झारखंड की आवाज

मेडिकल शॉप में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के आरोप में एक गिरफ्तार -

मेडिकल शॉप में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के आरोप में एक गिरफ्तार

देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी में रविवार को मेडिकल शॉप में हुई गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।

जिसको लेकर कुंडा थाना में बी एन एस की धारा 308 (5) 109 (1) और आर्म्स एक्ट 2019 25 (9) और 27 आर्म्स एक्ट 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया । मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कुंडा थाना की पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त महेश प्रसाद यादव नावाडीह थाना देवीपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वही बाकी तीन नामजद ऋषी कुमार मोहन कुमार और अमित कुमार यादव की तलाश जारी है।

Leave a ReplyCancel reply