कटवन से तपोवन तक 10 किलोमीटर दौड़े युवा, फिटनेस और भर्ती तैयारी पर जोर
देवघर // मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के कटवन पंचायत में मां मनसा फिजिकल एकेडमी, कटवन की ओर से रविवार को 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन में लगभग 50 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ कटवन मैदान से शुरू होकर तपोवन तक पहुंची।
10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद सभी प्रतिभागी तपोवन पहाड़ की ऊपरी चोटी तक पहुंचे, जहां प्रशिक्षक छोटू कुमार एवं मंटू कुमार ने युवाओं को विशेष शारीरिक व्यायाम कराया। इस दौरान युवाओं को शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और अनुशासन बढ़ाने के गुर भी बताए गए।
अग्निवीर, झारखंड पुलिस और सिपाही भर्ती की कराई जा रही तैयारी
एकेडमी में युवाओं को अग्निवीर भर्ती, झारखंड पुलिस, सेना, सिपाही एवं अन्य शारीरिक दक्षता आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने बताया कि युवाओं को केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जा रहा है ताकि वे भर्ती परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
वीडियो देखने के लिए यहां 👇👇 क्लिक करें
एकेडमी में दी जाती हैं ये सुविधाएं
- 1600 मीटर, 5 किमी और 10 किमी रनिंग प्रैक्टिस
- लंबी कूद एवं ऊंची कूद प्रशिक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) की तैयारी
- डेली एक्सरसाइज एवं फिटनेस ट्रेनिंग
- स्टैमिना और एंड्योरेंस बढ़ाने के लिए विशेष अभ्यास
- मानसिक मजबूती एवं मोटिवेशनल सेशन
- सेना, पुलिस एवं अर्धसैनिक बल भर्ती मार्गदर्शन
- समूह अभ्यास एवं अनुशासन प्रशिक्षण
युवाओं में दिख रहा उत्साह
मैराथन कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से उनकी फिटनेस में सुधार हो रहा है और भर्ती परीक्षाओं की तैयारी भी मजबूत हो रही है।

