झारखंड की आवाज

राजकीय श्रावणी मेला 2026: उद्घोषकों के लिए आवेदन शुरू, 11 जून को होगा ऑडिशन -

राजकीय श्रावणी मेला 2026: उद्घोषकों के लिए आवेदन शुरू, 11 जून को होगा ऑडिशन

देवघर // राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में सूचना केंद्रों पर उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, देवघर के निर्देश पर जारी सूचना के अनुसार श्रद्धालु कांवरियों एवं आम जनों तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने के लिए उद्घोषकों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन करने के लिए जरूरी कागजात

आवेदक की आयु 1 जून 2026 के आधार पर 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ मैट्रिक प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो तथा देवघर जिले से संबंधित पहचान प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी दस्तावेज स्व-अभिप्रमाणित होने चाहिए।

जिला प्रशासन करेगा उद्घोषकों का चयन, 6 जून तक जमा होंगे आवेदन

उद्घोषकों का ऑडिशन 11 जून 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से सूचना भवन, देवघर में आयोजित किया जाएगा। चयन स्पष्ट वाक क्षमता, प्रस्तुति कौशल एवं सौम्य व्यक्तित्व के आधार पर होगा। आवेदकों के पास स्मार्टफोन होना तथा व्हाट्सएप संचालन की जानकारी आवश्यक है।इच्छुक अभ्यर्थी 1 जून से 6 जून 2026 तक कार्यालय दिवसों में शाम 5 बजे तक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सूचना भवन, देवघर के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply