झारखंड की आवाज

Voter list revision campaign intensifies in Deoghar: Deputy Election Officer inspects polling stations

देवघर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज: उप निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

देवघर Bkd News Jharkhand।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

देवघर// जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर मंगलवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सागरी बराल ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।

1005050373

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर.एन. बोस रोड, सत्संग नगर स्थित संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय में संचालित मतदान केंद्र संख्या 192 से 196 तक का विस्तृत निरीक्षण किया।

ASDD मतदाताओं के सत्यापन कार्य की हुई समीक्षा

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लिकेट) मतदाताओं की पहचान एवं सत्यापन कार्य की समीक्षा की। साथ ही मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्र भरने और समय पर जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से ली।

पारदर्शिता और शुद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश

श्रीमती सागरी बराल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में शामिल हो सके।

बीएलओ की समस्याओं का मौके पर किया समाधान

निरीक्षण के दौरान बीएलओ ने फील्ड वर्क के दौरान आने वाली विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं से उप निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने सभी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply