साहिबगंज। झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री अखिल कुमार के साहिबगंज आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गरिमापूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई थीं।
इस दौरान साहिबगंज के उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने न्यायाधीश श्री अखिल कुमार का सादर स्वागत किया।

माननीय न्यायाधीश के सम्मान में पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक गरिमा के अनुरूप प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान न्यायपालिका, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय एवं अनुशासन का परिचय देखने को मिला। मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
