झारखंड की आवाज

Jamshedpur News। ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह के समापन में शामिल होंगी राष्ट्रपति -

Jamshedpur News। ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह के समापन में शामिल होंगी राष्ट्रपति

1003938601

जमशेदपुर // राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगी। वे ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम संथाली भाषा, साहित्य और संस्कृति के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

समापन समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओल चिकी लिपि के लेखक, संथाली भाषा के प्रतिष्ठित लेखकों और कवियों को सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर संथाली भाषा और ओल चिकी लिपि के संरक्षण एवं विकास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन जाहेर स्थान में किया गया है, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं विशेष पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यह समारोह न केवल संथाली समाज बल्कि झारखंड की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply