देवघर// राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान देवघर नगर निगम क्षेत्र और कांवरिया पथ पर साफ-सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार, मेला क्षेत्र में गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निरंतर औचक निरीक्षण और दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में आज मेला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने पर ‘चारपाई रेस्टोरेंट’ के संचालक पर 20,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।इसके अलावा निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि चारपाई रेस्टोरेंट के ठीक आगे कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ था। गहन जांच और स्थानीय इनपुट से यह स्पष्ट हुआ कि रेस्टोरेंट से निकलने वाला गीला और सूखा कचरा डस्टबिन में डालने के बजाय रोजाना मुख्य सड़क पर ही फेंक दिया जाता था। इस लापरवाही के कारण आसपास के पूरे क्षेत्र में भारी बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ था।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा है कि राजकीय श्रावणी मेला में स्वच्छता सर्वोपरि है। सभी प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से दोहरे डस्टबिन (गीले और सूखे कचरे के लिए) का उपयोग करें और कचरा केवल नगर निगम के वाहनों या निर्धारित डंपिंग पॉइंट पर ही दें। यदि कोई भी दुकानदार बाबा की नगरी को गंदा करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के सीधे जब्ती और जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।

I’ve been trying a few sites lately and this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are fast. Definitely recommend checking out plataforma7brwin if you want a reliable spot.
Finally found a place that doesn’t glitch out during the big wins. The login process is seamless and the support team is actually helpful. Love d333betlogin.
Feeling lucky today! Just won a big prize and the process to claim it was effortless. Big thanks to kr7luckcasino for the great service.
Finally found a place that doesn’t glitch out during the big wins. The login process is seamless and the support team is actually helpful. Love d333betlogin.