झारखंड की आवाज

मधुपुर में 700 से अधिक छात्राओं को मिली साइकिल -

मधुपुर में 700 से अधिक छात्राओं को मिली साइकिल

देवघर // जिले के मधुपुर स्थित आंची देवी गर्ल्स मिडिल स्कूल में गुरुवार को छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजूल हसन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 700 से अधिक छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर सरकार का फोकस

छात्राओं को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजूल हसन ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा और उनके आत्मनिर्भर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से स्कूल आने-जाने में छात्राओं को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए साइकिल वितरण योजना चलाई जा रही है।

1005027082

ड्रॉपआउट दर कम करने में मिलेगी मदद

मंत्री ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा, नियमित रूप से विद्यालय पहुंचना आसान होगा और पढ़ाई बीच में छोड़ने (ड्रॉपआउट) की समस्या में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां ही समाज और राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

छात्राओं और अभिभावकों में खुशी

साइकिल मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने राज्य सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए मंत्री हफीजूल हसन का आभार व्यक्त किया।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply