झारखंड की आवाज

देवघर पुलिस ने चार साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार -

देवघर पुलिस ने चार साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर // साईबर अपराधियों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 17.06.2026 को 04 (चार) साईबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र से संदिग्ध साईबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से FLIPKART/Amazon pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

उक्त सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 04 (चार) साईबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाईल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साईबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. असरफ अंसारी उम्र करीब 26 वर्ष पिता मजिद मियां सा० कुरवा थाना सोनारायठाड़ी
  2. सद्दाम अंसारी उम्र करीब 36 वर्ष पिता अयूब मियां सा० बरमतरा थाना सारवां
  3. मुस्तकीम अंसारी उम्र करीब 26 वर्ष पिता उस्मान मियां सा० बरमतरा थाना सारवां एवं
  4. बिनोद दास उम्र करीब 37 वर्ष पिता स्व० धिरजु महरा सा० यूबिया थाना पथरड्डा ओ०पी० सभी जिला देवधर

गिरफ्तार अभुिक्तों की अपराध शैली

  1. फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
  2. Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाईल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
  3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर

Airtel Thanks app के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणीः-

  • मोबाईल फोन -04
  • सिम कार्ड -04

नोटः- 1. अभियुक्त सद्दाम अंसारी पुर्व में साईबर थाना काण्ड संख्या-80/25 में जेल

जा चुके है।

  1. तकनीकि जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर एवं IMEI नम्बरों के विरूद्ध विभिन्न राज्यों में साईबर ठगी के शिकायत दर्ज पाए गए है।

Leave a Reply