देवघर // दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के आप्त सचिव रहे विवेकानंद राउत के पूज्य पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंजाबी राउत के चाचा स्वर्गीय सीताराम राउत के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

झामुमो जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने का संबल दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य भूपेन सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश साह, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, मेयर प्रतिनिधि सचिन राउत, उपाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव अरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी केदार कुमार दास, सह सचिव सिकंदर राउत, विरु प्रधान, राहुल गुप्ता, छोटू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सीताराम राउत के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक योगदान और व्यक्तित्व को याद किया।
