प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विजेताओं को किया प्रोत्साहित, 285 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
जसीडीह // युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश महासचिव आर्कदित्य यादव के समन्वय में आयोजित गोड्डा लोकसभा स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता-2026 शनिवार को जसीडीह स्थित एक्सक्लूसिव गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता के ग्रुप-A में देवघर, मधुपुर और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्रों के कुल 285 छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के बाद ही जारी कर दिया गया। समान अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के बीच लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। इसके बाद निर्णायक मंडली ने क्विज राउंड आयोजित कर निर्धारित मापदंडों के आधार पर शीर्ष 15 प्रतिभागियों की अंतिम सूची तैयार की और उनकी प्राथमिकता निर्धारित की।
विक्रम भैया रहे प्रथम, विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विक्रम भैया को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के हाथों 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे मो. नदीम सरवर को विधायक सुरेश पासवान ने 14,000 रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहे मो. मेराज अंसारी को विधायक प्रदीप यादव ने 13,000 रुपये का पुरस्कार दिया।

अन्य सफल प्रतिभागियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें बबलू कुमार यादव को 12,000 रुपये, अरविंद कुमार यादव को 11,000 रुपये, चंदन यादव को 10,000 रुपये, विष्णु गुप्ता को 9,000 रुपये, सोनम भारती को 8,000 रुपये, रहमत अंसारी को 7,000 रुपये और आलोक रंजन को 6,000 रुपये प्रदान किए गए।
इसके अलावा अन्य चयनित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में शिक्षा, सामान्य ज्ञान, संविधान और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया।
अंबेडकर के विचारों से युवाओं को जोड़ने की पहल सराहनीय : केशव महतो कमलेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर युवाओं द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने आर्कदित्य यादव और उनकी पूरी युवा कांग्रेस टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन के जरिए युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि संविधान, झारखंड और विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों के माध्यम से युवाओं की जानकारी बढ़ाने का प्रयास प्रशंसनीय है। इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में बढ़ेगा उत्साह : प्रदीप यादव
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वर्तमान समय में परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर युवाओं में निराशा देखने को मिल रही है। ऐसे समय में युवा कांग्रेस की यह पहल युवाओं के बीच नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंदोलन का दूसरा नाम है और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार पहल करती रही है।
वहीं, विधायक सुरेश पासवान ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी उत्साहजनक है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी तैयारी परखने, नई चीजें सीखने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
निर्णायक मंडली और अतिथियों की रही मौजूदगी
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका गुलशन कुमार, नवीन उर्फ गुड्डू यादव तथा जयकांत भगत ने निभाई।
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश नेता सतीश पाल मुंजनी, डॉ. मुन्नम संजय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास, संजय कुमार, युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, प्रो. उदय प्रकाश, मुकुंद दास, नागेश्वर सिंह, जयशंकर झा, अजीत महात्मा, दिनेश कुमार मंडल, महेश चंद्रवंशी, अजय कुमार, अनंत मिश्रा, राहुल सिंह, गणेश दास, भवेश भूषण, बृजभूषण राम, मणिकांत यादव, अजितेश कुमार, प्रमिला देवी, रवि वर्मा, गुलाब यादव, हेमंत चौधरी, उमेश रजक, अमेरिका यादव, प्रो. दीनबंधु, रामरेख यादव, नित्यानंद सेवक, चंद्रदेव दास, किशोर रवानी, गौतम तुरी, विकास राउत, बैलालुद्दीन अंसारी, मिन्हाज अख्तर, कुमार बाबा, रामाकांत कुमार, संजीव यादव, शशि यादव, लालू भोक्ता, अजय कृष्ण भारती, जाहिद अंसारी, शैफ दानिश, चंदन पाठक, सिप्पू दास, अनिल केशरी, पारस यादव, सुभाष चंद्र मंडल, दिलीप यादव, चंदन कुमार, मुकेश वर्णवाल, विद्यानंद कुमार, पंजाबी राउत और विश्वनाथ तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा राजद के अधिवक्ता कांशी यादव, भूतनाथ यादव, रंजीत प्रधान और विजय यादव समेत दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
युवा कांग्रेस की इस पहल को युवाओं में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने, संविधान के प्रति समझ विकसित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
