झारखंड की आवाज

गरीब किसान को GST डिपार्टमेंट ने भेजा दो करोड़ का नोटिस, कोयला कारोबार में 54 करोड़ की ठगी का मामला -

गरीब किसान को GST डिपार्टमेंट ने भेजा दो करोड़ का नोटिस, कोयला कारोबार में 54 करोड़ की ठगी का मामला

हजारीबाग के एक किसान के साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है. दो करोड़ क्लेम का नोटिस मिलने के बाद मामला उजागर

हजारीबागः जिले में बड़ा ठगी का मामला प्रकाश में आया है. फर्जी कंपनी बना कर लगभग 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का कोयला बेच डाला गया और एक गरीब किसान को फंसा दिया गया।

बनारस जीएसटी डिपार्टमेंट ने किसान को दो करोड़ रुपये क्लेम का नोटिस भेजा है. वहीं मामले में 54 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज किया गया है।

हजारीबाग के हुटपा निवासी किसान मुकेश कुमार सिंह के साथ यह ठगी हुआ है. उनके दस्तावेजों का गलत तरीके से उपयोग कर तीन फर्जी कोयला कंपनियों ने जीएसटी नंबर हासिल किया और हजारों टन कोयला की खरीद-बिक्री कर 54 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया है. अब बनारस जीएसटी डिपार्टमेंट ने किसान को दो करोड़ रुपये क्लेम का नोटिस भेजा है.

Leave a ReplyCancel reply