झारखंड की आवाज

ट्रेन में 13 लाख के आभूषण की चोरी, हावड़ा क्राइम ब्रांच पहुंची राजमहल -

ट्रेन में 13 लाख के आभूषण की चोरी, हावड़ा क्राइम ब्रांच पहुंची राजमहल

बरहरवा के आरोपी को ससुराल से पकड़ा, लाल मार्केट की दुकान से दो चेन व एक जोड़ी बाली बरामद

राजमहल साहिबगंज // हावड़ा डिविजन के कोटालपोखर के आसपास चलती ट्रेन में कूचबिहार निवासी महिला यात्री निरुपमा दास से करीब 13 लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान की चोरी के मामले में शनिवार को हावड़ा क्राइम ब्रांच की टीम राजमहल पहुंची। टीम ने पाकुड़, साहिबगंज पुलिस और आरपीएफ के साथ मिलकर आभूषणों की बरामदगी को लेकर कार्रवाई की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जानकारी के अनुसार घटना 14-15 सितंबर की रात की है. निरुपमा दास ट्रेन के एस-1 कोच में बर्थ संख्या 75 व 77 पर यात्रा कर रही थीं.रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच कोटालपोखर के आसपास उनका कॉफी रंग का लेडीज हैंडबैग ट्रेन से गिर गया। बैग में दो सोने की चेन, चूड़ा, माला, हार, दो अंगूठियां, एक अन्य सोने की चेन, मोटोरोला जी35 मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे।

सामान की कीमत करीब 13 लाख रुपये बतायी गयी है । जांच के दौरान पुलिस ने बरहरवा थाना क्षेत्र के एक आरोपी को राजमहल थाना क्षेत्र के नगेनश्वर बाग स्थित उसके ससुराल से पकड़ा । पूछताछ में आरोपी ने आभूषणों को अलग-अलग जगहों पर बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू की । इसी क्रम में राजमहल थाना क्षेत्र के लाल मार्केट स्थित प्रदीप साह की सोना दुकान में जांच की गयी, जहां से दो सोने की चेन और एक जोड़ी कान की बाली बरामद की गयी।

पुलिस बरामद आभूषणों का पीड़िता के बताये सामान से मिलान करा रही है।आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. आरोपी को पकड़ा गया है और उसके द्वारा बेचे गये आभूषणों की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामान का मिलान कराया जा रहा है। लालू मार्केट से दुकानदार नयाबाजार निवासी प्रदीप साह को गिरफ्तार कर किया गया। मौके पर राजमहल थाना प्रभार प्रभारी ओम प्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद थे। कार्रवाई में हावड़ा क्राइम ब्रांच, सीआईबी बर्द्धमान, आरपीएफ बरहरवा, पाकुड़ आरपीएफ और साहिबगंज पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस अन्य आभूषणों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply