साहेबगंज // पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुलिस सिर्फ अपराध रोकती नहीं, बल्कि लोगों का खोया हुआ भरोसा भी लौटाती है।
पुलिस अधीक्षक साहेबगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे “खोजे मोबाईल” कार्यक्रम के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। तकनीकी शाखा और CEIR Portal की मदद से साहेबगंज जिले के 5 थानों से गुम और चोरी हुए कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामद मोबाइल को उनके असली मालिकों को सौंपने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साहेबगंज के कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें SDPO साहेबगंज के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर, और मुफस्सिल, मिर्जाचौकी, जिरवाबाड़ी और बोरियो थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
थानावार बरामदगी
नगर थाना – 02 मोबाइल
मुफस्सिल थाना – 02 मोबाइल
मिर्जाचौकी थाना – 02 मोबाइल
जिरवाबाड़ी थाना – 08 मोबाइल
बोरियो थाना – 02 मोबाइल
कुल – 16 मोबाइल
जिनके चेहरे पर मोबाइल गुम होने से मायूसी थी, आज पुलिस की इस पहल से उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। साहेबगंज पुलिस की इस कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है।
