झारखंड की आवाज

देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार; फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों को लगाते थे चूना -

देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार; फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों को लगाते थे चूना

देवघर: जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 26 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005607901

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र और पथरड्डा ओपी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart, Amazon Pay, Airtel Payments Bank और PhonePe के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर भी लोगों से साइबर ठगी किए जाने की सूचना मिली थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में उनकी संलिप्तता के संकेत मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की सूची इस प्रकार है:

  1. शरीफ अंसारी, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता–सलाउल अंसारी, निवासी–माथाडंगाल, थाना–पालाजोरी, जिला–देवघर।
  2. रिंकु अंसारी, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता–स्वर्गीय निजामुद्दीन अंसारी, निवासी–माथाडंगाल, थाना–पालाजोरी, जिला–देवघर।
  3. नुरमोहम्मद अंसारी, उम्र करीब 31 वर्ष, पिता–सहाबुद्दीन अंसारी, निवासी–माथाडंगाल, थाना–पालाजोरी, जिला–देवघर।
  4. नितिश कुमार, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता–सकलदेव मंडल, निवासी–भिखोडीह, थाना–सोनारायठाड़ी, जिला–देवघर।
  5. राहुल कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता–शम्भू महरा, निवासी–दुधवाजोरी, थाना–पथरड्डा ओपी, जिला–देवघर।
  6. निरंजन दास, उम्र 26 वर्ष, पिता–राजकुमार दास, निवासी–पथरा, थाना–पथरौल, जिला–देवघर।
  7. मिथुन कुमार दास, उम्र 23 वर्ष, पिता–टिंकु दास, निवासी–पथरा, थाना–पथरौल, जिला–देवघर।
  8. सुरज कुमार दास, उम्र 18 वर्ष, पिता–टिंकु दास, निवासी–पथरा, थाना–पथरौल, जिला–देवघर।
  9. राहुल कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता–मनोज मंडल, निवासी–ठेंगाडीह, थाना–पथरौल, जिला–देवघर।
  10. बबलु कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता–बालेश्वर दास, निवासी–पिछड़ीबाद, डुमरिया, थाना–पथरड्डा ओपी, जिला–देवघर।
  11. मो० रियाज, उम्र 27 वर्ष, पिता–अबुल मियां, निवासी–बारानवादा, थाना–पथरड्डा ओपी, जिला–देवघर।

ठगी का तरीका : फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा

पुलिस के अनुसार, आरोपी Google Pay, PhonePe और Paytm के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक देने का लालच देते थे। इस बहाने लोगों को अपने झांसे में लेकर साइबर ठगी करने का आरोप है।

ठगी का तरीका: सरकारी योजनाओं के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेना

आरोपियों पर प्रधानमंत्री किसान योजना, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजने का आरोप है। ऐसी फाइल मोबाइल में इंस्टॉल कराने के बाद मोबाइल का एक्सेस हासिल कर ठगी की जाती थी। अनजान स्रोत से भेजी गई APK फाइल मोबाइल में इंस्टॉल करना लोगों के लिए गंभीर साइबर सुरक्षा जोखिम बन सकता है।

ठगी का तरीका: Airtel Payments Bank के अधिकारी बनकर लोगों को फंसाना

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी फर्जी Airtel Payments Bank अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को अपने जाल में फंसाते थे। आरोप है कि Airtel Thanks ऐप के माध्यम से बैंक कार्ड बंद होने की स्थिति पैदा कर या ऐसा झांसा देकर वे लोगों को कार्ड दोबारा चालू कराने के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे।

पुलिस की कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप

देवघर पुलिस साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी से जुड़े संकेत मिले हैं। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानी: किसी भी अनजान नंबर से मिलने वाले कस्टमर केयर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कैशबैक या सरकारी योजना के नाम पर भेजी गई APK फाइल इंस्टॉल न करें। किसी के साथ OTP, UPI PIN, बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। बैंक या भुगतान सेवा से जुड़ी समस्या होने पर संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही सहायता प्राप्त करें।


Leave a Reply