झारखंड की आवाज

जामताड़ा पुलिस ने 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार, 32 मोबाइल 37 सिम और 5 मोटरसाइकिल बरामद -

जामताड़ा पुलिस ने 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार, 32 मोबाइल 37 सिम और 5 मोटरसाइकिल बरामद

जामताड़ा साइबर पुलिस के टीम ने 32 मोबाइल, 37 सिम कार्डों और पाँच मोटर साइकिल के साथ 7 साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002324036

यह सभी साइबर अपराधी बांसपहाड़ी नामक एक जगह पर बैठकर साइबर अपराध कर रहे थे। जामताड़ा के एसपी को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने साइबर सेल को एक्टिव किया और इन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में भरत दे, अशरफ अंसारी, रहमत अंसारी, सफाकत अंसारी, जुबेर अंसारी, विजय मंडल और अशोक मंडल शामिल है। अब पुलिस इनका पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। जामताड़ा के एसपी एहतेशाम वकारीब ने बताया कि यह लोग विभिन्न कंपनियां के प्रतिनिधि बनकर लोगों को कॉल करके उन्हें झासे में ले लेते थे और उनके अकाउंट का डिटेल लेकर उनके अकाउंट से रुपए गायब कर देते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है क्योंकि एक साइबर अपराध गिरोह के टीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply