झारखंड की आवाज

देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार -

देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर // पुलिस अधीक्षक देवघर, प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार साईबर अपराधियों के विरूद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में देवघर पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया और 11 (ग्यारह) साइबर आरोपी एवं 01 (एक) किशोर को साइबर अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार / निरूद्ध किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में की छापेमारी

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिला के मोहनपुर, बुढ़ई , देवीपुर करों, मार्गोमुंडा , पथरोल एवं पथरड्डा ओ०पी० क्षेत्र से संदिग्ध साईबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से FLIPKART/Amazon pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Credit Card का अधिकारी, Airtel payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

उक्त सूचना के आलोक में टीम गठन कर की गई छापामारी के दौरान 01 (एक) निरूद्ध किशोर सहित कुल 12 (बारह) साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाईल फोन/सिम के प्रारंभिक जांच में साईबर ठगी में संलिप्तता पाई गयी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

  1. अजीत दास उम्र करीब 31 वर्ष पिता प्रदीप दास सा० पुनसिया थाना बुढ़ई
  2. सिकंदर दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता कार्तिक दास सा० पुनसिया थाना बुढ़ई
  3. बुलू दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता अर्जुन दास सा० तिलौना थाना देवीपुर
  4. शिवम कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता संतलाल मंडल सा० असाना थाना मोहनपुर
  5. गोखुल मंडल उम्र करीब 25 वर्ष पिता स्व०. राजकुमार मंडल सा० नागादरी थाना करौं
  6. चन्द्र कुमार मंडल उम्र करीब 24 वर्ष पिता स्व० पुलिस मंडल सा० नागादरी थाना करौं
  7. ईसाक अंसारी उम्र करीब 37 वर्ष पिता रसीद मियां सा० नागादरी थाना करौं
  8. नवाज अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष पिता महमुद अंसारी सा० टटकजोरी थाना मारगोमुण्डा
  9. मांगन महरा उम्र करीब 27 वर्ष पिता स्व० वकील महरा सा० सिरसा थाना पाथरौल
  10. संदीप महरा उम्र करीब 22 वर्ष पिता दिनेश महरा सा० सिरसा थाना पाथरौल एवं
  11. पंकज महरा उम्र करीब 27 वर्ष पिता सुभाष महरा सा० रंगा सिरसा थाना पाथरौल सभी जिला देवघर।

गिरफ्तार अभिक्तों की अपराध शैलीः-

  1. फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
  2. Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाईल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
  3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks app के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
  4. फर्जी क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणीः-

मोबाईल फोन-14 , सिम कार्ड-14 , प्रतिबिम्ब सिम कार्ड-02

नोटः- तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर एवं IMEI नम्बरों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साईबर ठगी के शिकायत दर्ज पाये गये हैं।

Leave a Reply