झारखंड की आवाज

राजद ने चलाया सदस्यता अभियान सुरेश पासवान ने कहा जो टारगेट मिला है उसे पूरा करेंगे -

राजद ने चलाया सदस्यता अभियान सुरेश पासवान ने कहा जो टारगेट मिला है उसे पूरा करेंगे

जामताड़ा राष्ट्रीय जनता दल का आज से जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में मिहिजाम के हांसिपहाडी में एक समाहरोह आयोजित की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002130698

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान पहुँचे। वहीं कार्यक्रम में सदस्यता प्रभारी सत्रुघ्न यादव, प्रदेश महासचिव सतपाल यादव व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर मीडिया से बात करते हुए सुरेश पासवान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दिशा निर्देश पर सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज जामताड़ा से किया गया है। हमारी पार्टी की सदस्यता अभियान में हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़ कर सदस्य बन रहे हैं। हमलोग पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं।

1002130694

वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हमलोग जिला स्तर से लेकर गाँव गाँव जाकर नये सदस्य बना कर पार्टी को मजबूत करेंगे। इसके लिए युद्व स्तर पर काम कर रहे हैं । सदस्यता को लेकर जो टारगेट मिला है उसे पूरा करेंगे।

Leave a Reply