झारखंड की आवाज

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुँची देवघर -

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुँची देवघर

Deoghar // भारत सरकार के बाल एवं महिला विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी सुबह बाबा बैजनाथ के पूजा के बाद राधा कृष्ण मंदिर बैजू धाम बाघमारा पहुंचे । जहां पर उन्होंने राधा कृष्ण की विधिवत पूजा की मंदिर के पुजारी के द्वारा उन्हें विधि विधान से पूजा के दौरान भारी संख्या में बेजू कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी की उपस्थिति रही, मंदिर प्रबंधन की ओर से पितांबरी (पीला गमछा) और भागवत गीता से सम्मानित किया गया। तकरीबन एक घंटा मंदिर प्रांगण में ही मंत्री महोदय उपस्थित रहे कई तरह की राजनीतिक,सामाजिक,धार्मिक, विषय पर चर्चाएं किए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004799920

कैसे बाबा बैजू की धरती पर धार्मिक स्थिति मजबूत हो इस पर भी पहल करने की बात कही। उनके साथ जरमुंडी विधानसभा के बीजेपी नेता चिरंजीवी यादव, देवघर जिला परिषद 2 प्रतिनिधि मनोज यादव वार्ड परिषद कार्तिक यादव,यदुवंशी युवा सेना के अध्यक्ष रमेश यादव जन्माष्टमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय यादव,सचिव सुजीत यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता काशी प्रसाद यादव , प्रेम यादव सहित दर्जनों लोग थे। पूरे कार्यक्रम की अगुवाई मंदिर संचालक रामरेख यादव ने की।

स्टेट बार काउंसिल के सदस्य ललित यादव ने की मुलाकात

1004800925
Screenshot

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य ललित यादव ने परिसदन देवघर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर गुलदस्ता देकर स्वागत किया वही मंत्री ने ललित यादव को बधाई देते हुए कहा कि बहुत ही शानदार जीत दर्ज किए इसके लिए मेरी और से बधाई और शुभकामनाएं है।

Leave a Reply