झारखंड की आवाज

श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी -

श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

देवघर// आसनसोल–जयनगर, देवघर–रक्सौल और मधुपुर–इतवारी के बीच चलेगी श्रावणी मेला विशेष ट्रेनेंदेवघर, 22 जुलाई 2026। श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन और श्रावणी मेला विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इन ट्रेनों के चलने से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की ओर से आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा अतिरिक्त सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

1. जयनगर–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष (05597/05598)05597 जयनगर–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को (कुल 14 फेरे) संचालित होगी।

ट्रेन जयनगर से रात 9:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में 05598 आसनसोल–जयनगर श्रावणी मेला विशेष 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को (कुल 14 फेरे) आसनसोल से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी और स्लीपर कोच उपलब्ध रहेंगे।

2. रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला विशेष (05545/05546)05545 रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला विशेष 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को (कुल 14 फेरे) चलेगी। ट्रेन रक्सौल से रात 12:30 बजे प्रस्थान कर शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी में 05546 देवघर–रक्सौल श्रावणी मेला विशेष उन्हीं दिनों शाम 6:05 बजे देवघर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।यह विशेष ट्रेन बांका, बराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं स्लीपर कोच की सुविधा रहेगी।

3. इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला विशेष (08895/08896)08895 इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला विशेष 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार (कुल 5 फेरे) संचालित होगी। ट्रेन इतवारी से सुबह 4:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

वापसी में 08896 मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला विशेष 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार (कुल 5 फेरे) मधुपुर से सुबह 9:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन चित्तरंजन स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर तथा वातानुकूलित चेयर कार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को अधिक सीट क्षमता का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply