लोहरदगा // लोहरदगा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या की सनसनीखेज साजिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोबरनटोली क्षेत्र से एक नीले रंग की ऑल्टो कार को घेरकर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन अपराधी अवैध हथियारों से लैस होकर किसी व्यक्ति की हत्या करने जुरिया की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। सोबरनटोली के पास पुलिस को देखकर कार की पिछली सीट पर बैठा कुख्यात अपराधी संजय लोहरा कूदकर गलियों में भाग निकला।
हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार को चारों तरफ से घेर लिया और दो अपराधियों—हुसैन अंसारी और अजय साहू—को धर दबोचा। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी।

I really appreciate the transparency of this platform. Winning feels fair and the withdrawals are processed without any drama. Five stars for krmawinbet