झारखंड की आवाज

कैशबैक का झांसा और APK फाइल भेजकर ठगी, देवघर में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार -

कैशबैक का झांसा और APK फाइल भेजकर ठगी, देवघर में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर। साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 अक्टूबर 2026 को साइबर ठगी के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पुलिस को सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank अधिकारी, Google Pay/PhonePe कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe और Paytm कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद उपभोक्ताओं को कैशबैक मिलने का झांसा देकर उनसे जरूरी जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की जाती थी।

1005490446

APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेते थे

साइबर अपराधियों की दूसरी ठगी की तकनीक और भी खतरनाक बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी PM किसान योजना, बिजली बिल, RTO चालान और आधार अपडेट के नाम पर लोगों के मोबाइल पर APK फाइल भेजते थे।

APK फाइल इंस्टॉल करवाने के बाद मोबाइल का एक्सेस हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने आम लोगों से ऐसी संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करने की अपील की है।

पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  1. लालचन महरा, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता सागर महरा, बरदही, थाना पथरड्डा ओपी (सारठ), देवघर।
  2. उत्तम दास, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता कार्तिक दास, उपरटोला पाथरौल, थाना पाथरौल, देवघर।
  3. संदीप कुमार दास, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता तहदी महरा, गोबरशाला, थाना पथरड्डा ओपी (सारठ), देवघर।
  4. बिकास कुमार दास, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता बिलास दास, चरकमारा, थाना सारठ, देवघर।
  5. अशोक कुमार दास, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता काशी दास, चरकमारा, थाना सारठ, देवघर।

5 मोबाइल और 8 सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को इनके पास से जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली है।

दो आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उत्तम दास के खिलाफ पूर्व में साइबर थाना देवघर में कांड संख्या 67/2023 और 120/2025 दर्ज है। वहीं बिकास कुमार दास के खिलाफ साइबर थाना देवघर में कांड संख्या 37/2023 दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

देवघर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply