रांची // झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद् (स्टेट बार काउंसिल) के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणामों पर आखिरकार आधिकारिक मुहर लग गई है। झारखंड सरकार के विधि विभाग ने बुधवार, 24 जून 2026 को झारखंड गजट (संख्या-336) का असाधारण अंक प्रकाशित कर निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी कर दी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्व न्यायाधीश अम्बुज नाथ ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कुल 22 अधिवक्ताओं को झारखंड राज्य बार काउंसिल का निर्वाचित सदस्य घोषित किया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना को विधि विभाग के प्रधान सचिव की स्वीकृति प्राप्त है।
12 मार्च 2026 को हुआ था मतदान
झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव के लिए 12 मार्च 2026 को मतदान कराया गया था। मतगणना और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद अब विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही लंबे समय से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अधिवक्ताओं और विधि समुदाय में उत्साह का माहौल है।
गजट में प्रकाशित हुई अधिसूचना
झारखंड सरकार के विधि विभाग द्वारा प्रकाशित गजट अधिसूचना में निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है। अधिसूचना पर महाधिवक्ता राजीव रंजन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अम्बुज नाथ के हस्ताक्षर हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिला प्रतिनिधित्व
जारी सूची में झारखंड हाई कोर्ट तथा राज्य के विभिन्न व्यवहार न्यायालयों (सिविल कोर्ट) से जुड़े कई वरिष्ठ और चर्चित अधिवक्ताओं को स्थान मिला है। निर्वाचित सदस्य अब झारखंड राज्य बार काउंसिल की नीतियों एवं अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में भूमिका निभाएंगे।
बार काउंसिल चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही राज्य की विधिक व्यवस्था और अधिवक्ता समुदाय में एक नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
निर्वाचित सदस्यों की सूची
- 1. श्री अब्दुल कलम रशीदी अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
- 2. श्री ललित यादव, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
- 3श्री अभिषेक कुमार भारती, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, राँची।
- 4. श्री प्रशांत कुमार सिंह अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
- 5.श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, बोकारो ।
- 6. श्री पवन कुमार खत्री, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, राँची।
- 7. श्री मनोज कुमार-2, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
- 8. श्री अनिल कुमार तिवारी, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर।
- 9. श्री संजय कुमार विद्रोही, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, राँची।
- 10.श्री राज कुमार, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, हजारीबाग।
- 11.श्री निलेश कुमार, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
- 12.श्री अनिल कुमार महतो, व्यवहार न्यायालय, चाईबासा।
- 13.श्री राजेश कुमार शुक्ला अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर।
- 14.श्री मनोज कुमार-३ झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
- 15. श्री जीतेन्द्र कुमार, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, धनबाद।
- 16. श्री अभय कुमार चतुर्वेदी अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
- 17. श्री परमेश्वर मंडल, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह।18. श्रीमती मधुलता रानी, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय, डाल्टनगंज।
- 19. श्रीमती रिंकू अकत, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
- 20.श्रीमती मीरा कुमारी, व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह।
- 21. श्रीमती मोली सिन्हा, अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
- 22. श्रीमती निवेदिता कुंडू अधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची।
