झारखंड की आवाज

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश अखिल कुमार का साहिबगंज आगमन, डीसी-एसपी ने किया स्वागत -

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश अखिल कुमार का साहिबगंज आगमन, डीसी-एसपी ने किया स्वागत

साहिबगंज। झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री अखिल कुमार के साहिबगंज आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गरिमापूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस दौरान साहिबगंज के उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने न्यायाधीश श्री अखिल कुमार का सादर स्वागत किया।

1005480896

माननीय न्यायाधीश के सम्मान में पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक गरिमा के अनुरूप प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनका अभिनंदन किया।

1005480895

कार्यक्रम के दौरान न्यायपालिका, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय एवं अनुशासन का परिचय देखने को मिला। मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply