झारखंड की आवाज

होटल में पार्टी कर रहे 3 युवक को किया गिरफ्तार देशी पिस्टल और जिन्दा कारतुस बरामद -

होटल में पार्टी कर रहे 3 युवक को किया गिरफ्तार देशी पिस्टल और जिन्दा कारतुस बरामद

1004214009


देवघर // पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन स्थित होटल शुभम वाटिका में छापेमारी कर 3 युवक को किया गिरफ्तार। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ अपराधकर्मी किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकजुट होकर पार्टी कर रहे है। इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए संगठित अपराध की रोकथाम हेतु गठित टीम के पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० मुकेश कुमार तिवारी, पु०अ०नि० घनश्याम गंझू, पु०अ०नि० दिलीप मुण्डा साथ सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल के लिए प्रस्थान किये थे, तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए होटल शुभम वाटिका से

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • अंकित झा उर्फ बुशली,
  • दिलीप कुमार यादव
  • नेहाल मिश्रा

को अवैध पिस्टल एवं कारतुस के साथ पकड़ कर थाना लाये तथा पु०अ०नि० मुकेश कुमार तिवारी के द्वारा दिये गये टंकित आवेदन के आधार पर देवघर नगर थाना काण्ड संख्या-65/2026 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम

  • 1. नेहाल मिश्रा, उम्र 26 वर्ष, पिता स्व० मुन्ना मिश्रा, सा०-चक्रवर्ती लेन, थाना-नगर, जिला-देवघर।
  • 2. अंकित झा उर्फ बुशली, उम्र 25 वर्ष, पिता-लक्ष्मी नारायण झा, सा० शिवगंगा लेन, थाना-नगर, जिला-देवघर।
  • 3. दिलीप कुमार यादव, उम्र 18 वर्ष, पिता-लाल मोहन यादव, सा०-खपरोडीह, थाना-रिखिया, जिला-देवघर।

जप्त सामानों की विवरणी

  • 1. एक अवैध देशी पिस्टल
  • 2. एक जिन्दा कारतुस

Leave a Reply