झारखंड की आवाज

JSSC-CGL अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बोले सीएम : कोर्ट-कचहरी के नाम पर चंदा वसूली हुई, अब ऐसा करने पर सीधा जेल जाएगा -

JSSC-CGL अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बोले सीएम : कोर्ट-कचहरी के नाम पर चंदा वसूली हुई, अब ऐसा करने पर सीधा जेल जाएगा

1003957335

राँची// झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पास अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सीएम ने कहा कि मुझे यह आभास हो रहा है कि आप सभी कितने खुश हैं। आपके परिवार वाले कितने खुश हैं। क्योंकि आपके इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो रही है। JSSC CGL परीक्षा को लेकर क्या-क्या….चीजों का सामना करना पड़ा वह आप सभी को पता है। लेकिन मैने पहले भी कहा था – नेक इरादा हो तो कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। आज JSSC CGL के अंतर्गत विभागों में जो हजारों युवाओं की नियुक्ति हुई है उन सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।आपने शायद उम्मीद नहीं की होगी कि आपकी इस चुनौती के लिए हमारे सरकार के पदाधिकारी कितने प्रेशर में रहे और विरोधी लोगों की भी वही हालत थी। आप सभी लोगों के साथ-साथ मैं JSSC और पुलिस के पदाधिकारियों को भी शुभकामना देता हूं, बधाई देता हूं कि कितनी शिद्दत और ईमानदारी से परत दर परत साफ करते हुए, अपने पक्षों को राज्य की जनता से लेकर, न्यायालय के समक्ष रखा। और उसी का परिणाम है आज आप सभी के चेहरों पर मुस्कान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

परीक्षा हो रहा झारखण्ड में, पेपर लीक की अफवाह उठ रही है नेपाल से…

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि बताइए कुछ लोग चंदा इक्कठा कर रहे थे ये लोग QR कोड से। कोर्ट कचहरी के नाम पर। ऐसा भी होता है पहली बार सुना। लेकिन अगली बार यह नहीं सुनेंगे। अगली बार जो बहलाने-फुसलाने का काम करेगा वो सीधा जेल जाएगा। नौजवान, गरीब-गुरुबा बच्चों से चंदा लिया गया। मुझे पता चला कि करोड़ों रुपयों का चंदा भी लिया इन लोगों ने। पहचानिए कई ऐसे लोग जो इस तरीके के षड्यंत्र रचते हैं। आपने देखा होगा चोर पुलिस से एक कदम आगे भागता है, तकनीक का दुरुपयोग करने की कोशिश करता है, आखिकार पकड़ा जाता है। परीक्षा हो रहा झारखण्ड में, पेपर लीक की अफवाह उठ रही है नेपाल से, गजब है-गजब है ।

1 thought on “JSSC-CGL अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बोले सीएम : कोर्ट-कचहरी के नाम पर चंदा वसूली हुई, अब ऐसा करने पर सीधा जेल जाएगा”

Leave a Reply