झारखंड की आवाज

Hazaribagh News। हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 एकड़ में लगे अफीम को किया नष्ट -

Hazaribagh News। हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 एकड़ में लगे अफीम को किया नष्ट

हजारीबाग पुलिस नशे और अवैध अफीम की खेती को लगातार कार्यवाही कर रही है एक महीने में लगभग 12 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर चुके हैं और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

वही मंगलवार को जिला के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरी जंगल में अवैध रूप से लगाए गए लगभग 03 एकड़ अवैध अफीम की खेती को थाना प्रभारी चौपारण ने अपने पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों एवं वन विभाग की टीम के साथ विनष्ट किया गया।

इस संदर्भ में अवैध अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a ReplyCancel reply