झारखंड की आवाज

Husband and wife die tragically in road accident; couple on scooter killed on the spot after being hit by a truck.

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत , ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती ने मौके पर तोड़ा दम

लातेहार // एक हादसे ने एक साथ छीन लीं दो जिंदगियां—करीब एक वर्ष पहले विवाह के बंधन में बंधे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवा टोली स्थित ललित नारायण स्टेडियम के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सदर थाना क्षेत्र के कुर्से गांव निवासी वारिश अंसारी, पिता इंतियाज अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष और उनकी पत्नी सानिया खातून, उम्र करीब 21 वर्ष, शुक्रवार को स्कूटी से सेरेंगहातु अली अंसारी स्थित अपने साढ़ू के घर जा रहे थे। इसी दौरान बरवा टोली के ललित नारायण स्टेडियम के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

2 thoughts on “सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत , ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती ने मौके पर तोड़ा दम”

  1. I have spent years testing out different gaming portals and I can confidently say this one checks every single box for a truly premium experience. The loyalty rewards program is incredibly generous and the operations team makes sure my account runs without a single hiccup. Trusted transactions and a massive game catalog make it absolutely worth every visit. bdbujji999

    Reply

Leave a Reply