकी स्टाफ तैनात करने के दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
देवघर // विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले के दौरान शहर की स्वच्छता और बेहतर सीवेज प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने सोमवार को सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, मशीनों की स्थिति और संचालन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, सहायक अभियंता सूरज उरांव, नगर प्रबंधक सतीश दास तथा प्लांट संचालन कर रही बीटीएल (BTL) एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
24×7 संचालन के सख्त निर्देश
नगर आयुक्त ने बीटीएल एजेंसी को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले के दौरान सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट को 24 घंटे सातों दिन (24×7) चालू रखा जाए, ताकि नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाले फीकल स्लज (Faecal Sludge) का समय पर और वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया जा सके।
मुख्य निर्देश
- प्लांट 24×7 ऑपरेशनल मोड में रहेगा।
- सभी तकनीकी कर्मियों एवं स्टाफ की शिफ्टवार 100% उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
- प्लांट की सभी मशीनें हर समय पूरी तरह फंक्शनल रहें।
- किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी होने पर तत्काल मरम्मत कर संचालन बाधित नहीं होने दिया जाए।
- स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त ने क्या कहा ?
नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने कहा, “श्रावणी मेले के दौरान देवघर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निकलने वाले फीकल स्लज का समय पर और वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट किया जाना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
“उन्होंने अधिकारियों और एजेंसी को निर्देश दिया कि मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए।
