झारखंड की आवाज

जसीडीह रेलवे स्टेशन के पास खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, 35 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

जसीडीह रेलवे स्टेशन के पास खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, 35 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

स्टार्च मिला पनीर बेचने का खुलासा, सप्लायर और दुकानदारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

देवघर // श्रावणी मेला और त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जसीडीह रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में लगभग 35 किलोग्राम मिलावटी पनीर को जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान ‘शांति कृष्ण दरबार’ नामक प्रतिष्ठान में बेचे जा रहे पनीर की मौके पर जांच की। जांच में पनीर में भारी मात्रा में स्टार्च की मिलावट की पुष्टि हुई। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 25 किलोग्राम मिलावटी पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

1005093947

पूछताछ के दौरान दुकानदार ने स्वीकार किया कि वह यह पनीर रेलवे के माध्यम से मंगाता है। उसने बताया कि यह खेप बाढ़ (बढ़ैया) निवासी राजदेव यादव नामक व्यापारी द्वारा सप्लाई की जाती है। प्रशासन अब सप्लायर की भूमिका की भी जांच कर रहा है।

अभियान के दौरान ‘अमन एजेंसी’ में भी छापेमारी की गई। यहां भी पनीर की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। विभाग ने लगभग 8 से 10 किलोग्राम संदिग्ध एवं मिलावटी पनीर को जब्त कर नष्ट कर दिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेला के दौरान और आगे भी ऐसे सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply